Category: आईपीएल 2023

  • केन विलियम्सन जैसे शानदार खिलाड़ी के साथ सनराइजर्स हैदराबाद ने किया बुरा बर्ताव, आखिर वजह आ ही गयी सामने

    केन विलियम्सन जैसे शानदार खिलाड़ी के साथ सनराइजर्स हैदराबाद ने किया बुरा बर्ताव, आखिर वजह आ ही गयी सामने

    केन विलियम्सनः आईपीएल (IPL) 2023 की तैयारियां जोरों शोरों से शुरू हो चुकी हैं। 15 नवंबर को सभी टीमों ने अपने रिटेन व रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट सौंप दी हैं। आईपीएल की रिलीज खिलाड़ियों में जिस खिलाड़ी को देखकर सबसे बड़ा झटका लगा व केन विलियम्सन (KANE WILLIAMSON) को देखकर लगा। केन विलियम्सन पिछले सीजन सनराइजर्स हैदराबाद (SUNRISERS HYDERABAD) के कप्तान थे उन्हें ही मैनजमेंट ने बाहर का रास्ता दिखा दिया हैं

    यानि कि अब हैदराबाद केन विलियम्सन को कप्तान के रूप में बिल्कुल भी नहीं देखती हैं। आज हम आपको बताएंगे कि ऐसी क्या वजह रही हैं कि केन विलियम्सन को सनराइजर्स हैदराबाद ने बाहर का रास्ता दिखाया हैं।

    यह भी पढ़े- गजब बेज्जती करते हैं ये लोग- केन विलियम्सन को सनराइजर्स हैदराबाद ने दिखाया बाहर का रास्ता, फैंस ने मैनेजमेंट की लगाई अक्ल ठिकाने

    पिछले सीजन केन विलियम्सन रहे थे फ्लॉप

    केन विलियम्सन को सनराइजर्स हैदराबाद ने साल 2021 के बीच में ही डेविड वॉर्नर को हटा कर कप्तान बना दिया था। केन ने साल 2022 के सीजन में भी सनराइजर्स हैदराबाद की कमान संभाली लेकिन टीम उनकी कप्तानी में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। केन विलियम्सन का प्रदर्शन खिलाड़ी के तौर पर भी फीका था।

    14 मैचों में केन ने 93.50 के स्ट्राइक रेट से 216 रन बनाए और कप्तान के तौर पर केन ने 14 में से सिर्फ 6 मैच जीते। केन एक शानदार खिलाड़ी हैं जिसके चलते कोई भी उनसे ऐसे प्रदर्शन की उम्मीद नहीं कर रहा था। केन के प्रदर्शन के चलते ही शायद मैनजमेंट ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया हैं।

    42 करोड़ के पर्स के साथ उतरेगी हैदराबाद

    सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल रिटेंशन के बाद मिनी ऑक्शन में सबसे ज्यदा रकम 42 करोड़ के साथ ऑक्शन में उतरेगी। केन विलियम्सन को फ्रेंचाइजी ने 14 करोड़ में रिलीज किया हैं। सनराइजर्स हैदराबाद बड़े पर्स के साथ उतरेगी जिसका फायदा टीम लेने के पीछे जाना चाहेगी। टीम ने रिटेंशन में इन खिलाड़ियों को रिटेन किया हैं और इन्हें रिलीज किया हैं।

    सनराइजर्स रिटेन किए गए खिलाड़ी – अब्दुल समद, एडेन मार्करम, राहुल त्रिपाठी, ग्लेन फिलिप्स, अभिषेक शर्मा, मार्को जानसन, वाशिंगटन सुंदर, फजलहक फारूकी, कार्तिक त्यागी, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक।

    सनराइजर्स रिलीज किए गए खिलाड़ी: केन विलियमसन, निकोलस पूरन, जगदीश सुचित, प्रियम गर्ग, रविकुमार समर्थ, रोमारियो शेफर्ड, सौरभ दुबे, सीन एबॉट, शशांक सिंह, श्रेयस गोपाल, सुशांत मिश्रा, विष्णु विनोद

    यह भी पढ़े- IPL 2023 Retention: आईपीएल 2023 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी लिस्ट का किया ऐलान, उमरान-राहुल त्रिपाठी पर जताया भरोसा

  • आईपीएल 2023 से पहले पैट कमिंस ने दिया कोलकाता नाइट राइडर्स को धोखा, इस कारण खेलने से कर दिया मना

    आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन का आयोजन 23 दिसंबर को कोच्ची में किया जाएगा, जिससे पहले आईपीएल गवर्निंग बॉडी ने सभी टीमों को खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज करने का 15 नवंबर तक का समय दिया है। इस ऑक्शन में तेज़ तर्रार गेंदबाज़ पैट कमिंस (Pat Cummins) शामिल नहीं होंगे। ऐसी खबरें हैं कि ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के तेज तर्रार गेंदबाज पैट कमिंस ने आईपीएल 2023 में नहीं खेलने का फैसला किया है, जोकि केकेआर के लिए बहुत बड़ा झटका है।

    पैट कमिंस ने सोशल मीडिया के सबसे चर्चित प्लेटफॉर्म ट्विटर पर अपने आधिकारिक अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि,“अगले 12 महीने वनडे और टेस्ट सीरीज के साथ अंतरराष्ट्रीय शेड्यूल काफी व्यस्त होने वाला है, ऐसे में मैं एशेज सीरीज और वनडे वर्ल्ड कप से पहले खुद को आराम देना चाहता हूं।”

    यहां देखें आईपीएल 2023 पर पैट कमिंस का ट्वीट

    इसके साथ ही पैट कमिंस (Pat Cummins) ने कोलकाता नाइट राइडर्स को उनकी बात समझने के लिए सोशल मीडिया पर धन्यवाद कहा। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि कोलकाता नाइट राइडर्स को उनकी बात समझने के लिए धन्यवाद। शानदार टीम और उनके खिलाड़ियों से जल्द ही मुलाकात करने की कामना करता हूं। पैट कमिंस (Pat Cummins) पिछले तीन साल से केकेआर की टीम का हिस्सा हैं।

    पहले 2020 में 15.50 करोड़ की मोटी रकम देकर जोड़ा था। वहीं, उसके बाद 2021 में भी वह केकेआर के साथ ही जुड़े रहे। अगले सीजन में टीम से अलग होने की बात उन्होंने खुद ट्वीट कर कही है।

    पैट कमिंस (Pat Cummins) के अलावा दो नाम और हैं जो टीम से अलग हैं। आईपीएल का खिताब जीतने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स ने लॉकी फर्ग्युसन और रहमानउल्लाह गुरबाज को गुजरात टाइटंस से तो शार्दुल ठाकुर को दिल्ली कैपिटल्स से ट्रेड किया है। आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले कोलकाता ने कमिंस को रिलीज किया और उन्हें नीलामी के दौरान कम रकम (7.25 करोड़) में एक बार फिर खरीद लिया।

     

  • आईपीएल 2023 में अब सभी फेंचाइजियो के पास पर्स में हैं इतने करोड़ो रुपये, मिनी ऑक्शन में लगायेंगे करोड़ो की बोली

    आईपीएल 2023 (इंडियन प्रीमियर लीग 2023) को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड रहते हैं। आईपीएल में इडिया की ही अलग-अलग टीमें अपना शानदार प्रदर्शन करती हैं। साथ ही आईपीएल मिनी ऑक्शन में किस टीम के पर्स में कितने रुपये बचे हैं और किस टीम ने कौन से टीम मेंबर को रिलीज किया है। इस बारे में आज हम आपको बताएंगे…

    आईपीएल में किस टीम से कौन रिलीज

    आईपीएल की टीम सन राइजर्स हैदराबाद ने पिछले सीजन के कप्तान केन विलियम्सन के रिलीज कर दिया है। इसके अलावा वेस्टइंडीज टीम के कप्तान निकोलस पूरन को सनराइजर्स हैदराबाद ने रिलीज किया है। पंजाब किंग्स के कप्तान मयंक अग्रवाल के अलावा ओडियन स्मिथ, वैभव अरोड़ा, बेनी हॉवेल, संदीप शर्मा को रिलीज किया है। वहीं बात करें लखनऊ सुपर जॉइंट्स की तो टीम ने मनीष पांडे और जेसन होल्डर के अलावा लखनऊ टीम ने एंड्रयू टाय, अंकित राजपूत, दुष्मंथा चमीरा जैसे खिलाड़ियों को रिलीज किया है।

    मुंबई इंडियंस ने अनुभवी ऑलराउंडर किरोन पोलार्ड से अपने 13 साल का गहरा रिश्‍ता तोड़ते हुए उन्‍हें टीम से रिलीज कर दिया किया। साथ ही अनमोलप्रीत सिंह, आर्यन जुयाल, बासिल थम्पी, डेनियल सैम्स, मयंक मार्कंडे, मुरुगन अश्विन, राहुल बुद्धी जैसे खिलाड़ियों को भी रिलीज किया है। दिल्ली कैपिटल्स से शार्दुल ठाकुर, टिम सीफर्ट, अश्विन हेब्बर, मनदीप सिंह को रिलीज किया है।

    आईपीएल में टीम के पास हैं कितने रुपये

    आईपीएल में अपने खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज करने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के पर्स में 42.25 करोड़ मिनी ऑक्शन में बचे हैं। इसके बाद पंजाब किंग्स के पास 32.2 करोड़ रुपये हैं। लखनऊ सुपर जॉइंट्स के पास पर्स में 23.35 करोड़ रुपये हैं। वहीं, मुंबई इंडियंस 25.55 करोड़ रुपये पल्स में रुपये बचे हैं।

    बात करें चेन्नई सुपर किंग्स की तो टीम के पास 24.5 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स टीम के 19.45, गुजरात टाइटंस की टीम 19.25 करोड़, राजस्थान रॉयल्स के पास पर्स में 13.2 करोड़ रुपये हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलूरू के पार 8.75 करोड़ रुपये पर्स में बचे हैं। नाइट राइडर्स के पास 7.34 करोड़ रुपये बचे हैं। इस बजट के साथ  टीम किस खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल करती है यह भी देखने के लिए फैंस एक्साइटेड हैं।

  • IPL 2023 Retention: इंग्लैंड को टी20 वर्ल्डकप जीताने वाले खिलाड़ी ने आईपीएल को कहा अलविदा, वजह जान कर रह जायेंगे हैरान

    आईपीएल 2023 (IPL 2023) के रिटेंशन की समय सीमा (IPL 2023 Retention Deadline) 15 नवंबर यानी आज शाम 5 बजे तक खत्म हो चुकी है। इसके बाद से ही सभी टीमें अपनी-अपनी लिस्ट जारी करने लगी। आईपीएल के 16वें सीजन की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। वहीं आईपीएल 2023 के लिए मिनी ऑक्शन (IPL 2023 Mini Auction) 23 दिसंबर को कोच्चि में होगा।

    लेकिन इस बीच कई खिलाड़ियों ने ये फैसला किया है कि वह इस बार आईपीएल में हिस्सा नहीं लेंगे। इनमें से एक खिलाड़ी वो है जिसने हाल ही में अपने बल्ले से तूफानी पारियों के दम पर इंग्लैंड को टी20 विश्व कप जिताने में मदद की।

    यह भी पढ़ें : IPL 2023 Retention: आईपीएल 2023 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी लिस्ट का किया ऐलान, उमरान-राहुल त्रिपाठी पर जताया भरोसा

    ये खिलाड़ी हैं इंग्लैंड के ताबड़तोड़ सलामी बल्लेबाज़ एलेक्स हेल्स। हेल्स ने फैसला किया है कि वह इस बार आईपीएल में हिस्सा नहीं लेंगे। इस बात की जानकारी फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स ने ट्वीट करते हुए दी।

    फ्रेंचाइजी ने इसकी वजह राष्ट्रीय टीम के साथ प्रतिबद्धताएं और निजी कारण बताए हैं। हेल्स के अलावा कोलकाता के पैट कमिंस और सैम बिलिंग्स भी इस सीजन आईपीएल नहीं खेलेंगे।

    इंग्लैंड ने बीते रविवार को पाकिस्तान को मात दे खिताब जीता था और इसमें हेल्स की अहम भूमिका रही थी। इस विश्व कप में हेल्स के बल्ले से छह मैचों में 212 रन निकले थे। हेल्स ने दो अर्धशतक भी जमाए थे।

    हेल्स को पिछले साल कोलकाता ने 1.50 करोड़ रुपये में खरीदा था लेकिन वह पिछले साल भी नहीं खेले थे। अभी तक इस बल्लेबाज ने सिर्फ छह आईपीएल मैच खेले हैं वो भी 2018 में। इसके बाद से उन्होंने आईपीएल में हिस्सा नहीं लिया है।

  • IPL 2023 Retention: ‘सब कुछ ठीक है …’ ,आईपीएल 2023 के लिए CSK में रिटेन किए जाने पर रविंद्र जडेजा की पहली प्रतिक्रिया, जताई अपनी ख़ुशी

    आईपीएल 2023 (IPL 2023) के लिए बीसीसीआई (BCCI) ने आईपीएल (IPL) की सभी फ्रेंचिजियो को 15 नवंबर तक आखिरी डीडलाइन दी थी। इसमें सभी टीमें अपने खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज (CSK Retain And Release Players) कर सकती थी। इसी बीच चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के सुपरस्टार रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को उनकी टीम (CSK) ने रिटेन कर लिया है।

    इसपर रविंद्र जडेजा ने अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने ट्वीटर पर अपनी और एमएस धोनी (MS Dhoni) की फ्रेंचाइजी जर्सी में एक फोटो शेयर किया है और साथ ही कैप्शन भी दिया है।

    यह भी पढ़ें : रविंद्र जडेजा की पत्नी का चुनाव के मैदान में दिखेगा करिश्मा, BJP ने इस शहर का दिया टिकट

    CSK में रिटेन किए गए रविंद्र जडेजा

    आपको बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स ने बीसीसीआई की आखिर डिडलाइन वाले दिन अपनी रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट बीसीसीआई को सौंप दी है। इस बार भी सीएसके की कमान एमएस धोनी के हाथों में ही रहेगी। हालांकि पिछले साथ पहले सीएसके ने रविंद्र जडेजा के हाथो में टीम की काम दी थीं। लेकिन जडेजा इसमें विफल रहे और एमएस धोनी ने टीम की कप्तानी वापस ले की थी।

    आज हुए ऐलान में सीएसके ने जडेजा को रिटेन कर लिया है। सीएसके ने ट्वीट कर जडेजा को आठवां अजूबा बताया। दरअसल, जडेजा का जर्सी नंबर 8 है। सीएसके की लिस्ट जारी होने के बाद रवींद्र जडेजा का बयान भी सामने आया है। जडेजा ने धोनी के साथ वाली फोटो ट्वीट कर कहा कि,

    “Everything is fine (सब ठीक है)”

    चोट से जूझ रहे है रविंद्र जडेजा

    भारतीय स्टार ऑलराउंडर पिछले कुछ समय से अपनी चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे थे। उन्होंने टी20 विश्वकप में भी हिस्सा नहीं लिया था। हालांकि उन्होंने अपनी चोट से वापसी कर ली है और आईपीएल में अपनी फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हुए नजर आ सकते है।

    रविंद्र जडेजा और एमएस धोनी ने सीएसके के साथ कई साल बिताए है। इसी को लेकर जडेजा ने धोनी के साथ फोटो शेयर भी किया है। जडेजा एक बार फिर धोनी के साथ खेलने के लिए काफी खुश नज़र आ रहे है।

    सीएसके के रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ी

    सीएसके रिटेन खिलाड़ीः एमएस धोनी (कप्तान), डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, अंबाती रायडू, सुभ्रांशु सेनापति, मोईन अली, शिवम दुबे, राजवर्धन हैंगरगेकर, ड्वेन प्रिटोरियस, मिचेल सेंटनर, रवींद्र जडेजा, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, मतीशा पाथिराना, सिमरजीत सिंह, दीपक चाहर , प्रशांत सोलंकी, महेश ठीकशाना।

    सीएसके रिलीज खिलाड़ीः ड्वेन ब्रावो, रॉबिन उथप्पा, एडम मिल्ने, हरि निशांत, क्रिस जॉर्डन, भगत वर्मा, केएम आसिफ, नारायण जगदीसन।

  • “जान में जान आई जड्डू भाई”- रविंद्र जडेजा को CSK में वापस देख झूम उठे फैंस, दिल खोलकर जाहिर की अपनी खुशी

    रविंद्र जडेजाः आईपीएल (IPL) 2023 की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं आज 15 नवंबर को सभी टीमों ने अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट ओपन कर दी हैं। आज की सबसे बड़ी और शानदार न्यूज रविंद्र जडेजा का चेन्नई सुपर किंग्स के साथ बने रहना हैं। आईपीएल 2022 के बाद रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) और सीएसके (CSK) के अलग होने की खबरे सामने आ रही थी लेकिन रविंद्र जडेजा को वापस से चेन्नई में देख कर फैंस का दिल गॉर्डर गॉर्डन हो गया हैं। फैंस जमकर इस बात की खुशी मनाते हुए नजर आ रहे हैं।

    यह भी पढ़े- IPL 2023 Retention: आईपीएल 2023 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी लिस्ट का किया ऐलान, उमरान-राहुल त्रिपाठी पर जताया भरोसा

    रविंद्र जडेजा को सीएसके में देखकर खुश हुए फैंस

    रविंद्र जडेजा आईपीएल के सबसे शानदार खिलाड़ियों में से एक हैं, हालांकि उनका पिछला सीजन शानदार नहीं था लेकिन वक्त बदलते देर नहीं लगता। जडेजा ने पिछले सीजन चेन्नई की कप्तानी की फिर वो उसमें फ्लॉप हुए और जिसका असर उनके खेल पर दिखने लगा। जडेजा आखिरी के कुछ मैचों में चोटिल होने के चलते बाहर भी हो गए थे। आईपीएल 2022 जब चल रहा था तभी से ही रविंद्र जडेजा के चेन्नई छोड़ने की बात सामने आ रही थी।

    सीएसके ने इस बात को नकारा था लेकिन फैंस शायद इस बात को मान चुके थे कि जडेजा सच में सीएसके छोड़ने वाले हैं। लेकिन आज जब रविंद्र जडेजा चेन्नई सुपर किंग्स के रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल थे। फैंस की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। अब फैंस जडेजा को चेपक के मैदान में वापस से पीली जर्सी में देखने के लिए बेताब हो रहे हैं। आज जडेजा ने अपने सोशल मीडिया में सीएसके की जर्सी में तस्वीर डाल लिखा सब कुछ ठीक हैं। जिस पर भी फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

    यहां देखें फैंस के रिएक्शन-

    https://twitter.com/JhawarGourav7/status/1592540356234850305?s=20&t=jEEQW4DYrNPcBjfIyGltNA

    https://twitter.com/quantumparticl_/status/1592544563750920192?s=20&t=jEEQW4DYrNPcBjfIyGltNA

    https://twitter.com/Raj_Eve_/status/1592522642074263557?s=20&t=jEEQW4DYrNPcBjfIyGltNA

    https://twitter.com/Thakur_Kumbhi/status/1592535271140384768?s=20&t=jEEQW4DYrNPcBjfIyGltNA

    https://twitter.com/shreyansh0727/status/1592542263032545281?s=20&t=jEEQW4DYrNPcBjfIyGltNA

  • “गजब बेज्जती करते हैं ये लोग”- केन विलियम्सन को सनराइजर्स हैदराबाद ने दिखाया बाहर का रास्ता, फैंस ने मैनेजमेंट की लगाई अक्ल ठिकाने

    केन विलियम्सनः आईपीएल (IPL) 2023 की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं आज 15 नवंबर को सभी टीमों ने अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट ओपन कर दी हैं। कुछ टीमें शानदार नजर आ रही हैं वहीं कुछ टीमों के लिए गए फैसलों पर फैंस का गुस्सा उमड़ रहा हैं। सनराइजर्स हैदराबाद ने 12 खिलाड़ियों को रिलीज कर मिनी ऑक्शन के लिए सबसे ज्यादा 42 करोड़ रूपए बचा लिए हैं।

    हैदराबाद की टीम को देखकर सबसे बड़ा झटका तब लगा जब हैदराबाद ने केन विलियम्सन (KANE WILLIAMSON) को रिलीज कर दिया। केन के साथ निकोलस पूरन जैसे खिलाड़ी भी टीम का हिस्सा नहीं हैं। केन विलियम्सन को सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से बाहर देख फैंस का गुस्सा उमड़ गया हैं। फैंस सनराइजर्स हैदराबाद (SUNRISERS HYDERABAD) को जमकर ट्रोल करते हुए नजर आ रहे हैं।

    यह भी पढ़े- IPL 2023 में चमकने के लिए तैयार हुई सनराइजर्स हैदराबाद, टॉम मूडी को रिप्लेस कर ब्रायन लारा बनें नए हेड कोच

    केन विलियम्सन को बाहर देख फैंस हुए आगबबूला

    सनराइजर्स हैदराबाद ने डेविड वॉर्नर को साल 2020 के आईपीएल में बीच से हटाकर केन  को कप्तानी सौंपी थी, केन विलियम्सन बेशक शानदार कप्तान हैं लेकिन पिछले साल सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन शानदार नहीं था। केन विलियम्सन को एक सीजन के बीच में कप्तान बनाने वाली सनराइजर्स हैदराबाद ने साल 2023 के सीजन के लिए केन विलियम्सन जो कप्तान थे उन्हें ही रिलीज कर दिया हैं।

    जिसके बाद फैंस का गुस्सा सातवें आसमान चढ़ चुका हैं। केन पूरे 8 साल से हैदराबाद के लिए अच्छा खेल दिखाते हुए नजर आ रहे थे लेकिन अब सनराइजर्स हैदराबाद ने केन को बाहर कर बड़ा दांव खेल डाला हैं। फैंस जमकर सनराइजर्स हैदराबादज को फटकार लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

    यहां देखें फैंस के रिएक्शन-

    https://twitter.com/pedhayya/status/1592531937276874753?s=20&t=jEEQW4DYrNPcBjfIyGltNA

    https://twitter.com/HarryMAHEY2/status/1592531940648755200?s=20&t=jEEQW4DYrNPcBjfIyGltNA

    https://twitter.com/tweetsraww/status/1592528411985121281?s=20&t=jEEQW4DYrNPcBjfIyGltNA

    https://twitter.com/lokesh_bunty08/status/1592531075863285761?s=20&t=jEEQW4DYrNPcBjfIyGltNA

  • IPL 2023 Retention : आईपीएल 2023 में सिर्फ़ जडेजा की बची कुर्सी! ब्रावो, विलियमसन, पूरन, मयंक हुए बाहर, यहाँ देखें सभी टीमों का फुल स्क्वाड

    आईपीएल 2023 (IPL 2023) के रिटेंशन की समय सीमा (IPL 2023 Retention Deadline) 15 नवंबर यानी आज शाम 5 बजे तक खत्म हो चुकी है। इसके बाद से ही सभी टीमें अपनी-अपनी लिस्ट जारी करने लगी। आईपीएल के 16वें सीजन की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।

    वहीं आईपीएल 2023 के लिए मिनी ऑक्शन (IPL 2023 Mini Auction) 23 दिसंबर को कोच्चि में होगा। नीलामी से पहले बीसीसीआई (BCCI) ने सभी फ्रेंचाइजी से मंगलवार तक रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूची उपलब्ध कराने को कहा था। ऐसे इस लेख के द्वारा में आईपीएल की सभी 10 टीमों के बारे में जानते है कि इस टीम में किस खिलाड़ी को रखा और किसे रिलीज़ का दिया गया।

    यह भी पढ़ें : IPL 2023 Retention: आईपीएल 2023 के लिए गुजरात टाइटन्स ने सौंपी अपनी लिस्ट, गुरबाज, लॉकी फर्ग्यूसन को किया बाहर! यहाँ देखें पूरा स्क्वाड

    चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)

    CSK के रिटेन किए गए खिलाड़ी: महेंद्र सिंह धोनी (C & WK), रवींद्र जडेजा, डेवोन कॉनवे, मोईन अली, रुतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, अंबाती रायुडू, ड्वाइन प्रिटोरियस, महेश थीक्षाना, प्रशांत सोलंकी, दीपक चाहर, मुकेश चौधरी, सिमरजीत सिंह, तुषार देशपांडे, राजवर्धन हैंगर , मिशेल सेंटनर, मथीशा पथिराना, सुभ्रांशु सेनापति

    सीएसके द्वारा रिलीज किए गए खिलाड़ी: ड्वेन ब्रावो, एडम मिल्ने, क्रिस जॉर्डन, एन जगदीशन, सी हरि निशांत, के भगत वर्मा, केएम आसिफ, रॉबिन उथप्पा (सेवानिवृत्त)

    मुंबई इंडियंस (MI)

    MI रिटेन किए गए खिलाड़ी: रोहित शर्मा, देवल्ड ब्रेविस, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, जोफ्रा आर्चर, जसप्रीत बुमराह, ट्रिस्टन स्टब्स, तिलक वर्मा

    MI रिलीज़ हुए खिलाड़ी: कीरोन पोलार्ड, आर मेरेडिथ, डेनिएल सैम्स, फेबियन एलन, तयमल मिल्स, संजय यादव, आर्यन जुयाल, मयंक एम, मुरुगन अश्विन, राहुल बुद्धि, अनमोलप्रीत, बेसिल थमी, जयदेव उनादकट

    रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB)

    रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के रिटेन किए गए खिलाड़ी: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, सुयश प्रभुदेसाई, रजत पाटीदार, दिनेश कार्तिक, अनुज रावत, फिन एलन, ग्लेन मैक्सवेल, वनिन्दु हसरंगा, शाहबाज अहमद, हर्षल पटेल, डेविड विली, कर्ण शर्मा, महिपाल लोमर, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड, सिद्धार्थ कौल, आकाश दीप

    आरसीबी के रिलीज किए खिलाड़ी: जेसन बेहरेनडॉर्फ, अनीश्वर गौतम, चामा मिलिंद, लवनिथ सिसोदिया, शेरफेन रदरफोर्ड

    गुजरात टाइटन्स (GT)

    जीटी रिटेन किए गए खिलाड़ी: हार्दिक, गिल, मिलर, साहा, वेड, अभिनव मनोहर, साईं सुदर्शन, तेवतिया, राशिद खान, विजय शंकर, साई किशोर, जयंत यादव, शमी, अल्जारी, दयाल, नूर अहमद, दर्शन नलकंडे और प्रदीप सांगवान।

    जीटी रिलीज खिलाड़ी: हमानुल्ला गुरबाज, लॉकी फर्ग्यूसन, डोमिनिक ड्रेक्स, गुरकीरत सिंह, जेसन रॉय, वरुण आरोन

    दिल्ली कैपिटल्स (DC)

    दिल्ली कैपिटल्स रिटेन किए गए खिलाड़ी: ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, रिपल पटेल, रोवमैन पॉवेल, सरफराज खान, यश ढुल, मिचेल मार्श, ललित यादव, अक्षर पटेल, एनरिच नार्जे, चेतन सकारिया, कमलेश नागरकोटी, खलील अहमद, लुंगी एनगिडी, मुस्तफिजुर रहमान, अमन खान, कुलदीप यादव, प्रवीण दुबे, विक्की ओस्तवाल

    दिल्ली के रिलीज किए गए खिलाड़ी: शार्दुल ठाकुर, टिम सीफर्ट, केएस भरत, मनदीप सिंह, अश्विन हेब्बर।

    कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)

    केकेआर रिटेन किए गए खिलाड़ी: श्रेयस अय्यर (कप्तान), नितीश राणा, रहमानुल्लाह गुरबाज, वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, शार्दुल ठाकुर, लॉकी फर्ग्यूसन, उमेश यादव, टिम साउदी, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, अनुकुल रॉय, रिंकू सिंह

    केकेआर ने रिलीज किए खिलाड़ी: पैट कमिंस, सैम बिलिंग्स, अमन खान, शिवम मावी, मोहम्मद नबी, चमक करुणारत्ने, एरोन फिंच, एलेक्स हेल्स, अभिजीत तोमर, अजिंक्य रहाणे, अशोक शर्मा, बाबा इंद्रजीत, प्रथम सिंह, रमेश कुमार, रसिख सलाम, शेल्डन जैक्सन

    केकेआर ट्रेड: शार्दुल ठाकुर, रहमानुल्लाह गुरबाज़ी, लॉकी फर्ग्यूसन

    राजस्थान रॉयल्स (RR)

    RR के रिटेन किए गए खिलाड़ी: संजू सैमसन (C), यशस्वी जायसवाल, शिमरोन हेटमेयर, देवदत्त पडिक्कल, जोस बटलर, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, प्रसिद्ध कृष्णा, ट्रेंट बोल्ट, ओबेड मैककॉय, नवदीप सैनी, कुलदीप सेन, कुलदीप यादव, आर अश्विन , युजवेंद्र चहल, केसी करियप्पा

    RR के रिलीज़ खिलाड़ी: अनुनय सिंह, कॉर्बिन बॉश, डैरेल मिचेल, जेम्स नीशम, करुण नायर, नाथन कूल्टर नाइल, रासी वेन डर दुसां, शुभम गढ़वाल, तेजस बरोका.

    लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)

    लखनऊ सुपर जायंट्स के रिटेन किए गए खिलाड़ी: केएल राहुल (कप्तान), आयुष बडोनी, करण शर्मा, मनन वोहरा, क्विंटन डी कॉक, मार्कस स्टोइनिस, कृष्णप्पा गौतम, दीपक हुड्डा, काइल मेयर्स, कुणाल पांड्या, अवेश खान, मोहसिन खान, मार्क वुड, मयंक यादव, रवि बिश्नोई

    लखनऊ सुपर जायंट्स के रिलीज खिलाड़ी: एंड्रयू टाय, अंकित राजपूत, दुष्मंथा चमीरा, एविन लुईस, जेसन होल्डर, मनीष पांडे, शाहबाज नदीम

    पंजाब किंग्स (PBKS)

    पंजाब किंग्स रिटेन किए गए खिलाड़ी- शिखर धवन, जॉनी बेयरस्टो, भानुका राजपक्षे, प्रभसिमरन सिंह, शाहरुख खान, लियाम लिविंगस्टोन, हरप्रीत बराड़, राज बावा, ऋषि धवन, अथर्व तायडे, कगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह, राहुल चाहर, नाथन एलिस और बलतेज सिंह।

    पंजाब किंग्स के रिलीज़ किए गए खिलाड़ी – मयंक अग्रवाल, ओडियन स्मिथ, वैभव अरोड़ा, बेनी हॉवेल, संदीप शर्मा, प्रेरक मांकड़, रितिक चटर्जी और ईशान पोरेल।

    सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)

    सनराइजर्स रिटेन किए गए खिलाड़ी – अब्दुल समद, एडेन मार्करम, राहुल त्रिपाठी, ग्लेन फिलिप्स, अभिषेक शर्मा, मार्को जानसन, वाशिंगटन सुंदर, फजलहक फारूकी, कार्तिक त्यागी, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक।

    सनराइजर्स रिलीज किए गए खिलाड़ी: केन विलियमसन, निकोलस पूरन, जगदीश सुचित, प्रियम गर्ग, रविकुमार समर्थ, रोमारियो शेफर्ड, सौरभ दुबे, सीन एबॉट, शशांक सिंह, श्रेयस गोपाल, सुशांत मिश्रा, विष्णु विनोद।

  • IPL 2023 Retention: आईपीएल 2023 जीतने के लिए पंजाब किंग्स ने अपने कप्तान मयंक अग्रवाल को ही कर दिया टीम से बाहर, यहाँ देखें पूरी लिस्ट

    आईपीएल 2023 (IPL 2023) के रिटेंशन की समय सीमा (IPL 2023 Retention Deadline) 15 नवंबर यानी आज शाम 5 बजे तक खत्म हो चुकी है। इसके बाद से ही सभी टीमें अपनी-अपनी लिस्ट जारी करने लगी। आईपीएल के 16वें सीजन की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। वहीं आईपीएल 2023 के लिए मिनी ऑक्शन (IPL 2023 Mini Auction) 23 दिसंबर को कोच्चि में होगा।

    नीलामी से पहले बीसीसीआई (BCCI) ने सभी फ्रेंचाइजी से मंगलवार तक रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूची उपलब्ध कराने को कहा था। ऐसे इस लेख के द्वारा में आईपीएल की टीम पंजाब किंग्स (PBKS) के बारे में जानते है कि इस टीम में किस खिलाड़ी को रखा और किसे रिलीज़ का दिया गया।

    यह भी पढ़ें : पंजाब किंग्स ने मंयक अग्रवाल के साथ धोखा करके शिखर धवन को बनाया अपना कप्तान, नए सीजन में संभालेंगे जिम्मेदारी

    आईपीएल 2023: पंजाब किंग्स (PBKS)

    IPL 2023: आईपीएल रिटेंशन की समय सीमा समाप्त होने में कुछ ही दिन बचे हैं, पंजाब किंग्स ने पहले ही कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। संघर्षरत मयंक अग्रवाल की जगह शिखर धवन को नया कप्तान बनाया गया है। कर्नाटक के सलामी बल्लेबाज भी अगले महीने नीलामी पूल में फेंके जाने वाले बड़े नामों में से एक हैं। पंजाब किंग्स ने शाहरुख खान को 9 करोड़ रुपये की भारी कीमत के बावजूद रिटेन किया है।

    पंजाब किंग्स रिटेन किए गए खिलाड़ी- शिखर धवन, जॉनी बेयरस्टो, भानुका राजपक्षे, प्रभसिमरन सिंह, शाहरुख खान, लियाम लिविंगस्टोन, हरप्रीत बराड़, राज बावा, ऋषि धवन, अथर्व तायडे, कगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह, राहुल चाहर, नाथन एलिस और बलतेज सिंह।

    पंजाब किंग्स के रिलीज़ किए गए खिलाड़ी – मयंक अग्रवाल, ओडियन स्मिथ, वैभव अरोड़ा, बेनी हॉवेल, संदीप शर्मा, प्रेरक मांकड़, रितिक चटर्जी और ईशान पोरेल।

    आईपीएल 2023 का मिनी ऑक्शन 23 दिसंबर को कोच्चि में होगा

    आईपीएल टीमों ने जिन खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है, वो फिर से ऑक्शन में शामिल होंगे। इस साल के आईपीएल से पहले मिनी ऑक्शन होने जा रहा है, जिसके लिए दुनियाभर के खिलाड़ी अपना अपना नाम देते हैं। बीसीसीआई पहले ही बता चुका है कि इस बार का मेगा ऑक्शन 23 दिसंबर को कोच्चि में होगा।

    ये भी आईपीएल का एक बड़ा और मेगा इवेंट होता है। हालांकि इससे पहले दुनियाभर के जो खिलाड़ी आईपीएल खेलना चाहते हैं, वे इस पर नजर बनाए हुए हैं कि उनकी टीम उन्हें रिटेन कर रही है या नहीं। पता ये भी चला है कि कुछ टीमों ने रिलीज और रिटेन किए जाने वाले खिलाड़ियों को अपने स्तर से बता भी दिया है। जिसकी लिस्ट अब सामने आ चुकी है।

  • IPL 2023 Retention: आईपीएल 2023 के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स ने बनाई अपनी नई टीम, होल्डर- मनीष पांडे को किया बाहर, देखें लिस्ट

    आईपीएल 2023 (IPL 2023) के रिटेंशन की समय सीमा (IPL 2023 Retention Deadline) 15 नवंबर यानी आज शाम 5 बजे तक खत्म हो चुकी है। इसके बाद से ही सभी टीमें अपनी-अपनी लिस्ट जारी करने लगी। आईपीएल के 16वें सीजन की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। वहीं आईपीएल 2023 के लिए मिनी ऑक्शन (IPL 2023 Mini Auction) 23 दिसंबर को कोच्चि में होगा।

    नीलामी से पहले बीसीसीआई (BCCI) ने सभी फ्रेंचाइजी से मंगलवार तक रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूची उपलब्ध कराने को कहा था। ऐसे इस लेख के द्वारा में आईपीएल की टीम लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बारे में जानते है कि इस टीम में किस खिलाड़ी को रखा और किसे रिलीज़ का दिया गया।

    यह भी पढ़ें : IPL 2022: 3 गलतियां जो लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने की, जिससे नहीं जीत सके पहला खिताब, वर्ना ट्रॉफी होती उनके नाम

    आईपीएल 2023: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)

    IPL 2023: लखनऊ सुपर जायंट्स को भी कुछ मंथन करना होगा और उन खिलाड़ियों की पहचान करनी होगी जो आगे की योजना में फिट नहीं बैठते हैं। रिलीज लिस्ट में एक बड़ा नाम मनीष पांडे का है। तेज गेंदबाज अंकित राजपूत और एंड्रयू टाय को भी एलएसजी द्वारा रिलीज किया गया। नए सीजन से पहले लखनऊ सुपरजायंट्स ने मार्कस स्टोइनिस को रिटेन किया है।

    लखनऊ सुपर जायंट्स के रिटेन किए गए खिलाड़ी: केएल राहुल (कप्तान), आयुष बडोनी, करण शर्मा, मनन वोहरा, क्विंटन डी कॉक, मार्कस स्टोइनिस, कृष्णप्पा गौतम, दीपक हुड्डा, काइल मेयर्स, कुणाल पांड्या, अवेश खान, मोहसिन खान, मार्क वुड, मयंक यादव, रवि बिश्नोई।

    लखनऊ सुपर जायंट्स के रिलीज खिलाड़ी: एंड्रयू टाय, अंकित राजपूत, दुष्मंथा चमीरा, एविन लुईस, जेसन होल्डर, मनीष पांडे, शाहबाज नदीम।

    आईपीएल 2023 का मिनी ऑक्शन 23 दिसंबर को कोच्चि में होगा

    आईपीएल टीमों ने जिन खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है, वो फिर से ऑक्शन में शामिल होंगे। इस साल के आईपीएल से पहले मिनी ऑक्शन होने जा रहा है, जिसके लिए दुनियाभर के खिलाड़ी अपना अपना नाम देते हैं। बीसीसीआई पहले ही बता चुका है कि इस बार का मेगा ऑक्शन 23 दिसंबर को कोच्चि में होगा।

    ये भी आईपीएल का एक बड़ा और मेगा इवेंट होता है। हालांकि इससे पहले दुनियाभर के जो खिलाड़ी आईपीएल खेलना चाहते हैं, वे इस पर नजर बनाए हुए हैं कि उनकी टीम उन्हें रिटेन कर रही है या नहीं। पता ये भी चला है कि कुछ टीमों ने रिलीज और रिटेन किए जाने वाले खिलाड़ियों को अपने स्तर से बता भी दिया है। जिसकी लिस्ट अब सामने आ चुकी है।

Exit mobile version