सनराइजर्स हैदराबादः आईपीएल (IPL) दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग हैं। हर सीजन हमें नई प्रतिभा और रोमांचक खेल देखने को मिलता हैं। साल 2022 का आईपीएल भी काफी ज्यादा शानदार रहा था। गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) ने सबको पछाड़ते हुए चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम की थी। अब टीमें अगले सीजन की तैयारी में अभी से लग चुकी हैं। सनराइजर्स हैदाराबद (SUNRISERS HYDERABAD) जो इस सीजन पाइंट्स टेबल में आठवें पायदान पर रही थी।
उन्होने अपने हेड कोच को बदलकर बड़ा दांव खेलती हुई नजर आयी हैं। सनराइजर्स हैदराबाद ने वेस्टइंडीज के लिजेंड और क्रिकेट के सबसे महान बल्लेबाज ब्रायन लारा (BRIAN LARA) को अपना नया कोच आगामी सत्र के लिए चुन लिया हैं।
ब्रायन लारा होंगे सनराइजर्स हैदराबाद के नए हेड कोच
सनराइजर्स हैदराबाद (SUNRISERS HYDERABAD) का यह सीजन काफी निराशाजनक रहा था, इस सीजन टीम ने 6 मुकाबले जीत और 8 हारकर पाइंट्स टेबल में आठवें नंबर पर अपने सीजन को खत्म किया था। इस बार भी टीम प्लेऑफ का सफर तय नहीं कर पाई थी। अब सनराइंजर्स हैदरबाद ने अपने कोच को बदलने का फैसला कर लिया हैं।
टॉम मूडी जो सनराइजर्स हैदराबाद को हेड कोच के रूप में नियुक्त थे। उनकी जगह ब्रायन लारा (BRIAN LARA) ने ले ली हैं। ब्रायन लारा सनराइजर्स हैदराबाद के बैटिंग कंसल्टेंट के रूप में पहले कार्यरत थे। अब वह आईपीएल 2023 में इस टीम की हेड कोच के रूप में नियुक्त हैं। आज 3 सिंतबर शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इस बात की जानकारी दी हैं। हैदराबाद ने लिखा हैं-
“क्रिकेट के दिग्गज ब्रायन लारा आगामी आईपीएल सीजन के लिए हमारे मुख्य कोच होंगे।”
टॉम मूडी के दूसरे कार्यकाल में लडखड़ाई हैं हैदराबाद
आपको बता दें सनराइजर्स हैदराबाद के पूर्व हेड कोच टॉम मूडी (TOM MOODY) ने साल 2013 से 2019 में हैदराबाद के मुख्य कोच का पदभार संभाला था। हैदराबाद इस दौरान काफी ज्यादा शानदार थी। टीम ने साल 2016 में ट्रॉफी उठाने के साथ पांच बार प्लेऑफ में भी पहुंची थी। फिर साल 2021 में ट्रेवर बेलिस मुख्य कोच के रूप में कार्यरत थे, लेकिन इनके कार्यकाल में सनराइजर्स हैदराबाद हारती हुई नजर आयी।
जिसके बाद टॉम मूडी ने वापस से कोच का पद संभाल लिया। लेकिन इस बार हैदराबाद के लिए टॉम मूडी गुड लक नहीं बन पाए। टीम का खराब प्रदर्शन जारी रहा और साल 2022 के आईपीएल सीजन में भी यह कायम ही रहा। टॉम मूडी अब यूएई में आयोजित हो रही आईएलटी20 में टीम डेजर्ट वाइपर्स के निर्देशक के रूप में कार्य करते नजर आएंगे।
