Tag: दिल्ली कैपिटल्स

  • IPL 2023 के खत्म होने के साथ ही इन 3 खिलाड़ियों को भी कर देना चाहिए संन्यास का ऐलान, अब नहीं बचा कोई दूसरा रास्ता

    IPL 2023 के खत्म होने के साथ ही इन 3 खिलाड़ियों को भी कर देना चाहिए संन्यास का ऐलान, अब नहीं बचा कोई दूसरा रास्ता

    IPL 2023: आईपीएल का फाइनल शानदार तरीके से खेला गया. बता दें की, 29 मई को गुजरात के साथ खेले गए आईपीएल फाइनल मुकाबले में पांचवीं बार आईपीएल की ट्रॉफी (IPL 2023) को अपने नाम किया है. आईपीएल का मुकाबला बहुत ही शानदार था. आईपीएल के फाइनल में अंबाती रायडू ने बढ़िया प्रदर्शन किया है. इसके बाद उन्होंने संन्यास ले लिया है. आइए आपको बताते हैं की अब और किन खिलाड़ियों को संन्यास लेने की ज़रूरत है.

    IPL 2023 में संन्यास का एलान कर देना चाहिए इन खिलाड़ियों को

    अगर हम संन्यास की बात करे तो इसमें सबसे पहला नाम मनीष पांडे का आता है. मनीष पांडे को दिल्ली कैपिटल्स ने 2.40 करोड़ रुपए की मोटी रकम देकर अपने खेमे का हिस्सा बनाया था. लेकिन उन्होंने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है.

    मनीष पांडे की परफॉरमेंस कुछ खास नहीं रही. वहीं दूसरा प्लेयर है मयंक अग्रवाल. मयंक अग्रवाल को सनराइजर्स हैदराबाद ने 8 करोड़ 25 लाख रुपए की मोटी रकम के साथ अपने खेमे का हिस्सा बनाया था. लेकिन उनकी परफॉरमेंस भी कुछ ख़ास नहीं थी.

    इस खिलाड़ी पर भी कसा जा सकता है शिकंजा

    बता दें की, आईपीएल (IPL 2023) में चेन्नई ने अच्छा प्रदर्शन किया और आईपीएल की दूसरी सबसे सक्सेसफुल टीम बन गई है. इसके पहले सिर्फ मुंबई एक मात्र ऐसी टीम थी जिसने पांच टूर्नामेंट अपने नाम किए थे.

    अगर किसी और खिलाड़ी की बात जिसने इस आईपीएल में इतना ख़राब प्रदर्शन किया है वो खिलाड़ी है मनदीप सिंह. 31 साल के इस खिलाड़ी को आईपीएल में अच्छे-अच्छे मौके मिले. लेकिन उसके बावजूद भी उनका प्रद्रर्शन बहुत खराब रहा.

     

    ये भी पढ़ें: IPL 2023: सिर्फ MS Dhoni ही नहीं ये दो खिलाड़ी भी ले सकते हैं आईपीएल से संन्यास, बूढे हो रही सीएसके के ये 3 शेर

  • IPL 2023: MS Dhoni ने दीपक चाहर के साथ किया ऐसा मजाक की उनपर उठा दिया हांथ, अब वीडियो हो रहा वायरल

    MS Dhoni: आईपीएल का 55वां मुकाबला चेन्नई और दिल्ली के बीच खेला गया. इस मैच में चेन्नई ने शानदार जीत हासिल की साथ ही इस मैच के कुछ ऐसे मूमेंट हैं जो अब सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. चेन्नई ने ये मैच अपने होम ग्राउंड पर खेला. वैसे धोनी अपने गेम को लेकर बहुत सिंसियर होते हैं. लेकिन कभी-कभी ग्राउंड पर उनका मजाकिया अंदाज़ भी देखने को मिलता है.

    MS Dhoni का ये अंदाज़ हुआ वायरल, आप भी देखे क्या हुआ

    बता दें की, चेन्नई और दिल्ली के बीच का मुकाबला बहुत ही शानदार तरीके से खेला गया. वैसे तो अब, धोनी (MS Dhoni) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें वह दीपक चाहर के साथ अलग अंदाज में मजाक कर रहे हैं. ये मजाक वो चाहर के साथ करते दिख रहे हैं.

    मिली जानकारी के मुताबिक, दीपक चाहर सीएसके (CSK) के बॉलिंग कोच ड्वेन ब्रावो से बात कर रहे थे. इतने में धोनी (MS Dhoni) वहां से गुजरे तो चाहर उनकी ओर ध्यान नहीं दे पाए. धोनी आगे बढ़ने लगे फिर अचानक उन्हें क्या सूझा कि दीपक को मारने के लिए हाथ उठा दिया. धोनी के अचानक हाथ उठाने पर चाहर चौंके फिर मुस्कुराने लगे. हालांकि ये सब मजाकिया अंदाज में हुआ था.

    धोनी कई बार चाहर पर हांथ उठा चुके हैं

    वैसे तो धोनी (MS Dhoni) ज्यादातर समय सीरियस दिखते हैं. बता दें की, चाहर ने एक बार कपिल शर्मा के शो में बताया था की उनको कैसे धोनी से डांट पड़ती थी. इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा था की धोनी अक्सर मजाक मस्ती करते रहते है.

    चेन्नई और दिल्ली के लिए जो मैच खेला गया उसमें चेन्नई ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. चेन्नई का ये फैसला सही भी साबित हुआ. चेन्नई ये शानदार मुकाबला जीत गई.

     

    ये भी पढ़ें: Rashmika Mandanna का आईपीएल 2023 के इस खिलाड़ी पर है बड़ा क्रश, इस टीम को बताया अपना फेवरेट

  • IPL 2023, PBKS vs DC: मुकाबले में Ishant Sharma की नो बॉल पर मच गया बवाल, फैंस को याद आ गए ये पुराने मैच

    इंडियन प्रीमियर लीग में बीते दिन यानी बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मैच खेला गया यह मुकाबला काफी जबरदस्त रहा। जिसमें दिल्ली कैपिटल्स को जीत मिली। लेकिन अब इसी बीच नो बॉल को लेकर विवाद शुरू हो गया है, जो रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। दरअसल बात यह है कि 1 हफ्ते पहले नो बॉल को लेकर एक विवाद शुरू हुआ था। जिस पर फैंस द्वारा अंपायरों पर ही सवाल खड़े कर दिए थे। अब इसी बीच एक बार फिर से ईशांत शर्मा (Ishant Sharma) नो बॉल को लेकर विवाद शुरू हो गया।

    Ishant Sharma ने किया मजेदार खुलासा कहा, “मेरी हाफ सेंचुरी देखकर बल्लेबाज छत से छंलाग…”

    Ishant Sharma की नो बॉल पर बवाल

    दरअसल बात यह है कि दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए मैच में ईशांत शर्मा की गेंद को थर्ड एंपायर ने नो बॉल करार दे दिया। जिसके बाद फैंस लगातार सवाल खड़े कर रहे हैं। इतना ही नहीं कई लोगों को लखनऊ सुपरजाइंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हुए मैच की भी याद आ गई। बात यह है कि धर्मशाला में बीते दिनों मैच खेला गया, जिसमे 214 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स को आखिरी ओवर में 33 रन की जरूरत थी।

    इस ओवर को दिल्ली की तरफ से ईशांत शर्मा ने फेंका था। ईशांत शर्मा की पहली गेंद पर लियाम लिविंगस्टोन ने छक्का और एक चौका मारा था। वहीं चौथी गेंद पर ईशांत ने फुलटॉस डाल दिया। जिसे एंपायर ने कमर से ऊपर मानते हुए नो बॉल करार दे दिया। हालांकि एंपायर के इस फैसले से डेविड वॉर्नर और इशांत शर्मा नाखुश नजर आए और टीम ने नो बॉल को लेकर रिव्यू ले लिया।

    1 गेंद कमर से थोड़ी सी ऊपर थी और एंपायर को नो बॉल के फैसले पर ही बने रहने के लिए कहा गया। इसके बाद लिविंगस्टोन ने 1 छक्का जड़ दिया, इस हिसाब से टीम को कुल 7 रन मिल गए हालांकि इसके बावजूद पंजाब की जीत नहीं हो पाई। इस मामले के बाद फैंस को 5 दिन पहले हुए सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच का मैच याद आ गया। इस दौरान भी गेंद अब्दुल समय की कमर के ऊपर से नि

  • Ravindra Jadeja ने अपनी ही टीम के फैंस पर लगाया बहुत बड़ा आरोप, कहा- ‘मेरे आउट होने की करते हैं दुआ…’

    Ravindra Jadeja: आईपीएल का 55वां मुकाबला चेन्नई और दिल्ली के बीच खेला गया. ये मुकाबला बहुत शानदार रहा. हालाँकि, चेन्नई ये मैच जीत गई लेकिन जड़ेजा ने अब बड़ा आरोप लगाया है. दरअसल, धोनी का स्टारडम तो हम सब जानते हैं. धोनी को देखने के लिए आधे से ज्यादा स्टेडियम येलो हो जाता है. आइए आपको बताते रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने क्या और क्यों आरोप लगाया है.

    Ravindra Jadeja के बाद सोशल मीडिया पर आई इन रिएक्शन की बाढ़

    चेन्नई सुपर किंग्स इस वक़्त नंबर दो पर काबिज़ है. इस सीजन में चेन्नई की अच्छी परफॉरमेंस रही है. वैसे तो चेन्नई के फैंस देश भर में हैं लेकिन जब चेन्नई अपने होम ग्राउंड पर खेलती है तो मुकाबला और भी ज्यादा शानदार हो जाता है. बता दें की, पहले बल्लेबाज़ी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 167 रन बोर्ड पर लगाए और फिर 27 रनों से जीत हालिस की.

    दिल्ली को इस मैच में करारी हार देखने को मिली है. बता दें की, इस मैच में जडेजा (Ravindra Jadeja) ने कुछ ऐसा कहा जो इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. उन्होंने कहा की,

    “अगर मैं जल्दी बल्लेबाजी करने आता हूं, तो वे सभी ‘माही माही’ का जाप करते हैं और एमएस धोनी को देखने के लिए प्रार्थना करते हैं, वे सभी मेरे आउट होने का इंतजार करते हैं.”

    क्या प्लेऑफ़ में शामिल हो जाएगी CSK

    चेन्नई में खेले गए मैच में धोनी का फैसला सही निकला और चेन्नई मैच जीत गई. इस मैच में धोनी की भी शानदार परफॉरमेंस देखने को मिली. बता दें की, धोनी ने उन्होंने 9 गेंदों में 222.22 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज़ी करते हुए 20 रन बनाए. उनकी इस पारी में 2 छक्के और 1 चौका शामिल रहा.

    इसी बीच अब जब चेन्नई लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है तब अब उसके प्लेऑफ में जाने के रास्ते को साफ़ बताया जा रहा है. चेन्नई लगातार नंबर पर बनी हुई है वही नंबर वन पर गुजरात काबिज़ है.

     

    ये भी पढ़ें: IPL 2023: Yuzvendra chahal ने आईपीएल में रच दिया एक नया इतिहास, ब्रावो को टक्कर देकर निकले सबसे आगे

  • Sourav Ganguly की बढ़ाई गई सिक्योरिटी, अब Z-श्रेणी के घेरे में रहेंगे दादा, जानिए क्‍या है इसकी वजह?

    Sourav Ganguly: भारतीय टीम के पूर्व कप्‍तान सौरव गांगुली वैसे तो अक्सर सुर्ख़ियों में बने रहते हैं. अब खबर आई है की उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है. हर कोई जानना चाहता है की इसके पीछे की वजह क्या है. आखिर क्यों दादा को Z-श्रेणी की सुरक्षा दी जा रही है. ऐसे खबर ये भी आई थी की पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली को अब दिल्ली कैपिटल्स टीम का मुख्य कोच बनाया जा सकता है. आइए जानते है इन ख़बरों में कितनी सच्चाई है.

    Sourav Ganguly की क्यों बढ़ाई कई सुरक्षा, ये है बड़ी वजह

    वैसे तो इस वक़्त आईपीएल चल रहा है, जहां एक तरफ खबरे आ रही थी की आईपीएल की दिल्ली कैपिटल्स की टीम को नए कोच की ज़रूरत है. बता दें की, अब दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ से बाहर हो गई है. ऐसे में उसके कोच को बदलने की चर्चा चल रही है. कहा जा रहा था की दिल्ली का नया कोच पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली को बनाया जाएगा.

    बता दें की, अब दादा (Sourav Ganguly) की सिक्योरिटी भी बढ़ाई गई है. इसकी वजह है की, बंगाल सरकार ने स्‍वयं संज्ञान लेते हुए सुरक्षा व्‍यवस्‍था को बढ़ाने का निर्णय लिया है. अभी तक यह स्‍पष्‍ट नहीं हो सका है कि दादा की सुरक्षा को कोई खतरा तो नहीं है.

    दादा अपनी टीम दिल्ली के साथ कर रहे है यात्रा

    बता दें की, इन दिनों दादा (Sourav Ganguly) अपनी टीम दिल्ली के साथ यात्रा कर रहे हैं. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है की,

    “गांगुली फिलहाल अपनी टीम दिल्ली कैपिटल्स के साथ यात्रा कर रहे हैं और 21 मई को कोलकाता लौटेंगे. उसी दिन से उन्हें जेड श्रेणी की सुरक्षा मिलनी शुरू हो जाएगी.”

    आईपीएल की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ से बाहर हो गई है. ऐसे में दिल्ली के कोच पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. अब इरफ़ान पठान ने कहा है की,

    “दिल्ली डगआउट में सौरव गांगुली की उपस्थिति एक बड़ी बात है.”

     

    ये भी पढ़ें: Dinesh Karthik ने अपनी टीम सहित पूरे आईपीएल को किया शर्मसार, रोहित शर्मा की इस शर्मनाक रिकॉर्ड में अब वो भी हुए शामिल

  • Delhi Capitals के हारने की मुख्य वजह आकाश चोपड़ा ने बताई, कैसे अच्छी शुरुवात के बाद प्लेऑफ तक नहीं पहुँच पाई दिल्ली

    Delhi Capitals: आईपीएल का मुकाबला धीरे-धीरे फाइनल की ओर बढ़ रहा है. ऐसे में दिल्ली प्लेऑफ तक में नहीं पहुँच पाई है.  इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में शनिवार को पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 31 रनों से मात दे दी थी. पंजाब का प्रदर्शन उस दिन बहुत ही शानदार रहा था लेकिन दिल्ली (Delhi Capitals) को करारी हार मिली थी. अब दिल्ली की हार पर आकाश चोपड़ा ने अपन बयान दिया है.

    Delhi Capitals को नहीं देखने को मिला प्लेऑफ तक का मुंह, हुई बाहर

    मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली कैपिटल्स की इस हार के साथ ही दिल्ली (Delhi Capitals) का इस टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो गया है. अरुण जेटली स्टेडियम में ये शानदार मुकाबला खेला गया था. लेकिन दिल्ली अब ये मुकाबला हार चुकी है और आईपीएल के सीजन से हमेशा के लिए बाहर हो गई है.

    आकाश चोपड़ा ने बताया है की आखिर दिल्ली के हारने की क्या वजह है. आकाश चोपड़ा का JioCinema पर “आकाशवाणी” शो आता है. इस शो में आकाश ने बताया है की,

     “दिल्ली क्या करती है? वे एक बहुत ही दिलचस्प पक्ष हैं. मुकेश कुमार, जो इस खेल में एक गेंदबाज के रूप में खेल रहे थे, उन्होंने केवल एक ओवर फेंका और वह 19वां ओवर था. आपने 19वें ओवर के लिए एक गेंदबाज को खिलाया. उन्होंने पूरे सीजन में टीम के लिए बहुत कुछ किया है. उन्होंने उस ओवर में प्रभसिमरन सिंह को भी आउट किया. ”

    मैच में पहले बल्लेबाजी पंजाब किंग्स ने की थी

    बता दें की, इस मैच में पंजाब किंग्स पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी थी. पंजाब ने इस मैच में 45 के स्कोर तक अपने 3 विकेट खो दिए थे. पंजाब किंग्स के प्रभसिमरन और सैम कर्रन (20) ने 54 गेंदों में 72 रन की साझेदारी की थी.

    अब इस वक़्त अगर आईपीएल के पॉइंट टेबल की बात की जाए तो नंबर वन पर गुजरात चल रही है. तो वहीं नंबर दो पर चेन्नई और नंबर तीन पर मुंबई काबिज़ है. पॉइंट टेबल की माने तो अब लखनऊ चौथे नंबर पर वापस आ गई है.

     

    ये भी पढ़ें: दिल्ली के मुख्यमंत्री से ज्यादा हैं मुकेश अंबानी के ड्राइवर की सैलरी, जानिए कैसे मिलती हैं उनके घर में नौकरी

  • IPL 2023 में इस बड़ी गलती के कारण दिल्ली कैपिटल्स हुई रेस से बाहर, सामने आया बड़ा अपडेट, कोच ने कर दिया खुलासा

    IPL 2023: आईपीएल 2023 का मुकाबला अपने फाइनल की ओर बढ़ रहा है. बता दें की, हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और पंजाब किंग्स के बीच शानदार मैच खेला गया था. जिसमें दिल्ली ये मैच हार गई थी और पंजाब ने शानदार जीत हासिल की थी. इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली प्लेऑफ से बाहर हो गई है. अब दिल्ली ने बाहर होने के बाद ऐसी हरकत की है जिसको सुनकर फैंस चौंक गए हैं.

    IPL 2023 में दिल्ली कैपिटल्स हुई बाहर, जानिए कैसे रहे समीकरण

    आईपीएल (IPL 2023) का ये सीजन कमाल का रहा है. इस सीजन में लड़ाई झगड़े भी हुए साथ ही क्रिकेटर का प्यार भी दिखा. बता दें की, दिल्ली इस सीजन में कुछ ख़ास कमाल नहीं कर पाई. टीम ने अब तक 12 मैचों में से 8 मैचों में हार का सामना किया है.

    प्लेऑफ से दिल्ली बाहर हो गई. इसी के साथ अब सनराइजर्स हैदराबाद का सफर भी लगभग खत्म माना जा रहा है. बताया जा रहा है की अब दिल्ली के गेंदबाज़ कोच ने कुछ खुलासे किए हैं. उन्होंने कहा है की,

     “इतनी अच्छी शुरूआत के बाद बल्लेबाजों का जिस तरह से प्रदर्शन रहा, वह अस्वीकार्य है. कोई भी खिलाड़ी पारी के सूत्रधार की भूमिका निभाने में नाकाम रहा. पूरे टूर्नामेंट में कुछ मैचों को छोड़कर बल्लेबाजों ने निराश किया.”

    पंजाब किंग्स के स्पिन गेंदबाजी कोच सुनील जोशी ने की प्रभसिमरन सिंह की तारीफ

    मिली जानकारी के मुताबिक, अब जब दिल्ली इस सीजन (IPL 2023) में बाहर हो गई है तो दिल्ली के फैन्स को काफी बुरा झटका लगा है. लेकिन पंजाब अभी भी ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रही है. पंजाब के स्पिन गेंदबाजी कोच सुनील जोशी ने कहा है की,

     “उसकी (प्रभसिमरन सिंह) प्रतिभा की वजह से पहले मैच से ही हमने उसका साथ दिया और अब मैच दर मैच उसके खेल में परिपक्वता आ रही है लेकिन यह महज एक शुरूआत है.”

     

     

    ये भी पढ़ें: IPL 2023: आईपीएल 2023 के बीच Glenn Maxwell को मिली बड़ी गुडन्यूज, सुनकर खुश होंगे फैंस

  • DC vs PBKS: युवा किंग प्रभसिमरन सिंह की परफॉरमेंस की फैन हुई प्रीति जिंटा, मास्टर-ब्लास्टर ने भी की जमकर तारीफ

    DC vs PBKS: आईपीएल का  59 वां मुकाबला पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया. ये मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया और इसमें  पंजाब किंग्स के ओपनर प्रभसिमरन सिंह ने झंडे गाड़े हैं. उन्होंने इस मैच में कमाल कर दिया है. बता दें की, शनिवार रात खेले गए एक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 31 रन से हराया. इसी के साथ दिल्ली की टीम टी20 लीग के प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई.

    DC vs PBKS में दिल्ली के टीम प्लेऑफ से हुई बाहर, प्रभसिमरन सिंह ने मचाया कहर

    बता दें की, आईपीएल का 16 वां सीजन बेहद ही ख़ास रहा है. इस सीजन में कई रिकॉर्ड बने हैं और टूटे भी हैं. लड़ाई भी देखने को मिली और क्रिकेटर के बीच प्यार भी देखने को मिला. इसी के साथ दिल्ली और पंजाब (DC vs PBKS) के इस मुकाबले में पंजाब ने शानदार मैच खेला है.

    दिल्ली के खिलाफ 22 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने जोरदार शतक ठोका. यह उनके आईपीएल करियर का पहला शतक है. इस शतक को देखकर सचिन तेंदुलकर भी खुद को नहीं रोक पाए. बता दें की, प्रभसिमरन ने 65 गेंद पर 158 के स्ट्राइक रेट से 103 रन बनाए.

    प्रभसिमरन की परफॉरमेंस से प्रीती जिंटा भी हुई गदगद

    बता दें की, आईपीएल के इस सीजन का ये पांचवा शतक है. इसके पहले सूर्यकुमार यादव ने मुंबई के लिए शानदार पारी खेली थी. उन्होंने भी अपनी टीम के लिए शतकीय पारी खेली और मुंबई को मैच जिताया था.

    अब विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह (DC vs PBKS) ने भी कुछ ऐसा ही किया है. इसी के साथ अब हुई प्रीति जिंटा भी उनकी मुरीद हो गई है. हुई प्रीति जिंटा ने भी प्रभसिमरन सिंह की जमकर तारीफ की है.

     

    ये भी पढ़ें: IPL 2023: महेंद्र सिंह धोनी का आईपीएल में एक बार फिर दिखा जबरदस्त गुस्सा, पथिराना को इस बात की पड़ी डांट

  • IPL 2023: MS Dhoni की लाडली जीवा ने पापा को किया चीयर, छक्कों पर बजाई सीटियां, देखे वायरल वीडियो

    MS Dhoni: धोनी का स्टारडम आज भी बरकरार है. उनको फैंस जितना चाहते हैं उतना ही उनकी बेटी जीवा को भी प्यार मिलता है. वैसे तो जीवा काफी समय बाद दिखाई दी थी. उन्होंने अपने पिता के स्टेडियम में खूब सीटियां बजाई. वैसे बता दें की,  आईपीएल 2023 का 55वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया.

    MS Dhoni की बेटी आईपीएल के इस मुकाबले में छाई, पापा के लिए बजाई सीटियां

    कप्तान धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी में आईपीएल में का 55 वां मुकाबला खेला गया. इस मुकाबले में चेन्नई और दिल्ली आमने-सामने भिड़े थे. बता दें की,  इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 168 रन बनाए थे. वहीं दिल्ली को 169 रन चेज करने थे. लेकिन दिल्ली ऐसा करने में न कामयाब रही.

    वैसे तो धोनी को देखने के लिए पूरा स्टेडियम येलो हो जाता है. लेकिन धोनी के छक्कों पर उनकी बेटी भी बहुत खुश दिखी. धोनी (MS Dhoni) के छक्कों पर उनकी बेटी जीवा सीटी बजाती दिखीं. इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

    8 वें नंबर पर बैटिंग करने आए धोनी के लिए खुशी से झूम उठा स्टेडियम

    मिली जानकारी के मुताबिक, एमएस धोनी 8वें नंबर पर बैटिंग करने आए थे. उन्होंने ने आखिरी के ओवर में कमाल कर दिया. धोनी (MS Dhoni) आखिरी के दो ओवर में शानदार पारी खेली. चेन्नई और दिल्ली का ये मैच चेन्नई के होम ग्राउंड पर खेला गया.

    बता दें की,  सीएसके (CSK) की पारी में कुल 10 चौके लगे और 7 छक्के लगे हैं. वहीं अगर चेन्नई परफॉरमेंस की बात करे तो पॉइंट टेबल के हिसाब से चेन्नई दूसरे नंबर पर काफी समय से अपनी जगह बनाए हुए है.

     

    ये भी पढ़ें: चेन्नई सुपर किंग्स के इस ऑलरांउडर को अचानक से इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, कप्तान को लगा बड़ा झटका

  • ऑस्कर विनिंग फिल्म The Elephant Whisperers के रियल हीरोज से मिले MS Dhoni, क्रिकेटर के इस अंदाज ने जीता फैंस का दिल

    भारतीय क्रिकेट टीम के शानदार खिलाड़ी और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) अक्सर किसी न किसी कारण सुर्खियों में बने रहते हैं। आपको बता दें कि, बीते दिनों चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच खेला गया। लेकिन इसी मैच के दौरान सीएसके के कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) कार्तिकी गोंसाल्विस और उनकी खूबसूरत फिल्म द एलिफेंट व्हिस्परर्स (The Elephant Whisperers) के रीयल हीरोज बोमन एंड बेली से मुलाकात की।

    इस दौरान का एक वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि, कैसे एम एस धोनी (MS Dhoni) द एलिफेंट व्हिस्परर्स के रियल हीरोज बोमन एंड बेली से मुलाकात करते दिखाई दे रहे हैं।

    IPL 2023: MS Dhoni जिस मैदान पर बुरी तरह हारे उसी मैदान को बताया बेहद खास, जानिए क्या है उसके पीछे का राज

    द एलिफेंट व्हिस्परर्स के रियल हीरोज से मिले MS Dhoni

    बता दें कि इस वीडियो को खुद चेन्नई सुपर किंग के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। जिसे एमएस धोनी के चाहने वाले काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। चेन्नई एमएस धोनी के लिए उनका दूसरा घर है, वहां के फैंस उन पर जान छिड़कते हैं। एमएस धोनी ऑस्कर विनिंग डायरेक्टर कार्तिकी गोंसाल्विस और उनकी फिल्म द एलिफेंट विस्पर्स के किरदार बोमन एंड बेली से मिले। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि, एमएस धोनी फैंस के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। उनकी इस तस्वीर को लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

    वीडियो शेयर करते हुए सीएसके ने लिखा कि, खास मौके पर खास लोगों से मुलाकात। अगर हम बात करें फिल्म द एलिफेंट विस्पर्स की तो यह एक शर्ट मूवी है। जिसमे इंसान और बेबी एलीफेंट के बीच की बॉन्डिंग को दिखाया गया है कि कैसे एक कपल हाथी को अपने बच्चे की तरह पालता है। उसे बड़ा करता है और उसके साथ बिताए हुए पल से भरी ये एक भावुक कर देने वाली कहानी है। फिल्म को इस साल ऑस्कर अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

Exit mobile version