टॉस के मामले में Virat Kohli से ज्यादा लकी साबित हुए हैं Rohit Sharma, आकड़े दे रहे हैं इसकी गवाही

टॉस के मामले में Virat Kohli से ज्यादा लकी साबित हुए हैं Rohit Sharma, आकड़े दे रहे हैं इसकी गवाही

एशिया कप का आगाज हो चुका है। एशिया कप का पहला मुकाबला 27 अगस्त को श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच खेला गया है। जिसके बाद एशिया कप का दूसरा मुकाबला भारतीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच आज 7:30 बजे से शुरु हो गया है। क्रिकेट फैंस भारतीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच होने वाले महा मुकाबले को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रही है।

क्योंकि भारतीय टीम और पाकिस्तान टीम सिर्फ आईसीसी टूर्नामेंट में ही आमने-सामने भिड़ती हुई दिखाई देती हैं। लेकिन आपको बता दे कि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) से ज्यादा टॉस के मामले में लकी निकले हैं।

कप्तान रोहित शर्मा ने जीता टॉस

रोहित शर्मा

आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ टॉस जीत लिया है। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ टास जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करती हुई नजर आएगी। भारतीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच बहुत ही रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा टॉस मामले में बहुत ही भाग्यशाली साबित हुए हैं।

कोहली से लकी साबित हुए रोहित

विराट कोहली रोहित शर्मा

एशिया कप में भारतीय टीम अपने नए कप्तान के साथ उतर रही है। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया पहली बार एशिया कप खेलने जा रही है। आपको बता दें कि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली से टॉस के मामले में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ज्यादा लकी साबित हुए हैं। क्योंकि विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ पिछले साल t20 वर्ल्ड कप में टॉस हार गए थे। जबकि भारतीय टीम के वर्तमान कप्तान रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले ही मैच में टॉस जीत लिया है।

Read More-IND vs PAK: “ऋषभ पंत को हटाने का कारण क्या हैं”- पंत को प्लेइंग 11 में ना देखकर भड़के फैंस ने बीसीसीआई पर दागे बड़े सवाल