टीम इंडिया की हार के बाद बोले वीरेंद्र सहवाग, भारत के गेंदबाज और बल्लेबाज मैच में बिना किसी रणनीति के आए नजर

वीरेंद्र सहवाग

टी20 वर्ल्ड कप से सेमीफाइनल में टीम इंडिया की टीम को इंग्लैंड से करारी हार मिली है। टीम इंडिया को अपनी गेंदबाजी पर ध्यान देना होगा। शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया के प्रदर्शन पर सभी बोल रहे हैं। इस पर वीरेंद्र सहवाग ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट कर भारतीय टीम को बेसुध बताया है।

वीरेंद्र सहवाग का ट्वीट

टीम इंडिया के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद वीरेंद्र सहवाग (Virendra Sehwag)  ने ट्वीट में कहा कि ‘भारत के गेंदबाज और बल्लेबाज मैच में बिना किसी रणनीति के नजर आए। हेल्स और बटलर के सामने भारतीय गेंदबाजी आक्रमण नाकाफी थी।’

टीम इंडिया को इंग्लिश टीम से काफी करारी हार का सामना करना पड़ा है। साथ ही इंग्लैंड की शानदार बल्लेबाजी की तारीफ करनी चाहिए। 10 विकेट से जीत हासिल करना आसान बात नहीं है। इंग्लैंड टीम के बटलर ने 49 गेंद में नौ चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 80 और एलेक्स हेल्स ने 47 गेंद में नाबाद 86 रन बनाये जिसमें चार चौके और सात छक्के शामिल थे। टीम इंडिया के गेंदबाज तो एक भी विकेट लेने में नाकाम रहे।

भारत के पास नहीं था कोई प्लान

टीम को सही प्लानिंग से साथ मैदान में उतरने की जरूरत है। बिना एक भी विकेट खोए टीम इंग्लैंड सेमीफाइनल राउंड जीत गई और सेमीफाइनल से टीम इंडिया को बाहर आना पड़ा। आपको बता दें कि टीम इंडिया पहली टीम है जिसे 10 विकेट से दो बार हार मिली है। पिछले साल पाकिस्तान के खिलाफ 2021 में टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को 10 विकेट से हार मिली थी।

पहले बल्लेबाजी के लिए मैदान में उतरी टीम इंडिया के स्टार प्लेयर विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव भी इस मैच में अपना बल्ला नहीं घुमा सके। टीम इंडिया की शर्मनाक हार से हर फैन दुखी है। टीम इंडिया के बल्लेबाज हार्दिक पांड्या ने फिनिशर की भूमिका बखूबी निभाते हुए 33 गेंद में 63 रन बनाकर टीम को छह विकेट पर 168 रन तक पहुंचाया।