ASIA CUP, IND vs PAK: सर्वाधिक रन से लेकर सर्वाधिक विकेट, भारत और पाकिस्तान के मैच के बाद बनें इन आंकड़ो पर डालें नज़र

By Twinkle Chaturvedi On August 29th, 2022
ASIA CUP, IND vs PAK: सर्वाधिक रन से लेकर सर्वाधिक विकेट, भारत और पाकिस्तान के मैच के बाद बनें इन आंकड़ो पर डालें नज़र

एशिया कप 2022 (ASIA CUP) का आगाज 27 अगस्त से यूएई (UAE) में हो चुका हैं।इस टूर्नामेंट का पहला धमाकेदार मैच भारत (INDIA) और पाकिस्तान (PAKISTAN) के बीच 28 अगस्त को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (DUBAI INTERNATIONAL STADIUM) में शाम 7ः30 बजे से खेला जा रहा था। भारत के कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।

पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 विकेट खोकर 148 रनों का लक्ष्य भारतीय टीम के सामने रखा था। भारतीय टीम ने 2 गेंद शेष रहते ही 5 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया हैं। आइए भारत की इस जीत के बाद आपको एशिया कप 2022 में सबसे ज्यादा रन और विकेट लेने वाले खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं-

मोहम्मद रिजवान बने नंबर-1

मोहम्मद रिजवान (MOH. RIZWAN)  ने आज भारत के खिलाफ 42 गेंदो पर 43 रनों की पारी खेली, उनकी पारी पाकिस्तान को ज्यादा मदद तो नहीं कर पायी लेकिन रिजवान एशिया कप 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में नंबर-1 पर आ गए हैं। वहीं दूसरे पायदान पर 40 रन पर अफगानिस्तान के बल्लेबाज रहमनुल्लाह गुरबाज (REHMANULLAH GURBAZ) हैं।

तीन नंबर पर श्रीलंका के खिलाड़ी भानुका राजपक्क्षा (BHANUKA RAJPAKSA) 38 रन के साथ, चौथे नंबर पर अफगानिस्तान के बल्लेबाज हजरतुल्लाह (HAZRATULLAH) 37 रन के साथ हैं। पांचवें नंबर पर विराट कोहली (VIART KOHLI) और रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) ने अपनी आज की 35 रनों की पारी से जगह बनाई हैं।

भुवनेश्वर कुमार ने अपने नाम किए सबसे ज्यादा विकेट

भुवनेश्वर कुमार (BHUVENSHWAR KUMAR) ने आज पाकिस्तान के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 27 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। जिससे भुवी एशिया कप 2022 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले की सूची में नंबर-1 पर आ गए हैं। हार्दिक पांड्या (HARDIK PANDYA) ने भी आज पाकिस्तान के खिलाफ तीन विकेट अपने नाम किए हैं, जिससे वो लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं।

मोहम्मद नबी (MOH. NABI), मुजीब-उर रहमान (MUJIB-UR-REHMAN) और पाकिस्तान के खिलाड़ी नसीम शाह (NASIM SHAH) 2-2 विकेट के साथ तीसरे पायदान पर हैं।

Tags: एशिया कप 2022, भारत बनाम पाकिस्तान, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद रिजवान, हार्दिक पांड्या,
Exit mobile version