Category: आईपीएल 2023

  • रवि शास्त्री और विराट कोहली की जोड़ी एक बार फिर से साथ में आयेगी नजर, फैंस का खत्म होगा इंतजार

    रवि शास्त्री और विराट कोहली की जोड़ी एक बार फिर से साथ में आयेगी नजर, फैंस का खत्म होगा इंतजार

    भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और पूर्व कोच रवि शास्त्री एक दूसरे के बेस्ट जोड़ीदार माने जाते हैं. दोनो ने एक दूसरे के साथ अच्छी कोच और कप्तान की साझेदारी निभाई थी और भारत को कई खिताब जिताए थे. हालांकि इन दोनो ने भारत को एक भी आईसीसी खिताब नहीं जिताए, इस जगह ये दोनो चूक गए. इसके बाद इन दोनो का पद किसी और को सौंप दिया गया.

    विराट कोहली के बाद कप्तान रोहित शर्मा को बनाया गया और रवि शास्त्री की जगह राहुल द्रविड़ को हेड कोच बनाया गया, ऐसा इस उम्मीद में किया गया की ये दोनो भारत को आईसीसी खिताब हासिल करवा सकेंगे. वहीं अब खबरें सामने है की विराट और रवि शास्त्री की जोड़ी आईपीएल में साथ दिखने वाली है.

    आईपीएल में फिर दिख सकती है विराट शास्त्री की जोड़ी

    आईपीएल 2023 को लेकर खबरें आ रही हैं की विराट और रवि शास्त्री की जोड़ी एक बार फिर साथ देखने को मिल सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स की खबरों की माने तो आईपीएल 2023 में रवि शास्त्री आरसीबी से जुड़ सकते हैं. वो आरसीबी के हेड कोच के तौर पर नियुक्त किए जा सकते हैं.

    रवि शास्त्री अगर इस पद पर नियुक्त किए जाते हैं तो आरसीबी के मौजूदा हेड कोच संजय बांगड़ का पत्ता इस पद से कट सकता है. हालांकि अभी इस खबर को लेकर आरसीबी की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है ये केवल कयास और अटकलें ही लगाए जा थे हैं.

    रवि शास्त्री रहे सफल हेड कोच

    भारतीय टीम के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री को 2017 में भारतीय टीम का हेड कोच बनाया गया था तब से लेकर 2021 टी20 वर्ल्ड कप तक उन्होंने इस पद को संभाला और भारत का अच्छा नेतृत्व किया. उनके कार्यकाल में भारत ने कई खिताब अपने नाम किए लेकिन कोई भी आईसीसी खिताब हासिल करने से टीम चूक गई जिसके बाद उन्हें इस पद से इस्तीफा देना पड़ा.

    रवि शास्त्री के नेतृत्व में भारतीय टीम ने साल 2018 और 2019 में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी अपने नाम करी थी. इसके बाद फिर भारत ने टेस्ट चैंपियनशिप में फाइनल तक अपनी जगह बनाई थी. शास्त्री के नेतृत्व में भारतीय टीम ऐसी पहली एशियन टीम रही थी जिसने ऑस्ट्रेलिया के साथ घरेलू टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को मात दी थी.

  • आईपीएल 2023 में बीसीसीआई ने दिया चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका, धोनी का आखिरी सीजन जायेगी बेकार

    आईपीएल 2023 को लेकर आए दिन नई खबरी सुर्खियां बटोर रही हैं. अब आज खबर सामने आई है आईपीएल 2023 से पहले बीसीसीआई ने सीएसके की टीम को बड़ा झटका दिया है. आईपीएल 2022 में सीएसके का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था जिसके बाद टीम के सीनियर खिलाड़ी एमएस धोनी को टीम की कमान दोबारा सौंपी गई थी.

    बीसीसीआई टी20 वर्ल्ड कप के बाद से ही टीम के सीनियर खिलाड़ियों को लेकर काफी सीरियस हो गई है. कयास लगाए जा रहे हैं की BCCI जल्द इन खिलाड़ियों पर एक्शन लेती दिखेगी. इस बात के संकेत हालांकि बोर्ड की ओर से मिल चुके हैं. वहीं इस फैसले से सीएसके की टीम को झटका लग सकता है.

    सीएसके संग धोनी को लगेगा झटका

    आईपीएल 2023 को लेकर बीसीसीआई ने बड़ा ऐलान किया है. जिसके जरिए ये पता चला है की आईपीएल 2023 में बीसीसीआई टीम इंडिया के कई सीनियर खिलाड़ियों का इंजरी टेस्ट लेगी. ये सब BCCI अगले सा होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को लेकर कर रही है. इन टेस्ट के लिए खिलाड़ियों को आईपीएल के मैचों के बीच में टेस्ट के लिए जाना होगा.

    सीएसके के रवींद्र जडेजा को बीसीसीआई आईपीएल 2023 में दो से तीन बार इंजरी टेस्ट के लिए बुलाएगी और उन्हें सीरीज के बीच मैचों में ही टेस्ट के लिए उपस्थित होना होगा. ऐसे में सीएसके की टीम और कप्तान धोनी को बड़ा नुकसान होगा और इसका इनपर बड़ा झटका भी लग सकता है.

    टी20 विश्वकप के बाद बोर्ड की सख्ती

    भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 में सेमीफाइनल मुकाबले में शर्मनाक हार का सामना किया था जिसके बाद से टीम के साथ साथ बोर्ड को काफी आलोचनाएं झेलनी पड़ी थी. वहीं इस मेगा टूर्नामेंट में टीम की इस दुर्दशा के बाद बीसीसीआई ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है.

    बीसीसीआई ने इस के बाद की बड़े फैसले लिए हैं और कई उसके द्वारा लिए जाने की उम्मीद है. इतना ही नहीं बीसीसीआई आगामी मुकाबलों के लिए टीम में कई बदलाव करने का भी विचार कर रही है जिसके संकेत लगातार बोर्ड द्वारा दिए जा रहे हैं.

  • ऋषभ पंत पर अब भारतीय टीम के बाद दिल्ली कैपिटल्स भी ले सकती है एक्शन, इस खिलाड़ी का बनायेगी नया कप्तान

    ऋषभ पंत: आईपीएल 2023 (IPL 2023) के लिए सभी टीमों की तैयारियां तेज हो गई हैं। आईपीएल की टीम दिल्ली कैपिटल्स को लेकर एक नई चर्चा चल रही है। ये खबर दिल्ली कैपिटल्स में केन विलियमसन (Kane Williamson) की जगह को लेकर है। आईपीएल की सभी टीमों ने हाल ही में रिटेन और रिलीज किए अपने खिलाड़ियों की लिस्ट सौंपी थी। इस लिस्ट में दिल्ली कैपिटल्स से कुछ बड़े खिलाड़ियों को रिलीज किया था।

    दिल्ली कैपिटल्स में शामिल हो सकते है केन विलियमसन

    आपको बता दें कि इन खिलाड़ियों को रिलीज करने से टीम के पर्स में काफी रकम बचेगी जिससे टीम नए चेहरों को हिस्सा बनाना चाहेगी। इसी क्रम में केन विलियमसन को टीम में शामिल करने की खबरें आ रही हैं। केन विलियमसन को इस साल सनराइजर्स हैदराबाद से रिलीज किया गया है। वह अभी तक हैदराबाद के कप्तान रहे थे। इससे पहले आईपीएल की टीम हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर थे।

    रिलीज होने के बाद दिल्ली की टीम में विलियमसन को शामिल करने की खबरें तेज हो गई हैं। न्यूजीलैंड के खिलाड़ी केन विलियमसन ने पिछले साल आईपीएल में 13 मुकाबलों में 19.64 की औसत से सिर्फ 216 रन बनाए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट महज 93.51 का रहा था। लेकिन इससे पहले केन ने हैदराबाद की टीम को फाइनल में पहुंचाने के साथ ही ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप भी हासिल की थी।

    ऋषभ पंत की जगह ले सकते हैं केन विलियमसन

    दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत की जगह केन विलियमसन दिख सकते हैं। ऐसा हम नहीं आंकड़े कह रहे हैं। दरअसल, ऋषभ फिलहाल अच्छे फॉर्म में नहीं चल रहे हैं। केन विलियमसन न्यूजीलैंड के खिलाड़ी हैं, फिलहाल अच्छी फॉर्म में भी हैं, साथ ही कप्तानी की अनुभव भी है। इसलिए उन्हें दिल्ली की टीम के लिए कप्तानी का मौका मिल सकता है।

    ऋषभ टी20 वर्ल्ड कप में भी खास कमाल नहीं दिखा पाए थे, इंग्लैंड से हारने के बाद टीम इंडिया सेमीफाइनल से बाहर हो गई थी। इसके बाद सीरीज में भी ऋषभ का प्रदर्शन ठीक ठाक ही रहा है। अब तक ऋषभ पंत 4 टी20 इंटरनेशनल पारी खेल चुके हैं, इस दौरान उनके बल्ले से सिर्फ 26 रन ही निकले हैं।

  • आईपीएल 2023 जीतने के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स को करना होगा ये फैसला, ये खिलाड़ी अकेले बना देगा चैंपियन

    आईपीएल 2023 को लेकर तैयारियां जोरों पर है. सभी फ्रेंचाइजियों ने अपने रिटेन रीलीज खिलाड़ियों की सूची बीसीसीआई को सौंप दी है, वहीं बीसीसीआई ने इन खिलाड़ियों के नाम की घोषणा भी कर दी है. आईपीएल 2022 से अपने आईपीएल करियर की शुरुआत करने वाली टीम लखनऊ सुपर जायंट्स ने भी अपने कुछ खिलाड़ियों को रिलीज किया है , जिसे देख कर लगता है की टीम मिनी ऑक्शन में अच्छा सौदा करती दिखेगी.

    लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम करेगी बड़ा सौदा

    आईपीएल 2023 से पहले आईपीएल फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने कई खिलाड़ियों को रिलीज किया है, जिसमें कई बड़े और धाकड़ खिलाड़ी मौजूद हैं. इस सूची में अंकित राजपूत, मनीष पांडे और एंड्रयू टाय शामिल हैं. इनके साथ ही ऑलराउंडर जेसन होल्डर और तेज गेंदबाज दुस्मंथ चमिरा भी रिलीज खिलाड़ी की सूची का हिस्सा हैं. इन खिलाड़ियों को रीलीज करने के बाद आईपीएल 2023 के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स के पास पर्स में अच्छी खासी रकम मौजूद है.

    लखनऊ के पास 23.35 करोड़ की धनराशि बची है. आपको बता दें की कोई भी आईपीएल फ्रेंचाइजी अपनी टीम में ज्यादा से ज्यादा 7 विदेशी खिलाड़ियों को शामिल कर सकती है. तो ऐसे में लखनऊ की टीम में अभी भी 4 विदेशी खिलाड़ियों की जगह मौजूद है, जिसे देखते हुए ऐसा लगता है की टीम बेन स्टोक्स को अपनी टीम का हिस्सा बना सकती है.

    मिनी ऑक्शन में लग सकती है बेन स्टोक्स पर बोली

    इंग्लैंड के घातक ऑलराउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने 1 साल के बाद अब आईपीएल 2023 फिर एक बार आईपीएल में खेलने के लिए अपना नाम दिया है. साल 2019 में इंग्लैंड को वनडे वर्ल्ड कप और 2022 में टी20 चैंपियन बनने में अपना अहम योगदान देने वाले ऑलराउंडर बेन स्टोक्स आईपीएल 2023 में महंगे बिकने वाले हैं इस बात को लेकर चर्चा गर्म है.

    बेन स्टोक्स ने इस साल बेहद दमदार अंदाज में वापसी की है और बीते समय से चल रहे अपने शानदार फॉर्म से हर किसी को प्रभावित किया है, ऐसे में हर एक फ्रेंचाइजी उनको अपने साथ जोड़ना चाहेगी और इसके लिए उनपर जम कर बोली लगाएगी.

    लखनऊ द्वारा रिलीज खिलाड़ी: एंड्रयू टाय, अंकित राजपूत, दुष्मंथा चमीरा, एविन लुईस, जेसन होल्डर, मनीष पांडे, शाहबाज नदीम.

    पर्स में बाकी राशि: 23.35 करोड़

    विदेशी स्लॉट बाकी: 4

    लखनऊ द्वारा रिटेन खिलाड़ी: केएल राहुल (कप्तान), आयुष बडोनी, करण शर्मा, मनन वोहरा, क्विंटन डी कॉक, मार्कस स्टोइनिस, कृष्णप्पा गौतम, दीपक हुड्डा, काइल मेयर्स, कुणाल पांड्या, अवेश खान, मोहसिन खान, मार्क वुड, मयंक यादव, रवि बिश्नोई.

  • जो रूट पैसो के लिए बल्कि इस वजह से खेलना चाहते हैं आईपीएल 2023, कारण जानकर भारतीय फैंस को होगा गर्व

    आईपीएल 2023 को लेकर चर्चा गर्म है. 23 दिसंबर को आईपीएल 2023 का मिनी ऑक्शन कोच्चि में आयोजित किया जाना है. आए दिन आईपीएल 2023 को लेकर कुछ न कुछ नई खबर सामने आ रही है. इन सब के बीच अब खबर सामने आई है की एक विदेशी खिलाड़ी ने आईपीएल 2023 में खेलने की अपनी ख्वाहिश जताई है. आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में ये खिलाड़ी अपना नाम देने वाला है. चलिए जानते हैं कौन है ये खिलाड़ी.

    इस खिलाड़ी ने जताई आईपीएल में खेलने की इच्छा

    आईपीएल 2023 में खेलने की इंग्लैंड के एक खिलाड़ी ने इच्छा जताई है. ये खिलाड़ी और कोई नहीं बल्कि इंग्लैंड के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज जो रूट हैं. जो रूट ने इस मुद्दे को लेकर बयान दिया है, उन्होंने कहा है,

    “मुझे सैलरी की कोई उम्मीद नहीं हैं. मैं बस दुनिया की इस बड़ी इस 20 लीग का अनुभव करना चाहता हूं. अगर मुझे यह मौका मिलता है तो यह मेरे लिए शानदार होगा. मुझे हमेशा से टी20 प्रारूप से अलग रखा गया. मुझे लगने लगा था कि मैं इस प्रारूप से पूरी तरह से हट गया हूं, क्योंकि मैंने इसे अधिक नहीं खेला था.”

    आईपीएल 2018 में अनसोल्ड रह गए थे जो रूट

    आईपीएल 2018 में जो रूट ने अपना नाम आईपीएल ऑक्शन के लिए दिया था लेकिन तब किसी भी आईपीएल फ्रेंचाइजी द्वारा वो खरीदे नहीं गए थे. वो इस सीजन में अनसोल्ड रह गए थे. उस समय जो रूट का प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं चल रहा था. लेकिन पिछले दो से तीन सालों में जो रूट ने कई बड़ी पारियां खेली हैं और अपनी प्रतिभा का घातक प्रदर्शन किया है.

    इसके बाद इस साल आईपीएल 2023 के ऑक्शन के लिए भी जो रूट ने अपना नाम दिया है, और कयास हैं की उनका मौजूदा प्रदर्शन उन्हें किसी न किसी फ्रेंचाइजी का हिस्सा जरूर बनाया जाएगा.

  • राहुल त्रिपाठी का बल्ला आईपीएल 2023 से पहले उगल रहा है रन, मजाक-मजाक में मार रहे हैं छक्के और चौके

    आईपीएल 2023 क्रिकेट की दुनिया का मौजूदा समय में सबसे हॉट टॉपिक बना हुआ है. आए दिन इस टूर्नामेंट को लेकर कुछ न कुछ नई खबर आती रहती है. सभी फ्रेंचाइजियों ने आईपीएल 2023 के लिए अपनी अपनी तैयारियां अभी से शुरू कर दी हैं. आईपीएल 2023 का मिनी ऑक्शन 23 दिसंबर को कोच्चि में होने वाला है. 15 नवंबर को आईपीएल की सभी फ्रेंचाइजियों ने अपनी रिटेन और रिलीज खिलाड़ी की सूची जारी कर दी है, वहीं बीसीसीआई ने इन खिलाड़ियों के नाम का खुलासा कर दिया है.

    आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद ने सबसे अधिक खिलाड़ियों को रिलीज किया है, वहीं उनकी रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची में एक खिलाड़ी ऐसा है जो फिलहाल विजय हजारे ट्रॉफी में अपने घातक प्रदर्शन से हर किसी को प्रभावित कर रहा है. चलिए जानते हैं आखिर कौन है ये खिलाड़ी.

    यह खिलाड़ी विजय हजारे ट्रॉफी में दिखा रहा जलवा

    आईपीएल 2023 के लिए सभी फेंचाइजियो में से एसआरएच यानी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने अपने सबसे अधिक खिलाड़ियों को रीलीज किया है. वहीं एसआरएच ने बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी को आईपीएल 2023 के लिए रिटेन किया है, और राहुल फिलहाल राहुल विजय हजारे ट्रॉफी में खेल रहे हैं और वहां अपना धाकड़ प्रदर्शन दिखा रहे हैं. अपनी बल्लेबाजी से राहुल विरोधी टीम के गेंदबाजों के छक्के छुड़ा रहे हैं और सबको प्रभावित कर रहे हैं.

    राहुल त्रिपाठी विजय हजारे ट्रॉफी में महाराष्ट्र की ओर खेल रहे हैं और इस टीम की और से खेलते हुए उन्होंने 6 पारियां खेली है जिसमें उन्होंने 512 रन बनाए हैं. जिसमें उनके बल्ले से 2 अर्धशतक और 3 शतक निकले हैं. उनके औसत की बात करें तो इस दौरान वो 128.00 का रहा है. राहुल के इस घातक प्रदर्शन को देखते हुए एसआरएच की टीम को उनकी रिटेन करना बिल्कुल फायदे का सौदा लग रहा होगा.

    आईपीएल 2022 में राहुल त्रिपाठी का प्रदर्शन

    आईपीएल 2022 में भारतीय बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी ने सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से घातक प्रदर्शन किया था. उन्होंने इस साल एसआरएच के लिए कई मैच जिताऊ पारियां खेली है. वह टॉप ऑर्डर बल्लेबाज हैं. उन्होंने आईपीएल 2022 में 14 मैच खेले थे जिसमें उनके बल्ले 413 रन निकले थे, जिसमें उनके बल्ले से निकले हुए 3 अर्धशतक भी शुमार थे.

  • मुंबई इंडियंस की टीम ने 1.3 करोड़ के खिलाड़ी को किया था रिलीज, घरेलू क्रिकेट में अपनी गेंदबाजी से मचा रहा धमाल

    टीम इंडिया (Team india) के खिलाड़ी अपने बल्ले से धमाल मचा रहे हैं। इस साल 15 नवंबर तक सभी फ्रेंचाइजी सहित मुंबई इंडियंस की टीम ने भी  आगामी आईपीएल 2023 के लिए अपने रिटेन हो रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट बीसीसीआई को दे दी है।

    इस आईपीएल सीजन में कई टीमों ने अपनी टीम से कई खिलाड़ियों को रिलीज किया है। वहीं ऐसे 13 खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया है जो टीम के लिए कुछ खास कमाल नहीं कर पाए हैं लेकिन इनमें से एक गेंदबाज ऐसा भी है जिसे मुंबई इंडियंस को रिलीज करना भारी पड़ सकता है।  उस खिलाड़ी का नाम है, जयदेव उनादकट (Jaydev unadkat)।

    जयदेव उनादकट  को किया रिलीज

    एमआई (मुंबई इंडियंस) की टीम ने रिलीज किए गए खिलाड़ियों में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट को भी रिलीज किया है लेकिन ये खिलाड़ी विजय हजारे ट्रॉफी में अपने शानदार प्रदर्शन के कारण सुर्खियां बटोर रहा है। बता दें कि जयदेव ने सौराष्ट्र टीम की तरफ से शानदार बल्लेबाजी करते हुए टॉप पांच बल्लेबाजों में से चार का विकेट लेते हुए उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया है। टीम को जिताने में एक अहम भूमिका निभाई है।

    कैसा है जयदेव उनादकट का करियर

    जयदेव ने हिमाचल के खिलाफ 9 ओवर में 23 रनों के नुकसान पर एक के बाद एक 5 विकेट लेकर अपना गुस्सा निकाला है। इस मैच में जयदेव ने 9 में से 2 ओवर मेडन ओवर ही फेंके थे। 75 लाख के बेस प्राइज वाले जयदेव उनादकट को आईपीएल के मेगा ऑक्शन 2022 की सबसे सफल टीमों में से मुंबई और चेन्नई के बीच इस खिलाड़ी को अपनी अपनी टीम में शामिल करने के लिए प्राइज वॉर भी देखी गयी थी, जिसमें मुंबई इंडियंस की टीम ने 1.30 करोड़ की मोटी रकम के साथ अपनी टीम में शमिल किया था। उन्होंने अंडर 19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का हिस्सा रहे थे।

  • आईपीएल में हीरो तो विश्व कप में जीरो बन जाते हैं भारतीय टीम के ये 3 दिग्गज, नाम बड़ा लेकिन दर्शन छोटे वाले कहावत को करते हैं सच

    टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के लिए कुछ खिलाड़ी शानदार मैच खेल सकते हैं लेकिन मैच खेलने के दौरान फ्लॉप हो जाते हैं। वहीं, आईपीएल में अपनी टीम के लिए खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करते हैं। आईपीएल के बाद से ही खिलाड़ियों की कमाई में भी काफी उछाल आया है। इंटरनेशनल क्रिकेटरों को जहां करोड़ों रुपए मिलते हैं, वहीं पर अनकैप प्लेयर्स को भी घरेलू प्रदर्शन के आधार पर लाखों की कीमत में खरीदा जाता है। आपको बताएंगे ऐसे ही कुछ खिलाड़ियों के बारे में जो आईपीएल में शानदार गेम खेल कर तारीफ पाते हैं….

    ऋषभ पंत

    भारतीय टीम के सबसे शानदार विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास के बाद से ही ऋषभ पंत (Rishabh Pant) टीम के साथ नियमित रूप से जुड़े हुए हैं। ऋषभ पंत आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते है। टी20 वर्ल्ड कप जैसे बड़े मुकाबलों में ऋषभ फ्लॉप साबित हुए थे। वहीं आईपीएल में ऋषभ ने पिछले सीज़न पंत के बल्ले से 14 मैचों में लगभग 31 के औसत से 340 रन बनाए हैं। उन्होंने टीम इंडिया के लिए अभी तक 23 मैचों में 23.13 की एवरेज से सिर्फ 340 रन बनाये हैं। टी20 वर्ल्ड कप की बात करें तो उन्होंने दो मैचों में सिर्फ 9 रन बनाये हैं।

    रोहित शर्मा

    इस लिस्ट में रोहित शर्मा का नाम भी शामिल है। रोहित शर्मा टीम इंडिया के कप्तान होने के साथ साथ टीम के सलामी बल्लेबाज भी हैं लेकिन टी20 वर्ल्ड कप में रोहित के बल्ले का जादू खास नहीं दिखा है। रोहित शर्मा आईपीएल में मुंबई इंडियन्स के साथ काफी लम्बे समय से जुड़े हुए है। बतौर कप्तान इस टीम से रोहित ने 5 बार ट्रॉफी जीती है।

    केएल राहुल

    इस लिस्ट में केएल राहुल भी शामिल हैं। केएल राहुल टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज भी हैं। आईपीएल में राहुल का बल्ला पिछले पांच सालों से 50 से भी ज्यादा के औसत से रन बनाये हैं। आईपीएल में पिछले सीज़न ऑरेंज कैप की रेस में दूसरे नंबर पर आये थे। लागातार तीन सीरीज में वो 600 से ज्यादा रन बनाने वाले चुनिन्दा बल्लेबाजों में से एक हैं।

  • IPL 2023: आईपीएल मिनी ऑक्शन से पहले RCB खेमे में ख़ुशी का माहौल, टीम मैनेजमेंट ने एबी डिविलियर्स की कराई घर वापसी

    रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के दिग्गज खिलाड़ी एबी डिविलियर्स (AB De Villiers) आईपीएल 2023 में टीम में वापसी करेंगे। ‘मिस्टर 360 डिग्री’ ने आईपीएल के 14वें सीजन में संन्यास की घोषणा की थी, जिसके बाद वो पिछले साल खेलते नजर नहीं आए। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर फ़्रेंचाइज़ी की ओर एक बड़ी खबर सामने आई है कि एबी डिविलियर्स (AB De Villiers) आरसीबी की टीम से जुड़ने के लिए तैयार हैं।

    यह भी पढ़ें : “टी20 विश्व कप के लिए एबी डिविलियर्स को मेंटर…”, सेमीफाइनल में शर्मनाक हार के बाद दिग्गज ने उठाई AB De Villiers को मेंटर बनाने की मांग

    RCB टीम में एबी डिविलियर्स की हुई घर वापसी

    एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) ने बीते साल ही आईपीएल के आगाज से पहले क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेते हुए अपने फैंस को बड़ा झटका दिया था। इसके बाद से ही ऐसे कयास लगाए जाने लगे थे कि उन्हें आरसीबी मैनेजमेंट में एक बड़ी अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है। अब ऐसे ही कुछ संकेत आरसीबी के अधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक वीडियो साझा करते हुए दी गई है। जिसके कैप्शन में लिखा है,

    “इस दिन पिछले साल, वह शख्स जिसने लाखों क्रिकेट प्रशंसकों को खुशियां दी, हमारे पसंदीदा सुपर हीरो, एबी डिविलियर्स क्रिकेट के सभी रूपों से अपने रिटायरमेंट की घोषणा की। लेकिन, वह जल्द ही बेंगलुरु वापस आएंगे।”

    एबी डिविलियर्स नए रोल में आ सकते हैं नजर

    हालांकि, फ्रेंचाइजी ने अभी ये साफ नहीं किया है कि एबी डिविलियर्स टीम में क्या रोल निभाने वाले हैं। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वह टीम के साथ बतौर मेंटर जुड़ सकते हैं। बता दें कि आरसीबी 2022 सीज़न में तीसरे स्थान पर रही और मिनी ऑक्शन से पहले टीम ने अपने अधिकांश खिलाड़ियों को बरकरार रखा है।

    फाफ डु प्लेसी, विराट कोहली के अलावा टीम ने सुयश प्रभुदेसाई, रजत पाटीदार, दिनेश कार्तिक, अनुज रावत, फिन एलन, ग्लेन मैक्सवेल, वानिंदु हसारंगा, शाहबाज अहमद, हर्षल पटेल, डेविड विली, कर्ण शर्मा, महिपाल लोमरोड़, मोहम्मद सिराज, जॉश हेजलवुड, सिद्धार्थ कौल, आकाश दीप जैसे खिलाड़ियों को अपने साथ बनाए रखा है।

  • सैम करन पर ये 2 टीमें मिनी आईपीएल में लगा सकती हैं करोड़ो का दांव, 15 करोड़ की लग सकती है बोली

    आईपीएल ने नेशनल लेवल पर कई देशों को उनके शानदार और विस्फोटक खिलाड़ी टीम को दिए हैं। इसमें एक नाम शामिल है सैम करन का। सैम करन इंग्लैंड के शानदार गेंदबाज हैं। आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) ने इंग्लैंड को धाकड़ गेंदबाज दिया है। टी20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल मैच के हीरो सैम करन (Sam Curran) ने आईपीएल को दमदार प्रदर्शन की अहम वजह बताया। उन्होंने कहा है कि आईपीएल ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बड़े मौके देने में मदद की।

    सैम करन आईपीएल में रह चुके हैं आईपीएल के सुपरस्टार

    वह इस मंच पर पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए नजर आए हैं। आईपीएल 2022(IPL 2022) में वह सीएसके का हिस्सा थे, जहां उन्हें एमएस धोनी के नेतृत्व में खेलने का मौका मिला। ऐसे में उन्होंने फाइनल मैच के बाद बताया कि उन्हें आईपीएल में खेलकर बहुत ही अच्छा लगा। उन्होंने कहा,

    “मुझे वहां समय बिताकर बहुत अच्छा लगा। उन खिलाड़ियों से सिख कर बहुत अच्छा लगा जिन्होंने इस तरह के बड़े टूर्नामेंट्स में खेला है। मैं हमेशा ही कुछ नया सीखने और अपने प्रदर्शन में सुधार करने की कोशिश करता हूं। कौन जानता है, शायद मैं आईपीएल में वापसी कर लूं।”

    सैम करन (Sam Curran) महज 12 रन खर्च किए और तीन विकेट लिए हैं। टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच का प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया है। सैम करन अपने मैच में शानदार बॉलिंग करते हैं। इंग्लैंड टीम इस साल टी20 वर्ल्ड कप (t20 World cup) जीत कर चैंपियन बन गई है। इस मैच में पाकिस्तान को हरा कर इंग्लैंड नंबर 1 टीम बन गई है।

    इसके पहले इंग्लैंड टीम ने टीम इंडिया को हरा दिया था। टीम इंडिया को इंग्लैंड को 10 विकेट से हराकर सेमीफाइनल से बाहर कर दिया था। टीम इंडिया की इस शर्मनाक हार के कारण भारत को शर्मनाक हार झेलनी पड़ रही है।

Exit mobile version