Tag: सूर्यकुमार यादव

  • IPL 2022: मुंबई इंडियंस को लगा बड़ा झटका, इस वजह से आईपीएल के बाकी मैचों से बाहर हो गए है सूर्यकुमार यादव

    IPL 2022: मुंबई इंडियंस को लगा बड़ा झटका, इस वजह से आईपीएल के बाकी मैचों से बाहर हो गए है सूर्यकुमार यादव

    आईपीएल 2022 का 14वां सीजन मुंबई इडियंस MUMBAI INDIANS) के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं है मुंबई को इस सीजन 10 में से 8 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही फीकी रही है टीम के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा, ईशान किशन, किरोन पोलार्ड और जसप्रीत बुमराह अपना चैंपियन गेम दिखाने में असफल रहे हैं। अब खबर यह आ रही है कि मुंबई इंडियंस के स्टार खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव चोट के चलते आईपीएल से बाहर हो गए है।

    इस कारण से आईपीएल के बाकी मैचों से बाहर हो गए है सूर्यकुमार यादव

    सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) इस सीजन मुंबई इंडियंस के लिए  सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी है। उन्होंने 8 मुकाबलों में 145.67 की स्ट्राइक रेट से 303 रन बनाए है जिसमें 3 अर्धशतक शामिल है। इस सीजन मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी क्रम को सूर्यकुमार यादव ने अपनों कंधों पर लेकर रखा था। सूर्या बांए हाथ की मांसपेशियों में चोट के कारण आईपीएल से बाहर हो गए है।

    आईपीएल (IPL) ने अपने आधिकारिक बयान में कहा-

    मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव बाएं हाथ की मांसपेशियों में चोट के कारण आईपीएल 2022 से बाहर हो गए है। सूर्यकुमार 6 मई 2022 को गुजरात टाइटंस को खिलाफ टीम के मैच के दौरान चोटिल हो गए थे।

    सीजन के शुरूआती मैचों में भी चोट के कारण बाहर थे सूर्यकुमार यादव

    मुंबई इंडियंस के लिए इस सीजन के शुरूआती मैचों में सूर्यकुमार यादव अंगूठे में चोट के कारण खेलते दिखाई नहीं दिए थे फिर सूर्या मुंबई के तीसरे मैच में उन्होने वापसी की थी।

    यह सीजन मुंबई के लिए अच्छा बिल्कुल नहीं जा रहा मुंबई को सिर्फ अपने पिछले 2 मुकाबलों में ही जीत मिली है ऐसे में सूर्यकुमार यादव का बाहर होना मुंबई के लिए बहुत बड़ा झटका है उनकी मौजूदगी बल्लेबाजी क्रम को स्थिरता देती थी और उनकी मौजूदगी टीम को इस सीजन को अच्छे नोट में खत्म करने के लिए योगदान जरूर देती।

     

     

     

  • IPL 2022, RR vs MI: मैन ऑफ द मैच सूर्यकुमार यादव ने बताया किस बल्लेबाजी नंबर पर खेलना करते हैं सबसे ज्यादा पंसद

    आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 44वां मैच आज मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया. जिसमें राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) और मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) की टीम आमने-सामने थी. रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम ने 20 ओवर में 158 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा मुंबई इंडियंस (MI) की टीम ने 5 विकेट से करके सीजन की पहली जीत दर्ज की है. सूर्यकुमार यादव ने इस बल्लेबाजी नंबर को अपना पंसदीदा बताया है.

    इन्हें सूर्यकुमार यादव ने दिया अपनी सफलता का श्रेय

    IPL 2022, RR vs MI: 9वें मैच में खुला रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस के जीत का खाता, रोमांचक मैच में 5 विकेट से जीता

    सीजन में सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) ने अब तक 3 अर्धशतक लगाए हैं. जिसके कारण ही वो मैन ऑफ द मैच बने हैं. पोस्ट मैच प्रेजेटेशन सेरेमनी में सूर्यकुमार ने कहा कि-

    “ मेरे लिए अंत तक खेलना वास्तव में महत्वपूर्ण था, लेकिन नंबर 3 पर मेरा काम खेल को आगे ले जाना था जहां से रोहित ने छोड़ा था. फिर भी, जिस तरह से चीजें चलीं उससे बहुत खुश हूं. अच्छा माहौल बनाने के लिए यह एक महत्वपूर्ण जीत थी. वास्तव में आगे कुछ खेलों की प्रतीक्षा है,”

    सूर्यकुमार यादव ने इस बल्लेबाजी नंबर को बताया अपना पंसदीदा

    मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) के मध्यक्रम के बल्लेबाजी में सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) ने बहुत बड़ा नाम कमाया है. अपनी पसंदीदा बल्लेबाजी क्रम को लेकर अब इस खिलाड़ी ने बड़ा खुलासा किया है. मैन ऑफ द मैच सूर्यकुमार ने कहा कि-

    “ मैंने सभी नंबरों पर बल्लेबाजी का आनंद लिया है, लेकिन मुझे नंबर 3 पर बल्लेबाजी करना पसंद है क्योंकि मैं अपनी पारी को उसी के अनुसार तेज कर सकता हूं और खेल को आगे ले जा सकता हूं. मैं वास्तव में लचीला हूं. (यह जीत) बहुत सारी सकारात्मकता फैलाती है, यहां तक ​​कि प्रैक्टिस सेशन में भी, हम एक-दूसरे की कंपनी का आनंद ले रहे हैं.”

  • IPL 2022, RR vs MI, STAT: इस मैच में बने 9 बड़े रिकॉर्ड, दिग्गज जोस बटलर ने एक साथ मैच में रचे कई बड़े इतिहास

    डीवाई पाटिल स्टेडियम में आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 44वां मैच खेला गया. जहाँ पर राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) और मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) एक दूसरे के खिलाफ थी. रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने टॉस जीत गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद राजस्थान रॉयल्स (RR) ने 20 ओवर में 158 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा मुंबई इंडियंस (MI) ने 5 विकेट से करके सीजन की पहली जीत दर्ज की है. इस मैच में 9 बड़े रिकॉर्ड बने हैं. जोस बटलर (JOS BUTTLER) ने मैच में इतिहास रच दिया है.

    इस मैच में बने 9 बड़े रिकॉर्ड, जोस बटलर ने रच दिया इतिहास

    IPL 2022, RR vs MI: 9वें मैच में खुला रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस के जीत का खाता, रोमांचक मैच में 5 विकेट से जीता

    1. राजस्थान रॉयल्स (RR) और मुंबई इंडियंस की टीमें 27 बार आमने-सामने हुई हैं. जिसमें मुंबई की टीम ने 14 मैच जीते हैं, वहीं राजस्थान ने 12 मैच जीते हैं. वहीं एक मैच बेनतीजा रहा है.

    2.जोस बटलर (JOS BUTTLER) ने आज अपने आईपीएल करियर का 14वां अर्धशतक लगाया है.

    3. किरोन पोलॉर्ड (KIERON POLLARD) ने आज आईपीएल में अपने 100 कैच पूरे कर लिए हैं.

    4. जोस बटलर ने आज आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए 100 छक्के पूरे कर लिए हैं.

    5. मुंबई इंडियंस (MI) ने इस सीजन में पहली जीत 9वें मुकाबले में दर्ज की है.

    6. सूर्यकुमार यादव ने आज आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए 2 हजार रन पूरे कर लिए हैं.

    7. जोस बटलर (JOS BUTTLER) ने आज राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल में 50 मैच पूरे कर लिए हैं.

    IPL 2022, RR vs MI: पहली जीत दर्ज करने के बाद सोशल मीडिया पर छाई मुंबई इंडियंस, टिम डेविड का दिखा जलवा

    8. सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) ने आज आईपीएल करियर में अपना 16वां अर्धशतक लगाया है.

    9. जोस बटलर ने आज आईपीएल 2022 में 500 रनों का आकड़ा पार कर लिया है.

  • IPL 2022, RR vs MI: पहली जीत दर्ज करने के बाद सोशल मीडिया पर छाई मुंबई इंडियंस, टिम डेविड का दिखा जलवा

    आज मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 44वां मैच खेला गया. जिसमें राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) और मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) आमने-सामने थी. रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने टॉस जीत गेंदबाजी का फैसला किया. जिसके बाद राजस्थान रॉयल्स (RR) ने 20 ओवर में 158 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा मुंबई इंडियंस (MI) ने 5 विकेट से करके सीजन की पहली जीत दर्ज की है. सीजन में पहली जीत के बाद सोशल मीडिया पर मुंबई इंडियंस (MI)  छाई वहीं टिम डेविड (TIM DAVID) का दिखा जलवा.

    मुंबई इंडियंस के फैंस का सोशल मीडिया पर जादू, टिम डेविड का दिखा जलवा

    टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) के लिए जोस बटलर (JOS BUTTLER) ने 67 रनों की बेहद अहम पारी खेली. अंत में रविचंद्रन अश्विन (RAVICHANDRAN ASHWIN) ने भी आक्रामक अंदाज में 21 रन बनाए. जिसके कारण ही राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम ने 20 ओवर में 158 रन बनाए.

    लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) के लिए सूर्यकुमार यादव ने 51 रन बनाए. वहीं उभरते हुए सितारे तिलक वर्मा (TILAK VARMA) ने भी 35 रनों की अहम पारी खेली. जिसके कारण ही मुंबई की टीम ने 5 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया. सीजन में पहली जीत के बाद मुंबई इंडियंस (MI) सोशल मीडिया पर छाई वहीं टिम डेविड (TIM DAVID) का दिखा जलवा.

    यहाँ पर देखें ट्वीट

    https://twitter.com/kingashu1008/status/1520470201862860801?s=20&t=T2TJMsPDJ_XhczlKIQ9Cjg

    https://twitter.com/saifs_99/status/1520469871435423745?s=20&t=T2TJMsPDJ_XhczlKIQ9Cjg

    https://twitter.com/the7mememakers/status/1520473379286908928?s=20&t=T2TJMsPDJ_XhczlKIQ9Cjg

  • IPL 2022, RR vs MI: 9वें मैच में खुला रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस के जीत का खाता, रोमांचक मैच में 5 विकेट से जीता

    आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 44वां मैच आज मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया. जिसमें राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) और मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) की टीम आमने-सामने थी. रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम ने 20 ओवर में 158 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा मुंबई इंडियंस (MI) की टीम ने 5 विकेट से करके सीजन की पहली जीत दर्ज की है.

    राजस्थान रॉयल्स की टीम ने दिया था 159 रनों का लक्ष्य

    टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) के लिए जोस बटलर (JOS BUTTLER) ने 67 रनों की बेहद अहम पारी खेली. उनका साथ देते हुए देवदत्त पडिक्कल (DEVDUTT PADIKKAL) ने 15 रन तो वहीं कप्तान संजू सैमसन (SANJU SAMSON) ने मात्र 7 गेंदो में 16 रन बनाए. डेरिल मिचेल (DARYL MITCHELL) ने धीमी बल्लेबाजी करते हुए 17 रन जोड़े.

    अंत में रविचंद्रन अश्विन (RAVICHANDRAN ASHWIN) ने भी आक्रामक अंदाज में 21 रन बनाए. जिसके कारण ही राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम ने 20 ओवर में 158 रन बनाए. मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) के लिए गेंदबाजी में ऋतिक शौकीन (HRITHIK SHOKEEN) ने 2 विकेट तो वहीं रिली मेरेडिथ ने भी 2 विकेट झटके. इनका साथ देते हुए डेनियल सैम्स (DANIEL SAMS) और कुमार कार्तिकेय ने 1-1 विकेट अपने नाम किया.

    मुंबई इंडियंस की टीम ने दर्ज की सीजन की पहली जीत

    लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) के लिए कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) आज मात्र 2 रन बना कर पवेलियन लौट गए. जबकि ईशान किशन ने 26 रनों की बेहद अहम पारी खेली. नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे सूर्यकुमार यादव ने 51 रन बनाए. वहीं उभरते हुए सितारे तिलक वर्मा (TILAK VARMA) ने भी 35 रनों की अहम पारी खेली.

    अंत में टिम डेविड (TIM DAVID) ने भी 20 रन बनाए. जिसके कारण ही मुंबई इंडियंस (MI) की टीम ने 5 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया. जिसके साथ ही टीम ने सीजन में पहली जीत दर्ज की है. राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) के लिए रविचंद्रन अश्विन और युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) ने 1-1 विकेट अपने नाम किया.

  • IPL 2022: सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल में क्यों लिया था विराट कोहली से पंगा, इस शो में कर दिया बड़ा खुलासा

    भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली (VIRAT KOHLI) व मुंबई इंडियंस (MI) के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) स्लेजिंस को लेकर आमने सामने हो गए। विराट कोहली (VIRAT KOHLI) अपनी स्लेजिंंग व अग्रेशन के लिए मैदान पर जाने जाते हैं। यह कार्य वो अक्सर आईपीएल में भी करते हैं। इसी दौरान उनका सामना सूर्यकुमार यादव (SIRYAKUMAR YAV) से हुआ, सूर्यकुमार उनको कुछ कहे बगैर काफी देर तक घूरते रहे। बाद में बल्ला गिर जाने पर उनका ध्यान हटा।

    सूर्यकुमार यादव ब्रेकफास्ट विथ चैंपियंस में शेयर की बात

    सूर्यकुमार यादव (SIRYAKUMAR YAV) ने ब्रेकफास्ट विथ चैंपियंस में बातचीत के दौरान बताया है कि उन्होंने जानबूझकर ऐसा नहीं किया बल्कि हो गया। उन्होंने बताया है कि वो मैच दोनों टीमों के लिए बहुत अहम था। विराट कोहली (VIRAT KOHLI) उस दिन बहुत स्लेजिंग कर रहे थे। उन्होंने खुद से कहा कि बिना बोले खुद पर ध्यान लगाना है। चाहे कुछ भी हो जाए बोलना नहीं है।

    सूर्यकुमार यादव (SIRYAKUMAR YAV) ने कहा कि जब गेंद उनके पास गई तो विराट कोहली ने इशारा किया तो मैं घूरने लगा। वह मैंने सोचकर नहीं किया खुद ब खुद हो गया। मैं चुईंगम चबा रहा था लेकिन उनके अंदाजे से बहुत डर लग रहा था। वो चुईंगम चबाते हुए आगे आ रहे थे न वो कुछ बोल रहे थे और न मैं। मुझे अंदर से आवाज आ रही थी कि भाई पैर पैड़ रहा हूं कुछ बोलना नहीं ।

    सूर्यकुमार यादव ने बताया बल्ला गिरा और मैंने चुरा ली आखें

    सूर्यकुमार यादव (SIRYAKUMAR YAV) आगे बताते हुए कहते  हैं कि इसी दौरान जब विराट कोहली मेरे ओर बढ़ रहे थे तो मेरा बल्ला अचानक गिर गया और मैंने नजरें चुरा लीं। फिर पूरे मैच में मैंने उनकी तरफ नहीं देखा। मैच में मैंने मैच जिताउ पारी खेली थी। मैच खत्म होने के बाद उन्होंने वो हैं मैदान पर चिंता न करें। इसके अगले ही साल टीम इंडिया में उनको डेब्यू का मौका मिला था।

    बता दें कि सूर्यकुमार यादव (SIRYAKUMAR YAV) इसी आईपीएल (IPL) के इस सीजन में भी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। अब तक उन्होंने 4 मैचों में 200 रन बनाए हैं, यह अलग बात है कि उनकी टीम मुंबई इंडियंंस अभी तक कोई मैच नहीं जीत सकी है।

  • IPL 2022, MI vs LSG: सूर्यकुमार यादव ने बताया क्या था मुंबई इंडियंस टीम का ऑक्शन प्लान, टीम के प्रदर्शन पर भी बोले

    मुंबई इंडियंस (MI) की लगातार 5 हार के बाद सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV)) का अजब गजब बयान सामने आया है। सूर्यकुमार ने कहा कि हम अच्छी क्रिकेट खेल रहे हैं। हमें घबराने की जरूरत नहीं है, अगर हम ऐसा करते रहे तो जल्द ही हमें पहली जीत मिल जाएगी। बता दें कि मुंबई इंडियंस (MI )की लगातार 5 हार के बाद उनके लिए प्ले ऑफ तक पहुंचना काफी कठिन हो गया है। ऐसे में सूर्यकुमार यादव के इस तरह के बयान अब सामने आ रहे हैं।

    ना खेलने की संभावना के बाद जोफ्रा आर्चर को 8 करोड़ में खरीदा

    मुंबई इंडियंस (MI) की टीम अपने शुरुआती 5 मैच गवां चुकी है। टीम की खराब गेंदबाजी के चलते टीम सेलेक्शन पर सवाल खड़ा हो। जोफ्रा आर्चर (JORFA ARCHER) के न खेलने की संभावना के बाद भी उनको 8 करोड़ रुपए में खरीदा गया है जबकि टीम में पहले से खेल रहे ट्रेंट बोल्ड (TRENT BOULT) को रिलीज कर दिया है।

    कुणाल पांडया (KUNAL PANDYA) व दीपक चाहर (DEEPAK CHAHAR) के बिना टीम की गेंदबाजी में वो पैनापन नहीं झलक रहा है। जसप्रीत बुमराह (JASPREET BUMRAH) को छोड़ दिया जाए तो डेनियल सैम्स, टाइमल मिल्स, बासिल थम्पी और जयदेव उनादकट की गेंदबाजी विरोधी टीमों को रोकने में नाकाम रही है। ऐसे में मुंबई इंडियंंस (MI) के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का बयान अजब-गजब ही कहा जा सकता है।

    सूर्यकुमार यादव ने कहा कि हम अगले 3-4 वर्षों के लिए तैयार कर रहे हैं टीम

    सूर्यकुमार यादव ने कहा कि

    “जैसा कि आपने नीलामी में देखा, हम अगले तीन-चार वर्षों के लिये इस टीम को तैयार कर रहे हैं, अगले कुछ वर्षों में आपको इस टीम से कुछ शानदार खिलाड़ी देखने को मिलेंगे। हम पहले मैच से अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं और टीम के लिये घबराने की जरूरत नहीं है।

    हम पिछले कुछ वर्षों से अच्छी प्रक्रिया का पालन कर रहे हैं और हम इस पर डटे हुए हैं। अगर हम ऐसा करते रहेंगे तो हमें अपनी पहली जीत मिल जाएगी। हमें सिर्फ मिलकर अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते जाना है। काफी चीजें सकारात्मक रहीं, आप डेवाल्ड और तिलक तथा अन्य कई नये चेहरों को देख सकते हो। “

  • वीरेंद्र सहवाग ने मुंबई इंडियंस की हार पर दिया फैंस को नाराज करने वाला बयान, इसे सुनकर आप भी रह जाएंगें दंग

    भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग (VIRENDRA SEHWAG) ने मुंबई इंडियंस (MI) की हार पर फैंस को नाराज करने वाला बयान दिया है। मुंबई इंडियंस (MI) बुधवार को आईपीएल के 15वें सीजन में अपना 5वां मैच गवां चुकी है। टीम को पंजाब किंग्स इलेवन (PBKS) ने 12 रनों से हाराया है। इस हार के बाद मुंबई का प्लेऑफ तक पहुंचना मुश्किल नजर आ रहा है। मुंबई इंडियंस (MI) की इस हार पर वीरेंद्र सहवाग (VIRENDRA SEHWAG) ने टीम को खरी-खरी सुनाई है।

    वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि दो रन आउट होना टीम के हार की वजह

    बुधवार को मुंबई इंडियंस (MI) 198 रनों का पीछा कर रही थी कि टीम के दो बल्लेबाज तिलक वर्मा (TILAK VERMA) व किरोन पोलार्ड (KIERON POLLARD) रन आउट हो गए। यहीं से मैच का रुख पलट गया। वीरेंद्र सहवाग (VIRENDRA SEHWAG) ने  एक क्रिकेट वेबसाइट से बातचीत करते हुए कहा है कि सूर्यकुमार यादव  (SURYA KUMAR YADAV) बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन उन्होंने दो बल्लेबाजों को आउट करा दिया। तिलक वर्मा (TILAK VERMA) आउट हो गए और किरोन पोलार्ड (KIERON POLLARD) भी रन आउट हो गए।

    पोलार्ड के रन आउट होने में पूरी गलती सूर्यकुमार यादव (SURAY KUMAR YADAV) की थी लेकिन मुझे लगता है कि तिलक वर्मा (TILAK VERMA) का रन आउट होना मैच का टर्निंग प्वाइंट बना। वो बिना जोखिम लिए बल्लेबाजी कर रहे थे, 20-30 रन और बना लेते तो पंजाब किंग्स (PBKS) खुद ही मैच छोड़ देती।

    वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि मुंबई इंडियंस के फैन बदल लें टीम

    वीरेंद्र सहवाग (VIRENDRA SEHWAG) ने बातचीत के दौरान एक सवाल के जवाब में कहा है कि मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को इस बार नीचे ही रहने दो। मुंबई फैंस अपनी फेवरेट टीम बदल लें, जब 2 खिलाड़ी रन आउट हो जाएंगे तो हार का झटका लेगा ही। तिलक वर्मा (TIKAL VERMA) और किरोन पोलार्ड (KIERON POLLARD) रन आउट हो गए।

    सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) अगर अंत तक खड़े रहते तो ओडियन स्मिथ (ODEAN SMITHG) अपने आखिरी ओवर में 25 रन भी लुटा देते। सहवाग ने कहा कि मुंबई के खिलाफ ओडियन स्मिथ (ODEAN SMITHG) का दिन था। उसने विकेट चटकाए, रन आउट किया। गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ उन्होंंने 2 गेंदों में 12 रन बनवा दिए थे लेकिन मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ मैच ओडियन स्मिथ (ODEAN SMITHG) ने ही पलटा।

  • IPL 2022, RCB vs MI: लगातार चौथी हार के बाद भड़के कप्तान रोहित शर्मा, बताया किस मोड़ पर हाथ से निकल गया मैच

    आज एमसीए स्टेडियम में आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 18वां मैच खेला गया. जहाँ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALLENGERS BANGALOR) और मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) की टीम आमने-सामने थी. जहाँ पर फाफ डू प्लेसिस (FAF DU PLESSIS) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. जिसके बाद मुंबई की टीम ने 20 ओवर में 151 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा आरसीबी (RCB) की टीम ने 7 विकेट से कर लिया. रोहित शर्मा ने हार की सबसे बड़ी वजह बतायी है.

    हार की सबसे बड़ी वजह पर बोले कप्तान रोहित शर्मा

    ipl-2022-rcb-vs-mi-stat ROHIT

    लगातार चौथी हार से कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) बेहद हताश हैं. पोस्ट मैच प्रेजेटेशन सेरेमनी में हिटमैन (HITMAN) ने कहा कि-

    “हम अपनी बल्लेबाजी को मजबूत करना चाहते थे, दुर्भाग्य से हमारे पास कुछ विदेशी खिलाड़ी अनुपलब्ध थे, इसलिए हमारे पास जो कुछ भी था उसमें से हम सर्वश्रेष्ठ हासिल करना चाहते थे. मैंने सिर्फ 26 रन बनाए, मैं ज्यादा से ज्यादा देर तक बल्लेबाजी करना चाहता था, लेकिन दुर्भाग्य से मैं गलत समय पर आउट हो गया. हम पहले विकेट की साझेदारी को बना रहे थे. हम लेकिन फिर गलत समय पर आउट हो गए, यह कुछ ऐसा है जो हमें थोड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.”

    रोहित शर्मा ने जमकर की सूर्यकुमार यादव की तारीफ

    IPL 2022 RCB vs MI rohit sharma

    हार के बाद भी कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि-

    “ सूर्या ने हमें दिखाया कि अगर आप समझदारी से बल्लेबाजी करते हैं रन बनाए जा सकते थे. कम से कम हमें 150 तक पहुंचाने का श्रेय सूर्या को जाता है, लेकिन हम जानते थे कि यह काफी नहीं होगा. हमने गेंद से विकेट लेने की कोशिश की लेकिन उन्होंने काफी समझदारी से बल्लेबाजी की. हम चाहते हैं कि हमारे कुछ बल्लेबाज लंबा टिक कर बल्लेबाजी करें, यह एक ऐसी चीज है जिस पर हम गौर कर रहे हैं, अगर हमें बोर्ड पर रन मिलते हैं तो गेंदबाजों को कुछ करना होगा.”

  • IPL 2022, RCB vs MI, STAT: इस मैच में बने 10 बड़े रिकॉर्ड, रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने रच दिया इतिहास

    आज एमसीए स्टेडियम में आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 18वां मैच खेला गया. जहाँ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALLENGERS BANGALOR) और मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) की टीम आमने-सामने थी. जहाँ पर फाफ डू प्लेसिस (FAF DU PLESSIS) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. जिसके बाद मुंबई की टीम ने 20 ओवर में 151 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा आरसीबी (RCB) की टीम ने 7 विकेट से कर लिया. इस मैच में 10 बड़े रिकॉर्ड्स बने हैं. रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) और सुर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) ने कई बड़े रिकॉर्ड्स बनाए हैं.

    इस मैच में बने 10 बड़े रिकॉर्ड बने हैं, रोहित शर्मा और सुर्यकुमार यादव ने कई बड़े रिकॉर्ड्स बनाए

    1. दिनेश कार्तिक (DINESH KARTHIK) दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज बने हैं, जिन्होंने आईपीएल में 200 मैच खेले हैं. उनसे पहले महेंद्र सिंह धोनी ने ऐसा कारनामा किया है.

    2. विराट कोहली (VIRAT KOHLI) दूसरे खिलाड़ी बने हैं जिन्होंने आईपीएल में 550 चौके लगाए हैं. वो एक टीम के लिए ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं.

    3. रोहित शर्मा तीसरे खिलाड़ी बने हैं, जिन्होंने आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए 4500 रन बनाए हैं.

    4. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और मुंबई इंडियंस की टीमों के बीच 30 मैच खेले गए हैं. जिसमें मुंबई ने 17 मैच जीता है, जबकि आरसीबी ने 13 मैच अपने नाम किया है.

    5. रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने एक चौका लगाते ही मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में 400 चौके लगाए हैं.

    6. सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) ने आज टी20 क्रिकेट में अपने 200 मैच पूरे कर लिए हैं.

    ipl-2022-rcb-vs-mi FORTH LOSE

    7. अनुज रावत (ANUJ RAWAT) ने आज आईपीएल में पहला अर्धशतक लगाया है.

    8. डेवाल्ड ब्रेविस ने आज आईपीएल में अपना पहला विकेट हासिल किया है.

    9. सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) ने आज आईपीएल में अपना 15वां अर्धशतक लगाया है.

    10. मुंबई इंडियंस आज आईपीएल 2022 में लगातार चौथा मैच हारी है.

Exit mobile version