Tag: एमएस धोनी

  • IPL 2023 का विनर बनने के बाद भी इन 4 खिलाड़ियों से गुस्सा हैं महेंद्र सिंह धोनी, आईपीएल 2024 से पहले कर देंगे टीम से बाहर

    IPL 2023 का विनर बनने के बाद भी इन 4 खिलाड़ियों से गुस्सा हैं महेंद्र सिंह धोनी, आईपीएल 2024 से पहले कर देंगे टीम से बाहर

    महेंद्र सिंह धोनी को उस वक़्त इमोशनल देखा गया था जब चेन्नई ने शानदार जीत हासिल की थी. यह एक सपने जैसा ही था जो सच हो गया. चेन्नई ने पांचवी बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की है. यह एक बड़ी उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है. सबसे बड़ा विकेट धोनी ने ही लिया था. गिल आईपीएल में अच्छी फॉर्म में चल रहे थे. उनको आउट करना सबसे ज्यादा ज़रूरी था. इसकी ज़िम्मेदारी धोनी ने उठाई और उन्हें आउट किया.

    महेंद्र सिंह धोनी को फिर आया गुस्सा, चार खिलाड़ी भुगत गए

    महेंद्र सिंह धोनी को हमने ज्यादा टार वक़्त सीरियस ही देखा होगा. उन्हें बहुत कम ही हस्ते हुए देखा गया है. जिस दिन चेन्नई सुपर किंग्स पांचवी बार आईपीएल का मुकाबला जीती उस दिन भी हमने कप्तान धोनी को इमोशनल देखा था. लेकिन उनका गुस्सा सबसे ज्यादा खतरनाक है.

    धोनी ने जडेजा को गोद में उठा लिया था. लेकिन उधर वो कुछ प्लेयर से नाराज़ भी है. इन प्लेयर में सबसे पहला नाम मोईन अली का है. कहा जा रहा है की, मोईन अली इस साल टीम की उम्मीदों पर खरे उतरने में नाकामयाब रहे हैं.

    अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता को भी किया जा सकता है किनारे

    बताया जा रहा है की, अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता आकाश सिंह को भी बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो आकाश भी महेंद्र सिंह धोनी की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए. जिसके बाद से अब उनके लिए भी चेन्नई के दरवाजे बंद हो सकते हैं.

    इसी लिस्ट में अगला नाम राजवर्धन हंगरेकर का है. राजवर्धन हंगरेकर पर भी चेन्नई ने भरोसा जताया था. लेकिन वो भी टीम की उम्मीदों पर नहीं खरे उतरे. कहा जा रहा है की, सीएसके की टीम ने 1.50 करोड़ की रकम देकर अपने खेमे का हिस्सा बनाया था.

     

    ये भी पढ़ें: IPL 2023: आईपीएल की ट्रॉफी पर जानिए क्या लिखा है संस्कृत में, उस वाक्य का मतलब भी समझिए

  • मुंबई के इस अस्पताल में भर्ती हो सकते हैं MS Dhoni, क्रिकेटर को लेकर आईपीएल के बाद आई ये बड़ी खबर

    आईपीएल 2023 (IPL 2023) का खिताब एमएस धोनी (MS Dhoni) की टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने अपने नाम कर लिया है। आपको बता दें कि, एमएस धोनी (MS Dhoni) ने पांचवीं बार आईपीएल (IPL 2023) का खिताब चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को दिलाया है। जिसके बाद से चारों तरफ सिर्फ और सिर्फ एक एस धोनी (MS Dhoni) की तारीफ हो रही है। बहुत कम लोग जानते हैं कि उस वक्त एम एस धोनी (MS Dhoni) दर्द से जूझ रहे थे। बता दें कि एम एस धोनी (MS Dhoni) के पैरों में नी कैप लगा हुआ था। अब खबर आई है कि एम एस धोनी (MS Dhoni) घुटने की चोट के लिए जल्द ही अस्पताल में इलाज करवा सकते हैं।

    IPL 2023 Final Moments: Deepak Chahar को MS Dhoni ने ऑटोग्राफ देने से किया मना, चाहर का होटल में डांस वीडियो वायरल

    अस्पताल में भर्ती हो सकते हैं MS Dhoni

    खबरों के अनुसार घुटने की चोट के लिए इस सप्ताह मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में एमएस धोनी भर्ती होने के लिए तैयार है। एम एस धोनी अपनी चोट की जांच के लिए अस्पताल जाएंगे। धोनी ने अपने चोटिल घुटने के साथ आईपीएल 2023 में प्रवेश किया था। उन्होंने यह पूरे टूर्नामेंट में नी कैप पहने दिखाई दिए थे। उनको बाएं घुटने पर भी भारी स्ट्रैपिंग के साथ देखा गया था।

    आपको बता दें कि चोट के बावजूद भी एमएस धोनी ने आईपीएल 2023 में पूरा मैच खेला है और अब उनके जल्द ही ठीक होने की उम्मीद कर रहे हैं। बता दें कि, धोनी ने आईपीएल फाइनल मैच के बाद प्रेजेंटेशन में फैंस का दिल जीतने वाली बात कही थी। उन्होंने कहा कि वह एक और साल के लिए वापस आना चाहेंगे। हालांकि इस मामले पर फैसला केवल दिसंबर के आसपास आईपीएल 2024 नीलामी से पहले लिया जाएगा।

    उन्होंने यह भी कहा कि,

    यदि परिस्थितियों के अनुसार देखते हैं तो वह यह मेरे लिए रिटायरमेंट के ऐलान करने का सबसे अच्छा समय है। इस साल में जहां भी रहा हूं जितना प्यार और स्नेह मुझे दिया गया है मेरे लिए धन्यवाद कहना आसान होगा। लेकिन मेरे लिए सबसे मुश्किल काम अगले 9 महीने कड़ी मेहनत करना और वापसी करके कम से कम एक और आईपीएल सीजन खेलना है। हालांकि काफी कुछ शरीर पर निर्भर करता है। मेरे पास फैसला करने के लिए 6 से 7 महीने हैं और यह मेरी तरफ से गिफ्ट की तरह होगा।

  • IPL Final 2023: सिसकियां लेकर रोती नजर आई CSK की अनोखी फैन, जीत पर खुशी से झूम उठा पूरा स्टेडियम

    आईपीएल साल 2023 (IPL 2023) की ट्रॉफी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने अपने नाम कर ली है। इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) काफी भावुक नजर आए। आपको बता दें कि, फैंस के लिए चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) टीम नहीं बल्कि इमोशन है। सोमवार रात अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फैंस का जलवा देखने को मिला।

    हर कोई चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम को खेलते हुए और इस दौरान हर एक पल को देखने के लिए फैंस बेताब रहे। मुकाबला गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच था, लेकिन स्टेडियम में पीली जर्सी से रंगा नजारा देखने को मिला।

    IPL 2023: Ajinkya Rahane ने किया खुलासा, क्यों IPL की सबसे सफल टीम हैं MS Dhoni की CSK, खुल गया सबसे बड़ा राज

    सिसकियां लेकर रोती नजर आई CSK की अनोखी फैन

    फैंस के चहेते कप्तान एमएस धोनी ने कोई भी कसर नहीं छोड़ी इस दौरान अपनी टीम को पांचवा आईपीएल खिताब दिलाने के लिए, उन्होंने कमरतोड़ मेहनत की है। हालांकि एक वक्त ऐसा भी आया जब सीएसके के हाथ से बाजी निकलती नजर आई। उस वक्त फैंस के दिल की धड़कन बढ़ी हुई थी। हर कोई यही दुआ कर रहा था कि, सीएसके ही मैच जीते।

    सीएसके की जीत के बाद सोशल मीडिया पर कई सारे वीडियोस और तस्वीरें सामने आई है। लेकिन एक लड़की का वीडियो सामने आया है, जो इंटरनेट पर छाया हुआ है। 15वीं और आखिरी ओवर में सीएसके को जीत के लिए 14 रन की दरकार थी। पिछले ओवर में कोई भी बाउंड्री नहीं आई थी। ऐसे में सीएसके के फैंस की धड़कन एक बड़ी हुई थी।

    मोहित शर्मा की पहली गेंद पर शिवम दुबे कोई राणा नहीं ले सके। दूसरे पर दुबे ने एक रन लेकर जडेजा को स्ट्राइक दे दी। फिर तीसरी पर जडेजा ने भी 1 रन ले लिया। अब सीएसके को 3 गेंदों में 11 रन की जरूरत थी। उस वक्त लड़की जोर से रो रही थी। उसकी आंखें लाल थी, उसकी आंखों से आंसुओं का सैलाब उमड़ रहा था। कैमेरा बार-बार उस लड़की को दिखाने की कोशिश में लगा था। जब चौथी गेंद डाली गई तो दुबे ने भी एक रन लेकर जडेजा को स्ट्राइक दे दी।

    फिर कैमरा उस लड़की पर चला गया, लड़की दोनों हाथ जोड़े सीएसके के लिए प्रार्थना करती नजर आई और जैसे ही मोहित शर्मा की आखिरी गेंद पर जडेजा ने थर्ड मैन की ओर चौका ठोका, लड़की सहित पूरा स्टेडियम खुशी से झूम उठा। चारों तरफ फैंस खुशी से उछलने लगे। हालांकि ये तो पता नहीं चल पाया है कि ये लड़की कौन थी, लेकिन फाइनल में इस अनोखी फैन ने सीएसके का दिल जरूर जीत लिया। इस दौरान की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आई है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

  • “माही भाई आपके लिए कुछ भी” रवींद्र जडेजा ने FINAL जीतने के बाद MS DHONI के साथ झगड़े पर लगाया पूर्णविराम

    रवींद्र जडेजा की बदौलत चेन्नई आईपीएल जीता है. आखिरी के दो गेंद पर 10 रन चाहिए थे. चेन्नई के जडेजा ने छक्का और चौका मार कर आखिरी की दो गेंद में पूरा मैच मिनटों में पलट दिया. चेन्नई की टीम ने इतिहास रच दिया. चेन्नई से पहले सिर्फ मुंबई एक लौती ऐसी टीम थी जिसने अभी तक पांच टूर्नामेंट जीते थे. लेकिन अब चेन्नई भी उस पोजीशन पर आ गई है.

    रवींद्र जडेजा को धोनी उठाया गोद में, सोशल मीडिया पर भी हो रही तस्वीर आईपीएल

    मैच की आखिरी दो गेंदों पर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने छक्का और चौका लगाकर CSK को IPL का पांचवां खिताब दिला दिया.  जैसे ही जडेजा ने जीत का चौका मारा वैसे ही पूरा स्टेडियम खुशी से झूम गया. ऐसा महसूस हो रहा था की अहमदाबाद में दिवाली मनाई जा रही हो.

    बता दें की, यह एक ऐसा पल था जब मैच गुजरात की ओर जाता हुआ दिख रहा था. लेकिन इस बार जड्डू के सामने मोहित शर्मा करिश्मा नहीं कर पाए. जडेजा ने आखिरी की दो गेंद पर 10 रन बनाकर सीएसके को जीत दिला दी. जीत के बाद जडेजा को धोनी ने गोद में उठा लिया था.

    जडेजा और धोनी के बीच मिट गए सारे फासले

    काफी वक़्त से सोशल मीडिया पर ऐसी खबरे वायरल हो रही थी की रवींद्र जडेजा और धोनी में अन बन चल रही है. लेकिन अब जब जडेजा ने मैच के बाद अपनी स्पीच दी तब उन्होंने बताया की वो आईपीएल की ट्रॉफी और ये जीत धोनी को समर्पित करते हैं.

    धोनी के बाद रवींद्र जडेजा ने अपनी पत्नी रिवाबा को भी कस के हग कर लिया. ये होतो भी सोशल मीडिया पर सुर्खियाँ बना हुआ है. बता दें की, मैच के बाद जडेजा ने उस सांस रोक देने वाले पल को लेकर बात की और बताया कि आखिर उस समय उनके जेहन में क्या चल रहा था.

     

    ये  भी पढ़ें: Ravindra Jadeja की वजह से IPL की ट्रॉफी हुई CSK के नाम तो धोनी ने जडेजा को उठाया गोद में, वीडिया हुआ वायरल

  • IPL 2023 Final Moments: Deepak Chahar को MS Dhoni ने ऑटोग्राफ देने से किया मना, चाहर का होटल में डांस वीडियो वायरल

    अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2023 (IPL 2023) की ट्रॉफी अपने नाम कर लिया। आपको बता दें कि, चेन्नई का मुकाबला गुजरात टाइटंस के साथ हुआ था। जिसमे चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने आईपीएल 2023 (IPL 2023) की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। बता दें कि, आईपीएल (IPL 2023) फाइनल मुकाबले की आखिरी गेंद पर जैसे ही रविंद्र जडेजा ने चौका लगाकर चेन्नई को मैच जिताया।

    हर कैमरा धोनी के ऊपर था, धोनी (MS Dhoni) की आंखें बंद थी वो जीत की प्रार्थना करते दिख रहे थे। डगआउट में बैठे बाकी के प्लेयर्स जीत के जश्न में मैदान में भागे। लेकिन एमएस धोनी (MS Dhoni) अपनी सीट पर ही बैठे थे।

    IPL 2023 FINAL, STAT: कप्तान MS Dhoni ने लगा दी रिकॉर्ड्स की झड़ी, फाइनल मुकाबले में बने कुल 24 बहुत बड़े रिकॉर्ड

    दीपक चाहर को MS Dhoni ने ऑटोग्राफ देने से किया मना

    आखिरी शॉट खेलने के बाद रविंद्र जडेजा सीधे एमएस धोनी (MS Dhoni) की तरफ दौड़े और जाकर उन्हें गले लगा लिया। उस वक्त एम एस धोनी काफी भावुक हो गए थे। उनकी आंखों में आंसू थे, उन्होंने रविंद्र जडेजा को गोद में उठा लिया, हर कोई जश्न में डूबा दिखाई दे रहा था। ये सारे मोमेंट कैमरे में कैद किए गए। अब इसी दौरान का एक खास वीडियो भी सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि, खिलाड़ी दीपक चाहर कप्तान धोनी का ऑटोग्राफ लेने की कोशिश करते हैं। धोनी उन्हें मना कर देते हैं।

    MS Dhoni: दीपक चाहर का वीडियो वायरल

    दीपक चाहर अपने कप्तान एमएस धोनी के पास ऑटोग्राफ लेने जाते हैं। चाहर के हाथ में पेन भी था और वह धोनी से अपनी टीशर्ट पर उनका ऑटोग्राफ मांग रहे थे। लेकिन धोनी ने ऑटोग्राफ देने से मना कर दिया। इस दौरान वो थोड़ा गुस्सा भी होते हैं। उस वक्त धोनी के साथ बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी मौजूद थे। राजीव शुक्ला भी इस पल का आनंद लेते नजर आ रहे थे। इसके बाद धोनी ऑटोग्राफ देने के लिए राजी हो जाते हैं।

    आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम करने के बाद चेन्नई के खिलाड़ी जश्न मनाते नजर आई। बता दें कि, पार्टी सुबह 5 बजे तक चलती रही। दीपक चहर होटल में डांस करते नजर आए। दीपक होटल की बॉलकोनी में डांस करते नजर आए। इस दौरान दीपक की वाइफ जया भारद्वाज भी उनके साथ दिखाई दीं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि बैकग्राउंड में ढोल की आवाज आ रही है जिस पर दीपक चाहर जमकर नाचते हुए दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

  • Ravindra Jadeja की वजह से IPL की ट्रॉफी हुई CSK के नाम तो धोनी ने जडेजा को उठाया गोद में, वीडिया हुआ वायरल

    Ravindra Jadeja: 29 मई को आईपीएल का फाइनल मैच खेला गया. इस बार के फाइनल में काफी दिक्कतें आई. बारिश ने अपना कहर बराबर बरपाया. पहले फाइनल 28 को होने था लेकिन बाद में बारिश की वजह से फाइनल मैच 29 मई को शिफ्ट कर दिया गया था. जडेजा (Ravindra Jadeja) ने आखिरी गेंद पर चेन्नई को जीत दिलाई. जिसके बाद से धोनी ने उन्हें गोद में उठा लिया था. आइए जानते हैं की आखिर कैसा रहा फाइनल मैच.

    Ravindra Jadeja का योगदान नहीं भूल पाएगा चेन्नई

    आईपीएल के 16 वें सीजन की ट्रॉफी चेन्नई ने अपने नाम कर ली. चेन्नई ऐसी दूसरी टीम बन गई है जिसने आईपीएल के 5 टूर्नामेंट जीते हैं. चेन्नई सुपर किंग्स को जीत दिलाने ज्यादातर हाँथ जडेजा का रहा. आखिरी ओवर बहुत रोमांचक हो गया था.

    दूसरी इनिंग 12:10 पर रात में शुरू हुई थी. झमाझम बारिश की वजह से मैच बीच में कुछ देर के लिए रोकना पड़ गया था. बता दें की, लास्ट की दो गेंद जडेजा ने शानदार तरीके से खेली. जडेजा (Ravindra Jadeja) ने 14.4 पर एक छक्का जड़ा और वही 14.5 पर एक चौका और मैच अपने नाम कर लिया.

    चेन्नई ने शानदार ट्रॉफी की अपने नाम

    चेन्नई सुपर किंग्स की जीत का इंतज़ार उनके फैंस को बेसब्री से था. चेन्नई ने बहुत ही बेहतरीन प्रदर्शन किया. इसी के साथ धोनी की विकेटकीपिंग के सब दीवाने हो गए. जिस तरफ से उन्होंने गुजरात के शनदार बल्लेबाज़ गिल को आउट किया वो अपने आप में इतिहास बन गया.

    जडेजा के चौके ने धोनी को भी रुला दिया. धोनी के लिए बहुत ही खास पल था की चेन्नई पांचवी पार ट्रॉफी जीती. जडेजा ने मैच के बाद बताया की उन्होंने ये फाइनल और ट्रॉफी धोनी के नाम कर दी. उन्ही को समर्पित है आईपीएल की ये ट्रॉफी.

     

    ये भी पढ़ें: IPL 2023 की जैसे हुई थी शुरूआत अब वैसे ही होने वाला है खत्म, जानिए क्या चेन्नई ले पायेगी अहमदाबाद में बदला

     

  • IPL Prize Money: 5वीं बार चैम्पियन बनते ही CSK को BCCI ने कर दिया मालामाल, गुजरात, लखनऊ और मुंबई पर भी उड़ाए करोड़ो रूपये

    चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और गुजरात टाइटंस के बीच बीच में बीते दिन फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने बाजी मारते हुए आईपीएल 2023 (IPL 2023) की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। बता दें कि, गुजरात टाइटंस (GT) और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के बीच फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) यानी एमएस धोनी (MS Dhoni) की टीम ने पांचवीं बार आईपीएल (IPL 2023) की ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया है। चेन्नई ने इस मैच को डकवर्थ लुईस नियम के हिसाब से 5 विकेट से अपने नाम किया है।

    World Cup Prize Money: टी20 वर्ल्ड कप से 26 गुना ज्यादा है फीफा की प्राइज मनी, आईपीएल से भी है 7 करोड़ का फ़ासला

    Chennai Super Kings ने जीता IPL का खिताब

    आईपीएल 2013 (IPL 2023) की ट्रॉफी अपने नाम करते ही चेन्नई सुपर किंग्स की टीम मालामाल हो गई है। आइए जानते हैं कि, जीत पर टीम को कितने पैसे मिलने वाले हैं। बता दें कि, एमएस धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इसके बाद गुजरात ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाए, इसके जवाब में बारिश की वजह से मैच 15 ओवर का कर दिया गया था। तो चेन्नई को 171 रन बनाना था।

    चेन्नई ने 15 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए। जिसके साथ चेन्नई सुपर किंग्स की टीम विनर बनी। ऐसे में अब बीसीसीआई की तरफ से चेन्नई सुपर किंग्स को बंपर प्राइज मिलेगी, साथ ही वो टीमें भी मालामाल हो जाएंगी जो प्लेऑफ में पहुंची थी।

    मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2023 से में तीसरे स्थान पर रहने के लिए 7 करोड़ रुपए मिलेंगे। इस सीजन में चौथे स्थान पर रहने वाली लखनऊ सुपर जॉइंट को 6.5 करोड़ रुपए मिलेंगे। पर्पल कैप और ऑरेंज कैप के प्रत्येक प्राप्तकर्ता को 15 लाख रुपए नगद मिलेंगे। इस साल के आईपीएल के विजेता को 20 करोड़ रूपए मिलेंगे, वहीं उपविजेता को 13 करोड़ रूपए मिलेंगे।

    IPL 2023 की प्राइज मनी

    चेन्नई सुपरकिंग्स : 20 करोड़
    गुजरात टाइटंस : 12.5 करोड़
    मुंबई इंडियंस : 7 करोड़
    लखनऊ सुपरजाइंट्स : 6.5 करोड़
    ऑरेंज कैप- 15 लाख रुपये
    पर्पल कैप- 15 लाख रुपये
    इमर्जिंग प्लेयर- 20 लाख रुपये
    मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर- 12 लाख रुपये
    गेम चेंजर ऑफ द सीजन- 12 लाख रुपये
    सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन- 12 लाख रुपये

  • IPL 2023: आईपीएल की ट्रॉफी पर जानिए क्या लिखा है संस्कृत में, उस वाक्य का मतलब भी समझिए

    IPL 2023: आईपीएल का 16 वां बहुत ही बेहतरीन रहा. इस सफ़र में कई उतार-चढ़ाव देखे. बता दें की, 28 मई को गुजरात में मूसलाधार बारिश के कारण एक बॉल भी नहीं फेंकी गई और फाइनल मैच को एक दिन आगे बढ़ा दिया. अब रिजर्व डे यानि कि सोमवार, 29 मई को CSK और GT के बीच फाइनल मैच खेला गया.

    IPL 2023 में ट्रॉफी को देखकर लोगो के मन में उठे कई सवाल, जानिए क्या लिखा है संस्कृत में

    आईपीएल (IPL 2023) का फाइनल शानदार खेला गया. हालाँकि, मैच के बीच में 29 मई को भी बारिश हुई. जिसकी वजह से मैच थोड़ी देर के लिए स्थगित किया गया था. लेकिन बाद में मैच फिर से शुरू कर दिया गया था. बता दें की, मैच में गिल का कुछ शानदार प्रदर्शन नहीं रहा. जो जल्दी ही आउट हो गए थे.

    बता दें की, फाइनल मैच जीतने वाली टीम को करोड़ों रुपये के साथ-साथ एक चमचमाती ट्रॉफी दी जाएगी. इस आईपीएल की ट्रॉफी की अपने आप में बहुत वैल्यू मानी जाती है. ट्राफी में कुछ संस्कृत में भी लिखा हुआ है. हर कोई जानना चाहता है की आखिर इसका मतलब क्या है.

    2008 में इंडियन प्रीमियर लीग की हुई थी शुरुवात

    आईपीएल (IPL 2023) की शुरुवात 2008 में हुई थी. आईपीएल की ट्रॉफी पहले अलग दिखती है. लेकिन अब आईपीएल की ट्रॉफी में बड़ा बदलाव किया गया है. आईपीएल 2023 के आईपीएल की ट्रॉफी पर संस्कृत में लिखा है की,  ”यत्र प्रतिभा अवसर प्राप्नोति.”

    हिंदी में इसका मतलब है कि जहां प्रतिभा अवसर को प्राप्त कर लेती है. आसान शब्दों में कहे तो इसके मायने ये हैं कि आईपीएल वो मंच हैं जहां टैलेंट को दिखाने का अवसर मिलता है.

     

    ये भी पढ़ें: WTC Final 2023: आईपीएल में धूम मचाने वाले इन 4 युवा खिलाड़ियो की लग गई लॉटरी, टीम इंडिया के साथ जायेंगे इंग्लैंड

  • IPL 2023 के फाइनल मैच में फैंस ने रच दिया एक नया इतिहास, इतने करोड़ लोगो ने देखा एक साथ देखा FINAL मुकाबला

    IPL 2023: आईपीएल का 16वां सीजन बहुत ही शानदार रहा. इस सीजन कई रिकॉर्ड बने और टूटे. कई खिलाड़ियों ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया. वही आईपीएल के इतिहास में ये फाइनल हमेशा यद् रखा जाएगा. मौसम ने भी इस मैच में अपना कहर दिखाया है. बारिश की वजह से 29 मई को भी काफी देर तक मैच रुका रहा. आइए आपको बताते हैं की इस बार कितने दर्शकों ने मैच्घ्ह देखा.

    IPL 2023 का फाइनल फैंस की वजह से बना और भी ख़ास

    बता दें की, आईपीएल का ये फाइनल मैच और भी ज्यादा खास बन गया है. कई मायनो में इस सीजन में चीज़े अलग हुई हैं. जानकारी के लिए बता दें की, आईपीएल का फाइनल मैच (IPL 2023) चेन्नई और गुजरात के बीच अहमदाबाद में खेला गया. पहले तो मैच 28 मई रविवार को होना था.

    बाद में आईपीएल केफाइनल की डेट बदल दी गई थी. डेट बदलने का कारण था ख़राब मौसम. मैच के पहले धुआंधार पानी बरसा है. बता दें की, इस फाइनल को करोड़ो लोगो ने देखा है. आईपीएल का फाइनल देखने वाले करीब 3.2 करोड़ व्यूअर थे.

    2.5 करोड़ लोगों ने मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच मैच देखा था

    वैसे तो इसके पहले कभी भी 3 करोड़ से ज्यादा लोगो ने मैच नहीं देखा.ये मैच कई मायनो में अहम इसलिए है क्योंकि चेन्नई के कप्तान धोनी का ये लास्ट आईपीएल भी हो सकता है. हालाँकि, उन्होंने अभी कोई अधिकारिक जानकारी नहीं दी है.

    सोशल मीडिया पर ये खबरें तेज़ी से फ़ैल रही थी की धोनी इस साल संन्यास ले लेंगे और करोड़ो फैंस का दिल टूट जाएगा. धोनी का इस सीजन (IPL 2023) काफी अच्छा परफॉरमेंस रहा है. उनकी कप्तानी का भी अहम योगदान देखने को मिला है.

     

    ये भी पढ़ें: आईपीएल 2023 में ये 2 टीमें हैं ट्रॉफी अपने नाम करने की प्रबल दावेदार, सामने वाली टीम इनसे खाती है खौफ

  • IPL 2023 के फाइनल से पहले राष्ट्रगान में इमोशनल हुए पांड्या, धोनी का अंतिम मैच होने की वजह से आँखों में आए आंसू

    IPL 2023: आईपीएल का 16वां सीजन बहुत ही शानदार रहा. फाइनल (IPL 2023) में गुजरात और चेन्नई ने जगह बनाई. बता दें की, अगर चेन्नई इस बार मैच जीती तो ये उसकी आईपीएल में पांचवी जीत होगी. चेन्नई मुंबई के बराबर में आ जाएगी. अगर चेन्नई नही जीती तो चेन्नई के फैंस को दोहरे झटके लग सकते हैं. धोनी के संन्यास की खबरें लगातार सुर्ख़ियों में बनी हुई है. अब हार्दिक पंड्या भी इस बात पर इमोशनल नज़र आए.

    IPL 2023 कप्तान धोनी के लिए होने वाला है सबसे इमोशनल सीजन

    बता दें की, आईपीएल 2023 (IPL 2023) के 51वें मैच में वो हुआ, जो आज तक आईपीएल के 15 सालों में नहीं हुआ था. GT vs LSG मैच में पांड्या ब्रदर्स बतौर कप्तान आमने-सामने आए थे. उस वक़्त भी हार्दिक बहुत ज्यादा इमोशनल दिखे थे. उस मैच के बाद आईपीएल के फाइनल में हार्दिक की आँखों में आंसू दिखे.

    दरअसल, हुआ ऐसा की राष्ट्रगान होने जा रहा था. आईपीएल के फाइनल का इंतज़ार वैसे भी सभी को था. लेकिन इस फाइनल से पहले हार्दिक इमोशनल नज़र आए. वैसे तो, धोनी आईपीएल के इस सीजन के बाद रिटायरमेंट ले लेंगे. इस पर अभी तक धोनी की तरफ से कोई भी अधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

    गिल नहीं दिखा पाए फाइनल में कमाल

    अगर चेन्नई के गेंदबाज़ दीपक चाहर ने गिल का कैच नहीं छोड़ा होता तो गिल महज 3 रन पर ही आउट हो जाते. लेकिन उसके बावजूद भी गिल का बल्ला आज नहीं चला. वो जल्दी ही आउट हो गए. बता दें की, गुजरात ने चेन्नई को 215 का टारगेट दिया.

    चेन्नई की इनिंग के बीच ज़ोरदार बारिश हुई. हालाँकि, मैदान को सुखाने की पूरी कोशिश की जा रही थी. अब देखने वाली बात ये ही की धोनी अपने संन्यास की घोषणा कब करेंगे. धोनी का संन्यास ना सिर्फ चेन्नई के फैंस बल्कि पूरे देस्ध को झकझोर कर रख देगा.

     

    ये भी पढ़ें: IPL 2023 Final से पहले इस खिलाड़ी के परिवार से कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी ने की मुलाकात, जानिए फिर क्या हुआ

Exit mobile version