टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में खेल रहे भारतीय टीम के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। बीते रविवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच के दौरान दिनेश कार्तिक को पीठ में चोट लगी। जिसके बाद से उनका एडिलेड में बांग्लादेश के खिलाफ मैच में खेलना संदिग्ध हो गया है।
दिनेश कार्तिक अभी तक टूर्नामेंट में बल्लेबाजी में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं और साउथ अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ भी उन्होंने 15 गेंद पर केवल छह रन बनाए। दिनेश की पीठ की चोट इतनी गंभीर है कि अब कयास लगाए जा रहे है कि वो वर्ल्ड कप से बाहर हो सकते हैं। जिस पर तेज गेंदबाज ने भुवनेश्वर कुमार (BHUVNEWAR KUMAR) ने बड़ा अपडेट दिया है।
टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होंगे दिनेश कार्तिक?
बीते रविवार को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप 30वां मैच खेला गया। इस मुकाबले में टीम इंडिया को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। वहीं इस मैच के दौरान 37 साल के दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) चोटिल हो गए थे। बता दें कि साउथ अफ्रीकी पारी के 15 ओवर के बाद कार्तिक दर्द से कराहते हुए दिखे। उन्होंने अपनी पीठ पकड़ ली और घुटनों के बल बैठ गए।
फिजियो तुरंत ही उनके पास पहुंचे और कुछ देर बाद कार्तिक उनके साथ ही वापस पवेलियन लौट गए। जिस पर भुवनेश्वर कुमार ने बड़ा अपडेट देते हुए कहा कि,
”उनके साथ पीठ से जुड़ा कोई मामला है। फिजियो की रिपोर्ट मिलने के बाद ही इस बारे में स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकता है।”
टी20 वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच बांग्लादेश से
टी20 वर्ल्ड कप में भारत को अपना अगला मैच 2 नवंबर को बांग्लादेश के खिलाफ एडिलेड में खेलना है। भारत इस मुकाबले को जीतकर सेमीफाइल में पहुंचने की राह आसान करना चाहेंगा। ऐसे में दिनेश कार्तिक के पास फिट होने के लिए बहुत कम समय है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में आखिरी पांच ओवरों में कार्तिक की जगह ऋषभ पंत ने विकेटकीपिंग की। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि कप्तान रोहित शर्मा डीके जगह ऋषभ पंत को अपनी एकदश में शामिल करते है या नहीं।
