IPL 2022, DC vs CSK: महेंद्र सिंह धोनी 91 रनों की जीत के बाद भी इस वजह से नहीं हैं खुश, इन 2 खिलाड़ियो पर कही बड़ी बात

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 55वां मैच आज चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच खेला गया। डबल हेडर का ये दूसरा मैच डीवाई पाटिल स्टेडियम (Dy Patil Stadium) में खेला गया, जहाँ चेन्नई ने इस मैच को 91 रनों से अपने नाम किया। इस सीजन में यह सीएसके की अब तक सबसे शानदार जीत रही। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चौथी जीत दर्ज करने के बाद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के बयान में प्लेऑफ की रेस से दूर जाने का भी दर्द छलका। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने क्या कुछ कहा आइये जानते हैं।
दिल्ली के ख़िलाफ़ बड़ी जीत दर्ज़ कर भी नाख़ुश है धोनी
दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज़ करने के बाद भी चेन्नई सुपर किंग्स पॉइंट्स टेबल में सातवें पायदान पर है। दिल्ली के खिलाफ जीत के बाद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा,
“ बेहतर होता कि हम इस तरह से कहीं जल्दी जीत हासिल कर लेते। यह अच्छा खेल था। बल्लेबाजों ने वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया। हाँ एक टॉस था जहां हम जीतना चाहते थे और पहले गेंदबाजी करना चाहते थे, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि मैं टॉस हारना भी ठीक रहा। सभी ने जीत में योगदान दिया।”
इन दो युवा खिलाड़ियों पर महेंद्र सिंह धोनी बोले
पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में आगे बात करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने मुकेश चौधरी (MUKESH CHOUDHARY) और सिमरन जीत सिंह पर कहा कि,
Tags: आईपीएल 2022, एमएस धोनी, चेन्नई सुपर किंंग्स, दिल्ली कैपिटल्स,“ बोर्ड पर रन वास्तव में मदद करते हैं, और उनके बड़े-हिटर्स को प्रतिबंधित करना महत्वपूर्ण था। सिमरजीत और मुकेश दोनों को परिपक्व होने में समय लगा है। उनके पास क्षमता है, जितना अधिक वे खेलेंगे, खेल की समझ में उतना ही बेहतर होगा। यह अंततः पढ़ने के बारे में है कि कौन -सी गेंदबाजी करने के लिए अच्छी डिलीवरी है और कौन सी गेंद नहीं करने के लिए डिलीवरी है।”