पाकिस्तानी महिला पूर्व कप्तान बिस्माह मारूफ की खूबसूरती के है चर्चे, हाल में ही कप्तानी से दिया है इस्तीफा

पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की कप्तान बिस्माह मारूफ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में हार के कारण इस्तीफा दे दिया। उन्होंने 6 सालों तक टीम की कमान संभाली है।
इस्तीफे में कही थी ऐसी बात
इस्तीफे का ऐलान करते हुए बिस्माह मारूफ ने लिखा कि पाकिस्तान के लिए टीम को लीड करना मेरे लिए गर्व का विषय रहा है। मुझे लगता है कि अब बदलाव की जरूरत है और युवा कप्तानों को मौका देना चाहिए। मैं हमेशा उन्हें गाइड करने के लिए उपलब्ध रहूंगी। उनका ट्वीट काफी चर्चा में आ गया है, फैंस उनको लेकर कई चर्चाएं कर रहे हैं।
There has been no bigger honour for me than leading the 🇵🇰 team. Now, I feel that it is the right time for a transition and chance to groom a young captain. I will always be there to assist, guide and support the team and the young captain in every way. Pakistan Zindabad!
— Bismah Maroof (@maroof_bismah) March 1, 2023
2016 में मिली थी टीम की कप्तानी
बिस्माह मारूफ ने टीम पाकिस्तान की काफी जिम्मेदारी संभाली है। कुल 64 टी20 मैचों में कप्तानी की। इस दौरान 27 में जीत मिली। उन्होंने 34 वनडे मैचों में टीम का नेतृत्व किया और 16 जीत हासिल कीं। आपको बता दें कि मारूफ की कप्तानी में 2020 और 2023 के टी20 विश्वकप में पाकिस्तान टीम को सिर्फ एक-एक जीत मिली थी।
बिस्माह मारूफ को साल 2016 में टी20 टीम की कप्तानी मिली थी, उन्हें सना मीर की जगह कप्तान बनाया गया था। उस वक्त पाकिस्तान ने टी20 और वनडे में अलग-अलग कप्तान नियुक्त करने का फैसला किया था। साल 2017 में वनडे की कप्तानी के दौरान मारूफ वनडे में कप्तानी कर रही थीं।
टी20 वर्ल्ड कप में हुआ था ऐसा प्रदर्शन
साउथ अफ्रीका में हुए महिला टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान का प्रदर्शन खराब रहा था। ये टीम ग्रुप स्टेज में 4 में से 3 मैच हारकर नॉकऑउट से बाहर हो गई थी। टीम ग्रुप स्टेज में 4 में से 3 मैच हारकर नॉकऑउट से बाहर हो गई थी। पाकिस्तान ने सिर्फ आयरलैंड के खिलाफ ही एक मैच जीता था। मारूफ ने विश्वकप 2023 के सभी मैचों में 98 रन बनाए थे। उनका पाकिस्तान की टीम के लिए काफी अच्छा योगदान रहा है।
Tags: बिस्माह मारूफ, बिस्माह मारूफ इस्तीफा,