Tag: वायरल वीडियो

  • IPL 2023 के बीच Virat Kohli और अनुष्का शर्मा ने जिम में जमकर लगाए ठुमके, पैर पकड़ कर बैठे किंग, देखिए वायरल विडियो

    IPL 2023 के बीच Virat Kohli और अनुष्का शर्मा ने जिम में जमकर लगाए ठुमके, पैर पकड़ कर बैठे किंग, देखिए वायरल विडियो

    विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा को जब भी साथ में स्पॉट किया जाता है तो उनके फैन्स बेहद खुश हो जाते हैं. बता दें की, विराट और अनुष्का का एक विडियो जो इन दिनों सोशल मीडिया सेंसेशन बना हुआ है. अनुष्का और विराट को हाल ही में अभी एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया था. आइए आपको दिखाते हैं विराट और अनुष्का का शानदार डांस.

    Virat Kohli के डांस मूव्स की हो रही तारीफ, इसके पहले भी हुआ था ये विडियो वायरल

    विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा जिम में पंजाबी गाने पर बॉलीवुड स्टाइल में डांस करते हुए नजर आए हैं. बता दें की, विराट और अनुष्का पंजाबी सिंगर शुभ के गाने ‘एलिवेटेड’ पर डांस करते नजर आ रहे हैं. जो विडियो उन्होंने शेयर किया है उसमें एक तरफ से विराट एंट्री करते हैं और दूसरी तरफ से अनुष्का एंट्री करती हैं.

    दोनों कपल अपने कंफर्टेबल आउट फिट में नज़र आ रहे हैं. बता दें की, शेयर किए गए विडियो में जब कपल डांस कर रहे होते हैं तब अनुष्का का घुटना विराट को लग जाता है और विराट अपना पैर पकड़ लेते हैं वहीं अनुष्का हंसने लगती हैं. इस विडियो को लोगो ने खूब पसंद किया है.

    दोनों ही कपल मस्ती के अंदाज में आ रहे नज़र, देखें विडियो

    अनुष्का और विराट (Virat Kohli) को उनके फैन्स खूब पसंद करते हैं. बता दें की, दोनों कपल का जिम में शूट किया गया विडियो खूब सुर्खियाँ बाटोर रहा है. वैसे तो दो दोनों कपल खूब फोटो शेयर करते हैं. इस विडियो में विराट और अनुष्का इस विडियो में काफी मस्ती के मूड में नज़र आ रहे हैं.

    विराट कोहली इस वक़्त आईपीएल में मसरूफ नज़र आ रहे हैं. आईपीएल में इस बार आरसीबी से उनके फैन्स को काफी उम्मीदें हैं. अगर बात करें अनुष्का शर्मा की तो अनुष्का जल्द ही फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ में भारतीय गेंदबाज झूलन गोस्वामी की भूमिका निभाती दिखेंगी.

     

    ये भी पढ़ें:पति Virat Kohli के साथ रोमांटिक पोज दे रही अनुष्का शर्मा, तस्वीरें देखकर फैंस कर रहे दोनों की जोड़ी की तारीफ

  • बंदरों को केला खिला रहा था श्ख्स, उसके बाद बंदरों ने किया ऐसा काम देखकर हो जाएंगे हैरान, Social Media पर वायरल वीडियो

    बंदरों को केला खिला रहा था श्ख्स, उसके बाद बंदरों ने किया ऐसा काम देखकर हो जाएंगे हैरान, Social Media पर वायरल वीडियो

    सोशल मीडिया (Social Media) की दुनिया में अक्सर कोई ना कोई वीडियो वायरल होता रहा है। हालांकि कुछ वीडियो मजेदार और फनी होते है जो लोगों का मनोरंजन करते है। अब इसी बीच एक और वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया (Social Media) की दुनिया में जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बंदरों को एक श्ख्स केला खिलाते दिखाई दे रहा है।

    इस दौरान बंदरों की हरकतों को देखकर आप भी अपनी हंसी और स्माइल नहीं रोक पाएंगे। इस वीडियो में देखा जा कसता है कि कभी कभी बंदर ऐसी हरकत कर देते है जिसे देखने के बाद आप भी ठहाके लगाने लगते है।

    Social Media पर वायरल वीडियो

    बता दें कि बंदरों को केला बहुत पसंद होता है। इसके लिए वो किसी से भिड़ भी सकते है। ऐसे में जब एक श्ख्स बंदरों को केला खिलाने जाता है तो ढेर सारे बंदर एक साथ आ जाते हैं और एक दूसरे से छीना झपटी भी करते है। ये वीडियो काफी क्यूट और फनी है, जो इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) की दुनिया में जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग इस पर प्यार बरसा रहे है।

    Social Media पर वायरल हो रहा दुल्हन का डांस वीडियो, देखकर लोग बोलें हमे भी चाहिए ऐसी दुल्हनिया

    Social Media पर लोग कर रहे तारीफ

    अगर हम बात करें वीडियो को तो इसे सोशल मीडिया (Social Media) अकाउंट पर thevaibhavsharmaa के नाम से शेयर किया गया है। जिसे अब तक ढेर सारे कमेंट और लाइक्स मिल चुके है। ज्यादातर लोग इस वीडियो को देखने के बाद फीड कराने वाले शख्स की तारीफ करते नजर आ रहे है।

    प्रेमिका को मनाने के लिए Social Media पर गिड़गिड़ाता रहा प्रेमी, तभी हुआ कुछ ऐसा जिसे देखकर आपको भी नहीं होगा यकीन

  • बेन स्टोक्स और मार्क वुड सेमीफाइनल मुकाबले से पहले करने लगे धक्कामुक्की, वीडियो तेजी से हो गया वायरल

    बेन स्टोक्स और मार्क वुड सेमीफाइनल मुकाबले से पहले करने लगे धक्कामुक्की, वीडियो तेजी से हो गया वायरल

    टी20 वर्ल्ड कप में 39वां मुकाबला इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला गया है। इस मैच में इंग्लैंड की टीम अपना पूरा दम लगाकर जीत हासिल कर चुकी है। इस बीच इंग्लैंड के खिलाड़ी और कप्तान बेन स्टोक्स और मार्क वुड का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बेन स्टोक्स मार्क वुड को धक्का देते नजर आ रहे हैं।

    क्या है बेन स्टोक्स का वायरल वीडियो

    वायरल वीडियो कोई लड़ाई झगड़े नहीं बल्कि मस्ती मजाक का वीडियो है। इसमें इंग्लैंड की टीम टूर्नामेंट से पहले फोटो शूट के लिए आती है। जिसमें  टीम के सभी खिलाड़ियों को फ़ोटो खिंचवाने के लिए कुर्सी पर बैठना था। लेकिन फोटो खिंचवाने से पहले बेन स्टोक्स और मार्क वुड मजाक-मस्ती करते हुए दिखाई दिए। फोटो खिंचवाने के लिए बेन कुर्सी पर बैठने के लिए आते हैं वहीं मार्क वहां पहले से ही बैठे हुए होते हैं। जैसे ही बेन आते हैं तब मार्क जान बूझकर कुर्सी से गिर जाते हैं।

    इसके बाद जब वह दोबारा बैठते हैं तो अपना कंधा मारकर स्टोक्स को गिराने का प्रयास करते हैं। हालांकि ऐसे हो नहीं पता, लेकिन जवाब में बेन जोर से मार्क को धक्का देते हैं। जिसकी वजह से वह नीचे जमीन पर धड़ाम से गिर जाता हैं। इसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

    यहां देखें ट्वीट

    इन दोनों खिलाड़ियों की मस्ती मजाक की इस हरकत का वीडियो स्काई स्पोर्ट्स क्रिकेट ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। आपको बता दें कि इंग्लैंड के कप्तान और बल्लेबाज बेन स्टोक्स इस बार टूर्नामेंट में कुछ खास नहीं कर पाए हैं। उन्होंने तीन मैचों में बल्लेबाजी करते हुए महज 16 रन ही बनाए हैं। वहीं गेंदबाजी में भी वह कुछ खास दिखाई नहीं दिए।

  • टीम इंडिया के खिलाड़ी हरभजन सिंह की हुई पत्नी के हाथों पिटाई, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    टीम इंडिया के खिलाड़ी हरभजन सिंह की हुई पत्नी के हाथों पिटाई, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया काफी अच्छा परफॉर्म कर रही है। इसी बीच टीम इंडिया के ही पूर्व खिलाड़ी हरभजन सिंह का डांस करते हुए एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में हरभजन का खराब डांस देख उनकी पत्नी उनकी पिटाई कर देती हैं। हरभजन सिंह फिलहाल राजनीति में अपना पैर रख चुके हैं, लेकिन टीम इंडिया के पुराने चेहरे के तौर पर सभी उनको जानते हैं। सोशल मीडिया पर भी वह काफी एक्टिव रहते हैं। सोशल मीडिया पर ही उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया है।

    क्यों हुई भज्जी की पिटाई

    राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने शादी की सातवीं सालगिरह के दिन पत्नी के हाथ से पिटाई झेलनी पड़ी। सोशल मीडिया पर शेयर हुए इस वीडियो को सभी काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में भज्जी अलग ही अंदाज में घर में एंट्री मारते हैं लेकिन गीता उनकी पिटाई कर देती हैं। इस मजाक-मस्ती भरे वीडियो में हरभजन सिंह ‘शादी के साइड इफेक्ट’ के बारे में बता रहे हैं।

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by Geeta Basra (@geetabasra)

    7वीं सालगिरह पर शेयर किया वीडियो

    गीता बासरा ने  ‘एनिवर्सी स्पेशल. शादी के साइड इफेक्ट पार्ट-6. शादी की 7वीं सालगिरह मुबारक हो पतिदेव.’ कैप्शन लिखकर शेयर किये इस वीडियो में हरभजन सिंह ने कमेंट किया और लिखा ‘किस-किस के साथ एनिवर्सिरी पर ऐसा होता है या फिर यह रोज का ही मामला है।’

    ये हुआ वीडियो में इस इंस्टाग्राम रील में हरभजन सिंह ‘गुंडे’ फिल्म के गाने पर डांस करते हुए एंट्री मारते हैं, जिसके बोल हैं- तूने मारी एंट्री यार दिल में बजी घंटियां।

    गीता बासरा को भज्जी का डांस पसंद नहीं आता और वह हरभजन को मस्ती भरे अंदाज में पीटने लगती हैं। गीता बासरा और हरभजन सिंह ने शादी के बाद का माहौल बताने के लिए एक सीरीज शुरू की थी, जिसका यह छठा वीडियो है। इस वीडियो में एनिवर्सी के दिन भज्जी पत्नी के हाथों पिटते नजर आ रहे हैं। हरभजन सिंह और गीता बारसा के इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है।

  • वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड के मुकाबले के बीच मुंह के बल गिरा बच्चा, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

    वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड के मुकाबले के बीच मुंह के बल गिरा बच्चा, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

    टी20 विश्व कप 2022 का तीसरा मुकाबला होबार्ट ओवल में वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड (west indies vs scotland) के बीच खेला जा रहा था, इसी बीच एक डरावना हादसा देखने को मिला। एक छोटा बच्चा मुंह के बल खेलते-खेलते बॉउंड्री लाइन के बाहर जा गिरा। जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

    वायरल वीडियो में ऐसे गिरा छोटा बच्चा

    वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड के बीच मैच के 15वें ओवर के बीच में एक बच्चा बाउंड्री लाइन के बाहर मुंह के बल गिर गया उसके पापा ने देखा तो नन्हे बच्चे को बचाने में लग गए लेकिन वह उसे जल्दी से उठा नहीं पाए यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया लोगों ने अपनी अपनी समझ से कुछ प्रतिक्रियाएं दी हैं। सोशल मीडिया पर नन्हें बच्चे के इस वीडियो को सभी ने प्यार और दुख जताया है।

    कैसा रहा दोनों टीमों का प्रदर्शन

    2 बार की विश्व चैम्पियन टीम वेस्टइंडीज ने टी20 विश्व कप 2022 में स्कॉटलैंड के साथ मैच खेला। स्कॉटलैंड ने विरोधी टीम को 160 रनों का टारगेट दिया। वेस्टइडीज की टीम 118 रनों पर ढेर हो गई। वेस्टइंडीज की तरफ से ऑलराउंडर खिलाड़ी जेसन होल्डर सबसे ज्यादा 38 रन बनाए। स्कॉटलैंड की टीम ने वेस्टइंडीज टीम को 42 रनों से मात दे दी।

    किस खिलाड़ी का कैसा प्रदर्शन

    आपको बता दें कि टी20 विश्व कप 2022 के इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने शुरू के 10 ओवर में 69 रन पर 5 महत्वपूर्ण विकेट खो दिए थे। जिसके बाद टीम कमजोर पड़ती गई, वहीं इस मुकाबले में स्कॉटलैंड ने अपना दबदबा बनाए रखा और अपनी गेंदबाजी के दम पर वेस्टइंडीज को हरा दिया। वेस्टइंडीज के इविन लुइस ने 14 रन, ब्रेंडन किंग 17 रन, कप्तान पूरन 4 रन और ब्रुक ने 4 रन, रोमेन पॉवेल ने 5 रन बनाए। स्कॉटलैंड की तरफ से सबसे ज्यादा मार्क वॉट ने 3 विकेट लिए। उनके अलावा ब्रेड वील और माइकल लीस्क ने 2-2 विकेट लिए।

  • Bride की एंट्री देख दूल्हा को आ गया रोना, झर-झर बहने लगे आंखों से आंसू

    Bride की एंट्री देख दूल्हा को आ गया रोना, झर-झर बहने लगे आंखों से आंसू

    सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते हैं, जिनको देखकर कभी हंसी आती है तो कभी मन दुखी हो जाता है। इस समय शादियों का सीजन चल रहा है तो सोशल मीडिया पर आए दिन दूल्हा दुल्हन (Bride) के नए-नए वीडियो सामने आते रहते हैं कभी ऐसा होता है कि शादी के दौरान दूल्हा दुल्हन के जो खास पल होते हैं लोग अपना ध्यान उन पर केंद्रित कर देते हैं,तो कभी दूसरे का अपनी दुल्हन के लिए अनोखा डांस लोगों का ध्यान अपनी ओर केंद्रित करवा लेता है इसी के साथ ही कभी भी ऐसा भी हो जाता है कि जीजा साली का मजाक करने का अंदाज ही वीडियो के तौर पर लोगों के सामने आ जाता है। इनमें से बहुत से वीडियो तो बहुत प्यारे लगते हैं लेकिन कुछ वीडियो (Video) दिल को छू जाते थे। ऐसा ही एक प्यारा सा वीडियो सोशल मीडिया पर इस समय वायरल हो रहा है जिसको देखकर आप बहुत ही इमोशनल हो जाएंगे। इस वीडियो में दूल्हा दुल्हन को देखकर आपकी आंखों से आंसू छलक पड़ेंगे।

    क्या है वीडियो में?

    वायरल होने वाले वीडियो में आप देख पाएंगे की दुल्हनिया अपने बालों में फूल लगाए हुए हैं और इस खूबसूरत पेस्टल गुलाबी व नीले रंग के लहंगे पहनकर वह शादी कार्यक्रम में एंट्री लेती है। दुल्हन की एंट्री बहुत अच्छी होती है पहले दुल्हन की ओर से कुछ लड़कियां कई सारे दुपट्टे रख देती हैं धीरे-धीरे एक-एक दुपट्टा हटता जाता है और उनके पीछे खड़े हैं दुल्हन दिखाई देने लगती है जैसे जैसे दुल्हन आती है दूल्हा उतना ही ज्यादा इमोशनल होने लगता है।

    और इसी के साथ जैसे ही दूल्हा दुल्हन को आते देखता है, तो उसकी आंखों से झर झर आंसू बहने लग जाते हैं। इस वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि दूल्हे को अपनी इस शादी और इस खुशनुमा पल का बरसों से इंतजार था। अब जाकर उसका यह सपना पूरा हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो को किसी मेकअप आर्टिस्ट ने अपने पेज पर शेयर किया इस को अभी तक 15 K से अधिक व्यूज और 800 से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं इस वीडियो में मोहित चौहान का गाना रंग लगाए सुना जा सकता है।

    इसे भी पढ़ें-Palak Tiwari ने रिस्की ड्रेस पहन की Ramp Walk, लोगों ने श्वेता तिवारी को लेकर कहा- मां की तरह हैं Overconfidence

  • Dance Video Viral: हरियाणवी गाने पर स्कूल छात्रा ने किया मजेदार डांस, लोग रह गए दंग

    Dance Video Viral: हरियाणवी गाने पर स्कूल छात्रा ने किया मजेदार डांस, लोग रह गए दंग

    Dance Video Viral: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन चुका है, जहां पर लोग खुले मन से अपने अलग वीडियो और फोटोज़ शेयर करते रहते हैं। अब एक बार फिर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो कि एक कॉलेज का है जहां पर एक लड़की हरियाणवी गाने पर डांस करती दिखाई दे रही है।

    वायरल हुआ वीडियो

    जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें आप देख सकते हैं कि कॉलेज में किसी तरीके का कोई फंक्शन चल रहा है जिसमें एक ही रूम में सारे बच्चे बैठे हुए हैं और लड़की यूनिफार्म में ही हरियाणवी गाने में बढ़िया डांस करती दिखाई दे रही है इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि बाकी के स्टूडेंट और टीचर भी तालियां बजाने में मस्त हैं और इंजॉय कर रहे है।

    यह वीडियो यूट्यूब में अपलोड किया गया था। अभी तक इस वीडियो को 200000 से अधिक लोगों देख चुके हैं। केवल वीडियो 2 मिनट और बात 52 सेकंड का है, जिसे देखने के बाद लोग लड़की की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट में लिखा है बहुत सुंदर तो वही दूसरे ने लिखा है कि वाकई में इस लड़की का डांस काफी एनर्जी से भरा हुआ है। इसके अतिरिक्त लड़की की तारीफ में सभी लोगों ने बढ़िया कमेंट किए हैं और फाइल वाले इमोजी भी पोस्ट किए हैं।

    Read More-एडल्ट फिल्मों की शूटिंग करते पकड़ी गईं Urfi Javed! पुलिस ने मारा छापा, खुला कांड