IPL 2022: रोहित शर्मा और विराट कोहली के ख़राब फॉर्म को लेकर BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली का सामने आया बड़ा बयान

By Akash Ranjan On May 15th, 2022
IPL 2022: रोहित शर्मा और विराट कोहली के ख़राब फॉर्म को लेकर BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली का सामने आया बड़ा बयान

आईपीएल 2022 में ताबड़तोड़ रनों की बरसात हो रही है। हर मैच में कोई न कोई बल्लेबाज़ रनों की बारिश ला रहा है। ऐसे बल्लेबाजों में नामी-गिरामी भी हैं और वो भी जो अभी IPL में नए आये हैं। लगभग हर बल्लेबाज़ का बल्ला आग उगल रहा है। लेकिन भारत के दो सुपरस्टार्स को छोड़ कर। विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) इन दोनों दिग्गज का बल्ला इस सीजन में सुस्त पड़ा है। हर मैच में दोनों के बल्ले में और ज़्यादा जंग लग रही है।

अब आईपीएल 2022 अपने आखिरी पड़ाव पर है यानी अब इसके बाद टीम इंडिया का इंटरनेशनल सीरीज शुरू होने वाला है। इसी सवाल पर BCCI के अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने इन दोनों खिलाड़ियों पर बड़ा बयान दे दिया है।

आईपीएल 2022 में रोहित शर्मा का प्रदर्शन

रोहित शर्मा ने इस सीजन अब तक कुल 12 मैच खेले है और इनमे रोहित के बल्ले से मात्र 218 रन निकले है। ये रन रोहित ने केवल 18.17 की औसत से बनाए है। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 125.29 का रहा है। चिंता की बात है कि रोहित ने अभी तक इस सीजन में एक भी अर्धशतक नहीं बनाया है। और उनका हाईएस्ट स्कोर 43 रन का है। वही इन 12 पारियों में रोहित शर्मा एक बार गोल्डन डक का शिकार हो चुके है।

आईपीएल 2022 में विराट कोहली का प्रदर्शन

आईपीएल 2022 का यह सीजन विराट कोहली के लिए एक बुरे सपने से काम नहीं है। 13 पारियों में विराट के बल्ले से 236 रन निकले हैं। औसत 19.67 का रहा है। और इस दौरान इनका स्ट्राइक रेट 113.36 का रहा है। इन 13 पारियों में 1 अर्धशतक बनाने में कोहली कामयाब रहे है। लेकिन चिंता की बात है कि इसी दौरान कोहली 3 बार गोल्डन डक का शिकार हुए है।

BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा – चिंंता की कोई बात नहीं

इतने ख़राब प्रदर्शन पर BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली का मानना है कि इन दोनों महान खिलाडियों को लेकर चिंता की कोई बात नहीं है। एक टीवी इंटरव्यू में सौरव गांगुली ने कहा कि,

” रोहित शर्मा और विराट कोहली के फॉर्म चिंता की कोई बात नहीं है। दोनों अच्छे और बड़े खिलाड़ी हैं। वर्ल्ड कप अभी दूर है और मुझे पूरा भरोसा है कि उससे काफी पहले ही ये दोनों अपनी लय पक़ड़ लेंगे।”

Tags: आईपीएल 2022, रोहित शर्मा, विराट कोहली, सौरव गांगुली,