Tag: कुलदीप यादव

  • Ravindra Jadeja ने कुलदीप के हेयरस्टाइल की जमकर की तारीफ, अब दोनों का वीडियो हो रहा वायरल

    Ravindra Jadeja ने कुलदीप के हेयरस्टाइल की जमकर की तारीफ, अब दोनों का वीडियो हो रहा वायरल

    Jadeja: इन दिनों टीम इंडिया वेस्ट इंडीज के दौरे पर गई हुई है. इस बार का वेस्ट इंडीज दौरा बेहद ही खास रहा है. टीम इंडिया वेस्ट इंडीज के दौरे पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. वैसे तो कहा जा रहा है,  इन दोनों ने वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी है. जडेजा ने अब कुलदीप के हेयर स्टाइल की तारीफ कर दी है. अब दोनों बातचीत का विडियो तेज़ी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. आइए आपको बताते हैं की आखिर दोनों के बीच क्या ख़ास बातचीत हुई.

    Jadeja की बातचीत अब उनके फैंस को आ रही बेहद पसंद, जानिए क्या कहा

    मिली जानकारी के मुताबिक, भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच बारबाडोस के केनिंग्सटन ओवल में खेला गया. इस मैच को टीम इंडिया ने 163 गेंद शेष रहते पांच विकेट से जीत लिया.

    बता दें की, वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया की वनडे में यह लगातार 9वीं जीत है. वेस्ट  इंडीज केदौरे पर टीम इंडिया ने खुद को साबित कर दिया है और इसी के साथ टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ियों ने अपनी फॉर्म में वापसी कर ली है. इसी बीच अब जडेजा की बातचीत का विडियो भी सुर्ख़ियों में छाया हुआ है.

    Jadeja ने कहा है की उनको ये चीज़े हैं पसंद

    मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, जडेजा (Jadeja) ने कहा है की

    “अच्छा लगता है कि लोगों की बॉलिंग पर मैं कैच पकड़ता हूं तो मेरी बॉल पर भी कोई इतना अच्छा कैच पकड़े. विराट ने बहुत ही अच्छा कैच पकड़ा था. वह एक लो और शार्प कैच था. गेंद को पकड़ने के लिए इतना टाइम नहीं मिला, बैट्समैन ने ड्राइव मारा और एक सेकंड से भी कम में गेंद उसके हाथ में जाकर लगा. मैं तो कहूंगा बहुत ही बढ़िया कैच था.”

     

    ये भी पढ़ें: MS Dhoni के लिए डॉक्टर नहीं भगवान बना ये शक्स, पंत-जडेजा के लिए भी है मसीहा के जैसे

  • कुलदीप यादव ने आत्महत्या करने का कर लिया था फैसला, टीम में जगह नहीं मिलने से निराश था स्पिनर, जानें पूरा मामला

    भारतीय क्रिकेट टीम (INDIAN CRICKET TEAM) के मौजूदा समय में अच्छे स्पिनरों की बात करें तो उसमें कुलदीप यादव (KULDEEP YADAV) का नाम नजर आता है. चोट के कारण लंबे समय से मैदान पर नहीं नजर आए कुलदीप आज अपना 27वाँ जन्मदिन मना रहे हैं. उनको लेकर बात करें तो एक समय कुलदीप यादव ने अपने जीवन को खत्म करने का फैसला कर लिया था. जिसके बारें में हम आपको इस लेख में बतायेंगे.

    कुलदीप यादव ने आत्महत्या करने का किया था फैसला

    कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव (KULDEEP YADAV) के पिछले 2 साल बेहद खराब रहे हैं. 2019 विश्व कप (WORLD CUP 2019) के बाद से उन्हें भारतीय टीम (INDIAN TEAM) में कम मौके मिल रहे हैं. जिसकी एक सबसे बड़ी वजह उनकी फॉर्म भी रही है. आईपीएल 2021 (IPL 2021) में कुलदीप यादव चोट के कारण दूसरा लेग नहीं खेल पाए थे. अब वो चोट से वापसी करने का प्रयास कर रहे हैं.

    एक समय ऐसा था कि जब कुलदीप को आत्महत्या करने के ख्याल आया करते थे. जिसके बारें में बात करते हुए उन्होंने एक इंटरव्यू में बड़ा खुलासा किया था. कुलदीप जब मात्र 13 साल के थे, तो उस समय उनको आत्महत्या के ख्याल आने लगे थे. उस समय उन्हें यूपी की अंडर 15 टीम में जगह नहीं मिली थी. जिससे वो बहुत ज्यादा निराश हो गए थे. उन्होंने क्रिकेट छोड़ने का भी फैसला कर लिया था.

    कुछ ऐसे बदल गयी थी कुलदीप की हालत

    कुछ समय के बाद कुलदीप यादव (KULDEEP YADAV) को घरेलू टीम में जगह मिल गयी. जहाँ पर अच्छा प्रदर्शन करने के बाद उन्हें आईपीएल (IPL) में खेलने का मौका मिल गया. वहां पर शानदार प्रदर्शन करने के कारण ही वो भारतीय टीम के लिए भी खेलते हुए नजर आए. अब तक उन्होंने भारतीय टीम (INDIAN TEAM) के लिए 7 टेस्ट मैच खेलकर 26 विकेट अपने नाम किए हैं. 65 वनडे मैच में उन्होंने 107 विकेट हासिल किए हैं. जबकि 23 टी20 मैच में 41 विकेट झटकाए हैं. आईपीएल में उन्होंने 45 मैच खेलकर 40 विकेट लिए हैं.

    इसे भी पढ़े: IND vs BAN: प्यार में धोखा खाकर आए आशिक़ की तरह दूसरे मैच में नज़र आये कुलदीप यादव, झूठी मुस्कान से खुद को VIDEO में सँभालते दिखे KULDEEP

  • कुलदीप यादव को बेहतरीन प्रदर्शन से टीम में मिली थी जगह, परिवार के साथ की फोटो हो रही है वायरल

    टीम इंडिया के शानदार स्पिनर खिलाड़ी कुलदीप यादव को फैंस उनके गेम के कारण काफी पसंद करते हैं। कुलदीप यादव फिलहाल रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, रविंद्र जडेजा और कुलदीप यादव बेहतरीन स्पिन गेंदबाजी करते हैं। कुलदीप को जब भी मौका मिल रहा है वे बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। हाल ही में उनका श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन दिखाया है।

    कानपुर के उन्नाव में हुआ था जन्म

    कुलदीप यादव उत्तर प्रदेश के कानपुर के निवासी हैं। पढ़ाई में अच्छे थे तथा क्रिकेट में उनकी रूचि ज्यादा नहीं थी। लेकिन उनके पिता उन्हें क्रिकेट में ही भेजना चाहते थे। 2014 में खेले गए आईसीसी अंडर वर्ल्ड कप-19 यूएई के दौरान कुलदीप यादव पहली बार लाइम लाईट में नजर आए थे। कुलदीप के परिवार में उनके माता-पिता और एक बड़ी बहन है। पिछले महीने ही उनकी बहन का विवाह हुआ है। जिसकी तस्वीर कुलदीप ने साझा की।

    कुछ ऐसा है कुलदीप यादव का गेम

    टेस्ट मैच में कुलदीप का अच्छा एक्सपीरियंस है। कुलदीप यादव ने अब तक अपने क्रिकेट करियर में 7 टेस्ट खेले हैं। इसमें 26 विकेट लेकर 2 बार 4 विकेट और 2 बार 5 विकेट लेने का रिकॉर्ड उनके नाम पर है। कुलदीप ने अपना डेब्यू टेस्ट मैच साल 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धर्मशाला में खेला था। इस टेस्ट मैच की पहली इनिंग में ही कुलदीप ने 68 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए थे।

    टीम इंडिया के इस खिलाड़ी को फैंस उनके गेम के कारण काफी पसंद करते हैं। इस मैच में उनके परफॉर्मेंस को लेकर सभी उत्सुक हैं। वहीं, उन्होंने अपनी बॉलिंग में वेरिएशन और अच्छे कंट्रोल से भारत को जीत की उम्मीद जगाई थी। इस टूर्नामेंट में 14 विकेट लेने के बाद उन्हें आईपीएल 2014 में कोलकाता नाईट राइडर्स में चुन लिया गया।  वह टीम के लिए शानदार गेम खेलते हैं।

  • युजवेंद्र चहल को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की प्लेइंग 11 में क्यो नहीं मिल रहा मौका, चोट है वजह या फॉर्म बनी परेशानी

    टीम इंडिया इन दिनों न्यूजीलैंड की टीम के साथ सीरीज खेल रही है। इस सीरीज के पहले मैच में शुभमन गिल, मोहम्मद सिराज जैसे खिलाड़ियों का नाम सामने आया है। लेकिन इस बीच एक ऐसा भी खिलाड़ी है, जिसे टीम इंडिया से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। आपको बता दें कि हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहें वह हैं युजवेंद्र चहल।

    युजवेंद्र चहल टीम इंडिया के लिए बहुत ही शानदार परफॉर्मेंस कर चुके हैं। वह किसी भी बल्लेबाज को चंद मिनटों में आउट करने की ताकत रखते हैं लेकिन फैंस जानना चाहते हैं कि टीम इंडिया के एक खिलाड़ी के कारण टीम में चहल को जगह नहीं मिल रही है, ये वजह उनकी चोट है।

    कुलदीप यादव हैं टीम का हिस्सा

    युजवेंद्र चहल की जगह न्यूजीलैंड सीरीज में कुलदीप यादव टीम इंडिया का हिस्सा है। वनडे फॉर्मेट के लिए श्रीलंका के खिलाफ चहल ने अपना गेम खेला था। आखिरी वनडे 10 दिसंबर 2022 को गुवाहाटी के मैदान में खेला था। इसके तुरंत बाद ही चहल चोटिल हो गए थे और तब से लेकर अब तक ये खिलाड़ी प्लेइंग इलेवन में अपनी वापसी को दर्ज नहीं करा पाया है।

    सीरीज में मिला मौका

    वहीं, जब चहल की जगह कुलदीप यादव को टीम में मौका मिला तो उन्होंने 5 विकेट अपने नाम किए यानि मौके का पूरा फायदा उठाया। युजवेंद्र चहल ने भारत के लिए अभी तक सिर्फ 74 वनडे मुकाबले खेले हैं, जिसमें खिलाड़ी ने 8.18 की इकोनॉमी के साथ उन्हें विकेट लेने का काम किया है, वहीं कुलदीप ने अभी तक 75 वनडे खेले हैं। जिसमें उन्होंने 5.18 की इकोनॉमी के साथ 124 विकेट लिए हैं।

    इसके बाद सवाल उठता है कि युजवेंद्र चहल को टीम इंडिया से बाहर होने के पीछे वाकई कारण उनकी चोट है, या वजह कुछ और ही है। बरहाल, उनके बाहर होने के कारण उनके करियर पर गहरा संकट मंडरा रहा है।

  • रोहित शर्मा खत्म कर रहे हैं अपने ही छोटे भाई का करियर, विश्व कप 2023 में मौका मिलना अब बेहद मुश्किल

    टीम इंडिया के खिलाड़ी इन दिनों श्रीलंका वनडे सीरीज खेल रहे हैं। इस सीरीज के लिए रोहित शर्मा ने टीम इंडिया (Team India) में एक बहुत बड़ा बदलाव करते हुए एक खिलाड़ी को बाहर का रास्ता दिखाया है। माना जा रहा है कि अब इस खिलाड़ी के लिए टीम के दरवाजे बंद हो रहे हैं। हम जिस खिलाड़ी के बारे में बात कर रहे हैं, वो और कोई नहीं युजवेंद्र चहल हैं। दरअसल, युजवेंद्र चहल को बाहर कर टीम में कुलदीप यादव को जगह दी गई है।

    खत्म हो रहा है युजवेंद्र चहल का करियर

    श्रीलंका सीरीज में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने श्रीलंका सीरीज के पहले वनडे मैच के बाद युजवेंद्र चहल को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। रोहित शर्मा ने उन्हें बाहर रखने की वजह चोट को बताया है, लेकिन कई तरह के कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि अब इस खिलाड़ी के लिए धीरे-धीरे टीम इंडिया (Team India) के दरवाजे बंद हो रहे हैं। इस खिलाड़ी की जगह रोहित शर्मा ने एक खतरनाक खिलाड़ी को टीम इंडिया (Team India) में मौका दिया है।

    चहल की जगह इस खिलाड़ी को मिला मौका

    चहल टीम इंडिया (Team India) के गेंदबाज के लिए वनडे फॉर्मेट में अब खेल पाना शायद मुश्किल है। पहले मुकाबले में युजवेंद्र ने 10 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 58 रन लुटा दिए और केवल एक सफलता हासिल की। चहल की जगह रोहित शर्मा ने कुलदीप यादव को टीम का हिस्सा बनाया। इसके बाद कुलदीप ने अपना जलवा दिखा 5 ओवर में गेंदबाजी की जिसमें 20 रन लुटाए और तीन विकेट की सफलता दी।

    टीम इंडिया (Team India) के इस खिलाड़ी के नाम वनडे क्रिकेट में दो-दो हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड है। ऐसे में यह संभव है कि श्रीलंका के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे में भी इस खिलाड़ी को मौका दिया जा सकता है।

  • टीम इंडिया के इस खिलाड़ी का करियर हो रहा खत्म, कभी मैच विनर रहे प्लेयर को नहीं मिलेगा विश्व कप 2023 में मौका

    टीम इंडिया इन दिनों श्रीलंका टीम के साथ वनडे सीरीज खेल रही है। इस सीरीज में एक ऐसे खिलाड़ी का नाम सामने आ रहा है, जिसको सुन कर ऐसा लगता है, मानो अब टीम इंडिया के दरवाजे उनके लिए बंद ही हो गए हैं। इस खिलाड़ी का नाम है युजवेंद्र चहल। युजवेंद्र चहल को चोट का हवाला देते हुए वनडे सीरीज के दूसरे मैच से बाहर कर दिया है।

    इस खिलाड़ी को किया शामिल

    टीम इंडिया से युजवेंद्र चहल को चोट लगने का कारण देकर उन्हें वनडे सीरीज से बाहर कर दिया गया है। उनकी जगह कप्तान रोहित शर्मा ने कुलदीप यादव को टीम में खेलने का मौका दिया है। कुलदीप यादव ने इससे पहले श्रीलंका वनडे सीरीज के दूसरे मैच में मौके का फायदा उठाते हुए 5 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट झटक लिए हैं।

    युजवेंद्र का करियर खतरे में

    युजवेंद्र चहल को टीम से बाहर कर दिया गया। भारत को अब टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों ही फॉर्मेट में कुलदीप यादव जैसे घातक चाइनामैन स्पिन गेंदबाज की जरूरत है, जो अपने अकेले दम पर भारत को मैच जिताने का दम रखता है। श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच में युजवेंद्र चहल की गेंदबाजी बहुत साधारण रही थी। युजवेंद्र चहल ने 10 ओवर में 58 रन देकर सिर्फ एक ही विकेट हासिल किया था। इसके बाद से ही युजवेंद्र का करियर लगभग खत्म होता नजर आ रहा है।

    कुछ ऐसी रही वनडे मैच की शुरुआत

    टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का मैच खेला जा रहा है। इस सीरीज में श्रीलंका ने दूसरे वनडे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और भारतीय टीम को पहले गेंदबाजी सौंपी है। दोनों टीमों के बीच कोलकाता में मैच खेला जा रहा है। इस मैच में युजवेंद्र चहल को बाहर करना एक बड़ी दस्तक है। युजवेंद्र को टीम से बाहर करने के बाद टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन कुछ ऐसी दिखती है –

    रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी और उमरान मलिक।

  • ऋषभ पंत खुद न सही तो उनका बल्ला ही बना भारतीय टीम का हिस्सा, मैच विनिंग चौका हुआ उसी बल्ले के नाम

    भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत फिलहाल गंभीर रूप से चोटिल हैं और वो मुंबई में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में एडमिट हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है. ऋषभ पंत को ये चोट साल 2022, 30 दिसंबर को दिल्ली देहरादून हाइवे पर लगी थी जब पंत अपनी फैमिली से मिलने अपने घर रुड़की जा रहे थे. ऋषभ पंत का ये एक्सीडेंट काफी गंभीर रहा और उनकी चोट काफी भयंकर थी. फिलहाल पंत तो क्रिकेट के मैदान से दूर बने हुए हैं लेकिन उनका बल्ला मैदान में नजर आया है. चलिए जानते हैं इसके पीछे की पूरी बात.

    ऋषभ पंत नहीं पर उनका बल्ला रहा मैदान में मौजूद

    भारतीय टीम के धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत चोटिल हैं और वो मैदान से बाहर बने हुए हैं लेकिन उनका बल्ला बीते दिन श्रीलंका के खिलाफ भारत के दूसरे वनडे मैच में नजर आया. भारतीय टीम के स्पिनर गेंदबाज कुलदीप यादव ऋषभ पंत के बल्ले के साथ इस मैच में नजर आए. कुलदीप यादव मैदान में तब उतरे जब भारतीय टीम के 6 विकेट गिर चुके थे.

    कुलदीप यादव के हाथों में जो बल्ला दिखा था वो भारतीय बल्लेबाज ऋषभ पंत का था. बल्ले पर ऋषभ पंत का नाम भी लिखा नजर आया. उस बैट पर Rishabh17 लिखा हुआ था जिसके जरिए ये फाइनल हुआ की वो बल्ला ऋषभ पंत का ही था. कुलदीप यादव की इस हरकत पर फैंस ने तरह तरह के रिएक्शन दिए हैं, चलिए जानते हैं इसके बारे में.

    कुलदीप यादव का शानदार प्रदर्शन

    भारतीय टीम के स्पिनर गेंदबाज कुलदीप यादव श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में युजवेंद्र चहल की जगह नजर आए और उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सबको प्रभावित किया. कुलदीप यादव ने मिले मौके को हाथ से जाने नहीं देते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया. पहले गेंदबाजी करते हुए उन्होंने श्रीलंका की टीम के 3 बड़े विकेट झटके वहीं इसके बाद बल्लेबाजी में भी उन्होंने 10 रनों की पारी खेलते हुए भारत के लिए मैच जिताऊ शॉर्ट लगाया.

    कुलदीप यादव के इस बेहतरीन प्रदर्शन के किए उन्हें मैच के अंत में मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला. बीते दिन हुए सीरीज के दूसरे वनडे मैच में भारत की जीत के पीछे कुलदीप यादव का एक बड़ा योगदान रहा. उनकी किफायती गेंदबाजी ने पहले श्रीलंका को बड़े स्कोर तक पहुंचने से रोका वहीं इसके बाद उनकी वो 10 रनों की पारी भारतीय टीम के लिए अंत में मैच जिताऊ 10 रन बने.

  • कुलदीप यादव को मैन ऑफ द मैच बनने के बाद भी क्यों ड्रेंसिंग रूम में सुननी पड़ी बातें, सामने आ गया पूरा सच

    भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव ने बीते दिन श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में अपना कमाल दिखाते हुए सबको प्रभावित कर दिया है. कुलदीप यादव एक बेहद प्रतिभाशाली गेंदबाज हैं और इस बात का प्रमाण उन्होंने बीते दिन दिया है. श्रीलंका के खिलाफ भारत के दूसरे वनडे मैच में भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल की जगह कुलदीप यादव को मौका दिया गया था. कुलदीप यादव ने इस मौके का भरपूर इस्तेमाल किया और अपने किफायती प्रदर्शन से टीम को मैच जिताया.

    बीते दिन कुलदीप यादव ने 10 ओवर में गेंदबाजी करते हुए 51 रन लुटाए और बदले में 3 विकेट अपने नाम किए. अपने इस घातक प्रदर्शन के किए उन्हें मैन ऑफ द मैच का खिताब भी हासिल हुआ है. मैच में भारतीय टीम की जीत हुई और जीत के बाद कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल के बीच बातचीत का सेशन हुआ जिसका वीडियो सोशल बीसीसीआई टीवी पर पोस्ट किया गया है. इस इंटरव्यू में कुलदीप यादव ने कई बड़े खुलासे किए.

    ड्रेसिंग रूम में सुनाई गई ये बात

    भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने बल्लेबाजी करते हुए फ्री हिट पर एक शॉर्ट लगाने की कोशिश की लेकिन वो शॉर्ट लग न सका. इसपर उन्हें बातें सुनाई गई. इस बारे में बताते हुए कुलदीप यादव ने चहल से कहा,

    ‘फ्री हिट पर मैंने कट लगाकर फील्डर के ऊपर से गेंद मारने की कोशिश की लेकिन वो सीधे हाथ में चली गई. मुझे इसके लिए ड्रेसिंग रूम में काफी बोला गया और मैं अब इसपर काम करूंगा. जब भी मौका मिलेगा वहां अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगा. केएल भाई साथ में थे तो कोई उलट-पुलटा शॉट नहीं मारने के बारे में सोच रहा था.’

    कुलदीप यादव के दिमाग में चल रही थी कुछ बातें

    भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव से जब युजवेंद्र चहल ने इंटरव्यू में पूछा की श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे में खेलते समय आपके दिमाग में क्या चल रहा था तो इसपर कुलदीप ने जवाब देते हुए कहा,

    ‘ज्यादा कुछ प्लान नहीं किया था. स्पिनर्स के लिए कोलकाता का विकेट ज्यादा अच्छा नहीं होता क्योंकि बैट पर बॉल आता है. लेकिन मैंने गुड लेंग्थ पर गेंद फेंकने की कोशिश की. विकेट टू विकेट गेंद फेंकने की कोशिश की. विकेट के बीचों-बीच गेंद फेंक गेंद को बाहर और अंदर लाने की कोशिश कर रहा था. रिदम में रहने की वजह से पेस को बढ़ाया और घटाया.’

    कुलदीप यादव की सोच में हुआ बदलाव

    युजवेंद्र चहल ने जब कुलदीप से उनकी सोच को लेकर सवाल किया तो इसपर जवाब देते हुए कुलदीप यादव ने बताया की अब उनकी सोच बदल गई है, जैसा वो सोचा करते थे अब वो वैसा नहीं सोचते हैं. उन्होंने कहा,

     ‘पहले मैं सोचता था कि विकेट लेने हैं, प्रदर्शन अच्छा करना है लेकिन अब मैं सोचता हूं कि बस गेंदबाजी अच्छी रखनी है. कम से कम खराब गेंद डालने की कोशिश होती है. बल्लेबाज जब बनाकर शॉट खेलने की कोशिश करे तो वहां विकेट लेने की कोशिश करता हूं.’ 

    चहल ने दी थी सलाह

    भारतीय टीम के स्पिनर गेंदबाज कुलदीप यादव ने युजवेंद्र चहल के साथ अपने इंटरव्यू में बताया की उन्हें मैच से पहले टिप्स दी गई थी जो की युजवेंद्र चहल ने दी थी, और ये टिप्स उनके काफी काम आई. कुलदीप ने कहा,

    ‘मैच से पहले आपसे मिले टिप्स काम आए. मैं टेस्ट फॉर्मेट से सीधे वनडे खेलने आ रहा था और आप लगातार टी20 और वनडे खेल रहे थे तो ऐसे में आपने जो सलाह दी वो मेरे काम आई. छोटी-छोटी टिप्स काम आती हैं.’

  • IND vs SL: कुलदीप यादव ने शतकवीर दासुन शनाका को ऐसे दिया चकमा, उड़ गया श्रीलंकाई कप्तान का लेग स्टंप

    श्रीलंका और भारतीय टीम के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में आज गेंदबाजों का बोलबाला देखने मिला. जहां आज के मैच में भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल की जगह कप्तान रोहित शर्मा ने कुलदीप यादव को मौका दिया. कुलदीप यादव ने इस मौका भरपूर इस्तेमाल किया और बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट अपने नाम किए. कुलदीप यादव के साथ ही भारतीय टीम के कई अन्य बल्लेबाजों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया और सबको प्रभावित किया.

    पिछल मैच के शतकवीर कप्तान को किया चलता

    भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज के पहले मैच में जहां भारतीय बल्लेबाजों का बेहतरीन प्रदर्शन देखने मिला वहीं आज इस सीरीज के दूसरे मैच में भारतीय गेंदबाजों का बोलबाला रहा. श्रीलंका की ओर से सीरीज के पहले मैच में सबसे अधिक रनों की पारी खेलने वाले टीम के कप्तान दासुन शनाका ने आज कुछ खास कमाल नहीं किया और भारतीय गेंदबाज कुलदीप यादव की गेंद पर अपना विकेट गवा बैठे.

    आपको बता दें दासुन शनाका ने आज के मैच में महज 2 रन जड़े और पवेलियन लौट गए. कुलदीप यादव ने न केवल दासुन शनाका का बल्कि टीम के दो और अहम बल्लेबाजों को पवेलियन लौटाया. ये दो बल्लेबाज रहे कुसल मेंडिस और असलंका. इन बल्लेबाजों के विकेट गिरने के बाद श्रीलंका की टीम काफी प्रेशर में नजर आई. आज के मैच में कुलदीप यादव ने 6 ओवर में गेंदबाजी करते हुए महज 30 रन लुटाए और बदले में 3 अहम विकेट झटके और टीम के किए बेहद किफायती रहे.

    श्रीलंका के 7 बल्लेबाज आउट

    श्रीलंका और भारत के बीच की वनडे सीरीज के आज दूसरे मैच में श्रीलंका ने टॉस में बाज़ी मारते हुए पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम कुछ खास कमाल नहीं कर सकी. श्रीलंका के ओपनर्स ने शुरुआत अच्छी करनी चाही लेकिन भारतीय गेंदबाजों के आगे अपने घुटने टेकते हुए जैसे ही टीम का पहला विकेट गिरा श्रीलंका की टीम कमज़ोर पड़ती गई. आज के मैच में भारतीय गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया और 29 ओवर में श्रीलंका की टीम के 7 विकेट झटक डाल.

  • IND vs SL: प्लेयर ऑफ द मैच कुलदीप यादव ने रोहित-द्रविड़ के बजाय इन्हें दिया सफलता का श्रेय, बताया वापसी की वजह

    भारत और श्रीलंका के बीच की वनडे सीरीज का आज दूसरा मुकाबला खेला गया जिसमें भारतीय टीम ने एक बार फिर बाजी मार ली. भारतीय टीम की ओर से आज स्पिनर गेंदबाज कुलदीप यादव ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. कुलदीप यादव को अपने किफायती प्रदर्शन से श्रीलंका के तीन बड़े विकेट झटके और इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का खिताब भी मिला.

    कुलदीप यादव का बयान

    भारत और श्रीलंका के बीच आज वनडे सीरीज के दूसरे मैच में भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव का बेहतरीन प्रदर्शन देखने मिला. कुलदीप यादव ने मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम करने के बाद बयान देते हुए कहा,

    ‘मैं अपने प्रदर्शन से काफी खुश हूं. मुझे जब भी जो भी मौके मिलते हैं मैं उनका पूर्ण इस्तेमाल करते हुए उनमें अपना बेस्ट देना चाहता हूं. जब हम खेलते हैं तब हमें फोकस करना चाहिए. मैने अपनी गेंदबाजी को एंजॉय करते हुए किया. टीम का सहयोग जरूरी होता है लेकिन मैं उसके बारे में कुछ ज्यादा न सोचते हुए अपने प्रदर्शन पर ध्यान देता हूं और बेस्ट करना चाहता हूं.

    हमें हर बार अपने में सुधार करना चाहिए, आप हमेशा एक ही हिसाब में बल्लेबाजी नहीं कर सकते हो. पिछले एक साल में मैंने अपनी फिटनेस पर भी काफी काम किया है, और इसका पूरा श्रेह एनसीए के कोचेस को जाता है. युजवेंद्र चहल ने भी मुझे काफी सपोर्ट किया है, वो मौजूदा समय में टीम के साथ खेलते हैं और बल्लेबाजों के हिसाब को जज करते रहते हैं और मुझे भी काफी सलाह देते रहते हैं.’

    कुलदीप यादव का प्रदर्शन

    भारतीय टीम के स्पिनर गेंदबाज कुलदीप यादव ने आज के इस मुकाबले में श्रीलंका के तीन बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. कुलदीप यादव ने सबसे पहले अपना शिकार कुश्ल मेंडिस को 17वें ओवर में बनाया और उन्हें महज 34 रनों पर पवेलियन लौटाया.

    इसके बाद कुलदीप ने श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका का विकेट भी झटका. दासुन शनाका ने आज के मैच में महज 2 रन जड़े थे. इसके बाद उन्होंने 25वें ओवर में तीसरा विकेट झटका. कुल मिला कर पूरे मैच 3 विकेट अपने नाम किए और अंत में भारत की पारी में बल्लेबाजी करते हुए 10 रन जड़ते हुए टीम को मैच जीतने में अहम योगदान दिया.

Exit mobile version