IPL 2022: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने अगर नहीं की होती ये 3 बड़ी गलती तो आसानी से जीत जाती खिताब

By Shadab Ahmad On May 17th, 2022
IPL 2022: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने अगर नहीं की होती ये 3 बड़ी गलती तो आसानी से जीत जाती खिताब

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के प्रदर्शन ने फैंस को हैरत में डाल दिया है। शुरुआती मैचों को हारने के बाद जोरदार वापसी की लेकिन अब लीग के अंतिम चरण एक बार फिर से टीम का प्रदर्शन काफी खराब हो गया है और अब टीम लगभग प्ले ऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है।

टीम की फ्रेंचाइजी ने मेगा ऑक्शन के दौरान कई बड़ी गलतियां की है। इसका खमियाजा टीम को उठाना पड़ा है। आज हम लेख में आपको बताएंगे कि वो कौन सी 3 गलतियां हैं जो अगर सनराइजर्स हैदराबाद की फ्रेंचाइजी न करती तो आज सीजन की श्रेष्ठ टीमों में एक होती।

1- डेविड वार्नर का ना खरीदना

आईपीएल 2021 (IPL 2021) में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी डेविड वार्नर (DAVID WARNER) थे लेकिन इस सीजन के मेगा ऑक्शन में फ्रेंचाइजी ने उनको रिलीज कर दिया। इनको दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम ने मात्र 5.5 करोड़ रुपए में खरीदा। अब इस सीजन में डेविड वार्नर ने धमाल मचाया है।

वो मध्यक्रम से लेकर फिनिशर तक के रोल में खरे उतर रहे हैं। अगर सनराइजर्स की टीम ने इस बल्लेबाज को रिलीज न किया होता तो आज सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के पास  बेहतरीन फिनिशर होता, जो टीम को मुश्किल से निकालने में मदद करता। सनराइजर्स हैदराबाद के फ्रेंचाइजी की यह चूक टीम की हार की बड़ी वजहों में एक है।

2- निकोलन पूरन व केन विलियमसन पर बड़ी धनराशि खर्च करना

आईपीएल (IPL) के मेगा ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद की फ्रेंचाइजी ने जमकर पैसे लुटाए लेकिन खिलाड़ियों के सही चुनाव में वो काफी पीछे रह गए। फ्रेंचाइजी ने केन विलियमसन (KANE WILLIAMSON) को 14 करोड़ रुपए में रिटेन किया है।  यही कार्य वेस्टइंडीज के बल्लेबाज निकोलन पूरन (NICOLAS POORAN) को खरीदने में भी किया। निकोलन पूरन पर 10.75 करोड़ रुपए लुटाए गए।

अब इस सीजन में दोनों बल्लेबाज पूरी तरह से फेल हैं। निकोलन पूरन ने इस सीजन में 12 मैच खेलते हुए 263 रन और केन विलियमसन ने 12 मैच में 208 रन बनाए हैं।  फ्रेंचाइजी की ओर से दोनों खिलाड़ियों पर लगभग 25 करोड़ रुपए खर्च किए गए। अब तक दोनों खिलाड़ी संयुक्त रूप से 500 रन नहीं बना सके हैं। यह सनराइजर्स हैदराबाद की हार का दूसरा बड़ा कारण था।

3- राशिद खान को रिलीज करना

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने मौजूदा सीजन के मेगा ऑक्शन में राशिद खान को भी रिलीज कर दिया था। कई चक्रों की चली वार्ता के बाद राशिद खान (RASHID KHAN) ने 15 करोड़ रुपए तक में रिटेन होने के लिए मान गए थे लेकिन टीम ने इनको रिलीज करते हुए केन विलियमसन पर दांव लगा दिया, जो सही साबित नहीं हुआ।

दूसरी ओर मौजूदा सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम की तेज गेंदबाजी काफी अच्छी रही। टीम में टी नटराजन, भुनेश्वर कुमार, उमरान मलिक (UMRAN MALIK) ने इस सीजन में अच्छी गेंदबाजी की लेकिन स्पिन गेंदबाजी का आभाव टीम को खला। अगर राशिद खान होते तो टीम की ये हालत न होती। राशिद खान के रूप में सनराइजर्स हैदराबाद को एक बेहतरीन फिनिशर भी मिल जाता।

Tags: आईपीएल 2022, केन विलियमसन, निकोलस पूरन, सनराइजर्स हैदराबाद,