महेंद्र सिंह धोनी का नया लुक हो रहा है वायरल, आईपीएल के लिए अपनी तैयारी में जुटे हैं CSK के कप्तान

महेंद्र सिंह धोनी

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल के मैदान में उतरने के लिए तैयारियां शुरु कर दी हैं। महेंद्र सिंह धोनी की प्रैक्टिस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। अभी तक आईपीएल का शेड्यूल तो जारी नहीं हुआ है, लेकिन एमएस प्रैक्टि्स करने नेट्स में पहुंच गए। धोनी ने यहां अपने चिर-परिचित अंदाज में शॉट लगाए। 41 साल के धोनी की फुर्ती के आगे उम्र भी मात खाती नजर आई।

फिर वायरल हो रही है फोटो

टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की नया लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस फोटो में धोनी सफेद दाढ़ी में नज आ रहे हैं। फैंस का कहना है कि धोनी किसी भी लुक में रहें, उन्हें वे बेशुमार प्यार करते रहेंगे। अब वे आईपीएल में उनकी कप्तानी और बल्लेबाजी देखने के लिए बेताब हैं।

आईपीएल में होंगे शामिल

आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी टीम को जिताने के लिए शानदार पारी खेलने को तैयार हैं। आईपीएल की आधिकारिक तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है। महिला आईपीएल के बाद शुरू किया जाएगा। वुमंस आईपीएल का आयोजन 4 से लेकर 26 मार्च तक कराया जा सकता है। इसके बाद 31 मार्च या फिर 1 अप्रेल से आईपीएल का नया सीजन शुरू हो सकता है। फिलहाल टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए खेल रही है, इसका फाइनल मुकाबला लंदन में होना है।

आईपीएल में पिछले साल 2022 में महेंद्र सिंह धोनी ने रविंद्र जडेजा को कप्तानी सौंपी थी लेकिन बीच मैच में महेंद्र सिंह धोनी को उन्होंने कप्तानी वापस कर दी थी। हालांकि तब तक काफी देर हो चुकी थी और सीएसके प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई। ऐसा माना जा रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी के लिए आईपीएल का 16वां सीजन 2023 के लिए आखिरी माना जा रहा है।