IND vs PAK: वो 3 कारण जिसके चलते पाकिस्तान को भारत से झेलनी पड़ी करारी हार, एशिया कप से हो सकती हैं बाहर?

एशिया कप 2022 (ASIA CUP) का आगाज 27 अगस्त से यूएई (UAE) में हो चुका हैं। इस टूर्नामेंट का पहला धमाकेदार मैच भारत (INDIA) और पाकिस्तान (PAKISTAN) के बीच 28 अगस्त को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (DUBAI INTERNATIONAL STADIUM) में शाम 7ः30 बजे से खेला जा रहा था। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।
पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 विकेट खोकर 148 रनों का लक्ष्य भारतीय टीम के सामने रखा था। भारतीय टीम ने 2 गेंद शेष रहते ही मुकाबला अपने नाम कर लिया हैं। बाबर आजम (BABAR AZAM) की टीम एशिया कप पहला मुकाबला 5 विकटों से हार गई। आइए हम आपको पाकिस्तान के हार का 3 कारण बताते हैं-
1. पाकिस्तान की ध्वस्त बल्लेबाजी
पाकिस्तान की टीम आज पूरे 20 ओवर भी पूरे खेल नहीं पायी। टीम 19.4 ओवर पर ही सारे खिलाड़ी पवेलियन लौट गए। टीम के ओपनिंग बल्लेबाज बाबर आजम 10 रन पर आऊट हुए। दूसरे ओपनर मोहम्मद रिजवान ने 43 रनों की पारी खेली, लेकिन उनकी धीमी पारी टीम को बिल्कुल भी मदद नहीं कर पायी।
इफ्तिखार अहमद अच्छी बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे थे लेकिन वो भी 28 रन पर पवेलियन लौट गए। टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज खुशदिल शाह, शादाब खान और आसिफ अली ने काफी ज्यादा निराश किया। यह तीनों खिलाड़ी शर्मनाक स्कोर बनाकर आपस चलते बनें थे। टीम की बल्लेबाजी आज इनके हार का सबसे बड़ा कारण बनी हैं।
2. बाबर आजम का बल्ला ना चलना
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम अपनी टीम के लिए कितने महत्वपूर्ण हैं हम सब जानते हैं। आज उनके 10 रन पर आऊट हो जाने के बाद पाकिस्तानी टीम बिखरती हुई ही नजर आई हैं। बाबर आजम का बल्ला ना चलना भी टीम के हार का सबसे बड़ा कारण बनी हैं।
बाबर अपनी टीम के लिए हर फॉर्मेट के मैच विनर बने हुए हैं, और इसी मैच विनर पर पाकिस्तान की टीम पूरी तरह से निर्भर हैं। एक भी मैच में इस खिलाड़ी का ना चलना हार का कारण बन गया हैं। अब पाकिस्तानी टीम को बाबर पर ही अकेले निर्भर होकर खेलने की जरूरत नही हैं। उनके इससे बाहर निकलना होगा।
3. अंत में भारतीय बल्लेबाजों पर दबाव नहीं बना पाई बाबर की टीम
बाबर आजम की टीम ने अपनी गेंदबाजी की शुरूआत अच्छी की, टीम बीच के ओवरों पर भी बीच-बीच में विकेट निकाल कर दबाव बनाती नजर आ रही थी। आखिरी ओवरों में हार्दिक पांड्या और रविंद्र जडेजा के बल्लों से कुछ अच्छे शॉर्ट हमें देखने को मिले जिसे देखकर लगा कि भारतीय बल्लेबाज बिल्कुल भी दबाव में नहीं हैं। पाकिस्तानी गेंदबाज उलटा दबाव के चलते वाइड पर वाइड बॉल मारे जा रहे थे। पाकिस्तान जीत की दहलीज पर पहुंच सकती थी। लेकिन दबाव नहीं बना पाई। जिसके चलते भारतीय टीम मैच जीत गई।
Tags: एशिया कप 2022, पाकिस्तान, बाबर आजम, भारत बनाम पाकिस्तान, मोहम्मद रिजवान,