IPL 2022, RCB vs MI: लगातार चौथी हार के बाद भड़के कप्तान रोहित शर्मा, बताया किस मोड़ पर हाथ से निकल गया मैच

By Aditya tiwari On April 10th, 2022
IPL 2022, LSG vs MI: रोहित शर्मा ने बताई लगातार हार की सबसे बड़ी वजह, कहा इस मोड़ पर हाथ से निकल गया मुकाबला

आज एमसीए स्टेडियम में आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 18वां मैच खेला गया. जहाँ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALLENGERS BANGALOR) और मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) की टीम आमने-सामने थी. जहाँ पर फाफ डू प्लेसिस (FAF DU PLESSIS) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. जिसके बाद मुंबई की टीम ने 20 ओवर में 151 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा आरसीबी (RCB) की टीम ने 7 विकेट से कर लिया. रोहित शर्मा ने हार की सबसे बड़ी वजह बतायी है.

हार की सबसे बड़ी वजह पर बोले कप्तान रोहित शर्मा

ipl-2022-rcb-vs-mi-stat ROHIT

लगातार चौथी हार से कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) बेहद हताश हैं. पोस्ट मैच प्रेजेटेशन सेरेमनी में हिटमैन (HITMAN) ने कहा कि-

“हम अपनी बल्लेबाजी को मजबूत करना चाहते थे, दुर्भाग्य से हमारे पास कुछ विदेशी खिलाड़ी अनुपलब्ध थे, इसलिए हमारे पास जो कुछ भी था उसमें से हम सर्वश्रेष्ठ हासिल करना चाहते थे. मैंने सिर्फ 26 रन बनाए, मैं ज्यादा से ज्यादा देर तक बल्लेबाजी करना चाहता था, लेकिन दुर्भाग्य से मैं गलत समय पर आउट हो गया. हम पहले विकेट की साझेदारी को बना रहे थे. हम लेकिन फिर गलत समय पर आउट हो गए, यह कुछ ऐसा है जो हमें थोड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.”

रोहित शर्मा ने जमकर की सूर्यकुमार यादव की तारीफ

IPL 2022 RCB vs MI rohit sharma

हार के बाद भी कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि-

“ सूर्या ने हमें दिखाया कि अगर आप समझदारी से बल्लेबाजी करते हैं रन बनाए जा सकते थे. कम से कम हमें 150 तक पहुंचाने का श्रेय सूर्या को जाता है, लेकिन हम जानते थे कि यह काफी नहीं होगा. हमने गेंद से विकेट लेने की कोशिश की लेकिन उन्होंने काफी समझदारी से बल्लेबाजी की. हम चाहते हैं कि हमारे कुछ बल्लेबाज लंबा टिक कर बल्लेबाजी करें, यह एक ऐसी चीज है जिस पर हम गौर कर रहे हैं, अगर हमें बोर्ड पर रन मिलते हैं तो गेंदबाजों को कुछ करना होगा.”

Tags: मुंबई इंडियस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव,
Exit mobile version