Tag: लीजेंड्स क्रिकेट लीग

  • BK vs GUJG: इरफान पठान के बल्ले का फिर बजा डंका, भीलवाड़ा किंग्स ने गुजरात जायंट्स को 5 विकटों से रौंद कर दर्ज कर ली शानदार जीत

    BK vs GUJG: इरफान पठान के बल्ले का फिर बजा डंका, भीलवाड़ा किंग्स ने गुजरात जायंट्स को 5 विकटों से रौंद कर दर्ज कर ली शानदार जीत

    भीलवाड़ा किंग्सः लीजेंड्स क्रिकेट लीग (LEGENDS LEAGUE CRICKET)  में आज का मैच गुजरात जायंट्स (GUJRAT GIANTS) और भीलवाड़ा किंग्स (BHILWARA KINGS) के बीच बरकतुल्लाह खान स्टेडियम जोधपुर (BARKATULLAH KHAN STADIUM) में खेला जा रहा था।

    भीलवाड़ा किंग्स के कप्तान इरफान पठान (IRFAN PATHAN) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। गुजरात जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए क्रिस गेल के 68 रनों और यशपाल सिंह के 58 रन के चलते 186 रन बोर्ड पर लगा दिए थे। भीलवाड़ा किंग्स ने जेस कारिया के 39  रन और इरफान पठान के 26 रनों के चलते 5 विकटों की जीत दर्ज कर ली हैं।

    क्रिस गेल का दिखा तूफानी अंदाज

    टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने गुजरया जायंट्स आज बल्लेबाजी में अच्छी नजर आयी। ओपनिगं बल्लेबाज लेंडस सिमंस और क्रिस गेल के बीच 40 रनों की साझेदारी पहले विकेट के लिए देखने को मिली। क्रिस गेल (CHRIS GAYLE) आज फिर अपना अंदाज दिखाते हुए नजर आए गेल ने आज 40 गेंदों में 9 चौके और 3 छक्कों की मदद से 68 रनों की शानदार पारी खेली।

    उनकी पारी ने टीम को 186 रन पर पहुंचने में बहुत मदद की। उसके बाद यशपाल सिंह (YASHPAL SINGH) के बल्ले से 37 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 58 रन देखने को मिले। पर दुर्भाग्यवश वह 58 रन पर रन आऊट हो गए।

    युसूफ पठान का फिर दिखा कातिलाना अंदाज

    युसूफ पठान का शानदार फॉर्म आज बी बरकरार रहा। युसूफ पठान (YUSUF PATHAN) ने आज गेंदबाजी करते हुए 2 ओवरों में 34 रन तो दिए लेकिन दो बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया जिसमें जिसमें केविन ओ ब्रिन और पार्थिव पटेल शामिल हैं। उसके बाद बल्लेबाजी में तो उनका कोई जवाब ही नहीं रहा हैं। आज 18 गेंदों का सामना कर 1 चौके और 4 छक्कों की मदद से 39 रन बनाए। उनकी इस शानदार पारी ने टीम को मैच जीतवाने में बड़ी मदद की।

    जेसल कारिया और इरफान ने दिलाई भीलवाड़ा किंग्स को जीत

    187 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भीलवाड़ा किंग्स को आज शुरूआत अच्छी मिली। ओपनिंग बल्लेबाज विलियम पोर्टफील्ड और वेन विक के बीच 57 रनों की शानदार साझेदारी देखने को मिली। विलियम ने आज 37 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्कों की मदद से 40 रन भी बनाए। युसूफ पठान की 39 रनों की पारी ने टीम को और मजबूती दी।

    अंत में जेसल कारिया (JESAL KARIA) और इरफान पठान (IRFAN PATHAN)  के बीच हुए शानदार साझेदारी के चलते टीम ने 5 विकटों से जीत प्राप्त कर ली। जेसल कारिया ने 24 गेंदों में 6 चौके और 1 छक्कों की मदद से 39 रन और इरफान पठान ने 14 गेंदों में 2 चौके और 1 छक्कों की मदद से 26 रन बनाकर भीलवाड़ा किंग्स ने 5 विकेट से जीत दर्ज कर ली।

  • गौतम गंभीर चार साल बाद फिरसे मैदान में करेंगे वापसी, इस क्रिकेट लीग में बल्ले से मचाएंगे कोहराम

    भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) चार साल बाद फिर से मैदान में वापसी करने के लिए तैयार हैं। गौतम गंभीर आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर हो रहे लेजेंड्स लीग क्रिकेट (Legends League Cricket) में हिस्सा लेने वाले हैं। गंभीर ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि वह लीजेंड्स लीग क्रिकेट में हिस्सा लेने वाले हैं। यह लीग सितंबर में आयोजित किया जाएगा। इस लीग में दुनिया के कई पूर्व दिग्गज हिस्सा लेने वाले हैं। क्या है पूरी खबर आइए विस्तार से जानते हैं।

    गौतम गंभीर करेंगे लीजेंड्स लीग क्रिकेट-2 में शिरकत

    गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने शुक्रवार को लीजेंड्स लीग क्रिकेट के आगामी दूसरे संस्करण में अपनी भागीदारी की पुष्टि की। गंभीर 2007 (T20 World Cup) और 2011 (50-over World Cup) में भारत की दो विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रह चुके हैं। 2011 विश्व कप फाइनल में गंभीर का 97 रन अभी भी हर भारतीय क्रिकेट प्रशंसक को खुशी देता है।

    इसके अलावा उन्होंने 2012 और 2014 में दो आईपीएल सीज़न जीतने के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स का नेतृत्व किया था। हाल ही में लीजेंड्स लीग क्रिकेट का हिस्सा होने की पुष्टि करते हुए गौतम गंभीर ने कहा,

    ”मुझे यह बात बताते हुए खुशी हो रही है कि मैं लीजेंड्स लीग क्रिकेट में हिस्सा लेने जा रहा हूं। 17 सितंबर से मैं लीग में खेलने के लिए उपलब्ध रहूंगा। मैं क्रिकेट के मैदान पर दोबारा वापसी करने के लिए उत्साहित हूं। मेरे लिए क्रिकेट के मैदान पर रहना बेहद गर्व की बात है।”

    ऐसा रहा है गौतम गंभीर करियर

    147 वनडे और 37 टी 20I में भारत का प्रतिनिधित्व करने के बाद गंभीर के नाम सीमित ओवरों के क्रिकेट में 6000 से अधिक रन दर्ज हैं। जबकि आईपीएल के 152 मुकाबलों में इस बल्लेबाज ने 4000 से भी ज्यादा रन बनाए हैं। बता दें कि लीजेंड्स लीग क्रिकेट की शुरुआत सितंबर 2022 से होगी, जिसमें 4 फ्रेंचाइज़ी शामिल होंगी। इस सीजन में कुल 15 मैच खेले जाएंगे। वहीं, टूर्नामेंट के शुरुआत होने से पहले भारत के महाराजाओं और वर्ल्ड जायंट्स के बीच एक विशेष मैच 16 सितंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जाएगा।

  • लीजेंड्स क्रिकेट लीग में जुड़ा सिक्सर किंग का नाम, अब फ़िर से मैदान पर चौके-छक्के की होगी बारिश

    लीजेंड्स क्रिकेट लीग (Legends League Cricket) के दूसरे सीजन में विश्व क्रिकेट के कई पूर्व दिग्गज भी खेलते नजर आएंगे। इसी बीच एलएलसी के आयोजकों ने शुक्रवार को इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल (Chris Gayle) लीजेंड्स लीग क्रिकेट के आगामी दूसरे संस्करण में खेलते हुए नजर आएंगे।

    टी20 फॉर्मेट में क्रिस गेल को खतरनाक बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। इस फॉर्मेट में उनके नाम अनगिनत रिकॉर्ड दर्ज हैं। उन्हें एक बार फिर क्रिकेट मैदान पर खेलते देख फैंस बेहद खुश होने वाले हैं।

    लीजेंड्स लीग क्रिकेट में खेलेंगे क्रिस गेल

    लीजेंड्स लीग क्रिकेट में खेलेंगे क्रिस गेल

    पूरी दुनिया में यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर क्रिस गेल (Chris Gayle) लीजेंड्स लीग क्रिकेट (Legends League Cricket) में खेलने वाले हैं इसकी पुष्टि खुद बल्लेबाज ने भी की है। लीग में खेलने की खबर को खुद कंफर्म करते हुए क्रिस गेल ने कहा है कि यह बहुत खुशी कि बात है कि मुझे लीजेंड्स लीग में खेलने का मौका मिल रहा है।

    यह बहुत प्रिस्टीजियस लीग है और क्रिकेट के महान खिलाड़ी इसमें खेलते हैं। मैं बहुत उत्साहित हूँ। उनके अलावा लीजेंड्स लीग क्रिकेट के सीईओ रमन रहेजा ने कहा कि आज क्रिस गेल के आने से लीजेंड्स लीग और बड़ी हो गई है। मशहूर पूर्व क्रिकेटरों के साथ यह सीजन इस बार और शानदार होने वाला है।

    क्रिस गेल के नाम दर्ज हैं ये रिकॉर्ड

    क्रिस गेल के नाम दर्ज हैं ये रिकॉर्ड

    अगर क्रिस गेल (Chris Gayle) के रिकॉर्ड्स के बारे में बात करें तो टी20 के महारथी क्रिस गेल के नाम सबसे ज्यादा शतक,सबसे तेज शतक, सबसे ज्यादा चौके छक्के और 10000 से अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। इनके अलावा वह अपने पूरे करियर में दो बार 300 से अधिक बनाने वाले चौथे खिलाड़ी भी हैं।

    क्रिस गेल ने वेस्टइंडीज के लिए 103 टेस्ट मैचों में 7,000 से अधिक रन बनाए हैं, जिसमें 15 शतकीय पारियां शामिल हैं। इसके साथ ही गाले में श्रीलंका के खिलाफ उनका सर्वोच्च स्कोर 333 रन है। क्रिस गेल टेस्ट क्रिकेट में 2 तिहरे शतक लगाने वाले विश्व क्रिकेट के चौथे खिलाड़ी हैं।

    क्रिस गेल के अलावा ये दिग्गज खिलाड़ी भी होंगे इस सीजन टूर्नामेंट का हिस्सा

    क्रिस गेल के अलावा ये दिग्गज खिलाड़ी भी होंगे इस सीजन टूर्नामेंट का हिस्सा

    क्रिस गेल (Chris Gayle) के अलावा इस सीजन कई और क्रिकेट दिग्गज टूर्नामेंट का हिस्सा हैं। टूर्नामेंट में 50 से ज्यादा क्रिकेटरों के भाग लेने की खबर भी सामने आई है। वीरेंद्र सहवाग, डेल स्टेन, इयोन मोर्गन, सौरव गांगुली जैसे खिलाड़ी इस सीजन लीग का हिस्सा होंगे।

    हाल ही में एलएलसी ने घोषणा की कि आगामी सीजन की मेजबानी भारत में की जाएगी। ऐसे में भारतीय फैंस एक बार अपने पसंदीदा दिग्गजों को खेलते हुए देख सकेंगे। वहीं, क्रिस को एक बार फिर से भारत में टी20 लीग खेलते देख फैंस काफी खुश होने वाले हैं।

Exit mobile version