सूर्यकुमार यादव चहल टीवी पर जब फैन को ले आए तो हो गई ऐसी हरकत, इस बात को लेकर हो गए नाराज

By Tanu Chaturvedi On November 21st, 2022
सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में कमाल कर दिया। उन्होंने 51 गेंदों पर 111 की नाबाद तूफानी पारी खेली। सूर्यकुमार यादव के तूफान के दम पर भारत ने दूसरे टी20 मैच में 65 रन से जीत दर्ज करके सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। पहला मैच तो बारिश के कारण धुल गया था। सूर्या इस मैच के दौरान अपने एक फैन को मैदान पर चहल के पास ले आए।

चहल टीवी सूर्यकुमार यादव ने ये किया

चहल टीवी पर सूर्या ने कुछ ऐसा किया जो इससे पहले किसी खिलाड़ी ने नहीं किया। और सूर्यकुमार ने भी ऐसा कभी नहीं किया। ये खुद सूर्या ने कबूला। दरअसल सूर्यकुमार यादव मैच के बीच चहल टीवी पर इंटरव्यू दे रहे थे। उन्होंने कहा कि मैं काफी एक्साइटेड रहता हूं। सब ट्वीट, कमेंट करते हैं। ऐसे में चहल एक फैंन को सीट के पास से फील्ड पर हाथ पकड़ कर ले आए। उन्होंने कहा कि ये मैं पहली बार कर रहा हूं, इसके बाद सूर्या ने उस फैन को 5 सेकेंड का टाइम दिया एक सवाल पूछने का।

पूरे मैदान को कवर करते हैं सूर्या

सूर्या अपने बल्ले से ऐसी गेंदे जाती हैं तो ग्राउंड को 360 डिग्री पर कहीं भी कवर करती हैं। इस बात को लेकर सूर्या खुद बोले कि वो भी अपने मैच के बाद स्ट्रोक देखने जरूर जाते हैं, और इसमें स्ट्रोक को देखकर वो भी हैरान हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि वो एबी डिविलियर्स से बात कर चुके हैं। सूर्या ने कहा कि वो हमेशा अपना खेल खेलने की कोशिश करते हैं और वो अगले सूर्यकुमार यादव बनना चाहते है।

सूर्यकुमार यादव ने 30 पारियों में खेलकर 7 मैन ऑफ द मैच के खिताब अपने नाम किए हैं। आपको बता दें कि पाकिस्तान के बल्लेबाज रिजवान ने पिछले साल 1326 रन बनाए थे और सूर्या अब तक 1151 रन बना चुके हैं अगर सूर्या 175 रन बनाने में कामयाब हो जाते हैं। तो वह रिजवान के रिकॉर्ड को तोड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।

Tags: चहल टीवी, न्यूजीलैंड दौरा, सूर्यकुमार यादव,