सूर्यकुमार यादव ने बताया क्या था मुंबई इंडियंस टीम का ऑक्शन प्लान

IPL 2022, MI vs LSG: सूर्यकुमार यादव ने बताया क्या था मुंबई इंडियंस टीम का ऑक्शन प्लान, टीम के प्रदर्शन पर भी बोले

सूर्यकुमार यादव ने बताया क्या था मुंबई इंडियंस टीम का ऑक्शन प्लान

मुंबई इंडियंस (MI) की लगातार 5 हार के बाद सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV)) का अजब गजब बयान सामने आया है। सूर्यकुमार ने कहा कि हम अच्छी क्रिकेट खेल रहे हैं। हमें घबराने की जरूरत नहीं है, अगर हम ऐसा करते रहे तो जल्द ही हमें पहली जीत मिल जाएगी। बता दें कि मुंबई इंडियंस (MI )की लगातार 5 हार के बाद उनके लिए प्ले ऑफ तक पहुंचना काफी कठिन हो गया है। ऐसे में सूर्यकुमार यादव के इस तरह के बयान अब सामने आ रहे हैं।

ना खेलने की संभावना के बाद जोफ्रा आर्चर को 8 करोड़ में खरीदा

मुंबई इंडियंस (MI) की टीम अपने शुरुआती 5 मैच गवां चुकी है। टीम की खराब गेंदबाजी के चलते टीम सेलेक्शन पर सवाल खड़ा हो। जोफ्रा आर्चर (JORFA ARCHER) के न खेलने की संभावना के बाद भी उनको 8 करोड़ रुपए में खरीदा गया है जबकि टीम में पहले से खेल रहे ट्रेंट बोल्ड (TRENT BOULT) को रिलीज कर दिया है।

कुणाल पांडया (KUNAL PANDYA) व दीपक चाहर (DEEPAK CHAHAR) के बिना टीम की गेंदबाजी में वो पैनापन नहीं झलक रहा है। जसप्रीत बुमराह (JASPREET BUMRAH) को छोड़ दिया जाए तो डेनियल सैम्स, टाइमल मिल्स, बासिल थम्पी और जयदेव उनादकट की गेंदबाजी विरोधी टीमों को रोकने में नाकाम रही है। ऐसे में मुंबई इंडियंंस (MI) के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का बयान अजब-गजब ही कहा जा सकता है।

सूर्यकुमार यादव ने कहा कि हम अगले 3-4 वर्षों के लिए तैयार कर रहे हैं टीम

सूर्यकुमार यादव ने कहा कि

“जैसा कि आपने नीलामी में देखा, हम अगले तीन-चार वर्षों के लिये इस टीम को तैयार कर रहे हैं, अगले कुछ वर्षों में आपको इस टीम से कुछ शानदार खिलाड़ी देखने को मिलेंगे। हम पहले मैच से अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं और टीम के लिये घबराने की जरूरत नहीं है।

हम पिछले कुछ वर्षों से अच्छी प्रक्रिया का पालन कर रहे हैं और हम इस पर डटे हुए हैं। अगर हम ऐसा करते रहेंगे तो हमें अपनी पहली जीत मिल जाएगी। हमें सिर्फ मिलकर अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते जाना है। काफी चीजें सकारात्मक रहीं, आप डेवाल्ड और तिलक तथा अन्य कई नये चेहरों को देख सकते हो। “

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version