IPL 2023: आईपीएल का खुमार इन दिनों लोगों के सर पर चढ़ कर बोल रहा है. इसी बीच कई नए-नए बदलाव आए दिन हुआ करते हैं. बता दें की, लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को बड़ा झटका सीजन के बीच लगा है. कप्तान केएल राहुल चोट की वजह से टूर्नामेंट के बाकी बचे मैचों से बाहर हो गए हैं.
IPL 2023 में LSG को लगा बड़ा झटका, अब आगे क्या होगा जानिए पूरी बात
आईपीएल 2023 (IPL 2023) में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है. बता दें की, लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच इकाना स्टेडियम में मैच खेला गया था. इस मैच को देखने के लिए फैंस काफी खुश थे. लेकिन इसी बीच बड़ी खबर आई है की कप्तान केएल राहुल चोटिल हो गए हैं और अब वो नहीं खेल पाएंगे.
आईपीएल (IPL 2023) में लखनऊ की टीम ने अपनी ऑफीशियल वेबसाइट पर इसकी जानकारी शेयर की थी की कप्तान राहुल चोटिल हो गए हैं. बता दें की, जब राहुल चोटिल हुए थे तब आईपीएल के मैच के दौरान वो ड्रेसिंग रूम में गए और उनकी अथिया को भी मौजूद देखा गया था.
पूरे सीजन भर वापसी नहीं कर पाएंगे कप्तान राहुल
मिली जानकारी के मुताबिक, राहुल अब ये आईपीएल (IPL 2023) का सीजन नही खेल पाएंगे. उनकी जगह लखनऊ ने क्रुणाल पांड्या को टीम का कप्तान बनाया है. लखनऊ ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. बताया जा रहा है की, लखनऊ ने अपने ऑफीशियल ट्विटर हैंडल पर क्रुणाल पांड्या और राहुल की फोटो शेयर की है. इस फोटो के साथ ही टीम ने बताया कि क्रुणाल को कप्तान बनाया गया है. अब क्रुणाल पांड्या की मौजूदगी में लखनऊ की टीम अपना खेल खेलेगी. बता दें की, अब आईपीएल 2023 में लखनऊ की टीम इस वक़्त दूसरे नंबर पर बनी हुई है.
ये भी पढ़ें: क्या IPL 2023 के बाद आईपीएल 2023 से संन्यास लेंगे MS Dhoni?, कोच Stephen Fleming ने दिया बड़ा हिंट









