सचिन तेंदुलकर
सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के नाम शानदार बल्लेबाजी कर हजारों रन बनाने का रिकॉर्ड है, साथ ही एक चौकाने वाली बात ये भी है कि 15 नवंबर को ही सचिन तेंदुलकर ने क्रिकेट में कदम रखा था साथ ही इसी दिन क्रिकेट से संन्यास भी लिया था। सचिन ने अपने 24 साल के करियर में 664 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले खेले, जिनमें 34 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं।

9 साल पहले लिया था संन्यास

सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar)  ने 15 नवंबर 1989 को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। इसके साथ ही सचिन तेंदुलकर ने (Sachin Tendulkar) आज से 9 साल पहले यानी 15 नवंबर 2013 को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। इन 24 सालों के करियर के दौरान सचिन ने शतकों का शतक लगाया, जोकि एक अलग ही रिकॉर्ड है। इंटरनेशनल क्रिकेट में अभी भी सचिन के शतकों के इस रिकॉर्ड के आसपास भी कोई नहीं है।

इसके अलावा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रनों का रिक़ॉर्ड भी उन्हीं के नाम है। आज का दिन BCCI ने भी उनके संन्यास की तारीख को डेब्यू की तारीख से जोड़ते हुए ट्वीट शेयर किया है। आज का दिन क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनके करियर के लिए शानदार और यादगार था।

यहां देखें ट्वीट

बीसीसीआई ने सचिन के डेब्यू और इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यास को याद करते हुए ये ट्वीट किया है।

इंटरनेशनल क्रिकेट के बीच सचिन तेंदुलकर (sachin Tendulkar) ने BCCI की लीग IPL में भी मुकाबले खेले हैं। वहीं, अगर बीसीसीआई करियर की बात करें तो उन्होंने IPL की पिच पर 78 मुकाबले खेले हैं जिसमें 119.82 की स्ट्राइक रेट से उन्होंने 2334 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर 100 रन का रहा है. मतलब IPL में भी सचिन तेंदुलकर के नाम एक शतक दर्ज है। तेंदुलकर का नाम लेते ही सबको एक महान दशक की याद आ जाती है। मैदान में सचिन के आते ही उनके नाम की गूंज पूरे स्टेडियम में गूंजती थी।