IND vs ZIM: जिम्बाब्वे पर शिकंजा कस भारत सेमीफाइनल में नंबर-1 बनकर रखेगी कदम, ऐसी होगी प्लेइंग 11

By Twinkle Chaturvedi On November 5th, 2022
भारत

टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 में सुपर-12 स्टेज का आखिरी मुकाबला भारत (INDIA) जिम्बाब्वे (ZIMBABVE) के साथ मेलबर्न (MELBOURNE) में 6 नवंबर को खेलने वाली हैं। यह वहीं मैदान हैं जहां भारत ने रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को शिकस्त दी थी। भारत अपना पिछला मुकाबला बांग्लदेश (BANGLADESH) से 5 रनों से जीत कर आ रही हैं इस जीत से भारत पांइंट्स टेबल में अच्छी स्थिति में हैं लेकिन टीम को सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने के लिए जिम्बाब्वे के खिलाफ जीतना बेहद अहम हैं।

साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) और पाकिस्तान (PAKISTAN) इस वक्त टीम इंडिया के रास्ते में आने के लिए पीछे खड़ी हुई हैं। पिछले मुकाबले में भारतीय टीम द्वारा गेंद और बल्ले से शानदार खेल देखा गया था। जिम्बाब्वे के खिलाफ भी भारत को यह फॉर्म बरकरार रखना होगा। आइए जानते हैं इस मैच में भारत किस प्लेइंग 11 के साथ नजर आएगी।

यह भी पढ़े- “पाकिस्तान को भारत के साथ फिर खेलना है”, साउथ अफ्रीका को हारने के बाद शोएब अख्तर के बदले सूर! कर रहे दोबारा भारत- पाक मैच की दुआ

भारत के टॉप ऑर्डर का फिर दिखेगा जलवा

पिछले मुकाबले में टीम की टॉप ऑर्डर कमाल करते हुए नजर आई थी। केएल राहुल (KL RAHUL) जो पिछले काफी समय से बल्ले से स्ट्रगल करते हुए नजर आ रहे थे पिछले मुकाबले में उन्होने 50 रनों की शानदार पारी खेली, राहुल अगले मैच में अपने इस फॉर्म को बरकरार रखते दिखाई देंगे। रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) जो पिछले मैच में जल्दी आऊट हो गए थे लेकिन जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार नजर आ सकते हैं।

विराट कोहली (VIRAT KOHLI) और सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) जो इस वर्ल़्ड कप में शानदार नजर आ रहे हैं। इन दो बल्लेबाजों के ऊपर वापस से भारत को एक अच्छे टोटल तक पहुंचाने और रन चेज में मदद करने की होगी।

हार्दिक और दिनेश कार्तिक रनों से सूखों को करेंगे खत्म

हार्दिक पांड्या (HARDIK PANDYA) और दिनेश कार्तिक (DINESH KARTHIK) अब तक बल्ले से ज्यादा कमाल दिखाते हुए नजर नहीं आए हैं। हार्दिक ने पाकिस्तान के खिलाफ एक शानदार पारी खेली थी उसके बाद से उनके बल्ले से रन बनते हुए नजर नहीं आ रहे हैं। हार्दिक पांड्या जिम्बाब्वे के खिलाफ मौका मिलने बल्ले से रन बनाने के पीछे जाना चाहेंगे।

साथ ही मिडिल ऑर्डर में दीपक हुड्डा और ऋषभ पंत की एंट्री भी हो सकती हैं। दीपक हुड्डा को मोका मिल चुका हैं लेकिन वह फेल दिखे थे। ऋषभ पंत जिनको अब तक मौका नहीं मिला हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम चाहे तो इन दो खिलाड़ियों के साथ जाजी दिख सकती हैं।

इन गेंदबाजों का दिखेगा जलवा

भारतीय टीम पिछले मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ गेंदबाजा से शुरूआत में शानदार नजर आई थी लेकिन बारिश के चलते गेंदबाजों ने वापसी की और भारत मैच जीतती हुई नजर आई। टीम को सबसे बड़ा ब्रेक थ्रू पिछले मैच में अर्शदीप सिंह ने दिया था। इस मैच में भी अर्शदीप सिंह (ARSHDEEP SINGH) अपना जलवा दिखाते हुए नजर आ सकते हैं।

तेज गेंदबाजों के रूप में भी इस बार भी मोहम्मद शमी (MOH. SHAMI) और भुवनेश्वर कुमार (BHUVANESHWAR KUMAR) शामिल रहेंगे। साथ ही युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) जिन्हें अब तक प्लेइंग 11 में मौका नहीं मिला हैं इस मैच में अश्विन की जीगह पर उनको मौका मिलता हुआ नजर आ रहा हैं।

जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

यह भी पढ़े- IND vs BAN: भारत के खिलाफ विस्‍फोटक पारी खेलने वाले लिटन दास को मिला ख़ास ईनाम, विराट कोहली ने गिफ्ट की अपनी सबसे कीमती चीज़

Tags: टी20 वर्ल्ड कप 2022, भारत बनाम जिम्बाब्वे, रोहित शर्मा,