Tag: वीरेंद्र सहवाग

  • वीरेंद्र सहवाग लगातार दिनेश कार्तिक को मौका देने को लेकर टीम पर भड़के, बताया क्यों ऋषभ पंत को मिले मौका

    वीरेंद्र सहवाग लगातार दिनेश कार्तिक को मौका देने को लेकर टीम पर भड़के, बताया क्यों ऋषभ पंत को मिले मौका

    टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही थी। साउथ अफ्रीका के साथ हुए मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में खराब प्रदर्शन को लेकर दिनेश कार्तिक काफी ट्रोल किए जा रहे हैं। इस बीच वीरेंद्र सहवाग ने दिनेश कार्तिक को लेकर टिप्पणी की थी। दिनेश कार्तिक मैच में 15 गेदों पर 6 ही रन बना पाए। इसके बाद वह कुछ परेशान नजर आए। उनकी टी20 वर्ल्ड कप में खराब पारी के कारण उनको मैदान से बाहर जाने का रास्ता कप्तान रोहित शर्मा ने दिखाया।

    वीरेंद्र सहवाग ने दी पंत को अहमियत

    इसके बाद पूर्व दिग्गज खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग ने भी टिप्पणी की है। उन्होंने एक वेबसाइट के साथ बात करते हुए कहा कि

     ‘पहले दिन से ही पंत को टीम में होना चाहिए था. वो वहां टेस्ट क्रिकेट खेले हैं. वनडे खेले हैं और परफॉर्म किया है. दिनेश कार्तिक कब ऑस्ट्रेलिया में खेले हैं? ये कोई बैंगलोर का विकेट नहीं है। मैं आज भी यही कह रहा था कि हुड्डा की जगह पंत को खिलाते, उनको वहां खेलने का अनुभव है। उन्होंने गाबा का घमंड तोड़ा है। मैं तो सिर्फ राय दे सकता हूं, बाकी मैनेजमेंट जिसको भी खिलाए।’

    वीरेंद्र सहवाग के अनुसार ऑस्ट्रेलिया की पिच पर थोड़ा अंतर है, और कार्तिक ने कभी इस पिच पर नहीं खेला है। इसलिए उनका प्रदर्शन खराब रह गया। उनकी जगह ऋषभ पंत को खिलाना चाहिए।

    ऋषभ पंत का कैसा है परफॉर्मेंस

    ऋषभ पंत का ऑलओवर क्रिकेट करियर शानदार है लेकिन खासकर ऑस्ट्रेलिया की बात करें तो खेले 7 मैचों में 62 से ज्यादा की औसत से 624 रन बनाए हैं जिसमें 1 शतक और 2 अर्धशतक शामिल हैं। पंत का टी20 फॉर्मेट में प्रदर्शन ही उनकी बड़ी कमजोरी रहा है और इसीलिए वो प्लेइंग इलेवन से बाहर हैं। ऑस्ट्रेलिया में पहले खेल चुके हैं, इसलिए सहवाग खेल के लिए उनका नाम ले रहे हैं।

  • वीरेंद्र सहवाग ने पाकिस्तान टीम के लगातार 2 हार पर लिए जमकर मजे, पाकिस्तानी फैंस को लगी मिर्ची

    पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने भारत को हरा दिया था। इस साल भारत ने पाकिस्तान को हरा दिया और साथ ही तब से हर जगह चर्चाओं का माहौल गर्म कर दिया है। इस पर भारतीय खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट कर पाकिस्तान की खिल्ली उड़ा दी। दरअसल, पाकिस्तान की टीम 27 अक्टूबर को जिम्बाब्वे (ZIMBABVE) के साथ मैच खेल रही थी, इस मैच में 1 रन से उनको हार का सामना करना पड़ा था।

    पाकिस्तान की जिम्बाब्वे से हार के बाद दिया करारा जवाब

    पूर्व भारतीय खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग (VIRENDER SEHWAG) ने पाकिस्तान की हार के बाद मजेदार कमेंट किया और पाकिस्तान के जख्मों को हरा कर दिया है। पाक की हार के बाद वीरेंद्र सहवाग जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति के एक ट्विट को टैग करते हुए  लिखा ” हाहा राष्ट्रपति भी मस्त खेल गए”।

    टीम इंडिया से पहले मैच में 4 विकेट से पाकिस्तान की वर्ल्ड कप की पहली हार हुई थी। दूसरे मैच में पाकिस्तान की जिम्बाब्वे से 1 रन से हार हो गई। पाकिस्तान मैच जीतते जीतते हार गई इसके बाद इसी बीच वीरेंद्र सहवाग के कमेंट से पाकिस्तानी आवाम आग बबूला हो गई।

    सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी फैन को दिया करारा जवाब

    एक पाकिस्तानी फैन ने ट्वीट में लिखा कि “सहवाग भाई ज्यादा ना हंसो कौन सा वर्ल्ड कप जीत गए हो आप। दूसरो की हार से ज्यादा अपनी खुशी में खुश होना चाहिए। जीत जाओ तो खुशी मनाना।” इस पर वीरेंद्र सहवाग ने जवाब देते हुए लिखा- “23 को मना ली इससे बड़ी वाली”।

    https://twitter.com/Sehar__56/status/1585683993395343361?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1585683993395343361%7Ctwgr%5Ed9ba908b8adff0843e8c4b43383abfc1c44e2d58%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Ftrendbihar.com%2Fnews%2Fvirender-sehwag-on-pak-lose%2F

    भारत पाकिस्तान के बीच वैसे ही गरमा गर्मी का माहौल रहता है। ऐसे में वीरेंद्र सहवाग के ट्वीट के बाद तो ट्विटर पर पोस्ट वायरल सी हो रही है। पाकिस्तानी फैंस इस पोस्ट को नाराजगी से देख कर जवाब दे रहे हैं। इस पोस्ट का जवाब वीरेंद्र सहवाग भी बड़ी मजबूती से दे रहे हैं। भारत की जीत के बाद टीम इंडिया में काफी जोश दिखाई दे रहा है।

  • वीरेंद्र सहवाग ने लगातार टीवी तोड़ रहे पाकिस्तानी फैंस के लिए मजे, केविन पीटरसन ने भी दी अपनी प्रतिक्रिया

    टी20 वर्ल्ड कप (t20 World Cup) में भारत-पाकिस्तान का मैच मेलबर्न के मैदान में खेला गया था। इस मैच में पाकिस्तान की हार के बाद वीरेंद्र सहवाग (Virendra Sehwag) ने वहां के लोगों का टीवी तोड़ते वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इससे पहले भी कई मैचों में हार के बाद पाकिस्तान के लोग टीवी फोड़ चुके हैं। इसको लेकर सोशल मीडिया पर काफी मजाक होता है।

    वीरेंद्र सहवाग ने लिए पाकिस्तानी फैंस के मजे

    वीरेंद्र सहवाग ने अपने इंटाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर कर लिखा कि

    ” रिलैक्स पड़ोसियों, यह सिर्फ एक गेम है। आपने बहुत अच्छा प्रयास किया. हमारे यहां दीपावली है तो हम पटाखे फोड़ रहे हैं और आप बेवजह टीवी तोड़ रहे हैं. नहीं यार टीवी का क्या कसूर है’।

    वीडियो में लोगों ने फोड़ दी टीवी

    दरअसल वीडियो में भारत को जब 1 बॉल में 1 गेंद चाहिए था उस वक्त रविचंद्रन अश्विन ने शॉट मारकर रन ले लिया और भारत की जीत हो गई इस सीन को देखकर पाकिस्तान का शख्स टीव फोड़ देता है। पाकिस्तान में हार के बाद टीवी फोड़ने के कई किस्से पहले भी सुर्खियां बन चुके हैं।

    क्या हुआ था लास्ट ओवर में

    लास्ट ओवर में विराट कोहली को स्ट्राइक पर रखा गया। इसके बाद विराट ने छक्के लगाए और रनों को समेटने की कोशिश की। आखिरी ओवर में टीम पाकिस्तान ने प्रेशर में आकर मामला बिगाड़ दिया। पाकिस्तान के द्वारा निर्धारित 160 रनों के लक्ष्य को पूरा करने के लिए टीम इंडिया को आखिरी ओवर में जीत के लिए 16 रनों की दरकार थी। इस दौरान विराट कोहली और हार्दिक पांड्या की साझेदारी ने शानदार पारी खेल टारगेट पूरा कर लिया।

    वीरेंद्र सहवागन ने भी टीम इंडीया को मैच जीतने की बधाई भी दी। विराट कोहली और हार्दिक पांड्या की शानदार साझेदारी से ये जीत हासिल कर टीम इंडिया पूरी तरह गदगद नजर आ रही है।

     

  • IND vs PAK: वीरेंद्र सहवाग ने इस पाकिस्तान खिलाड़ी से भारतीय टीम को कर दिया सचेत, कहा इससे बचकर रहना

    वीरेंद्र सहवाग (Virendra Sehwag): भारत पाकिस्तान (IND vs  PAK) मैच की उल्टी गिनती लगभग शुरू हो चुकी है। ऐसे में दोनों टीम के प्रदर्शन को लेकर सभी दिग्गज अपने-अपने अनुभव शेयर कर रहे हैं। इसी बीच टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग (Virendra Sehwag) ने इस बार टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को लेकर भविष्यवाणी की है। अगर उनकी बात सही हुई तो भारत की परेशानी बढ़ सकती है। आइए आपको बताते हैं कि खिलाड़ी के प्रदर्शन को पसंद कर रहे हैं सहवाग-

    बाबर आजम की बल्लेबाजी की तारीफ

    पाकिस्तानी कप्तान और बल्लेबाज बाबर आजम को लेकर टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग (Virendra Sehwag) ने कहा कि वह जबरदस्त बैटिंग कर रहे हैं। उनकी बैटिंग को देखने में मजा आता है। इसी तरह भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली की बैटिंग देखकर भी शांति मिलती है। भारत-पाक मैच में दोनों ही धुरंधर खिलाड़ियों के प्रदर्शन का सबको इंतजार है। आपको बता दें कि इस वक्त बाबर आजम के साथ पाकिस्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान भी बेहद ही खतरनाक फॉर्म में चल रहे हैं।

    दोनों टीमों का है शानदार प्रदर्शन

    पाकिस्तान के साथ होने वाले मुकाबले से पहले टीम इंडिया ने वॉर्म अप मैच के दौरान बेहद ही शानदार खेल दिखाया। इस वक्त टीम इंडिया और पाकिस्तान अपनी अपनी तैयारियों में लगी हैं। टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ कमाल दिखाने के लिए पूरी इंडिया पूरी तरह तैयार है। भारतीय खिलाड़ियों को प्रदर्शन को लेकर भी सभी उत्सुक हैं। आखिर कौन सी टीम टी 20 वर्ल्ड कप जीतेगी ये जानने के लिए सभी बेताब है।

    बता दें कि 23 अक्टूबर को मेलबर्न के मैदान में भारत-पाक के महामुकाबले को देखने के लिए सभी तैयार हैं। भारत में मैच 1 बजकर 30 मिनट पर खेला जाएगा। इस मैच में बाबर आजम और रिजवान की जोड़ी पर फैंस की नजरें टिकी होंगी। वहीं सूर्यकुमार यादव की पारी का भी फैंस को उम्मीद है।

  • Rohit vs Sehwag vs sachin: रोहित शर्मा, वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर किसने सबसे तेज़ बनाये है 12000 रन? जानें कौन है बेस्ट

    टीम इंडिया (Team India) के नियमति कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने बीते एशिया कप 2022 (Asia Cup) में खेलते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर सलामी बल्लेबाज़ अपने 12000 अंतर्राष्ट्रीय रन पूरे कर लिए है। इस उपलब्धि को हासिल करने के बाद रोहित शर्मा मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar), सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar), वीरेंद्र सहवाग (Virendra Sehwag) जैसे कई खिलाड़ियों के क्लब में शामिल हो गए है।

    आज के इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे, कि इन तीनों में से सलामी बल्लेबाज़ के तौर पर किस बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज 12000 रन पूरे किए गए।

    रोहित शर्मा

    सबसे तेज 12000 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले ओपनर बल्लेबाजों की लिस्ट में भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान और ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) दूसरे नंबर पर हैं। 12000 रन पूरे करने के लिए उन्हें 276 पारियां खेलनी पड़ी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रोहित शर्मा के नाम सबसे अधिक इंटरनेशनल टी20 शतक, वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक दोहरे शतक जैसे और भी कई बड़े रिकॉर्ड मौजूद हैं।

    सचिन तेंदुलकर

    क्रिकेट के भगवान कहलाने वाले भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) द्वारा अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के दौरान कई रिकॉर्ड दर्ज किए गए हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के दौरान सचिन सबसे अधिक रन बनाने वाले और सबसे अधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं।

    सबसे तेज 12000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने का रिकॉर्ड बतौर ओपनर सचिन तेंदुलकर के नाम पर दर्ज है। उनके द्वारा मात्र 270 पारियों के दौरान इस आंकड़े को पार कर लिया था।

    वीरेंद्र सहवाग

    सबसे तेज 12000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने के मामले में भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (Virendra Sehwag) चौथे नंबर पर शामिल हैं, जिसके लिए उन्हें 312 पारियां खेलनी पड़ी।

    वीरेंद्र सहवाग का करियर काफी शानदार रहा है। टीम इंडिया के लिए वीरेंद्र सहवाग ने काफी महत्वपूर्ण योगदान दिया है, जिसे कभी भी किसी के द्वारा भुलाया नहीं जा सकता है।

  • वीरेंद्र सहवाग ने ‘Mankading’ आउट पर इंग्लिश फैंस को याद दिलाए नियम, कहा- ‘गोरे नियम बनाकर भूल जाते हैं’

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को सीरीज के तीसरे वनडे मैच में 16 रन से हराया। इस मुकाबले में चार्लोट डीन को दीप्ति शर्मा ने ‘मांकडिंग’ (Mankading) आउट कर दिया, जिसके बाद बहुत से इंग्लैंड क्रिकेट फैन सोशल मीडिया पर आपत्ति जता रहे हैं, लेकिन दिग्गज क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने सबकी बोलती बंद कर दी।

    3-0 से जीती सीरीज

    हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम ने तीसरे टी-20 मैच में इंग्लैंड को मात दिया और तीन मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। इंग्लैंड से पहले बल्लेबाजी का न्योता पाकर उतरी भारतीय टीम 45.4 ओवर में 169 रन पर ऑल आउट हुई। फिर भारतीय महिला टीम ने रेणुका सिंह की शानदार गेंदबाजी के दम पर में मेजबानों को 43.3 ओवर में 153 रन बनाए। रेणुका सिंह प्लेयर ऑफ द मैच रहे। उन्होंने 29 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए‌।

    मांकडिंग आउट का प्रयोग

    बीते कुछ वक्त के मांकडिंग आउट करना विवाद में रहा है। भारतीय महिला क्रिकेटर दीप्ति शर्मा ने इंग्लैंड के दिन को इसी तरह आउट किया। दीप्ति ने 44 ओवर की चौथी गेंद फेंकने के पहले ही सोचा समझा और डीन को रन आउट कर दिया। गेंद फेंके जाने से पहले ही दिन आगे निकल चुकी थी। दीदी ने तुरंत पलटते हुए उन्हें आउट किया और इंग्लैंड की पारी इतने में ही सिमट कर रह गई, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इंग्लैंड क्रिकेट फैंस पर आपत्ति जता रहे हैं।

    सहवाग ने किया सपोर्ट

    अब भारतीय टीम के पूर्व धुरंधर ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने सोशल मीडिया पर लोगों को कुछ नियम याद दिलाएं हैं। उन्होंने दो फोटो पोस्ट की कर के उनके कैप्शन में लिखा इंग्लैंड के कुछ लोगों को देख कर अच्छा लग रहा है जो हार गए। पहले तस्वीर पर लिखा था एक गेम ईजाद करो और उसके नियम भूल जाओ। दूसरी पर लिखा था 41.16.1 का पूरा नियम लिखा था जो रन आउट को लेकर है।

    इन सब में खास बात यह है कि दीप्ति शर्मा ट्विटर पर रविवार सुबह से ही ट्रेंडिंग टॉपिक बनी थी, कुछ यूजर उनका सपोर्ट किया कहीं ना उनको विरोध भी किया। इतना ही नहीं भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी उनका साथ दिया और बोला कि दीप्ति ने जो किया नियमों के अंतर्गत किया और मेरा काम खिलाड़ी को बैक करना है दीप्ति ने इस मैच में विकेट भी लिया।

    Read More-Ashish Nehra ने मात्र 15 मिनट में बनाया था शादी का प्लान, इस तरह पूरी हुई थी लव स्टोरी

  • Legends League Cricket 2022: वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर लीजेंड्स लीग के पहले मैच में होंगे आमने-सामने, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

    17 अक्टूबर से लीजेंड्स लीग क्रिकेट का दूसरा सीज़न (Legends League Cricket 2022) दूसरा सीजन चालू हो रहा है। इस सीजन में पहला मैच वीरेंद्र सहवाग की कप्तानी वाली को गुजरात जायंट्स और गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) की कैप्टन्सी वाली इंडियन कैप्टन के बीच में मैच होगा। इस मैच को ईडन गार्डन कोलकाता में खेला जाने वाला है। पिछले साल की तरह इस बार भी इस मैच के लिए फैंस के लिए बहुत उत्साहित हैं। पहले मैच में दोनों ही टीमें इस प्लेइंग इलेवन के साथ सामने आएंगी। आइए जानते हैं।

    इंडियन कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन

    गंभीर के इंडियन कैपिटल्स टीम में सबसे पहले कप्तान गौतम गंभीर करेंगे तो वहीं उनके साथ ओपनिंग की जिम्मेदारी लियाम प्लंकेट लेंगे। नंबर 3 पर मशरफे मुर्तुजा दिखाई देंगे। मिडिल ऑर्डर जैक कैलिस संभालेंगे। नंबर पांच पर रवि बोपारा। 6 पर दिनेश रामदीन और 7 पर रॉस टेलर से निश्चित तौर पर दिखाई देंगे। तो वहीं गेंदबाजी की जिम्मेदारी मिचेल जॉनसन, अजंता मेंडिस, प्रवीण तांबे और पंकज सिंह करेंगे।

    इंडियन कैपिटल की संभावित प्लेइंग 11

    कप्तान गौतम गंभीर, रवि बोपारा, दिनेश रामदीन, लियाम प्लंकेट, मशरफे मुर्तज़ा, जैक कैलिस, रॉस टेलर, मिचेल जॉनसन, अजंता मेंडिस, प्रवीन तांबे, पंकज सिंह।

    गुजरात जांयट्स की टीम

    ओपनिंग वीरेंद्र सहवाग करेंगे जो की टीम के कैप्टन हैं। उनके साथ क्रिस गेल बल्लेबाजी करेंगे वही नंबर तीन पर लेंडल सिमंस दिखाई देंगे। मिडिल ऑर्डर पार्थिव पटेल संभालेंगे। नंबर पांच पर मनविंदर बिस्ला, 6 पर स्टुअर्ट बिन्नी और 7 पर केविन ओबरॉन नजर आएंगे। टीम में गेंदबाजी मिचेल मैक्लेनधन,अशोक डिंडा, जोगिंदर शर्मा और ग्रीम स्वान संभालेंगे।

    गुजरात जांयट्स की संभावित प्लेइंग 11

    कप्तान वीरेंद्र सहवाग, क्रिस गेल, लेंडल सिमंस, केविन ओबरॉन, पार्थिव पटेल, मनविंदर बिस्ला, स्टुअर्ट बिन्नी, मिचेल मैक्लेनघन, जोगिंदर शर्मा, ग्रीम स्वान।

    इसे भी पढ़ें- INM vs WOG: लीजेंड्स लीग क्रिकेट के स्पेशल मैच में इंडिया महाराजा ने 6 विकेट से हराया वर्ल्ड जायंट्स को, पंकज सिंह और युसूफ पठान बने हीरो

  • IM vs WG: “अपून को ये टी20 वर्ल्ड कप में चाहिए”- इंडिया महाराजा में भारतीय दिग्गजों को खेलता देख फैंस ने मचाया तूफान

    इंडिया महाराजाः  लीजेंड्स लीग क्रिकेट (LEGENDS CRICKET LEAGUE) की शुरूआत आज 16 सितंबर से हो चुकी हैं। आज हमें एक बार फिर लीजेंड्स का शानदार शो देखने मिल रहा हैं। आज का खास मैच  इंडिया महाराजस (INDIA MAHARAJAS) और वर्ल्ड जायंट्स (WORLD GIANTS) के बीच ईडन गॉर्डन (EDEN GARDEN) में खेला जा रहा हैं। यह मैच कपिल देव (KAPIL DEV) के खुशी फाऊंडेशन के लिए खेला जाएगा जो गर्ल चाइल्ड एजुकेशन को सपोर्ट करेगी।

    इस मैच में इंडिया कप्तान हरभजन सिंह ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। इंडिया महाराजा ने वर्ल्ड जायंट्स को 170 रनों पर रोक दिया हैं। आज भारतीय दिग्गज खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर फैंस के कैसे रिएक्शन हैं। आइए आपको दिखाते हैं-

    इंडिया महाराजा के प्रदर्शन को देखकर फैंस ने दिए मज़ेदार रिएक्शन

    आज बड़े समय बाद भारतीय फैंस अपने लीजेंड्स को देखते हुए नजर आए। आज के मैच में लीजेंड्स को खेलता हुआ देख फैंस कहने लगे कि समय बदल गए हालत बदल गया। लेकिन कुछ नहीं बदला तो वह इनका क्रिकेट हैं। भारतीय गेंदबाजों की थोड़ी पिटाई जरूर हुई।

    गेंदबाज अपना खेल दिखाते हुए नजर आए जिसके लिए वे जाने जाते हैं। अशोक डिंडा जिन्होने शानदार गेंदबाजी की लेकिन रन आज भी  वह उतने ही देते नजर आए जैसा वह पहले देते थे। मोहम्मद कैफ ने आज 2 विकेट लिया।

    पंकज सिंह आज अपने गेंद के कमाल से 5 विकेट अपने नाम करते दिखे। जिसके बाद फैंस उन्हें टी20 वर्ल्ड कप में देखने की मांग करने लगे। क्रिकेट फैंस सोशल मीडिया में भारतीय लीजेंड्स को देखकर अपने धमाकेदार रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं।

    यहां देखें फैंस के रिएक्शन

    https://twitter.com/BSharan_6/status/1570802465834139649?s=20&t=JFupdWcK2pgq1QYebryP7Q

    https://twitter.com/KabeerAryan18/status/1570798282473086976?s=20&t=JFupdWcK2pgq1QYebryP7Q

    https://twitter.com/BadaltaYouth/status/1570795904311099392?s=20&t=JFupdWcK2pgq1QYebryP7Q

  • लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2022 का आगाज आज से पहले दिन खेला जाएगा यह खास मैच, जानें टूर्नामेंट में भाग लेने वाली सभी टीमों के स्कॉवड के बारे में

    लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2022:  लीजेंड्स लीग क्रिकेट (LEGENDS CRICKET LEAGUE) की शुरूआत जल्द ही 17 सितंबर से होने वाली हैं। लीजेंड्स लीग क्रिकेट में विश्व के बड़े-बड़े दिग्गज क्रिकेटर हिस्सा लेने वाले हैं। हमें एक बार फिर लीजेंड्स का शानदार शो देखने मिलेगा। जिनमें वीरेंद्र सहवाग (VIRENDER SEHWAG), हरभजन सिंह (HARBHAJAN SINGH), गौतम गंभीर (GAUTAM GAMBHIR) और क्रिस गेल (CHRIS GAYLE) जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। इस लीग में 4 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं।

    जिनमें गुजरात जायंट्स (GUJRAT GIANTS), मणिपाल टाइगर्स (MANIPAL TIGERS), इंडिया कैपिटल्स (INDIA CAPITALS) और भिलवाड़ा किंग्स (BHILWARA KINGS)  शामिल हैं। लीग में पहली बार महिला अंपायर अंपायरिंग करते हुए नजर आएंगी। लीजेंड्स लीग क्रिकेट की शुरूआत आज 16 सितंबर को एक प्रदर्शनी मैच से होगी।

    जो इंडिया महाराजस (INDIA MAHARAJAS) और वर्ल्ड जायंट्स (WORLD GIANTS) के बीच ईडन गॉर्डन (EDEN GARDEN) में खेला जाएगा।यह मैच कपिल देव (KAPIL DEV) के खुशी फाऊंडेशन के लिए खेला जाएगा जो गर्ल चाइल्ड एजुकेशन को सपोर्ट करेगी। आज हम आपको सभी टीमों के टीम मेंबर से मिलवाने वाले हैं।

    16 सितंबर को होने वाले खास मैच की टीमें

    इंडिया महाराजस टीमः

    वीरेंद्र सहवाग (कप्तान), मोहम्मद कैफ, यूसुफ पठान, सुब्रमण्यम बद्रीनाथ, इरफान पठान, पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), स्टुअर्ट बिन्नी, एस श्रीसंत, हरभजन सिंह, नमन ओझा (विकेटकीपर), अशोक डिंडा, प्रज्ञान ओझा, अजय जडेजा, आरपी सिंह , जोगिंदर शर्मा, रितिंदर सिंह सोढ़ी।

    वर्ल्ड जायंट्स टीमः

    जैक्स कालिस (कप्तान), लेंडल सिमंस, हर्शल गिब्स, सनथ जयसूर्या, मैट प्रायर (विकेटकीपर), नाथन मैकुलम, जोंटी रोड्स, मुथैया मुरलीधरन, डेल स्टेन, हैमिल्टन मसाकाद्जा, मशरफे मुर्तजा, असगर अफगान, मिशेल जॉनसन, ब्रेट ली, केविन ओ को शामिल किया। ब्रायन, दिनेश रामदीन (विकेटकीपर)।

    17 सितंबर से होने वाले लीजेंड्स लीग क्रिकेट की 4 टीमें

    गुजरात जायंट्स: वीरेंद्र सहवाग (कप्तान), क्रिस गेल, पार्थिव पटेल, अजंता मेंडिस, मनविंदर बिस्ला, लेंडल सिमंस, रिचर्ड लेवी, मिशेल मैक्लेनाघन, स्टुअर्ट बिन्नी, केविन ओ ब्रायन, अशोक डिंडा, जोगिंदर शर्मा, ग्रीम स्वान, क्रिस ट्रेमलेट और एल्टन चिगुंबुरा।

    मणिपाल टाइगर्स: हरभजन सिंह (कप्तान), परविंदर अवाना, वीआरवी सिंह, इमरान ताहिर, ब्रेट ली, मुथैया मुरलीधरन, फिल मस्टर्ड, मोहम्मद कैफ, रेयान साइडबॉटम, लांस क्लूजनर, दिमित्री मस्कारेनहास, रोमेश कालुवितरण, रितिंदर सोढ़ी, कोरी एंडरसन और डैरेन सैमी।

    इंडिया कैपिटल्स: गौतम गंभीर (सी), लियाम प्लंकेट, रजत भाटिया, हैमिल्टन मसाकाद्जा, मशरफे मुर्तजा, जॉन मूनी, रवि बोपारा, प्रवीण तांबे, दिनेश रामदीन, असगर अफगान, मिशेल जॉनसन, प्रोस्पर उत्सेया, रॉस टेलर, जैक्स कैलिस, अजंता मेंडिस और पंकज सिंह।

    भीलवाड़ा किंग्स: इरफान पठान (कप्तान), यूसुफ पठान, निक कॉम्पटन, श्रीसंत, शेन वॉटसन, टिम ब्रेसनन, ओवैस शाह, मोंटी पनेसर, नमन ओझा, विलियम पोर्टरफील्ड, फिदेल एडवर्ड्स, समित पटेल, मैट प्रायर, टीनो बेस्ट और सुदीप त्यागी।

  • वह 3 खिलाड़ी जिनमें दिखती हैं विस्फोटक वीरेंद्र सहवाग की झलक, एक तो गेंदबाजों के सामने मचाता हैं गदर

    भारतीय खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग (VIRENDER SEHWAG) का करियर कितना शानदार रहा हैं यह बाद हम सब जानते हैं। भारत के लिए सबसे बड़े मैच विनर रहने का साथ-साथ वीरेंद्र सहवाग ने कई युवाओं को प्रेरणा दी हैं। वीरेंद्र सहवाग ने अपनी मौजूदगी से विश्व क्रिकेट में भी गहरी छाप छोड़ी हैं। सहवाग के सामने गेंदबाज भी थर्र-थर्र कांपने लगते थे।

    वीरू पाजी टीम इंडिया में ओपनिंग बल्लेबाज थे, अगर ओपनिंग करते वक्त उनका बल्ला बोलना शुरू करता था तो वह भारत के जीत का कारण बन जाता था। आज सहवाग को संन्यास लिए काफी साल बीते गए हैं। लेकिन आज भी क्रिकेट फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं।

    वीरू पाजी जल्द ही लीजेंड्स क्रिकेट लीग में नजर आएंगे। लेकिन आज हम आपको ऐसे 3 खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं। जिनके अंदर वीरेंद्र सहवाग की झलक दिखाई देती हैं।

    1. पृथ्वी शॉ

    भारतीय खिलाड़ी पृथ्वी शॉ (PRITHVI SHAW)  एक शानदार खिलाड़ी हैं। उनकी शानदार बल्लेबाजी को हमने अंडर-19, आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में देखा हैं। पृथ्वी शॉ भी एक ओपनिंग बल्लेबाज हैं। हालांकि पृथ्वी अभी भारतीय टीम से बाहर हैं। लेकिन उम्मीद हैं वह जल्द ही टीम में अपनी जगह बनाते हुए नजर आएंगे। पृथ्वी जिस तरह से बल्लेबाजी करते हैं, उनमें वीरेंद्र सहवाग की ही झलक दिखाई देती हैं।

    अपने विस्फोटक बल्लेबाजी से पृथ्वी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए नजर आते हैं। वीरूेंद्र सहवाग की तरह पृथ्वी का हैंड आई कॉडिनेशन काफी ज्यादा अच्छा हैं। आईपीएल में पृथ्वी का स्ट्राइक रेट 145 हैं। पृथ्वी अक्सर अपने बल्लेबाजी से फैंस को वीरू पाजी की याद दिलाया करते हैं।

    2. क्रिस लिन

    आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज (CHRIS LYNN) की गिनती आस्ट्रेलिया के सबसे शानदार बल्लेबाजों में होती हैं। उनका शानदार करिश्मा हमने आईपीएल में भी साल दरसाल देखा ही हैं। लेकिन आस्ट्रेलियाई टीम में अपने पैर ठीक से क्रिस जमा नहीं सकें। लेकिन आस्ट्रेलिया और आईपीएल में खेली गई उनकी हर पारियां शानदार ही रही हैं।

    क्रिस लिन की पारियां भारतीय दिग्गज खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग की याद दिलाया करती हैं। क्रिस लिन ने वनडे में 131 के स्ट्राइक रेट और आईपीएल में 140 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की हैं।

    3. जेसन रॉय

    इंग्लैंड के खिलाड़ी जेसन रॉय (JASON ROY) की बल्लेबाजी का तो हर कोई फैन हैं। जेसन रॉय अपनी बल्लेबाजी से मैदान में समां ही बांध देते हैं। ओपनिंग करते हुए भी यह खिलाड़ी गद्दर मचाते हुए नजर आते हैं। जेसन रॉय पहली गेंद से ही अपना कातिलाना अंदाज दिखाना शुरू कर देते हैं। जैसा कि वीरेंद्र सहवाग किया करते थे।

    जेसन रॉय की यह खूबी फैंस को वीरेंद्र सहवाग की याद दिलाती हैं। अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मशहूर जेसन रॉय वनडे मैचों में 106.09 के स्ट्राइक रेट और टी20 में 137 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए नजर आते हैं।

Exit mobile version