इन दिनों भारतीय टीम दुबई पहुंच चुकी है जहां पर नेट प्रैक्टिस में जमकर भारतीय टीम पसीना बहा रही है दरअसल एशिया कप का आगाज हो चुका है और भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप का दूसरा मैच खेलने वाली है। इन दिनों सभी की निगाहें भारत बनाम पाकिस्तान के मैच पर टिकी हुई हैं। वही आपको बता दें भारतीय टीम के बेहतरीन खिलाड़ी युज़वेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) काफी चर्चा में बने हुए हैं।
युज़वेंद्र चहल इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं दरअसल कुछ दिन पहले युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी और उनके बीच कुछ खराब रिश्तो को लेकर अफवाहें आ रही थी। सुना जा रहा था कि चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा के बीच खराब रिश्ते हो गए हैं।
इन सारी अफवाहों के बीच दोनों पति-पत्नी ने सोशल मीडिया पर आकर साफ तौर पर बता दिया की सारी खबरें अफवाहें ही हैं। ऐसा कुछ नहीं है हम दोनों के बीच आज भी सब ठीक है। इसी बीच भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा का एक वीडियो सामने आया है जिसमें रोहित शर्मा पत्रकारों की जमकर क्लास लगाते हुए नजर आ रहे हैं।
रोहित शर्मा ने लगाई पत्रकारों की जमकर क्लास
Rohit is asking these journalists who started the fake rumours about Chahal and Dhanashree.. 😂pic.twitter.com/kBVb4PRi2u
— r ★ (@itzzRashmi) August 27, 2022
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह युजवेंद्र चैनल और उनकी पत्नी धनश्री के अनबन की बात की खबरों को फैलाने वाले पत्रकारों की जमकर क्लास लगा दी है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रोहित शर्मा चहल के साथ दिखाई दे रहे हैं और वहां पर खड़े पत्रकारों से साफ तौर पर पूछते हुए नजर आ रहे हैं कि चहल और धनश्री के रिश्ते पर किसने अफवाह फैलाई थी।
जिसके बाद पत्रकार बोलते हैं कि, हम बताते हैं, हम बताते हैं। उसके बाद रोहित शर्मा फिर से फटकार लगाते हुए पूछते हैं कि क्या है? कौन है? नाम बताओ। जिसके बाद पत्रकारों के मुंह से कोई भी सवाल जवाब नहीं निकलता और वह इधर-उधर की बातें करने लगते हैं। जिसके बाद रोहित शर्मा का वीडियो हिंदी में तेजी से वायरल हो रहा है।
भारत बनाम पाकिस्तान के मैच में मचाते नजर आएंगे तहलका
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं । इस वक्त सभी की निगाहें कल 28 अगस्त को होने वाले एशिया कप के इस महा मुकाबले पर टिकी हुई हैं दरअसल भारत और पाकिस्तान का महा मुकाबला 28 अगस्त को खेला जाएगा। जिसमें रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इस मैच को जीतने की पूरी कोशिश करेगी।
वही हिटमैन भी शानदार पारी खेलते हुए नजर आ सकते हैं। रोहित शर्मा अपनी टीम के साथ इस वक्त नेट प्रैक्टिस में जमकर पसीना बहा रहे हैं। इस टूर्नामेंट युजवेंद्र चहल भी उनके साथ मौजूद। एशिया कप में युज़वेंद्र चहल भी खेलते हुए नजर आ सकते हैं।
