आईपीएल 2023
आईपीएल 2023

आईपीएल 2023 के लिए मिनी ऑक्शन का आयोजन अगले महीने की 23 दिसंबर को कोच्चि में किया जाएगा। हालांकि सभी 10 टीमों ने 15 नवंबर तक अपने अपने खिलाड़ियों की रिटेंशन लिस्ट बीसीसीआई को सौंप दी है। हालांकि सभी फ्रेंचाइजी के द्वारा रिटेंशन लिस्ट जारी करने के बाद टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने एक बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। उन्होंने ऐसी तीन खिलाड़ियों के नाम बताए हैं, जो इस मिनी ऑक्शन में सबसे महंगे बिकने वाले है।

यह भी पढ़ें : पाकिस्तानी मूल के इस खिलाड़ी को अब मिलेगा आईपीएल 2023 में खेलने का मौका, नीलामी में लगेगी करोड़ो की बोली

आकाश चोपड़ा ने लिए इन 3 खिलाड़ियों के नाम

टीम की घोषणा हो जाने के बाद आकाश चोपड़ा ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि,

“अगर ग्रीन अपना नाम ऑक्शन के लिए डालते हैं, तो वो सबसे महंगे खिलाड़ी हो सकते हैं। सैम करन दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी हो सकते हैं। जबकि बेन स्टोक्स तीसरे। नीलामी आश्चर्यचकित कर सकती है, लेकिन वरीयता क्रम यही होना चाहिए। “

T20 वर्ल्ड कप 2022 में थे सबसे सफल

बेन स्टोक्स ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में मैच विनिंग पारी खेली थी। कई सारी टीमें इस खिलाड़ी पर दांव खेल सकती हैं। वहीं इंग्लैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी सैम कुरैन ने भी अपने प्रदर्शन से सभी लोगों को प्रभावित किया है। उन्होंने T20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया और उन्हें जिसके लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब भी हासिल हुआ।

सैम करन ने इस टूर्नामेंट में 13 विकेट लिए, इंग्लैंड के फाइनल जीतने में उनकी सबसे बड़ी भूमिका रही है। अफगानिस्तान के खिलाफ सैम करन ने 5 विकेट अपने नाम किए थे। बेन स्टोक्स आईपीएल 2022 में खेलते हुए नजर नहीं आए थे। गौरतलब है कि वह 2017- 18 के आईपीएल में सबसे महंगे खिलाड़ियों में से एक थे।