ऋतुराज गायकवाड़ ने ग्रांउड्समैन के साथ दी बदतमीजी, फैंस ने इसे देखकर याद दिलाई धोनी और रोहित की याद

ऋतुराज गायकवाड़

भारत के घरेलू मैच जैसे रणजी ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी से उठकर टीम इंडिया के लिए परफॉर्म करने वाले ऋतुराज गायकवाड़ को लेकर सोशल मीडिया पर काफी आलोचनाएं हो रही हैं। इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें ऋतुराज कुछ ऐसा कर रहे हैं जो उनके फैंस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है। इसको लेकर एक वीडियो वायरल हो रहा है। बता दें ये वीडियो भारत के दौरे पर आई साउथ अफ्रीका के साथ खेली गई सीरीज की बताई जा रही है।

ऋतुराज गायकवाड़ ने की बदतमीजी

दरअसल, बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में टी20 मुकाबले के दौरान ऋतुराज गायकवाड़ ने सबको अपने व्यवहार से निराश किया। इस मुकाबले के दौरान रन लेते समय ऋतुराज को डगआउट में बैठा देखा गया था। इस वीडियो में ऋतुराज गायकवाड़ को काफी ट्रोल किया जा रहा है।

यहां देखें ये वीडियो

यूजर्स ने किया ट्रोल

इस वीडियो में यूजर्स ने ऋतुराज को महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा से कुछ सीखने की सलाह भी दी। ऋतुराज गायकवाड़ को लेकर जहां एक यूजर ने लिखा कि- “ऋतुराज गायकवाड़ कई बिहेवियर काफी ज्यादा बुरा और अपमानजनक है, ग्राउंड मैन के साथ कोई ऐसा व्यवहार करता है।” तो वहीं एक अन्य ने लिखा कि “ऋतुराज का यह बर्ताव काफी बुरा है वह ग्राउंड मेन हीरोज है और उनके साथ ऐसा बर्ताव होना काफी अपमानजनक है।”

कुछ ऐसा है ऋतुराज का करियर

ऋतुराज ने पिछले साल विजय हजार ट्रॉफी में शानदार गेम खेल कर 7 छक्के लगाए थे। ऋतुराज गायकवाड़ महाराष्ट्र के लिए घरेलू मैच खेलते हैं। वह आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे हैं। ऋतुराज गायकवाड़ ने 21 जुलाई 2022 को इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। ऋतुराज गायकवाड़ टीम इंडिया के लिए दाएं हाथ की बल्लेबाजी करते हैं। वह आईपीएल 2021 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।