IND vs SA: दिनेश कार्तिक को हटा ऋषभ पंत से विकेटकीपिंग कराया लास्ट के 5 ओवर, रोहित शर्मा ने आखिर ऐसा क्यों किया

By Tanu Chaturvedi On October 31st, 2022
दिनेश कार्तिक की जगह कप्तान रोहित शर्मा ने ऋषभ पंत को ग्राउंड भेजा

टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच खेला गया। शाम 4:30 बजे से पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम (OPTUS STADIUM) में खेला जा रहा था। इस मैच में भारत को 2 मैचों में जीत के बाद साउथ अफ्रीका से 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में बल्लेबाजी का कुछ खास कमाल टीम इंडिया के किसी बल्लेबाज ने नहीं दिखाया है।

दिनेश कार्तिक (Dinesh kartik) इस टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में अब तक बल्ले से ज्यादा कमाल दिखाते हुए नजर नहीं आए हैं, लेकिन विकेट कीपिंग करते हुए वह शानदार कैच पकड़ते हुए नजर आ रहे हैं। आज साऊथ अफ्रीका के खिलाफ दिनेश कार्तिक ने मोहम्मद शमी की गेंद में शानदार कैच पकड़कर आउट किया था।

दिनेश कार्तिक की जगह ऋषभ पंत को भेजा गया

इस कैच के बाद कार्तिक अपने टेलबोन यानि की कमर के निचले हिस्से को दर्द से कहराते हुए पकड़ते हुए दिखे। इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा ने ऋषभ पंत को लास्ट ओवर में आखिरी 5 ओवर में के लिए मैदान में उतारा। फिलहाल स्थिति साफ नहीं है कि दिनेश कार्तिक को क्या हुआ जो उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ गया।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ कैसी रही पारी

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सूर्यकुमार यादव के 68 रनों के चलते 133 रनों का लक्ष्य साउथ अफ्रीका को दिया। सारे बल्लेबाज आज की पारी में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। आज विराट कोहली, रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या जैसे बल्लेबाज भी फेल होते हुए नजर आए हैं। अर्शदीप सिंह के गेंद से अच्छी शुरूआत दी, 10 ओवरों तक भारत गेम में ही थी लेकिन फिर एडम मॉर्करम और डेविड मिलर के बीच हुई 76 रनों की साझेदारी की। इस मैच में टीम इंडिया की 5 विकेट से हार हो गई। टीम को हार का सामना करना पड़ा, इस बात से फैंस काफी निराश हैं।

Tags: ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, रोहित शर्मा,
Exit mobile version