IND vs AFG, 3rd ODI: भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) के बीच हो रहे वनडे सीरीज का तीसरा मैच आज चेन्नई में खेला जाएगा. भारतीय टीम ने अपने कप्तान शुभमन गिल के साथ शानदार प्रदर्शन करते हुए इस सीरीज में 2-0 की बढ़त बना कर सीरीज पर कब्जा कर ली. 2027 में होने वाले वर्ल्ड कप पर टीम ने नजर गड़ाई हुई है और टीम अभी से तैयारी में भी जुड़ गई है. वैसे टीम में खिलाड़ियों की जगह की बात करे तो कुछ की जगह पक्की मानी जा रही है लेकिन कुछ ऐसे खिलाड़ी है जिनकी जगह खतरे में बनी हुई है, ऐसे में माना जा रहा है कि अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी वनडे मैच में अगर यह खिलाड़ी प्रदर्शन नही कर पते है तो वह वनडे स्क्वाड से बाहर भी हो सकते है. आएये इन खिलाड़ियों के बारे में जानते है….
रोहित शर्मा
बात करे भारतीय पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की तो रोहित कई सालों से टीम के अहम् हिस्सा है लेकिन फिर भी उनकी जगह अब खतरा बना हुआ है. रिपोर्ट्स के अनुसार रोहित शर्मा का वर्ल्ड कप 2027 खेलने को लेकर शंका बना हुआ है. रोहित की सिलेक्शन की बात करे तो अब उनका प्रदर्शन ही उनको टीम में बनाये रख सकता है. रोहित अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे मैच में दो पारी खेली है और उन्होंने सिर्फ 64 रन ही बना सके है. उन्हें अब सिर्फ तीसरे वनडे में खुद साबित करना होगा की वह टीम में बने रहेंगे.
कुलदीप यादव
कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) की बात करे तो कुलदीप का प्रदर्शन कुछ समय से कोइ खास नही रहा. उन्होंने आईपीएल 2026 में भी निराशाजनक रहा और अफगानिस्तान के खिलाफ दुसरे वनडे में कोई विकेट नही ले सके. जिसके वजह से अब कुलदीप का भारतीय टीम में जगह पर खतरा मंडरा रहा है. ऐसे में कुलदीप की जगह टीम सलेक्टेर्स की नजर युवा खिलाड़ियों पर बनी हुई है जो कुलदीप की जगह ले सकते है. ऐसे में एक बार कुलदीप को अफगानिस्तान के खिलाफ खुद साबित करना होगा.
यशस्वी जायसवाल
यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) की बात करे तो वह अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे मैच में विराट कोहली के टीम में बाहर जाने पर जगह मिली लेकिन वह टीम को पारी की शुरुआत नही दे पा रहे है. दुसरे वनडे मैच में जायसवाल ने 4 रन ही बना सके और आउट हो गए. ऐसे में अगर जायसवाल को सलेक्टेर्स को अपने ओर ध्यान खीचने के लिए तीसरे वनडे में एक बड़ी पारी की शुरुआत दिलानी होगी.
Read More : रोहित शर्मा के रन आउट पर शुभमन गिल ने तोड़ी चुप्पी, कहा “उन्होंने रिप्ले देखा और…
