Tag: वीरेंद्र सहवाग

  • Virendra Sehwag ने चुना IPL 16 के टॉप 5 बल्लेबाज, दिग्गज खिलाड़ियो को इंग्रोर करके युवाओं का नाम किया शामिल

    Virendra Sehwag ने चुना IPL 16 के टॉप 5 बल्लेबाज, दिग्गज खिलाड़ियो को इंग्रोर करके युवाओं का नाम किया शामिल

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) अपने अंतिम पड़ाव पर है, आपको बता दें कि आगामी रविवार यानी कल इंडियन प्रीमियर लीग का आखरी और फाइनल मुकाबला गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग के बीच खेला जाएगा। जिसके लिए दोनों ही टीमों ने अपनी अपनी कमर कस ली है। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) के इस टूर्नामेंट में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से ना सिर्फ फैंस को बल्कि कई दिग्गज क्रिकेटरों को भी प्रभावित किया है।

    ऐसे में इन्हीं में से पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने आईपीएल 2023 (IPL 2023) के अपने टॉप 5 बल्लेबाज चुने है जिसमें रिंकू सिंह से लेकर यशस्वी जयसवाल तक का नाम शामिल है।

    IPL 2023 विनर को मिलेंगे करोड़ों रूपए, ये खिलाड़ी हो जाएंगे रातो-रात लखपति, BCCI की प्राइज मनी का हुआ खुलासा

    IPL 2023 के टॉप 5 बल्लेबाज, दिग्गज खिलाड़ी

    हाल ही में चर्चा के दौरान वीरेंद्र सहवाग ने टॉप बल्लेबाजों में पहला नाम रिंकू सिंह का लिया। उन्होंने कहा कि, मेरे दिमाग में पहला नाम रिंकू सिंह का आता है, क्योंकि आपके दिमाग में कोई ऐसा खिलाड़ी नहीं आएगा। जिसने लगातार 5 छक्के लगाकर टीम को जीत दिलाई हो, सिर्फ रिंकू सिंह ने ही ऐसा किया है।

    दूसरे नंबर पर वीरेंद्र सहवाग ने चेन्नई सुपर किंग के खिलाड़ी बल्लेबाज शिवम दुबे का नाम लिया है। उन्होंने कहा कि, मेरे लिए दूसरे नंबर पर मिडिल ऑर्डर बैटर शिवम दूबे हैं। जिन्होंने 160 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से रन बनाए और कुल 33 छक्के जड़े हैं। पिछला सीजन अच्छा नहीं था लेकिन इस सीजन वह एकदम साफ मनोदशा से आए और उन्हें छक्के लगाने हैं।

    वीरेंद्र सहवाग ने पांच खिलाड़ियों की लिस्ट में केवल एक ओपनर को चुना है जो कि राजस्थान के युवा खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल हैं। उन्होंने इसे लेकर कहा है कि, तीसरा पिक मेरा ओपनर है। मुझे उनका नाम लेना पड़ेगा, क्योंकि उसने दमदार बल्लेबाजी है और इसी वजह से मुझे उसे चुनना पड़ा है। ये यशस्वी जायसवाल हैं।’ जायसवाल ने अपनी बल्लेबाजी की कला से सभी को प्रभावित किया है।

    चौथे नंबर पर सहवाग ने टीम इंडिया के मिस्टर 360 सूर्यकुमार यादव को शामिल किया है। सहवाग ने कहा कि, ‘सूर्यकुमार यादव इंटरनेशनल क्रिकेट में जीरो बना रहे थे, लेकिन आईपीएल 2023 में उन्होंने तूफानी बल्लेबाजी की।’ बता दें कि सूर्यकुमार यादव ने इस सीजन में एक शतक समेत 600 से भी ज्यादा रन बनाए हैं।

    वीरेंद्र सहवाग ने पांचवे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद के फिनिशर हेनरी क्लासेन को शामिल किया है। सहवाग ने कहा कि, इस लिस्ट में लास्ट में, मैंने हेनरिक क्लासेन को रखा है, जिन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए मध्य क्रम में दमदार बल्लेबाजी की। एक मैच में उन्होंने शतक भी जड़ा। स्पिन के खिलाफ रन बनाना बहुत कम विदेशी खिलाड़ियों को आता है।

  • Sachin Tendulkar की वजह से टूट गया Yuvraj Singh का कप्तान बनने का सपना, इस फैसले के कारण हो गया बड़ा खेल

    इसमे कोई दो राय नहीं है कि युवराज सिंह (Yuvraj Singh) भारतीय क्रिकेट टीम के शानदार खिलाड़ी रह चुके हैं। युवराज सिंह (Yuvraj Singh) से भारत को साल 2007 का T20 वर्ल्ड कप और 2011 का वनडे वर्ल्ड कप जिताने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने एक बार नहीं कई बार शानदार प्रदर्शन दिया है। लेकिन आज तक उनको टीम इंडिया का कप्तान नहीं बनाया गया है। हालांकि इसके पीछे भी एक कारण है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar ) की एक छोटी से गलती की वजह से युवराज सिंह का कप्तान बनने का सपना टूट गया था।

    Yuvraj Singh के खूबसूरत आलीशान घर के आगे विराट कोहली का घर है फेल, देख कर तस्वीरें रह जाएंगे दंग

    Yuvraj Singh ने किया खुलासा

    युवराज सिंह ने खुद एक बार खुलासा करते हुए बताया था कि, सचिन तेंदुलकर की इस बड़ी गलती की वजह से उन्हें कभी भी टीम इंडिया का कप्तान बनने का मौका नहीं मिला। दरअसल युवराज सिंह ने साल 2022 में एक मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू के दौरान संजय मांजरेकर के साथ खुद को कप्तानी ना मिलने की बड़ी वजह का खुलासा किया था।

    Yuvraj Singh का था कप्तान बनने का सपना

    उन्होंने बताया कि, ‘मैं कप्तान बनना चाहता था, फिर ग्रेग चैपल और सचिन तेंदुलकर के बीच विवाद हुआ, जिसमें मैंने सचिन का साथ दिया। BCCI के कुछ अधिकारियों को यह बात पसंद नहीं आई। मैंने ऐसा सुना था कि वह किसी को भी कप्तान बनाने के लिए तैयार हैं, लेकिन मुझे नहीं। 2007 इंग्लैंड दौरे पर वीरेंद्र सहवाग जैसे सीनियर खिलाड़ी टीम में नहीं थे।’

    युवराज सिंह ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए बताया कि, ‘मैं उस दौरान वनडे टीम का उपकप्तान था और राहुल द्रविड़ कप्तान थे। वनडे टीम का उपकप्तान होने के नाते मुझे लगा था कि मैं कप्तान बनने वाला हूं, लेकिन अचानक मुझे उपकप्तानी से भी हटा दिया गया। 2007 टी20 वर्ल्ड कप के लिए अचानक ही महेंद्र सिंह धोनी को कप्तान बना दिया गया।’

    युवराज सिंह ने अपनी बात आगे बढ़ाई और कहा कि, ‘भले ही यह फैसला मेरे खिलाफ गया हो लेकिन इसका मुझे कोई भी अफसोस नहीं है। आज भी अगर ऐसे हालात होते तो मैं अपनी टीम के सीनियर खिलाड़ियों का ही साथ देता।’

  • IPL 2023: Gautam Gambhir और Virat Kohli पर बुरी तरह से भड़के Virendra Sehwag, कहा- ‘बैन कर दो….’

    बीते दिनों आईपीएल (IPL 2023) मैच के दौरान क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) और गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के बीच तीखी बहस हो गई थी। इस बहस पर अब तक कई लोगों की प्रतिक्रिया सामने आ चुकी है। जिसमे सुनील गावस्कर ने दोनों को जमकर लताड़ लगाई वहीं ये भी कहा कि दोनों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। वहीं दूसरी तरफ वीरेंद्र सहवाग (Virendra Sehwag) ने भी विराट कोहली (Virat Kohli) और गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) पर अपना गुस्सा जाहिर किया है।

    टीम इंडिया की हार के बाद बोले वीरेंद्र सहवाग, भारत के गेंदबाज और बल्लेबाज मैच में बिना किसी रणनीति के आए नजर

    Virendra Sehwag ने दिया बयान

    हाल ही में एक बातचीत के दौरान वीरेंद्र सहवाग ने बड़ा बयान दिया है। वीरेंद्र सहवाग ने साफ तौर पर कहा है कि, मैच खत्म होने के बाद मैंने टीवी बंद कर दिया। मैच के बाद क्या हुआ मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। अगले दिन जब मैं उठा तो मैंने सोशल मीडिया पर बहुत अराजकता देखी। जो हुआ वह सही नहीं था। हारने वाला चुपचाप हार स्वीकार कर चले जाना चाहिए और जीतने वाली टीम को जश्न मनाना चाहिए। उन्हें एक-दूसरे से कुछ कहने की क्या जरूरत है?

    वीरेंद्र सहवाग ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि, ‘मैं हमेशा एक बात कहता हूं कि ये लोग देश के आइकॉन हैं। ये लोग कुछ भी करें या कहें इससे युवा खिलाड़ियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा, क्योंकि करोड़ों युवा इनको फॉलो करते हैं। इनको ऐसा करते देख वो भी सोचेंगे अगर मेरे आइकॉन ने ऐसा किया है, तो मैं भी करूंगा। इसलिए अगर वे इन बातों को ध्यान में रखेंगे, तो वे ऐसी घटनाओं को सीमित करेंगे।’

  • रोहित शर्मा- विराट कोहली के अलावा इन 3 खिलाड़ियों के कप्तानी में भी खेल चुके हैं महेंद्र सिंह धोनी

    भारतीय क्रिकेट टीम को सफलता के शिखर तक पहुंचाने में अगर किसी ने अहम योगदान दिया है तो वो महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) है। धोनी की अगुवाई में भारत ने अनेकों कीर्तिमान हासिल किये हैं। खिलाड़ी ने अपने करियर की शुरुआत सौरव गांगुली के कप्तानी में किया। जिसके बाद वो भारतीय टीम के लिए राहुल द्रविड़ और अनिल कुंबले के कप्तानी में भी खेल चुके हैं। बता दें टी20 विश्व कप 2007 में उन्हें टीम इंडिया की कप्तानी का जिम्मा सौपा गया था।

    इन्होंने लम्बे अंतराल तक भारतीय टीम का नेतृत्व किया था। बाद में कप्तानी छोड़ने के बाद उन्हें रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) और विराट कोहली के कप्तानी में खेलते हुए देखा गया है। लेकिन उसके बीच ही वो 3 अन्य कप्तानों के लिए भी खेल चुके है जिनका नाम शायद ही आपने सुना होगा। आज इस आर्टिकल के जरिये हम आपको बताएँगे उन तीन कप्तानो के बारे में –

    वीरेंद्र सहवाग –

     

    पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग (Virender Sehwag) किसी पहचान के मोहताज नहीं है। 2006 में इंग्लैंड की टीम जब भारत आई थी उस समय राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) के गैरमौजूदगी में सहवाग ने कुछ मैच में बतौर कप्तान खेला था । इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) भी टीम का हिस्सा थे। सहवाग ने ही भारतीय टीम के लिए पहले टी20 मैच में कप्तानी की थी।

    हालाँकि बाद में जब पूर्णकालिक कप्तान की चर्चा हुई तो सबसे पहला नाम महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) का आया। जिसके बाद वो टीम के कप्तान बने। सहवाग जिसके बाद कई सालों तक महेंद्र सिंह धोनी के कप्तानी में खेलते हुए नजर आयें थे। हालाँकि 2013 में धोनी के कप्तानी के दौरान ही वीरेन्द्र सहवाग टीम से बाहर हुए और फिर वहीँ से 2015 में संन्यास लेने का फैसला कर लिया था।

    सुरेश रैना –

     

    अपने समय में भारतीय टीम के मध्यक्रम के प्रमुख खिलाड़ी रह चुके सुरेश रैना (Suresh Raina) के कप्तानी में भी महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने खेला हुआ है। चैंपियंस लीग टी20 (Champions league T20)2012 के दौरान स्लो ओवर रेट के कारण 2 मैच में धोनी पर कप्तानी करने के लिए बैन लगा हुआ था। इस दौरान सुरेश रैना ने टीम की कमान संभाली थी।

    उस समय धोनी ने रैना के कप्तानी में भी खेला था। हालाँकि उसके बाद धोनी पर से प्रतिबन्ध हैट और टीम के कप्तान बन गए। बता दें सुरेश रैना ने आईपीएल में उसी समय चेन्नई सुपर किंग्स टीम के लिए कप्तानी की है। जब महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) चोट के कारण टीम से बाहर थे। आईपीएल (Indian Premier League) में वो चेन्नई के लिए उपकप्तान के तौर पर भी खेलते थे। गौरतलब है की वो इस बार आईपीएल का हिस्सा नहीं हैं।

    महेला जयवर्धने –

     

    लिस्ट में आखिरी नाम श्रीलंका के दिग्गज कप्तान और बल्लेबाज महेला जयवर्धने (Mahela Jayawardene) का है। इनके कप्तानी में भी महेंद्र सिंह धोनी ( MS Dhoni) खेल चुके हैं। उस मैच को आईसीसी (ICC) का दर्जा भी प्राप्त था। दरअसल एशिया इलेवन और रेस्ट ऑफ़ द वर्ल्ड के बीच मैच खेला जा रहा था।

    जिसे अंतरराष्ट्रीय मैच का दर्जा दिया गया था। महेला जयवर्धने उस मैच में एशिया इलेवन की कप्तानी कर रहे थें। जहाँ धोनी विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में टीम का हिस्सा थे। हालाँकि उसके बाद कभी भी धोनी महेला के कप्तानी में नहीं खेले थे।

  • वीरेंद्र सहवाग की पत्नी आरती हैं खूबसूरती की मिसाल, उनके आगे फेल हैं कियारा आडवाणी और रश्मिका मंधाना

    भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग भले ही क्रिकेट की दुनिया से दूर हो चुके हैं लेकिन अभी भी सुर्खियों में बने रहते हैं. क्रिकेट से जुड़े हर मुद्दों पर उनका अपनी टिप्पीडी देना तो वहीं हर बात को लेकर अपना मत रखना उन्हें चर्चा में बनाए रखता है.

    आज भी लोग वीरेंद्र सहवाग को टीम इंडिया का दिग्गज खिलाड़ी मानते हैं और उन्हें उसी सम्मान के साथ देखते हैं जो उस समय देखा करते थे जब वो टीम के लिए खेला करते थे. भारतीय टीम के लिए वीरेंद्र सहवाग को मसीहा के तौर पर देखा जाता था. सहवाग की प्रोफेशनल लाइफ तो कई बार लोगों के सामने आ चुकी है अब चलिए बात करते हैं उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में.

    बेहद खूबसूरत है सहवाग की पत्नी

    भारतीय टीम के दिग्गज पूर्व खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग की पर्सनल लाइफ पर नजर डालें तो तो उनकी पत्नी हैं जो की बेहद खूबसूरत हैं. लाइमलाइट से दूर रहने वाली वीरेंद्र सहवाग की पत्नी के बारे में कुछ खास कोई जानता नहीं है. उन्हें अमूमन पार्टी या किसी वेडिंग फंक्शन में सहवाग के साथ देखा गया है.

    वीरेंद्र सहवाग और उनकी पत्नी दो बच्चों के माता पिता है लेकिन आज भी सहवाग की वाइफ वैसे ही खूबसूरत दिखती है और अच्छे अच्छे लोग उनकी खूबसूरती देखा कायल हो जाएंगे. आपको बता दें सेहावग की पत्नी का नाम आरती है.

    दोनो की दिलचस्प लव स्टोरी

    पूर्व खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग और उनकी पत्नी आरती की पहली मुलाकात और उनकी लव स्टोरी की बात करें तो दोनों पहली बार साल 2002 में मिले थे. दोनों की मुलाकात एक मैच के दौरान हुए थी. दोनों तब से 3 साल तक दोस्त रहे और धीरे धीरे दोनो की दोस्ती करीब हुई है. वीरेंद्र सहवाग को अपने प्यार का इजहार करने में काफी वक्त लगा और जब उन्होंने किया तो आरती को ऐसा लगा की सहवाग ने उनके साथ मजाक किया.

    फिर बात शादी तक पहुंची लेकिन दोनो की शादी को लेकर वीरेंद्र सहवाग के परिवार वाले तैयार नहीं थे क्योंकि उन्होंने सहवाग के लिए कहीं और रिश्ता ढूंढा था. लेकिन अंत में जाकर सहवाग की जिद के आगे परिवार वालों ने हामी भर दी और दोनो ने साल 2004 में एक दुसरे से शादी कर ली. आज शादी के सालों बाद भी दोनो के बीच वहीं प्यार बना हुआ है. वहीं इनका एक छोटा सा सुखी परिवार है जिसकी तस्वीर अक्सर दोनो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करते रहते हैं.

  • वीरेंद्र सहवाग जैसी बल्लेबाजी का दम रखता है भारतीय टीम का ये खिलाड़ी, वनडे वर्ल्ड कप 2023 में मचाने उतरेगा तहलका

    भारतीय टीम के लिए वीरेंद्र सहवाग टीम का अहम हिस्सा हुआ करते थे. अपने करियर के दौरान वीरेंद्र सहवाग ने टीम के लिए कई शानदार परियां खेली हैं. उनकी धाकड़ बल्लेबाजी के आगे गेंदबाजों के पसीने छूट जाते थे. सहवाग को आज भी उनकी धमाकेदार पारियों के लिए याद किया जाता है. वहीं अब भारतीय टीम में एक ऐसे खिलाड़ी ने दस्तक दी है जिसका फॉर्म और जिसका प्रधान देख वीरेंद्र सहवाग की ही झलक आती है. चलिए जानते हैं इस खिलाड़ी के बारे में.

    कौन है सहवाग जैसी प्रतिभा वाला खिलाड़ी

    भारतीय टीम के पूर्व हिटर वीरेंद्र सहवाग जैसे फॉर्म रखने वाले जिस खिलाड़ी की हम अभी बात कर रहे हैं वो और कोई नहीं बल्कि युवा धाकड़ बल्लेबाज शुभमन गिल. भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी शुभमन गिल का मौजूदा फॉर्म देखा जाए तो उनके धमाकेदार प्रदर्शन को देख वीरेंद्र सहवाग की ही छवि नजर आती है.

    शुभमन गिल मैदान में लंबे लंबे शॉर्ट्स खेलते नजर आते हैं और भारतीय टीम के बेहद किफायती साबित हो रहे हैं. गिल एक ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने भारतीय टीम के लिए इतनी कम उम्र में वनडे फॉर्मेट में एक दोहरा शतक और दो शतक लगाने में कामयाब हुए हैं. ओपनिंग करते हुए टीम के लिए ऐसा धमाकेदार प्रदर्शन शुभमन गिल ठीक उसी तरह करते हैं जिस तरह वीरेंद्र सहवाग किया करते थे.

    वनडे वर्ल्ड कप में मिल सकती है जगह

    भारतीय टीम आगामी वनडे वर्ल्ड कप के लिए तैयारियां में जुटी हुई है. ऐसे में भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी शुभमन गिल का धाकड़ प्रदर्शन देखते हुए संभव है की उन्हें वनडे वर्ल्ड कप में जगह दी जाएगी. शुभमन गिल के मौजूदा फॉर्म की बात अगर गिल के प्रदर्शन को देखकर वनडे वर्ल्ड कप में उनकी जगह पक्की ही है.

    अगर वो इसी फॉर्म में बने रहते हैं तो उन्हें स्क्वाड से किसी हाल में बाहर नहीं किया जाएगा. गिल का वनडे फॉर्म और भारत को ओपनिंग देने का तरीका है वो बेहतरीन है. ओपनिंग करते हुए वनडे फॉर्मेट में शतक और दोहरा शतक लगाने की प्रतिभा रखते हैं शुभमन गिल. इसी के साथ साथ वो रोहित शर्मा के साथ अच्छी ओपनिंग साझेदारी निभाते हैं जिसके चलते टीम को काफी अच्छी और मजबूत शुरुवात मिलती है.

  • वीरेंद्र सहवाग की तरह अपने दम पर पूरा मैच पलट देता है ये युवा भारतीय खिलाड़ी, चौको की बारिश में करता है विश्वास

    वीरेंद्र सहवाग टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रहे हैं। वीरेंद्र सहवाग ने भारत को गर्व करने की कई क्षण दिए थे। वीरेंद्र सहवाग साल 2007 के टी20 वर्ल्ड कप और 2011 वनडे वर्ल्ड कप के चैंपियन टीम के हिस्सा थे। टीम इंडिया में भी ऐसे ही खिलाड़ी की एंट्री हुई। हम यहां बात कर रहे हैं शुभमन गिल की।

    ऐसे होती है वीरेंद्र सहवाग से तुलना

    वीरेंद्र सहवाग भारत को टेस्ट क्रिकेट में बेहतरीन शुरुआत दिलाते थे, वैसे ही शुभमन ने कुछ मैचों में भारत को वैसी शुरूआत दिलाई है। शुभमन गिल टेक्निकली बहुत ही मजबूत हैं। शुभमन के पास हैंड और आई कॉमिबिनेशन भी है। वह रन बनाने के लिए भूखे हैं इसलिए उनकी तुलना सहवाग हो रही है। वैसे यह कहना अभी बहुत जल्दीबाजी होगी कि शुभमन गिल एकदम वीरेंद्र सहवाग की कमी पूरा कर देंगे, लेकिन इतना तो जरूर है कि शुभमन गिल की। शुभमन गिल भारत के लिए बहुत उपयोगी साबित होने वाले हैं।

    शुभमन गिल का ऐसा रहा है करियर

    इस साल शुभमन गिल ने एकदिवसीय और टेस्ट क्रिकेट दोनों में शतक लगाया है। टेस्ट में इस साल दो मैच में वह 151 रन बना चुके हैं। वहीं, इस साल 12 वनडे इंटरनेशनल में उनके नाम 638 रन दर्ज है। ओवरऑल क्रिकेट की बात करें तो शुभमन गिल ने अभी तक भारत के लिए 15 एकदिवसीय मैच खेला है, जिसमें उनके बल्ले से 687 रन निकला है।

    वहीं, टेस्ट क्रिकेट की बात करें तो शुभमन गिल ने अभी तक भारत के लिए 12 टेस्ट मैच खेला है, जिसमें उन्होंने सेंचुरी की मदद से 709 रन बनाया है। टीम इंडिया के लिए शुभमन गिल अच्छा गेम खेल रहे हैं। उनके बल्लेबाजी का हर कोई फैन है। उनको बांग्लादेश सीरीज के दूसरे टेस्ट से उनका नाम कट सकता है। वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर टीम इंडिया के लिए शानदार गेम खेल चुके हैं। उनकी जगह शुभमन गिल को शामिल किया गया।

  • वीरेंद्र सहवाग ने लियोनल मेसी के बहाने भारतीय सरकार को कर दिया ट्रोल, उड़ा रहे हैं भारतीय एथलीटो का मजाक

    फीफा वर्ल्ड कप का क्रेज सभी के सिर चढ़कर बोलता है। इस वर्ल्ड कप में इस साल इंडिया की कोई भी टीम शामिल नहीं हुई थी। अर्जेन्टीना ने फाइनल में फ्रांस को पेनाल्टी शूटआउट में 4-2 से हराकर फाइनल जीत लिया। इस फाइनल का शोर भारत में भी खूब हो रहा है। वीरेंद्र सहवाग ने इस पर शानदार मीम्स भी बनाया है। जो काफी वायरल हो रहा है।

    वीरेंद्र सहवाग ने किया ये ट्वीट

    दरअसल, भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग सोशल मीडिया पर खूब एक एक्टिव रहते हैं। वीरेंद्र सहवाग ने लियोनल मेसी को लेकर ये ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट में मेसी की पुलिस यूनिफॉर्म की पोस्ट सोशल मीडिया पर पोस्ट ती है जिसमें मेसी एक पुलिस अफसर की पोशाक में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में ऊपर वीरेंद्र सहवाग ने कैप्शन लिखा है कि अगर मेसी का भारत में जन्म हुआ होता तो फाइनल में जीत के बाद मेसी को एक बड़ा रैंक का पुलिस अफसर बना दिया जाता और इसी के साथ मेसी का फोटो पुलिस यूनिफॉर्म में शेयर किया गया है।

    क्रिकेट दिग्गजों को भारत में मिलता है ऐसा पद

    इस पोस्ट के पीछे की सच्चाई है कि भारत में अच्छे क्रिकेटर को अच्छा पद दिया जाता है। सचिन तेंदुलकर को इंडियन एयरफोर्स ने ग्रुप कैप्टन की पदवी दी थी, एमएस धोनी को भारतीय सेना की तरफ से लेफ्टिनेंट कर्नल की रैंक मिली है। हरभजन सिंह पंजाब पुलिस में डीएसपी हैं, जबकि विराट कोहली बीएसएफ के ब्रांड एम्बेसडर हैं। इसको लेकर वीरेंद्र सहवाग ने यह ट्वीट किया है। वीरेंद्र सहवाग का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर ट्रैंड कर रहा है। टीम इंडिया के अच्छे खिलाड़ी क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद इन पोस्टों पर रहकर ही काम करते हैं। लियोनल मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप में टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करके टीम को जीत दिलाई थी।

  • सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग के कॉम्बो पैक को 16 महीने से नहीं मिला पा रहा एक भी मौका, टीम इंडिया की नईया डुबो रहे भारतीय चयनकर्ता

    भारत ने दुनिया को बहुत से ऐसे क्रिकेटर दिए जिन्होंने इस खेल में बड़े मुकाम हासिल किए और कर भी रहे हैं। ऐसा ही टीम इंडिया (TEAM INDIA) के दो पूर्व ओपनर रहे जिसने हर गेंदबाज की जमकर क्लास लगाई। यह दोनों जब ओपनिंंग के लिए मैदान पर उतरते थे तो क्रिकेट प्रेमी और उनके फैंस तूफानी बल्लेबाजी देखने को बेताब रहते। नाम तो आपने सुना ही होगा- सचिन तेंदुलकर (SACHIN TENDULKAR) और वीरेंद्र सहवाग (VIRENDRA SEHWAG)।

    सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग ने क्रिकेट की दुनिया में कई कीर्तिमान हासिल किए। ऐसा ही एक और युवा बल्लेबाज है इन दोनों दिग्गजों का कॉम्बो पैक माना जाता है जिसकी बल्लेबाजी में सचिन सहवाग की झलक दिखती है लेकिन वह पिछले 17 महीने से टीम से बाहर चल रहा है।

    यह भी पढ़ें : वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे मुकाबले में सिलेक्टर्स ने इन 3 Players को किया इग्नोर, टीम में नहीं दी जगह

    इस बल्लेबाज़ को कहा जाता था सचिन और सहवाग का कॉम्बो पैक

    पृथ्वी शाॅ का जन्म मुंबई के ठाणे में हुआ था। वह तीन साल के छोटे उम्र से ही क्रिकेट खेल रहे हैं। पृथ्वी शाॅ ने सबसे कम उम्र में दिलीप ट्राॅफी में शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा था। पृथ्वी शाॅ ने हैरिस शिल्ड मैच खेलने के दौरान शॉ ने 330 गेंदों ने 556 रनों बनाने का रिकॉर्ड बनाया था।

    पृथ्वी शाॅ ने रणजी ट्रॉफी और दिलीप ट्रॉफी में डेब्यू कर शतक बनाया था। इसके बाद से उनकी तुलना भारत के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर से की जाने लगी।

    डेब्यू मैच ही बन गया अंतिम मैच

    घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने का इनाम पृथ्वी शाॅ को मिला। उनको श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम में चुना गया और उन्होंने 25 जुलाई 2021 को इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। अभी तक पृथ्वी शाॅ ने भारत के तरफ से 5 टेस्ट, 6 वनडे और एक टी20 मैच खेला है।

    इंटरनेशनल क्रिकेट के दबाव को पृथ्वी महसूस नही कर पाए और जल्द ही उनको टीम से बाहर कर दिया गया। पृथ्वी शाॅ ने आखिरी टेस्ट मैच साल 2020 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेला था, जबकि 2021 में वह आखिरी बार वनडे मैच में दिखे थे।

    शानदार फॉर्म में है पृथ्वी शॉ

    सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ (Prithvi shaw) ने मुंबई की तरफ से खेलते हुए कमाल का खेल दिखाया है। उन्होंने इस सीजन में 2 ताबड़तोड़ शतकीय पारी खेली है। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 200 से भी ऊपर का देखने को मिला है।

    पूरे सीजन में पृथ्वी के बल्ले ने जमकर आग उगला है। उनका ये प्रदर्शन यहीं तक ही नहीं रूका। उन्होंने विजय हजारे में शानदार शुरूआत दिलाई है। वहीं दूसरे मुकाबले में वो सस्ते में आउट हो गए थे।

    भारतीय टीम में जगह न मिल पाने पपर निराश हैं पृथ्वी शाॅ

    इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी पर पृथ्वी शाॅ ने कहा कि,

    ‘मैं निराश हो गया था। मैं रन बना रहा हूं, काफी मेहनत कर रहा हूं, लेकिन मौका नहीं मिल रहा है। लेकिन, ठीक है। जब उन्हें [राष्ट्रीय चयनकर्ता] लगेगा कि मैं तैयार हूं, तो वे मुझे खिलाएंगे। मुझे जो भी अवसर मिलेंगे, चाहे वह भारत ‘ए’ के लिए हो या अन्य टीमों के लिए, मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूं और अपने फिटनेस स्तर को बनाए रखूं।’

  • टीम इंडिया की हार के बाद बोले वीरेंद्र सहवाग, भारत के गेंदबाज और बल्लेबाज मैच में बिना किसी रणनीति के आए नजर

    टी20 वर्ल्ड कप से सेमीफाइनल में टीम इंडिया की टीम को इंग्लैंड से करारी हार मिली है। टीम इंडिया को अपनी गेंदबाजी पर ध्यान देना होगा। शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया के प्रदर्शन पर सभी बोल रहे हैं। इस पर वीरेंद्र सहवाग ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट कर भारतीय टीम को बेसुध बताया है।

    वीरेंद्र सहवाग का ट्वीट

    टीम इंडिया के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद वीरेंद्र सहवाग (Virendra Sehwag)  ने ट्वीट में कहा कि ‘भारत के गेंदबाज और बल्लेबाज मैच में बिना किसी रणनीति के नजर आए। हेल्स और बटलर के सामने भारतीय गेंदबाजी आक्रमण नाकाफी थी।’

    टीम इंडिया को इंग्लिश टीम से काफी करारी हार का सामना करना पड़ा है। साथ ही इंग्लैंड की शानदार बल्लेबाजी की तारीफ करनी चाहिए। 10 विकेट से जीत हासिल करना आसान बात नहीं है। इंग्लैंड टीम के बटलर ने 49 गेंद में नौ चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 80 और एलेक्स हेल्स ने 47 गेंद में नाबाद 86 रन बनाये जिसमें चार चौके और सात छक्के शामिल थे। टीम इंडिया के गेंदबाज तो एक भी विकेट लेने में नाकाम रहे।

    भारत के पास नहीं था कोई प्लान

    टीम को सही प्लानिंग से साथ मैदान में उतरने की जरूरत है। बिना एक भी विकेट खोए टीम इंग्लैंड सेमीफाइनल राउंड जीत गई और सेमीफाइनल से टीम इंडिया को बाहर आना पड़ा। आपको बता दें कि टीम इंडिया पहली टीम है जिसे 10 विकेट से दो बार हार मिली है। पिछले साल पाकिस्तान के खिलाफ 2021 में टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को 10 विकेट से हार मिली थी।

    पहले बल्लेबाजी के लिए मैदान में उतरी टीम इंडिया के स्टार प्लेयर विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव भी इस मैच में अपना बल्ला नहीं घुमा सके। टीम इंडिया की शर्मनाक हार से हर फैन दुखी है। टीम इंडिया के बल्लेबाज हार्दिक पांड्या ने फिनिशर की भूमिका बखूबी निभाते हुए 33 गेंद में 63 रन बनाकर टीम को छह विकेट पर 168 रन तक पहुंचाया।

     

Exit mobile version