रोहित शर्मा के कोच ने ही उन्हें विश्व कप की तैयारियों को लेकर लगाई फटकार, कहा मत खेलो आईपीएल 2023

By Tanu Chaturvedi On November 26th, 2022
रोहित शर्मा

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप से काफी निराशा के साथ बाहर हो गई। ऐसे में न केवल कप्तानी बल्कि उनकी बल्लेबाजी को लेकर भी कई सवाल उठाए गए हैं। फिलहाल इसको लेकर रोहित शर्मा के बचपन के कोच दिनेश लाड ने भी उन्हें फटकार लगाई है।

रोहित शर्मा को दिनेश लाड ने दी ये नसीहत

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के बचपन के कोच दिनेश लाड ने उन्हें आईपीएल 2023 से दूर रहने की नसीहत दी। दिनेश लाड ने स्पोर्टसकीड़ा से बातचीत करते हुए कहा,

“मैंने सोचा, शायद, पिछले सात-आठ महीनों में, हम एक स्थिर टीम नहीं थे। अगर हम वर्ल्ड कप की तैयारी कर रहे हैं तो ये एक स्थापित टीम होनी चाहिए। पिछले सात महीनों में कोई पारी का आगाज करने आ रहा है, कोई गेंदबाजी करने आ रहा है, टीम में कोई स्थिरता नहीं है। दुनिया में हर कोई खेल रहा है क्योंकि वो सब पेशेवर हैं।

आप वर्कलोड का बहाना नहीं दे सकते हैं। वो आईपीएल में क्यों खेल रहे हैं? अगर आपको वर्ल्ड कप जीतना है तो आईपीएल मत खेलो। उन्हें हर मैच (अंतरराष्ट्रीय स्तर पर) खेलना चाहिए क्योंकि हमें इससे कुछ ना कुछ मिल रहा है। ये कोई मानद नौकरी नहीं है और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कोई समझौता नहीं होना चाहिए।”

आईपीएल को लेकर रोहित शर्मा के बचपन के कोच दिनश लाड ने कहा कि

“ये केवल उन पर है। मैं ये कैसे कह सकता हूं (क्या खिलाड़ियों को अपने आईपीएल अनुबंध वापस लेने चाहिए?) उन्हें इस पर फैसला लेना होगा। क्योंकि आप लगातार भारत और अपने राज्यों के लिए खेलते रहे हैं इसलिए आपके नाम पर आईपीएल के लिए विचार किया जा रहा है। आपका अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शन आपको आपकी सैलरी कैप (आईपीएल में) निर्धारित करने में मदद करता है। तो सीधे तौर पर आपको आईपीएल में एंट्री नहीं मिलती है।”

Tags: आईपीएल, दिनेश लाड़, रोहित शर्मा, वनडे वर्ल्ड कप,
Exit mobile version