आईपीएल 2023 (IPL 2023) के लिए बीसीसीआई (BCCI) ने आईपीएल (IPL) की सभी फ्रेंचिजियो को 15 नवंबर तक आखिरी डीडलाइन दी थी। इसमें सभी टीमें अपने खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज (CSK Retain And Release Players) कर सकती थी। इसी बीच चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के सुपरस्टार रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को उनकी टीम (CSK) ने रिटेन कर लिया है।
इसपर रविंद्र जडेजा ने अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने ट्वीटर पर अपनी और एमएस धोनी (MS Dhoni) की फ्रेंचाइजी जर्सी में एक फोटो शेयर किया है और साथ ही कैप्शन भी दिया है।
यह भी पढ़ें : रविंद्र जडेजा की पत्नी का चुनाव के मैदान में दिखेगा करिश्मा, BJP ने इस शहर का दिया टिकट
CSK में रिटेन किए गए रविंद्र जडेजा
आपको बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स ने बीसीसीआई की आखिर डिडलाइन वाले दिन अपनी रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट बीसीसीआई को सौंप दी है। इस बार भी सीएसके की कमान एमएस धोनी के हाथों में ही रहेगी। हालांकि पिछले साथ पहले सीएसके ने रविंद्र जडेजा के हाथो में टीम की काम दी थीं। लेकिन जडेजा इसमें विफल रहे और एमएस धोनी ने टीम की कप्तानी वापस ले की थी।
आज हुए ऐलान में सीएसके ने जडेजा को रिटेन कर लिया है। सीएसके ने ट्वीट कर जडेजा को आठवां अजूबा बताया। दरअसल, जडेजा का जर्सी नंबर 8 है। सीएसके की लिस्ट जारी होने के बाद रवींद्र जडेजा का बयान भी सामने आया है। जडेजा ने धोनी के साथ वाली फोटो ट्वीट कर कहा कि,
“Everything is fine (सब ठीक है)”
चोट से जूझ रहे है रविंद्र जडेजा
भारतीय स्टार ऑलराउंडर पिछले कुछ समय से अपनी चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे थे। उन्होंने टी20 विश्वकप में भी हिस्सा नहीं लिया था। हालांकि उन्होंने अपनी चोट से वापसी कर ली है और आईपीएल में अपनी फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हुए नजर आ सकते है।
रविंद्र जडेजा और एमएस धोनी ने सीएसके के साथ कई साल बिताए है। इसी को लेकर जडेजा ने धोनी के साथ फोटो शेयर भी किया है। जडेजा एक बार फिर धोनी के साथ खेलने के लिए काफी खुश नज़र आ रहे है।
सीएसके के रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ी
सीएसके रिटेन खिलाड़ीः एमएस धोनी (कप्तान), डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, अंबाती रायडू, सुभ्रांशु सेनापति, मोईन अली, शिवम दुबे, राजवर्धन हैंगरगेकर, ड्वेन प्रिटोरियस, मिचेल सेंटनर, रवींद्र जडेजा, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, मतीशा पाथिराना, सिमरजीत सिंह, दीपक चाहर , प्रशांत सोलंकी, महेश ठीकशाना।
सीएसके रिलीज खिलाड़ीः ड्वेन ब्रावो, रॉबिन उथप्पा, एडम मिल्ने, हरि निशांत, क्रिस जॉर्डन, भगत वर्मा, केएम आसिफ, नारायण जगदीसन।
