IND vs PAK: एशिया कप के पहले मुकाबले में पाकिस्तान को पटखनी देने भारतीय टीम इन 3 बड़े बदलावों के साथ आएगी नजर

विराट कोहलीः एशिया कप 2022 (ASIA CUP) का आगाज 27 अगस्त से यूएई (UAE) में शुरू हो चुका हैं। पहला मुकाबला श्रीलंका (SRILANKA) और अफगानिस्तान (AFGHANISTAN) के बीच खेला गया। इस टूर्नामेंट का पहला धमाकेदार मैच भारत (INDIA) और पाकिस्तान (PAKISTAN) के बीच 28 अगस्त को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (DUBAI INTERNATIONAL STADIUM) में शाम 7ः30 बजे से खेला जाएगा।
भारतीय टीम 2021 टी20 विश्व कप में मिली 10 विकेट के हार का बदला लेने मैदान में उतरती नजर आएगी। भारत के पिछले अंतराष्ट्रीय टी20 मुकाबले की बात करें तो भारत एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ इन 3 बड़े बदलाव के साथ मैदान में उतरती नजर आएगी। आइए आपको बताते हैं-
1. विराट कोहली
विराट कोहली (VIRAT KOHLI) आईपीएल 2022 के बाद सीधा जुलाई में खेले गए इंग्लैंड दौरे का हिस्सा बने थे। इस दौरे में विराट कोहली तीनों फॉर्मेट खेलते हुए नजर आए थे, लेकिन उनके लिए यह दौरा बुरे सपने से कम नहीं था। हर मैच में विराट निराश होकर ही पवेलियन लौटते नजर आए हैं। विराट इंग्लैंड दौरे के बाद वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे दौरे में आराम पर थे।
एशिया कप के बड़े टूर्नामेंट से विराट कोहली वापसी करते दिख रहे हैं। विराट कोहली साल 2018 में खेले गए एशिया कप का हिस्सा नहीं थे। लेकिन विराट एशिया कप के बादशाह हैं उन्होने भारत के लिए कई शानदार पारियां खेल भारत को जीत दिलवाई हैं। विराट कोहली जिस फॉर्म की तलाश पर हैं वह फॉर्म उन्हें एशिया कप में मिलता दिखाई देगा।
एशिया कप में ही हमें विराट का वो रूप दिखाई पड़ सकता हैं जिसका इंतजार हम कब से कर रहे हैं। विराट कोहली अभ्यास सत्र में भी जमकर पसीना बहाते हुए नजर आ रहे हैं। एशिया कप में भारत के पिछले प्लेइंग 11 की तुलना पर बात करें तो विराट सबसे बड़ा बदलाव होने वाले हैं।
2. केएल राहुल
भारतीय खिलाड़ी केएल राहुल (KL RAHUL) का आईपीएल सत्र धमाकेदार गया था। वह लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज थे। लेकिन वो इसके बाद चोटिल हुए जिसके कारण उन्हें अहम दौरों को छोड़ना पड़ा। केएल राहुल जिम्बाब्वे दौरे में भारत की कप्तानी करते हुए भारतीय टीम में वापसी करते हुए नजर आए। भारत ने इस वनडे सीरीज पर 3-0 से कब्जा जरूर किया।
राहुल चोट के बाद अपने फॉर्म की तलाश में दौरे का हिस्सा बने थे। जो होता हुआ नजर नहीं आया। राहुल आईपीएल के बाद पहली बार टी20 फॉर्मेट में खेलते हुए भी दिखाई देंगे। भारतीय टी20 टीम में केएल राहुल भी सबसे बड़ा बदलाव हैं। उम्मीद रहेगी की वो शानदार वापसी कर भारत को मैच जीतवाते नजर आए।
3. युजवेंद्र चहल
युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) अपने शानदार गेंदबाजी से भारत की जीत की मजबूत कड़ी बने हुए हैं। चहल आईपीएल के बाद भी भारतीय दौरों में अपना शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए नजर आए थे। चहल साऊथ-अफ्रीका, आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ हुई टी20 अंतराष्ट्रीय सीरीजों में कमाल की गेंदबाजी करते हुए नजर आए हैं। भारतीय टीम ने अपना आखिरी टी20 मुकाबला वेस्टइंडीज दौरे में खेला था।
चहल वनडे सीरीज का हिस्सा थे, लेकिन टी20 में उन्हें आराम दिया गया था। चहल भारत के पिछले टी20 मुकाबलों का हिस्सा नहीं थे, इसलिए चहल एशिया कप में भारत के तीसरे बड़े बदलाव हैं। चहल से यही उम्मीद रहेगी की वो अपना शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए भारत को एशिया कप जीतवाने में बड़ी भूमिका निभाए।
Tags: एशिया कप 2022, केएल राहुल, भारत बनाम पाकिस्तान, भारतीय क्रिकेट टीम, युजवेंद्र चहल, विराट कोहली,