Sam Curran
Sam Curran

अगर हम आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ियों की बात करें तो इसमे पंजाब किंग्स शानदार खिलाड़ी सैम करेन (Sam Curran) का नाम सामने आता है। सैम करेन (Sam Curran) इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी है। जिनका नाम मिनी ऑक्शन 2023 के बाद आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में आता हैं। बता दें कि, पंजाब किंग्स की टीम ने सैम करेन (Sam Curran) को 18.50 करोड़ रुपए में खरीदा है। सैम करेन (Sam Curran) अपने क्रिकेट करियर के अलावा अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। अब इसी बीच सैम करेन (Sam Curran) की लाइव लाइफ चर्चा में बनी हुई है।

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस खिलाड़ी पर खर्च करेगी 20 करोड़ से भी ज्यादा, आईपीएल 2023 में जीत करेगा पक्की

Sam Curran की गर्लफ्रेंड

बता दें कि, वह इन दिनों एक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर को डेट कर रहे हैं। सैम करेन की गर्लफ्रेंड काफी खूबसूरत हैं। इंग्लैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी सैम करेन की गर्लफ्रेंड का नाम इसाबेला साइमंड्स विलमार्ट है। इसाबेला साइमंड्स विलमार्ट 24 साल की है और वह लंदन की रहने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि सैम करेन और इसाबेला साइमंड्स विलमार्ट करीब 3 साल से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में है।

Sam Curran की गर्लफ्रेंड है टैलेंटेड

दोनों एक दूसरे के साथ सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें भी शेयर करते रहते हैं, जो उनके फैंस को काफी ज्यादा पसंद आती है। अगर हम बात करें इसाबेला साइमंड्स विलमार्ट की तो उन्होंने इंग्लैंड की एक यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। इसाबेला साइमंड्स विलमार्ट जानवरों के लिए काम करने वाली कई संस्थाओं से भी जुड़ी हैं। सैम करेन की गर्लफ्रेंड सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर भी हैं। उनकी हर एक तस्वीर पर ढेर सारे कमेंट और लाइक्स आते हैं। इसाबेला काफी टैलेंटेड है, उन्हें म्यूजिक, थिएटर और डांस का काफी ज्यादा शौक है।