W,W….चटकाकर अर्जुन तेंदुलकर ने गोवा को दिलाई शानदार जीत, पापा की तरह जल्द बनेंगे भारतीय टीम को हीरो

By Tanu Chaturvedi On November 16th, 2022
अर्जुन तेंदुलकर

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के बाद अब विजय हजारे ट्रॉफी भी शुरु हो गई है। टीम इंडिया में शामिल होने के लिए सभी अपना बेस्ट देने की कोशिश कर रहे हैं। गोवा बनाम बिहार मैच में अर्जुन तेंदुलकर ने धारदार गेंदबाजी की है। अर्जुन तेंदुलकर ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी बढ़िया प्रदर्शन किया था। सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर हैं।

विजय हजारे ट्रॉफी में अर्जुन गोवा टीम की तरफ से खेलते हैं। इस टूर्नामेंट में गोवा और बिहार के बीच मैच हो रहा था। इस मैच में अर्जुन ने 7 ओवर की गेंदबाजी की और 2 विकेट अपने नाम किए। इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट 4.57 रहा और बिहार की हार हो गई।

कैसा रहा अर्जुन तेंदुलकर का अब तक का क्रिकेट सफर

अर्जुन तेंदुलकर ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के एक मैच में 4 विकेट अपने नाम लिया था । साल 2020 में मुंबई इंडियंस की टीम ने 20 लाख के बेस प्राइज में अर्जुन तेंदुलकर को खरीदा था। विजय हजारे ट्रॉफी में उनका प्रदर्शन देख उन्हें आईपीएल में मौका मिल सकता है। इससे पहले मुंबई इंडियंस ने अर्जुन को 20 लाख के बेस प्राइज पर खरीदा तो था लेकिन वह मैच नहीं खेल पाए थे।

अर्जुन के पिता सचिन अपनी शानदार बल्लेबाजी के कारण जाने जाते हैं। वहीं उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर की गेंदबाजी काफी शानदार है। अर्जुन बाएं हाथ के तेज गेंदबाज और बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। अर्जुन ने 20-20 डेब्यू टीम मुंबई के लिए 15 जनवरी 2021 में किया था। 2020-21 में हरियाणा के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शामिल हुए थे। अब विजय हजार ट्रॉफी में धमाल मचा रहे हैं।

आईपीएल में इस टीम का हो सकते हैं हिस्सा

अर्जुन तेंदुलकर आईपीएल में पिछले साल मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे। इस साल कुछ रिपोर्ट के मुताबिक अर्जुन कोलकाता नाइट राउडर्स की टीम का हिस्सा हो सकते हैं। हालांकि इसको लेकर कोई पुष्टि नहीं आई है, लेकिन मुंबई टीम उन्हें रिलीज नहीं कर रही है।

Tags: अर्जुन तेंदुलकर, टीम इंडिया, विजय हजारे ट्रॉफ, सचिन तेंदुलकर, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2022,