IPL 2022, KKR vs DC: कुलदीप यादव ने चहल को पर्पल कैप के लिए दी चुनौती, वहीं ऑरेंज कैप की रेस में हुई श्रेयस अय्यर की इंट्री

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 41वां मुकाबला आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. जिसमें कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) और दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) की टीमे आमने-सामने नजर आयी थी. ऋषभ पंत (RISHABH PANT) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. केकेआर (KKR) की टीम ने 20 ओवर में 146 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम ने 4 विकेट से कर लिया था. ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की रेस अब और रोमांचक हो गई है.
ऑरेंज कैप की रेस में हुई अब श्रेयस अय्यर की इंट्री
IPL 2022, KKR vs DC: ‘ठुकरा के मेरा प्यार, मेरा इंतकाम देखेगी’, केकेआर के खिलाफ आज फिर छाए कुलदीप यादव
ऑरेंज कैप की रेस में अभी भी पहले स्थान पर राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) के जोस बटलर (JOS BUTTLER) का नाम बरकरार है. जिन्होंने अब तक 8 मैचों में 499 रन बनाए हैं. तीसरे नंबर पर अब गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांडया नजर आ रहे हैं. इन्होंने 7 मैचों में अब तक 305 रन बनाए हैं. ऑरेंज कैप की रेस में अब चौथे नंबर पर पंजाब किंग्स के शिखर धवन नजर आ रहे हैं.
जिन्होंने अब 8 मैच में 302 रन बनाए हैं. रेस में दूसरे नंबर पर लखनऊ सुपरजांयट के कप्तान केएल नजर आ रहे हैं. जो लगातार बल्ले से अपना योगदान दे रहे हैं. अब तक उन्होंने 8 मैच में 368 रन बनाए हैं. ऑरेंज कैप (ORANGE CAP) की रेस में 5वें नंबर पर केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर नजर आ रहे हैं. जिन्होंने अब तक 290 रन बनाए हैं.
पर्पल कैप की रेस में कुलदीप यादव की स्थिति मजबूत
पर्पल कैप (PURPLE CAP) की रेस में नंबर एक पर अभी भी राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) 18 विकेट लेकर काबिज हैं. नंबर 4 पर अब सनराइजर्स हैदराबाद (SUNRISERS HYDERABAD) के तेज गेंदबाज टी नटराजन (T NATRAJAN) नजर आ रहे हैं. जिन्होंने अब तक 15 विकेट लिए हैं.
पर्पल कैप की रेस में अब दूसरे स्थान पर अब दिल्ली कैपिटल्स के कुलदीप यादव (KULDEEP YADAV) 17 विकेटों के साथ पहुँच गए हैं. इस रेस में नंबर 3 पर 15 विकेटो के साथ अब सनराइजर्स हैदराबाद के उमरान मलिक हैं. 14 विकेटो के साथ अब केकेआर के उमेश यादव पर्पल कैप की रेस में नंबर 4 पर नजर आ रहे हैं.
Tags: कुलदीप यादव, कोलकाता नाईट राइडर्स, दिल्ली कैपिटल्स, श्रेयस अय्यर,