गौतम गंभीर 4 साल बाद फिर से मैदान में करेंगे वापसी, इस लीग में बल्ले से मचाएंगे कोहराम

गौतम गंभीर चार साल बाद फिरसे मैदान में करेंगे वापसी, इस क्रिकेट लीग में बल्ले से मचाएंगे कोहराम

गौतम गंभीर चार साल बाद फिरसे मैदान में करेंगे वापसी, इस क्रिकेट लीग में बल्ले से मचाएंगे कोहराम

भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) चार साल बाद फिर से मैदान में वापसी करने के लिए तैयार हैं। गौतम गंभीर आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर हो रहे लेजेंड्स लीग क्रिकेट (Legends League Cricket) में हिस्सा लेने वाले हैं। गंभीर ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि वह लीजेंड्स लीग क्रिकेट में हिस्सा लेने वाले हैं। यह लीग सितंबर में आयोजित किया जाएगा। इस लीग में दुनिया के कई पूर्व दिग्गज हिस्सा लेने वाले हैं। क्या है पूरी खबर आइए विस्तार से जानते हैं।

गौतम गंभीर करेंगे लीजेंड्स लीग क्रिकेट-2 में शिरकत

गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने शुक्रवार को लीजेंड्स लीग क्रिकेट के आगामी दूसरे संस्करण में अपनी भागीदारी की पुष्टि की। गंभीर 2007 (T20 World Cup) और 2011 (50-over World Cup) में भारत की दो विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रह चुके हैं। 2011 विश्व कप फाइनल में गंभीर का 97 रन अभी भी हर भारतीय क्रिकेट प्रशंसक को खुशी देता है।

इसके अलावा उन्होंने 2012 और 2014 में दो आईपीएल सीज़न जीतने के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स का नेतृत्व किया था। हाल ही में लीजेंड्स लीग क्रिकेट का हिस्सा होने की पुष्टि करते हुए गौतम गंभीर ने कहा,

”मुझे यह बात बताते हुए खुशी हो रही है कि मैं लीजेंड्स लीग क्रिकेट में हिस्सा लेने जा रहा हूं। 17 सितंबर से मैं लीग में खेलने के लिए उपलब्ध रहूंगा। मैं क्रिकेट के मैदान पर दोबारा वापसी करने के लिए उत्साहित हूं। मेरे लिए क्रिकेट के मैदान पर रहना बेहद गर्व की बात है।”

ऐसा रहा है गौतम गंभीर करियर

147 वनडे और 37 टी 20I में भारत का प्रतिनिधित्व करने के बाद गंभीर के नाम सीमित ओवरों के क्रिकेट में 6000 से अधिक रन दर्ज हैं। जबकि आईपीएल के 152 मुकाबलों में इस बल्लेबाज ने 4000 से भी ज्यादा रन बनाए हैं। बता दें कि लीजेंड्स लीग क्रिकेट की शुरुआत सितंबर 2022 से होगी, जिसमें 4 फ्रेंचाइज़ी शामिल होंगी। इस सीजन में कुल 15 मैच खेले जाएंगे। वहीं, टूर्नामेंट के शुरुआत होने से पहले भारत के महाराजाओं और वर्ल्ड जायंट्स के बीच एक विशेष मैच 16 सितंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जाएगा।

Exit mobile version