भारतीय क्रिकेट टीम (INDIAN CRICKET TEAM) में इस समय कई बड़े खिलाड़ी नजर आ रहे हैं. इसके अलावा ही टीम में युवा खिलाड़ियो को भी लगातार मौका मिल रहा है. लेकिन उसके बाद भी कुछ प्रतिभाशाली खिलाड़ी पीछे ही रह जा रहे हैं. ऐसे ही एक 22 साल के युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ी को मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) नजरअंदाज कर रहे हैं. जिसके कारण इस खिलाड़ी का करियर जल्द खत्म हो सकता है.
रोहित शर्मा लगातार मात्र 22 साल के इस युवा खिलाड़ी को कर रहे हैं नजरअंदाज

सलामी बल्लेबाजी की जब बात होती है तो कई खिलाड़ी इस समय भारतीय क्रिकेट में नजर आते हैं. जिनके खेलने का अंदाज अलग-अलग नजर आता है. कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) उनमें सबसे अहम खिलाड़ी नजर आते हैं. उनके अलावा इस रोल के लिए अब केएल राहुल, शिखर धवन, रितुराज गायकवाड़, ईशान किशन और मंयक अग्रवाल (MAYANK AGRAWAL) नजर आते हैं.
इस बीच कुछ खिलाड़ी और नजर आ रहे हैं जो इस रोल के लिए फिट नजर आ रहे हैं. जिसमें सबसे बड़ा नाम पृथ्वी शॉ (PRITHVI SHAW) का नजर आता है. 22 साल के इस खिलाड़ी को कुछ मौके भारतीय टीम में मिले, लेकिन जल्द ही उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया. जबकि एक समय शॉ की तुलना सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग (VIRENDRA SEHWAG) जैसे दिग्गज खिलाड़ियो से होती थी.
खत्म होता जा रहा है पृथ्वी शॉ का करियर

दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) के लिए आईपीएल खेलने वाले पृथ्वी शॉ (PRITHVI SHAW) का करियर बेहद उतार चढ़ाव भरा रहा है. अंडर-19 विश्व कप जीतने वाले कप्तान बनने के बाद ही शॉ को भारतीय टीम (INDIAN TEAM) में जगह मिल गई. जिसके कारण वो चर्चा में रहे, लेकिन इसके बाद चोट और बैन लगने के कारण पृथ्वी कई खिलाड़ियो से पीछे हो गए.
इसी वजह से उनका करियर खत्म होता हुआ नजर आ रहा है. रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) की कप्तानी में उनकी जगह नहीं बनती हुई नजर आ रही है. हालांकि आईपीएल में अच्छा करके वो वापसी करने का प्रयास जरूर करेंगे.

Leave a Reply