PAK vs NED: बारिश के चलते खुलेगा पाकिस्तान और जिम्बाब्वे का खाता, जानें क्या कहती हैं पर्थ की मौसम रिपोर्ट

By Twinkle Chaturvedi On October 29th, 2022
पाकिस्तान

टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 में 30 अक्टूबर का दूसरा मुकाबला पाकिस्तान (PAKISTAN) और नीदरलैंड्स (NEITHERLANDS) के बीच पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम (OPTUS STADIUM) में दोपहर 12ः30 बजे से खेला जाएगा। दोनों ही टीमों का टी20 वर्ल्ड कप में अब तक बुरा हाल हैं। पाकिस्तान जिसने अपना पिछला मुकाबला जिम्बाब्वे (ZIMBABVE) से 1 रन से हारा था वहीं नीदरलैंड्स अपना पिछला मुकाबला भारत (INDIA) से 56 रनों से हार कर आ रही हैं। दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला काफी ज्यादा अहम हैं।

क्योंकि यहां से एक जीत उनको आगे और हार टूर्नामेंट से बाहर कर सकती हैं। नीदरलैंड्स की बात करें तो टीम की गेंदबाजी मजबूत नजर आती है, वहीं गेंदबाजी पाकिस्तान की टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बेस्ट हैं। उनके बल्लेबाजों के चलते टीम को बार-बार शर्मिंदा होना पड़ रहा हैं। दोनों के बीच इस अहम मुकाबले में मौसम सबसे बड़ा रोल अदा करेगी। आइए जानते हैं कि इस मुकाबले के दौरान पर्थ के मौसम का क्या हाल रहेगा।

पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड्स पर्थ मौसम रिपोर्ट

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में बारिश ने अपना ही खेल खेलना शुरू कर दिया। वर्ल्ड कप को शुरू हुए ज्यादा समय नहीं हुए हैं लेकिन अब तक 3 मैच रद्द हो चुके हैं। जिसके चलते बाकी मैचों को लेकर फैंस और खिलाड़ियों के मन में चिंता के बादल छाए हुए हैं। पाकिस्तान और नीदरलैंड्स का मैच पर्थ में खेला जाएगा।

पाक ने अपना पिछला मुकाबला जिम्बाब्वे के साथ यहीं खेला था जिसमें 1 रन से हार झेलनी पड़ी थी। दोनों ही टीमें ना तो अब जीत से और ना ही बारिश से अपना खाता खोल पायी हैं। पर्थ का मैदान बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों का ही समर्थन करता हैं।

मौसम रिपोर्ट के अनुसार 30 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के पर्थ शहर का तापमान दिन में 16 डिग्री सेल्सियस और रात में गिरकर 8 डिग्री सेल्सियस रहेगा। बारिश की संभावना लगभग 80 प्रतिशत जताई जा रही हैं जिसके चलते बिना किसी खलल के हमें एक शानदार मैच देखने की उम्मीद बिल्कुल नहीं जताई जा रही हैं मैच बारिश से प्रभावित होते हुए नजर आ सकता हैं। इस दिन नमी 72 प्रतिशत रहने की भविष्यवाणी जताई गई हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

नीदरैलैंड्स टीमः  मैक्स ओडोड, विक्रमजीत सिंह, बास डी लीड, कॉलिन एकरमैन, टॉम कॉपर, स्कॉट एडवर्ड्स, टिम प्रिंगल, टिम वैन डेर गुग्टेन, फ्रेड क्लासेन, पॉल वैन मीकरन, रूलोफ वैन डेर मेरवे।

पाकिस्तान टीमः मोहम्मद रिजवान, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद नवाज, इफ्तिखार अहमद, शान मसूद, असिफ अली, हैदर अली, शादाब खान, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हरिस रौफ।

Tags: टी20 वर्ल्ड कप 2022, पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड्स, बाबर आजम, स्कॉट एडवर्ड्स,
Exit mobile version