Category: आईपीएल 2023

  • IPL 2023 : टी20 वर्ल्ड कप में कहर ढाने के बाद इस इंग्लिश ऑलराउंडर पर होगी पैसो की बारिश, आईपीएल मिनी ऑक्शन में बनेगा सबसे महंगा खिलाड़ी

    IPL 2023 : टी20 वर्ल्ड कप में कहर ढाने के बाद इस इंग्लिश ऑलराउंडर पर होगी पैसो की बारिश, आईपीएल मिनी ऑक्शन में बनेगा सबसे महंगा खिलाड़ी

    टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) बीते रविवार को अपने अंजाम तक पहुंच चूका है। इसके बाद अब सभी की निगाहें आईपीएल 2023 (IPL 2023) के होने वाली नीलामी पर टिकी है। 15 नवंबर तक सभी टीमों को रिटेंशन और रिलीज प्लेयर्स की लिस्ट BCCI को सौंपनी है।

    अगले महीने होने वाली आईपीएल नीलामी में एक स्टार प्लेयर सबसे महंगा बिक सकता है। ये खिलाड़ी कातिलाना गेंदबाजी और धाकड़ बैटिंग में माहिर है। इस खिलाड़ी ने टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में कमाल का प्रदर्शन किया है।

    यह भी पढ़ें : महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स की आईपीएल 2023 से पहले खुल गई किस्मत, मैच विनर खिलाड़ी आया वापस

    आईपीएल मिनी ऑक्शन में बनेगा सबसे महंगा खिलाड़ी

    IPL 2023 के लिए होने वाली नीलामी में इंग्लैंड (England) के घातक ऑलराउंडर सैम करन (Sam Curran) सबसे महंगे बिक सकते हैं। उन्होंने खरीदने के लिए टीमें जंग करती हुई दिखाई दे सकती हैं। सैम बहुत ही शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और टी20 क्रिकेट (T20 Cricket) के बड़े महारथी हैं। उनके पास वह काबिलियत है कि वो किसी भी पिच पर रन बना सकें।

    घातक गेंदबाजी में है माहिर

    सैम करन (Sam Curran) इंग्लैंड की तरफ से टी20 वर्ल्ड कप में बहुत ही बेहतरीन प्रदर्शन किया। इंग्लैंड के लिए वह सबसे बड़े मैच विनर बनकर उभरे हैं। उनकी गेंदों को खेलना बिल्कुल आसान नहीं है। पिछले कुछ समय से उनकी गेंदबाजी में बहुत सुधार हुआ है। वहीं, निचले क्रम पर उतरकर वह धाकड़ बैटिंग में माहिर खिलाड़ी हैं।

    टी20 वर्ल्ड कप में किया कमाल

    सैम करन (Sam Curran) ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 में 13 विकेट अपने नाम किए। पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मुकाबले में उन्होंने 4 ओवर में 12 रन देकर 3 अहम विकेट चटकाए। उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ और ‘मैन ऑफ द टूर्नामेंट’ का अवॉर्ड मिला। IPL में वह किसी भी टीम के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। IPL में वह चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की तरफ से खेल चुके हैं। उन्होंने आईपीएल के 32 मैचों में 337 रन बनाए हैं।

  • आईपीएल 2023 में केकेआर की जर्सी में नज़र आएंगे शार्दुल ठाकुर, दिल्ली से कोलकाता ले उड़े किंग खान! हाँथ पैर मारते रह गई चेन्नई-गुजरात

    आईपीएल 2023 (IPL 2023) की सुगबुगाहट तेज हो चुकी है, जहां 15 नवंबर से पहले सभी फ्रेंचाइजी अपने कई बड़े खिलाड़ियों को रिलीज कर रही है। इसी कड़ी में दिल्ली कैपिटल्स ने हाल ही में टीम इंडिया के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) को रिलीज कर दिया है। बता दें एक रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि शार्दुल ठाकुर को शाहरुख खान की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को अपने साथ जोड़ लिया है।

    यह भी पढ़ें : महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स की आईपीएल 2023 से पहले खुल गई किस्मत, मैच विनर खिलाड़ी आया वापस

    कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) शार्दुल ठाकुर को अपने साथ शामिल करने में कामयाब हो गई। आईपीएल 2023 से पहले ट्रेडिंग विंडो बंद होने से पहले केकेआर ने शार्दुल को दिल्ली कैपिटल्स से ट्रेड कर लिया है। शार्दुल को शामिल करने के लिए उनकी पुरानी टीम एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स के अलावा गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स ने भी कोशिश की थी, मगर बाजी केकेआर मार गई।

    शार्दुल फिलहाल टीम इंडिया के साथ न्यूजीलैंड दौरे पर है। वो वनडे टीम का हिस्सा है। आईपीएल 2022 में दिल्ली ने शार्दुल को 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा था, मगर इस बार वो केकेआर की जर्सी में नजर आएंगे।

    आईपीएल 2022 में शार्दुल ने 14 मैचों में कुल 15 विकेट लिए थे। इस दौरान उनकी इकोनॉमी 9.79 थी। वहीं बल्ले से उन्होंने 120 रन बनाए। शार्दुल की स्ट्राइक रेट 138 की थी।

    आईपीएल 2023 की ट्रेडिंग विंडो मंगलवार को बंद होने वाली है और उससे पहले केकेआर में सबसे ज्यादा हलचल मची हुई है। शार्दुल ट्रेड के जरिए केकेआर में शामिल होने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं। उनसे पहले लॉकी फर्ग्युसन और रहमतुल्लाह गुरबाज को केकेआर ने गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया था।

  • अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस ने दिखा दिया बाहर का रास्ता, अब इस टीम के लिए डेब्यू करेंगे मास्टर-ब्लास्टर के बेटे!

    अर्जुन तेंदुलकरः आईपीएल (IPL) 2023 शुरू होने में समय हैं लेकिन इसकी तैयारियां अभी से शुरू हो चुकी हैं। दिसंबर में आईपीएल (IPL) का मिनी ऑक्शन होने वाला हैं इस ऑक्शन से पहले टीमें आपस में ट्रेल के चलते खिलाड़ियों को खरीद रही हैं। वहीं टीमों ने धीरे-धीरे करके खिलाड़ियों को रिलीज करना भी शुरू कर दिया हैं।

    आईपीएल (IPL) की सबसे धमाकेदार खबर हाल ही में जो आ रही हैं वह यह हैं कि सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (ARJUN TENDULKAR) को मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIANS) ने रिलीज कर दिया हैं। अर्जुन पिछले 2 साल से मुंबई के साथ हैं लेकिन मुंबई ने एक बार भी उन्हें खेलने काल मौका नहीं दिया जिसके चलते अब अर्जुन को रिलीज कर दिया गया हैं।

    यह भी पढ़े- अर्जुन तेंदुलकर ने हैदराबाद की गिल्लियां उड़ाकर अपने प्रदर्शन का मनवाया लोहा, एक ओवर में पलट दिया सारा खेल

    मुंबई इंडियंस ने अर्जुन तेंदुलकर को किया रिलीज

    अर्जुन तेंदुलकर हाल ही में सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में शानदार नजर आए। अर्जुन पिछले 2 साल से आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस के साथ समय बिताते हुए नजर आ रहे हैं लेकिन उन्हें एक बार भी डेब्यू का मौका नहीं दिया गया। इस बार का सीजन मुंबई के लिए खराब था लग रहा था अंत के मैचों में अर्जुन को मौका मिल सकता हैं लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। आईपीएल 2023 के लिए टीमों ने खिलाड़ियों को रिलीज और ट्रेड करना शुरू कर दिया हैं।

    मुंबई इंडियंस ने भी अपने रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट तैयार कर ली हैं जिसमें से एक नाम अर्जुन तेंदुलकर का भी हैं। अर्जुन तेंदुलकर के अलावा मुंहई इंडियंस अनमोलप्रीत सिंह, मोहम्मद अरशद खान, मयंक मार्कंडेय, संजय यादव, रमनदीप सिंह, आर्यन जुयाल, आकाश माधवाल, राहुल बुद्धी, मुरूगन अश्विन और टाइमल हिल्स शामिल हैं।

    दूसरे टीम के लिए खेलते हुए अर्जुन को मिलेगा मौका

    अर्जुन तेंदुलकर घरेलू क्रिकेट के सत्र में गोवा के लिए खेलते हुए नजर आ रहे थे क्योंकि मुंबई के तरफ से उन्हें मौके नहीं मिल रहे थे और ठीक ऐसा मंजर हमें आईपीएल 2023 में दिख सकता हैं। अर्जुन तेंदुलकर 2 साल आईपीएल में बिता चपके लेकिन अब तक डेब्यू से दूर हैं।

    मुंबई ने उनको रिलीज करने की तैयरी कर ली हैं जिसके बाद कोई टीम उन पर भरोसा दिखाएगी इसका मतलब उन्हें खेलने का मौका जरूर मिलेगा। हाल ही में चल रही रिपोर्ट्स के मुताबिक अर्जुन आईपीएल 2023 में कोलाकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा बन सकते हैं।

    यह भी पढ़े- आईपीएल 2023 की तैयारी के लिए गुजरात लायंस की टीम में होगा बड़ा फेरबदल, दिग्गज को करने वाले हैं ट्रेड

  • गुजरात टाइटंस ने इस खतरनाक खिलाड़ी को दिखाया दिया बाहर का रास्ता, IPL शुरू होने से पहले ही लग चुका हैं बड़ा तड़का

    आईपीएल (IPL) 2023 शुरू होने में समय हैं लेकिन इसकी तैयारियां अभी से शुरू हो चुकी हैं। दिसंबर में आईपीएल (IPL) का मिनी ऑक्शन होने वाला हैं इस ऑक्शन से पहले टीमें आपस में ट्रेल के चलते खिलाड़ियों को खरीद रही हैं। वहीं टीमों ने धीरे-धीरे करके खिलाड़ियों को रिलीज करना भी शुरू कर दिया हैं।

    आईपीएल (IPL) की सबसे धमाकेदार खबर हाल ही में जो आ रही हैं वह यह हैं कि गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) ने लॉकी फर्गुसन (LOCKIE FERGUSON) जैसे खिलाड़ी को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को ट्रेड कर दिया हैं। इसी के साथ और भी कुछ अहम खबरे आ रही हैं आइए आपको पूरी जानकारी देते हैं।

    यह भी पढ़े- महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स की आईपीएल 2023 से पहले खुल गई किस्मत, मैच विनर खिलाड़ी आया वापस

    गुजरात टाइटंस ने 2 खिलाड़ियों को भेजा केकेआर (KKR)

    गुजरात टाइटंस पिछले आईपीएल (IPL) की विजेता थी जिसके चलते टीम अगले आईपीएल में मजबूत पक्ष बनकर उतरती हुई नजर आएगी। लेकिन गुजरात टाइटंस ने एक बड़ा फैसला ले लिया हैं। लॉकी फर्गुसन (LOCKIE FERGUSON) जो टीम के लिए शानदार नजर आए थे उन्होने 12 विकेटें अपने नाम की थी।

    गुजरात ने कोलकता नाइट राइडर्स को ट्रेड कर दिया हैं। लॉकी फर्गुसन के सााथ गुजरात टाइटंस ने रहमनुल्लाह गुरबाज (REHMANULLAH GURBAZ) को भी कोलकाता को टेड्र कर दिया हैं। लॉकी फर्गुसन साल 2017 से 2021 तक केकेआर (KKR) के साथ खेल चुके है अब वह वापस से केकेआऱ का हिस्सा बनते हुए नजर आएंगे।

    आरसीबी (RCB)  ने मुबंई को सौंपा बेहरेनडॉर्फ

    गुजरात टाइटंस के दो बड़े फैसलों के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर के खेमे से भी बड़ी खबर सामने आयी। आरसीबी (RCB)  ने आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जेसन बेहरेनडॉर्फ (JASON BEHERENDORFF)  को मुंबई इंडियंस को ट्रेड कर दिया हैं। बेहरेनडॉर्फ साल 2022 में ही आरसीबी से जुड़े थे। इससे पहले वह 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स और साल 2018 में मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं। मुंबई के लिए खेलते हुए उन्होने 5 मैचोे में 5 विकेट लिए थे।

    यह भी पढ़े- आईपीएल 2023 की तैयारी के लिए गुजरात लायंस की टीम में होगा बड़ा फेरबदल, दिग्गज को करने वाले हैं ट्रेड

  • महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स की आईपीएल 2023 से पहले खुल गई किस्मत, मैच विनर खिलाड़ी आया वापस

    आईपीएल 2023 का ऑक्शन जल्द ही शुरु होने वाला है। इसके लिए सभी टीमों से खिलाड़ियों की लिस्ट मांगी गई थी। इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) में टीम इंडिया के खिलाड़ी दीपक चाहर के जुड़ने की बातें हो रही हैं। उनके टीम में जुड़ने से टीम को मजबूती मिलेगी। पिछले साल रविंद्र जडेजा ने दोबारा महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को कप्तानी सौंपी थी तो उस वक्त धोनी भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए थे, क्योंकि तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

    चेन्नई की टीम में दीपक चाहर चोटिल थे, इससे भी टीम को बहुत परेशानी हुई थी। इस साल दीपक चाहर के टीम में जुड़ने से चेन्नई सुपर किंग्स सच में आईपीएल की किंग बन सकती है। दीपर चाहर काफी धुरंधर खिलाड़ियों में से एक हैं। वह हमेशा टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करते हैं। यही वजह है कि वह महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के पसंदीदा और भरोसेमंद खिलाड़ियों में से एक हैं।

    आइए आपको बताते हैं दीपक चाहर के करियर के बारे में

    दीपक चाहर आईपीएल में अभी तक 63 मैचों में 59 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। टी-20 फॉर्मेट में कई बार दीपक चाहर को अच्छा खेलते देखा जा चुका है। दीपक चाहर के टीम में शामिल होने से महेंद्र सिंह धोनी खुश नजर आएंगे साथ ही टीम में मजबूती दिखाई देगी।

    चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में कई दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं। लेकिन ऐसी भी खबरें आई थीं कि इस टीम के क्रिस जॉर्डन, एडम मिल्ने, नारायण जगदीशन,  मिचेल सेंटनर जैसे  खिलाड़ियों को टीम से रिलीज किया जा सकता है।

    इससे पहले ये भी खबरें आई थी कि रविंद्र जडेजा को टीम से रिलीज किया जा सकता है। ऐसी भी खबरें थी कि आईपीएल 2022 के बाद जड़ेजा और सीएसके के बीच रिशते खराब हो गए, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स ने साफ किया कि फ्रेंचाइजी के साथ सब ठीक है।

     

  • IPL 2023 से पहले मुंबई इंडियंस – चेन्नई सुपर किंग्स में हुए बड़े बदलाव, इस मैच विनर खिलाड़ी को दिखाया बाहर का रास्ता

    IPL दुनिया की सबसे सफल लीग में से एक है। यहां खेलकर कई स्टार क्रिकेटर्स ने अपना करियर बनाया है। चकाचौंध से भरी इस लीग में खेलने पर प्लेयर्स को पैसा और शोहरत दोनों ही मिलती है। IPL 2023 के लिए मिनी ऑक्शन दिसंबर में होना है। अब इससे पहले ही BCCI को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स ने रिटेन और रिलीज किए खिलाड़ियों की लिस्ट सौंप दी है। आइए जानते हैं, इसके बारे में।

    यह भी पढ़ें : VIDEO: फाइनल से पहले पत्रकार ने बाबर आजम से पूछ लिया IPL का सवाल, पाकिस्तानी कप्तान के छूटे पसीने! बीच में कूद पड़ा मीडिया मैनेजर

    मुंबई इंडियंस ने इस स्टार को किया रिलीज

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई इंडियंस ने अपने धाकड़ ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड को रिलीज कर दिया है। पोलार्ड साल 2010 से ही मुंबई के साथ जुड़े हुए थे, लेकिन आईपीएल 2022 में वह अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम साबित हुए। IPL 2022 के 11 मैचों में कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) सिर्फ 141 रन ही बना पाए हैं और गेंद से उन्होंने चार विकेट हासिल किए थे। पोलार्ड के अलावा फैबियन एलन, मयंक मारकंडे, ऋतिक शौकिन और टाइमल मिल्स को भी रिलीज किया गया है।

    मुंबई इंडियंस ने इन खिलाड़ियों को किया रिटेन

    मुंबई इंडियंस ने कुल 10 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। इनमें रोहित शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, डेनियल सैम्स, टिम डेविड, जोफ्रा आर्चर, जसप्रीत बुमराह, ट्रिस्टन स्टब्स और तिलक वर्मा को रिटेन किया गया है।

    चेन्नई सुपर किंग्स ने किया ये बदलाव

    महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने चार बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की है। CSK के लिए पिछला सीजन बहुत ही खराब रहा था। जब टीम ने सिर्फ 4 मैच ही जीत पाए थे। शुरुआत में टीम के कप्तान रवींद्र जडेजा थे, लेकिन बाद में महेंद्र सिंह धोनी कप्तान बन गए।

    CSK से खेलेंगे जडेजा

    चेन्नई सुपर किंग्स ने 9 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। वहीं, चार प्लेयर्स को रिलीज किया है। महेंद्र सिंह धोनी, रवींद्र जडेजा, मोइन अली, शिवम दुबे, ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉन्वे, मुकेश चौधरी, ड्वेन प्रिटोरियस और दीपक चाहर आईपीएल 2023 में भी CSK के लिए खेलेंगे।जबकि क्रिस जॉर्डन, एडम मिलने, नारायण जगदीशन और मिशेल सेंटनर फ्रेंचाइजी द्वारा बाहर किए जाने के बाद आईपीएल नीलामी में प्रवेश करेंगे।

Exit mobile version