Tag: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

  • आईपीएल में इस सीजन ख़राब प्रदर्शन के बावज़ूद विराट कोहली ने कर ली इतनी मोटी कमाई, फ़ीस जान कर रह जायेंगे हैरान

    आईपीएल में इस सीजन ख़राब प्रदर्शन के बावज़ूद विराट कोहली ने कर ली इतनी मोटी कमाई, फ़ीस जान कर रह जायेंगे हैरान

    आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) के लिए आईपीएल 2022 का सीजन किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। इस साल कोहली बिल्कुल भी अपने रंग में नजर नहीं आए, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की कप्तानी के भार से मुक्त होने के बाद सभी को उम्मीद थी कि विराट इस साल अपने पुराने रंग में नज़र आएंगे।

    लेकिन हकीकत बिल्कुल इसके उलट गई, इस साल विराट 1-1 रन के लिए मोहताज होते हुए नजर आए। लिहाजा ये आईपीएल का सीजन कोहली के करियर का सबसे खराब सीजन साबित हुआ। लेकिन इस ख़राब प्रदर्शन के बावजूद विराट कोहली (Virat Kohli) आईपीएल से पैसा कमाने के मामले में किसी से भी पीछे नहीं रहे हैं।

    विराट कोहली को मिले 15 करोड़

    रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लिए विराट कोहली (Virat Kohli) सबसे बड़े खिलाड़ी रहे हैं। इसीलिए कप्तानी छोड़ने के बाद भी विराट को दी जाने वाली फीस में किसी भी प्रकार की कटौती नहीं की गई थी। आईपीएल 2022 के लिए आरसीबी ने विराट कोहली को 15 करोड़ की मोटी रकम देकर पहले खिलाड़ी के रूप में रिटेन किया था। इस राशि के अलावा विराट कोहली को टूर्नामेंट के दौरान अवॉर्डस से नवाजा गया था।

    GT के खिलाफ प्रदर्शन के बाद Virat Kohli पर हुई धनवर्षा

    आईपीएल 2022 में विराट कोहली (Virat Kohli) ने सिर्फ़ 2 अर्धशतक लगाए थे। और दोनों ही गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ लगाए थे। हालांकि पहली हाफ सेंचुरी के लिए कोहली ने 48 गेंदों का सामना किया था। जिसके चलते उनकी टीम हार गई थी, हालांकि इसके बाद आईपीएल 2022 में गुजरात के खिलाफ खेले गए दूसरे मुकाबले में विराट कोहली ने 73 रनों की शानदार पारी खेली थी।

    जिसके लिए उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’, मोस्ट वैल्यूएबल एसेट, और RuPay ऑन द गो-4 के अवॉर्ड दिए गए थे। इस प्रत्येक अवॉर्ड के लिए विराट को 1-1 लाख रुपये के चेक दिए गए थे। इस लिहाज से देखें तो आईपीएल 2022 में विराट कोहली ने लगभग 15 करोड़ 3 लाख रुपये की कमाई हो चुकी है। हालांकि इसको लेकर किसी भी प्रकार की आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।

    विराट कोहली का आईपीएल 2022 में प्रदर्शन

    विराट कोहली (Virat Kohli) के बल्ले से आईपीएल 2022 में 16 मैचों में 115 के निराशाजनक स्ट्राइक रेट से 341 रन निकले हैं। इस दौरान कोहली ने सिर्फ 2 बार 50 से ज्यादा का स्कोर बनाया है, इसके साथ ही खासकर नॉकआउट मैच में कोहली को अपने अनुभव के चलते टीम का भार कंधों पर उठाते हुए जीत सुनिश्चित करनी चाहिए थी।

    लेकिन एलिमिनेटर और क्वालीफायर-2 में कोहली क्रमश: सिर्फ 24 और 7 रनों का योगदान ही दे पाए। अब आगामी भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका सीरीज के लिए कोहली को आराम दिया गया है अब वे इंग्लैंड में टेस्ट और लिमिटेड ओवर की सीरीज खेलते हुए नजर आने वाले हैं।

  • IPL 2022 Qualifier-2, RCB vs RR: फाफ डू प्लेसिस ने इन 3 खिलाड़ियो को ठहराया हार का जिम्मेदार, फैंस को लेकर हो गए भावुक

    IPL 2022 Qualifier-2, RCB vs RR: फाफ डू प्लेसिस ने इन 3 खिलाड़ियो को ठहराया हार का जिम्मेदार, फैंस को लेकर हो गए भावुक

    आईपीएल 2022 (IPL) का सीजन अब अपने विनर को ढूंढने की तर्ज पर आ पहुंचा हैं। अपने विनर से मिलने के लिए लीग बस एक मैच दूर हैं। आईपीएल क्वालिफायर-2 का मुकाबला फाफ डू प्लेसिस की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच 27 मई 2022 को शाम 7ः30 बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

    पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने रजत पाटीदार के 58 रनों की मदद से  20 ओवर में 157 रन बनाए। जोस बटलर की 106 रन की शतकीय पारी से 18वें ओवर में ही राजस्थान ने 161 रन बना लिए। राजस्थान 7 विकटों से यह मुकाबला जीत चुकी हैं। और आईपीएल 2022 के फाइनल में प्रवेश कर चुकी हैं।

    पहली पारी टेस्ट क्रिकेट की तरह लग रही थी- फाफ डू प्लेसिस

    IPL 2022: Faf du Plessis rescues RCB, but misses ton by four runs

    राजस्थान रॉयल्स से क्वालिफायर-2 मुकाबले में 7 विकेट से हारने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डू प्लेसिस ने कहा-

    ” नई गेंद के साथ यह काफी चुनौतीपूर्ण था, यह थोड़ा हिलता-डुलता था। लेकिन हम पहले छक्के को बिना ज्यादा नुकसान पहुंचाए पार कर गए। उस पहले सत्र में टेस्ट क्रिकेट जैसा लगा। वास्तव में अधिक उछाल। फिर भी हमें लगा कि 180 बराबर है। मुझे वास्तव में गर्व है आरसीबी के लिए यह सीजन शानदार रहा है। मेरा पहला सीजन यह देखने के लिए है कि भीड़ हमारे लिए कितनी खास रही है।”

    आरसीबी पहला पारी में बोर्ड पर ज्यादा रन दर्ज करने में नाकामयाब रही हैं। रजत पाटीदार के 58 रनों से आरसीबी 158 के टोटल पर पहुंची थी। दूसरी पारी में अच्छे फॉर्म में बल्लेबाजी कर रहे जोस बटलर के आगे आरसीबी के गेंदबाजों की एक नहीं चली।

    मुझे अपनी टीम पर गर्व हैं- फाफ डू प्लेसिस

    Faf du Plessis: ಮೊದಲ ಗೆಲುವು: ಪಂದ್ಯ ಮುಗಿದ ಬಳಿಕ ಫಾಫ್ ಡುಪ್ಲೆಸಿಸ್ ಏನು ಹೇಳಿದ್ರು ಕೇಳಿ | Faf du Plessis praise on Dinesh Karthik in post match presentation After RCB vs KKR IPL 2022 thriller

    रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम के बारे में आगे बात करते हुए फाफ डू प्लेसिस ने कहा कि उनको अपनी टीम पर गर्व हैं-

    ” हर्षल, डीके सभी लोग जिन्हें भारत के लिए चुना गया है, वे इसके लायक हैं। मुझे टीम पर गर्व है, भले ही हम आज रात अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर नहीं थे और राजस्थान रॉयल्स की बहुत मजबूत टीम के खिलाफ थे। हमारे दस्ते में वास्तव में कुछ अच्छी युवा प्रतिभाएं हैं, और आपके पास तीन साल की योजना है। यही आप अधिकतम करने के लिए देखते हैं।”

    आरसीबी के दर्शकों के बारे में बात करते हुए फाफ डू प्लेसिस ने फैंस को भावुक को कर दिया-

    ” आप देख सकते हैं कि रजत के आने के बाद वह कितने अच्छे रहे हैं। हमारे प्रशंसक सबसे स्पष्ट बात रहे हैं। आप कहीं भी किसी भी खेल में जाते हैं और आपने आरसीबी-आरसीबी का जाप किया है। जब हमने मुंबई में खेलते हुए भी आरसीबी के मंत्रों को सुना तो लोग भावुक हो गए। हमारे प्रशंसकों ने बहुत अच्छा किया और बहुत-बहुत धन्यवाद।”

  • IPL 2022, QUALIFIER 2, RCB vs RR: मैन ऑफ़ द मैच जोस बटलर खोला अपनी सफ़लता का राज़, कोच के बारे में दिया बड़ा बयान

    IPL 2022, QUALIFIER 2, RCB vs RR: मैन ऑफ़ द मैच जोस बटलर खोला अपनी सफ़लता का राज़, कोच के बारे में दिया बड़ा बयान

    आईपीएल 2022 (IPL 2022) का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALLENGERS BANGALOR) और राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) की टीम आमने-सामने थी। संजू सैमसन (SANJU SAMSON) ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिसके बाद आरसीबी (RCB) की टीम ने 20 ओवर में 157 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम ने 7 विकेट से मैच जीत लिया। राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर (Jos Buttler) को शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया।

    प्लेयर ऑफ़ द मैच बने जोस बटलर

    जोस बटलर (Jos Buttler) ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALLENGERS BANGALOR) के खिलाफ शतकीय पारी खेल राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) फाइनल का टिकट दिलवाया। उन्होंने बैंगलोर के खिलाफ इस सीजन का चौथा शतक जड़ा। जिसके बाद अब वह इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने आईपीएल 2022 में चार शतक लगाए हैं। उनकी इस ताबड़तोड़ पारी के बाद बटलर को प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। मैच खत्म होने के बाद मैच प्रेजेंटेशन में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ जोस बटलर ने कहा कि,

    “मैं बहुत कम उम्मीदों के साथ सीज़न में आया था, लेकिन बहुत सारी ऊर्जा और उत्साह के साथ और अब यहां खड़ा होना और इतनी शानदार टीम के साथ सीजन में रहना और हमारा फाइनल में पहुंचना बेहद रोमांचक है। मेरे पास दो हिस्सों का टूर्नामेंट था। मेरे आस-पास के कुछ करीबी लोगों, कुमार संगकारा और ट्रेवर पेनी के साथ मेरी कुछ बहुत ही अच्छी बातचीत हुई।”

    “ मैं थोड़ा दबाव महसूस कर रहा था, डिस्ट्रैक्ट हो रहा था और मुझे इसे दबाने की कोशिश कर रहा था और यह केवल एक हफ्ते पहले तक ही था और मैं अंदर ही खुल गया था और इस बारे में बात करने से मुझे कोलकाता जाने में बहुत अच्छा लगा और उस पारी ने मुझे दिया। आत्मविश्वास जिसने आज मदद की।”

    जोस बटलर – मैंने आज बस इसना आनंद लिया

    जोस बटलर ने अपने पारी के बारे में बयान देते हुए आगे कहा कि वह इस मुकाबले का आनंद ले रहे थे। जोस बटलर (Jos Buttler) ने आगे कहा कि,

    “ मैं हमेशा इस खेल को खेलने की कोशिश करता हूं, ऐसा कौन सा खेल है जो मुझे किसी विशेष समय पर करने के लिए कह रहा है और उस विशेष दिन में मुझे किस कौशल का उपयोग करने की कोशिश करनी है। कुछ दिन मैं शुरू करने के लिए धीमा रहा हूं, काश मैं ऐसा कभी नहीं होता, काश मैं हर समय तेज खेल पाता।”

    “ कभी-कभी मुझे यह कठिन लगा और हो सकता है कि मेरा एक छोटा संस्करण बड़े शॉट के लिए गया हो और बाहर निकल गया हो और कुछ सांगा मुझसे कह रहा है कि आप जितनी देर तक वहां रहेंगे, किसी समय यह आएगा। मैं आज इतना उत्साहित और 100 हजार लोगों के सामने खेलने का विचार आया, अविश्वसनीय समर्थन, शानदार स्टेडियम और क्रिकेट का शानदार खेल। मैंने आज बस इतना आनंद लिया।”

  • IPL 2022, QUALIFIER 2, RCB vs RR, STAT: इस मैच में बने 15 बड़े रिकॉर्ड, जोस बटलर ने बल्ले से लगा दी रिकॉर्ड्स की लाइन 

    IPL 2022, QUALIFIER 2, RCB vs RR, STAT: इस मैच में बने 15 बड़े रिकॉर्ड, जोस बटलर ने बल्ले से लगा दी रिकॉर्ड्स की लाइन 

    नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2022 (IPL 2022) का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला हुआ. जहाँ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALLENGERS BANGALOR) और राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) आमने-सामने थी. जिसमें संजू सैमसन (SANJU SAMSON) ने टॉस जीत गेंदबाजी का फैसला किया. जिसके बाद आरसीबी (RCB) ने 20 ओवर में 157 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा राजस्थान रॉयल्स (RR) ने 7 विकेट से मैच जीत लिया. इस मैच में 15 बड़े रिकॉर्ड्स बने हैं. वहीं जोस बटलर ने रिकॉर्ड्स की लाइन लगा दी है.

    इस मैच में बने 15 बड़े रिकॉर्ड, जोस बटलर ने लगा दी रिकॉर्ड्स की लाइन

    IPL 2022, QUALIFIER 2, RCB vs RR: जोस बटलर के तूफान में उड़ी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, राजस्थान रॉयल्स ने कटाया फाइनल का टिकट
    IPL 2022, QUALIFIER 2, RCB vs RR: जोस बटलर के तूफान में उड़ी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, राजस्थान रॉयल्स ने कटाया फाइनल का टिकट

    1. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स की टीम 28 बार आमने-सामने हुई हैं. जिसमें आरसीबी की टीम ने 13 मैच जीते हैं तो वहीं राजस्थान ने 12 मैच जीते हैं. 3 मैच बेनतीजा नजर आ रहा है.

    2. संजू सैमसन ने आज बतौर विकेटकीपर आईपीएल में 50 कैच पूरे कर लिए हैं.

    3. विराट कोहली (VIRAT KOHLI) ने आज कैच पकड़कर टी20 क्रिकेट में 150 कैच पूरे कर लिए हैं. उनसे पहले रोहित शर्मा और सुरेश रैना ने ही ऐसा किया है.

    4. रजत पाटीदार ने आज टी20 क्रिकेट में 50 छक्के पूरे कर लिए हैं.

    5. जोस बटलर ने आज टी20 क्रिकेट में 350 छक्के पूरे कर लिए हैं.

    6. रजत पाटीदार (RAJAT PATIDAR) ने आज टी20 क्रिकेट में 100 चौके पूरे कर लिए हैं.

    7. जोस बटलर ने आज आईपीएल करियर का 5वां शतक पूरा कर लिया है.

    8. संजू सैमसन ने आज आईपीएल में 3500 रन बना लिए हैं.

    9. प्रसिद्ध कृष्णा (PRASIDH KRISHNA) ने आज आईपीएल का 50वां मैच खेला है.

    10. जोस बटलर ने एक आईपीएल सीजन में 4 शतक लगाए हैं, ऐसा करने वाले वो दूसरे खिलाड़ी बने हैं. उनसे पहले विराट कोहली (VIRAT KOHLI) ने ऐसा किया था.

    11. राजस्थान रॉयल्स की टीम 14 साल के लंबे इंतजार के बाद आईपीएल के फाइनल में पंहुची है.

    12. आईपीएल प्ले ऑफ में शतक
    122 वी सहवाग पीबीकेएस (PBKS) बनाम सीएसके 2014 (क्यू 2)
    117*एस वाटसन सीएसके बनाम एसआरएच 2018 (फाइनल)
    115*डब्ल्यू साहा पीबीकेएस बनाम केकेआर 2014 (फाइनल)
    113 एम विजय सीएसके (CSK) बनाम डीसी 2012 (क्यू2)
    112*आर पाटीदार आरसीबी बनाम एलएसजी 2022 (एलिमिनेटर)
    106*जे बटलर आरआर बनाम आरसीबी 2022 (क्यू2)

    13. आईपीएल में 100
    6 क्रिस गेल (CHRIS GAYLE)
    5 विराट कोहली / जोस बटलर
    4 शेन वॉटसन / डेविड वार्नर / केएल राहुल

    14. जोस बटलर आईपीएल के एक सीजन में 800 रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बने हैं.

    15. आईपीएल संस्करण में सर्वाधिक छक्के छाए
    31* मोहम्मद सिराज (MOHAMMED SIRAJ) (2022)
    29 डी ब्रावो (2018)
    28 वाई चहल (2015)
    28*डब्ल्यू हसरंगा (2022)
    27*वाई चहल (2022)

  • IPL 2022 Qualifier-2, RCB vs RR: ऑरेंज कैप की लिस्ट में कायम है जोस बटलर का दबदबा, पर्पल कैप के बादशाह बन गए है वानिंदु हसरंगा

    IPL 2022 Qualifier-2, RCB vs RR: ऑरेंज कैप की लिस्ट में कायम है जोस बटलर का दबदबा, पर्पल कैप के बादशाह बन गए है वानिंदु हसरंगा

    आईपीएल 2022 (IPL) का सीजन अब अपने विनर को ढूंढने की तर्ज पर आ पहुंचा हैं। आज के हुए मैच में ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की लिस्ट में कुछ बदलाव देखने को मिले हैं। आईपीएल क्वालिफायर-2 का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच 27 मई 2022 को शाम 7ः30 बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

    पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने रजत पाटीदार के 58 रनों की मदद से  20 ओवर में 157 रन बनाए। जोस बटलर की 106 रन की  शतकीय पारी से 18वें ओवर में ही राजस्थान ने 161 रन बना लिए। राजस्थान 7 विकटों से यह मुकाबला जीत चुकी हैं और आईपीएल 2022 के फाइनल में प्रवेश कर चुकी हैं।

    ऑरेंज कैप के बादशाह है जोस बटलर

    IPL 2022 Live: Jos Butler shows incredible sportsmanship, voluntarily asks umpire to recheck his save

    आज क्वालिफायर-2 मुकाबले में जोस बटलर (JOSS BUTTLER)  ने 106 रनों की रनों की शतकीय पारी खेली। राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी जोस बटलर (JOS BUTTLER) ऑरेंज कैप की लिस्ट में अभी भी टॉप पर बरकरार हैं। जोस बटलर ने 16 मैचों में 788 रन बनाए है। आईपीएल 2022 के ऑरेंज कैप की लिस्ट में दूसरे पायदान पर लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) के कप्तान केएल राहुल (KL RAHUL) शामिल है। राहुल ने 15 मैचों में  616 रन बनाए है।

    ऑरेंज कैप की लिस्ट तीसरे पायदान पर लखनऊ सुपर जायंट्स के क्विंटन डी कॉक है। डी कॉक ने 15 पारियों में कुल 508 रन बनाए है। ऑरेंज कैप की लिस्ट में चौथे पायदान पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डु प्लेसिस हैं। फाफ ने 16 मैचों में 468 रन बनाए हैं। ऑरेंज कैप की लिस्ट में पांचवें पायदान पर पंजाब किंग्स के खिलाड़ी शिखर धवन है। धवन ने 14 पारियों में 460 रन बनाए हैं।

    पर्पल कैप का ताज़ हो गया है वानिंदु हसरंगा के नाम

    I'm A Wicket-Taking Bowler": Wanindu Hasaranga After 5-Wicket Haul vs SRH | Cricket News

    आज राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ वानिंदु हसरंगा (WANNINDU HASARANGA) ने 4 ओवर में 20 रन देकर 1 विकेट चटकाया।  वानिंदु हसरंगा पर्पल कैप की लिस्ट टॉप पर आ गए है, हसरंगा ने 16 मैचों में 7.54 की इकॉनमी के साथ 26 विकेट लिए हैं। युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) ने पर्पल कैप की लिस्ट में दूसरे पायदान पर आ गए हैं चहल ने 16 मैचों में कुल 26 विकेट अपने नाम किया है।

    पर्पल कैप की लिस्ट में तीसरे पायदान पर 23 विकटों के साथ पंजाब किंग्स के तेज़ गेंदबाज कगिसो राबाडा (KAGISO RABADA) है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी उमरान मलिक 22 विकटों के साथ लिस्ट में चौथे पायदान पर हैं। कुलदीप यादव (KULDEEP YADAV) पर्पल कैप की लिस्ट में पांचवे पायदान पर है। कुलदीप यादव ने 14 मैचों में कुल 21 विकेट अपने नाम किए हैं।

  • IPL 2022, QUALIFIER 2, RCB vs RR: विराट कोहली को फैंस ने बताया आरसीबी का पनौती, फैंस ने जोस बटलर पर लुटाया प्यार

    IPL 2022, QUALIFIER 2, RCB vs RR: विराट कोहली को फैंस ने बताया आरसीबी का पनौती, फैंस ने जोस बटलर पर लुटाया प्यार

    आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम आईपीएल 2022 (IPL 2022) का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला में हुआ. जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALLENGERS BANGALOR) के सामने राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) की चुनौती थी. जहाँ संजू सैमसन (SANJU SAMSON) ने टॉस जीत पहले गेंदबाजी का अहम फैसला किया. जिसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने 20 ओवर में 157 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा राजस्थान रॉयल्स (RR) ने 7 विकेट से मैच जीत लिया. विराट कोहली (VIRAT KOHLI) को फैंस ने ट्रोल किया तो वहीं जोस बटलर (JOS BUTTLER) का जलवा देखने को मिला.

    विराट कोहली को फैंस ने जमकर किया ट्रोल तो वहीं जोस बटलर का दिखा जलवा

    टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALLENGERS BANGALOR) के लिए रजत पाटीदार (RAJAT PATIDAR) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 58 रनों की पारी खेली. जिसके बाद ग्लेन मैक्सवेल (GLENN MAXWELL) ने भी अहम 24 रन जोड़े. जिसके कारण ही आरसीबी (RCB) की टीम ने 20 ओवर में 157 रन बनाए.

    लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) के लिए जोस बटलर (JOS BUTTLER) ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 106 रनों की पारी खेली. संजू सैमसन (SANJU SAMSON) ने भी 23 रनों की शानदार पारी खेली. जिसके कारण ही राजस्थान रॉयल्स (RR) ने 7 विकेट से मैच जीतकर फाइनल का टिकट अपने नाम किया. जोस बटलर का सोशल मीडिया पर जलवा देखने को मिला. विराट कोहली (VIRAT KOHLI) का फैंस जमकर मजाक उड़ा रहे हैं.

    यहाँ पर देखें ट्वीट

    https://twitter.com/MyFreakyTweets/status/1530241615289147395?s=20&t=LzT7R09jaCrKf31ehxfhrg

    https://twitter.com/SalmanXcaptain/status/1530241416009490434?s=20&t=LzT7R09jaCrKf31ehxfhrg

    https://twitter.com/vasant044/status/1530241990214012928?s=20&t=LzT7R09jaCrKf31ehxfhrg

    https://twitter.com/_Shubham_jain50/status/1530241998988447746?s=20&t=LzT7R09jaCrKf31ehxfhrg

    https://twitter.com/raghavacharya95/status/1530241404626034688?s=20&t=LzT7R09jaCrKf31ehxfhrg

  • IPL 2022, QUALIFIER 2, RCB vs RR: जोस बटलर के तूफान में उड़ी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, राजस्थान रॉयल्स ने कटाया फाइनल का टिकट

    IPL 2022, QUALIFIER 2, RCB vs RR: जोस बटलर के तूफान में उड़ी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, राजस्थान रॉयल्स ने कटाया फाइनल का टिकट

    आईपीएल 2022 (IPL 2022) का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया. जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALLENGERS BANGALOR) और राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) की टीम आमने-सामने थी. जिसमें संजू सैमसन (SANJU SAMSON) ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद आरसीबी (RCB) की टीम ने 20 ओवर में 157 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम ने 7 विकेट से मैच जीत लिया.

    रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने दिया था 158 रनों का लक्ष्य

    टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALLENGERS BANGALOR) को खराब शुरूआत मिली. विराट कोहली (VIRAT KOHLI) आज भी मात्र 7 रन ही बना पाए. फाफ डू प्लेसिस ने भी धीमी बल्लेबाजी करते हुए 25 रन ही जोड़े. एक बार फिर से रजत पाटीदार (RAJAT PATIDAR) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 58 रनों की पारी खेली. जिसके बाद ग्लेन मैक्सवेल (GLENN MAXWELL) ने भी अहम 24 रन जोड़े.

    जिसके बाद शाहबाज अहमद (SHAHBAJ AHMED) ही दहाई का आकड़ा पार कर सके. दिनेश कार्तिक (DINESH KARTHIK) , महिपाल लोमरोर, वानिंदु हसरंगा और हर्षल पटेल (HARSHAL PATEL) जल्दी पवेलियन लौट गए. जिसके कारण ही आरसीबी (RCB) की टीम ने 20 ओवर में 157 रन बनाए. राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) के लिए प्रसिद्ध कृष्णा और ओबेद मैकॉय ने 3-3 विकेट अपने नाम किया. ट्रेंट बोल्ट (TRENT BOULT) और आर अश्विन ने भी 1-1 विकेट झटके.

    राजस्थान रॉयल्स की टीम 2008 के बाद अब पंहुची फाइनल में

    लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) के लिए सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल (YASHASVI JAISWAL) ने 21 रनों की पारी खेली. जोस बटलर (JOS BUTTLER) ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 106 रनों की पारी खेली. वहीं कप्तान संजू सैमसन (SANJU SAMSON) ने भी 23 रनों की शानदार पारी खेली. अंत में देवदत्त पडिक्कल (DEVDUTT PADIKKAL) ने भी 9 रन बनाए.

    जिसके कारण ही राजस्थान रॉयल्स (RR) ने 7 विकेट से मैच जीतकर फाइनल का टिकट अपने नाम किया. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALLENGERS BANGALOR) के लिए जोश हेजलवुड (JOSH HAZLEWOOD) ने 2 विकेट अपने नाम किया. वानिंदु हसरंगा (WANINDU HASARANGA)  ने 1 विकेट झटका. अब गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) और राजस्थान रॉयल्स के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा.

  • IPL 2022 Qualifier-2, RCB vs RR: विराट कोहली को लेकर उमड़ा शोएब अख्तर का प्यार, अख्तर की बातें जीत लेगी आपका दिल

    IPL 2022 Qualifier-2, RCB vs RR: विराट कोहली को लेकर उमड़ा शोएब अख्तर का प्यार, अख्तर की बातें जीत लेगी आपका दिल

    आईपीएल 2022 का क्वालिफायर -2 का मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALLENGERS BANGALORE)  और राजस्थान रॉयल्स (RAJASTHAN ROYALS) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (NARENDRA MODI STADIUM) में खेला जा रहा हैं। विराट कोहली (VIRAT KOHLI) आईपीएल के इतिहास के एकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होने सिर्फ एक ही टीम के लिए आईपीएल की लीग में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। यह सीजन कोहली के लिए मध्यम ही रहा हैं। पाकिस्तानी पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर (SHOAIB AKHTAR) ने हाल ही में विराट कोहली को लेकर एक बड़ा बयान दिया हैं।

    मैं चाहता हूं विराट कोहली मैच विनिंग पारी खेले- शोएब अख्तर

    Shoaib Akhtar equates Virat Kohli's on field intensity with Imran Khan, urges Pakistan players to play like India - myKhel

    पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व गेंदबाज शोएब अख्तर ने भारतीय और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाड़ी विराट कोहली के फॉर्म को लेकर हाल ही में स्पोर्टकीड़ा के साथ बात करते हुए एक बड़ा बयान दिया हैं-

    ” मेरा दिल कहता है कि आज विराट कोहली अपना शो करे। आज वो यहां से टीम को लेकर चले, मैं और इससे ज्यादा उनको गिरते नहीं देख सकता। ये मेरे दिल की ख्वाहिश है वही आज मैच में देखने लायक होंगे। मैं चाहता हूं कि वो मैच विनिंग पारी खेलें, आरसीबी को पार लगा जाएं, मैं उनको खुश देखना चाहता हूं।”

    शोएब अख्तर ने आगे बात करते हुए बताया कि विराट कोहली कौन हैं-‘

    “कोहली ग्रेट प्लेयर है। उसे बेवजह लोग ट्रोल करते हैं. आज घबराना नहीं है, मैदान में जाकर इनको वो फेंटा लगाना है, वो फेंटा लगाना है कि बता देना है सामने वाली टीम को कि विराट कोहली कौन है।”

    आरसीबी के फिनिशर दिनेश कार्तिक के बारे में भी बोले शोएब अख्तर

    LSG vs RCB: MI And CSK Fans Will Be Excited To See RCB Successful: Dinesh Karthik

    दिनेश कार्तिक आईपीएल के इस सीजन में कमाल के फॉर्म में चले हैं। इस सीजन हमने उनके बल्ले से कई तूफानी और चमकदार पारी देखी हैं। टीम को जब भी उनकी जरूरत पड़ी हैं अपने कमाल से कार्तिक ने आरसीबी की नईया को पार लगाया हैं। दिनेश कार्तिक के बारे में बात करते हुए दिनेश कार्तिक ने कहा-

    “दिनेश कार्तिक मेरे साथ का है। बड़ा तगड़ा प्लेयर है, एक और बहादुरी की मिसाल है। उनकी पर्सनल लाइफ में काफी विवाद रहे। उसके बाद उन्होंने वापसी की और शानदार प्रदर्शन दिखा रहे हैं।”

  • IPL 2022: डेविड वार्नर ने बताया क्यों उनकी बेटियों ने लगा दी उनकी क्लास, वजह जानकर आप रह जायेंगे हैरान

    IPL 2022: डेविड वार्नर ने बताया क्यों उनकी बेटियों ने लगा दी उनकी क्लास, वजह जानकर आप रह जायेंगे हैरान

    आईपीएल 2022 का सीजन दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS)  के लिए कुछ खास अच्छा नहीं रहा हैं। टीम सिर्फ 14 में से 7 मुकाबले जीती हैं। और लीग चरण के आखिरी मुकाबले में मुबंई इंडियंस से हारने के बाद प्लेऑफ में क्वालिफाई करने में नाकामयाब रही। डेविड वार्नर (DAVID WARNER) ने इस सीजन अपनी टीम दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। स्टार खिलाड़ी वार्नर ने खुलासा किया हैं कि आईपीएल में एक भी शतक ना लगा पाने पर उनकी बेटियों ने उनकी क्लास लगा दी हैं।

    मेरी बेटियां मुझसे पूछती है आप शतक क्यों नहीं लगा पाते- डेविड वार्नर

    Our Daughters Expect Him To Score 100 In Every Game": David Warner's Wife | Cricshadow

    आईपीएल 2022 के लीग चरण के मुकाबले खत्म करने के बाद डेविड वार्नर अपने स्वदेश आस्ट्रेलिया वापस लौट चुके हैं। अपने घर वापस जाकर वार्नर ने फॉक्स स्टार को एक इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होने बताया हैं कि उनकी बेटियां उनसे पूछती हैं वो आईपीएल में एक भी शतक क्यो नहीं लगा पाए।

    ” शतक बनाना आसान नहीं है। यह नहीं है। यह वास्तव में कठिन है क्योंकि जब आप घर आते हैं, और हर दिन ऐसा होता है कि मेरी बेटियां मुझसे पूछती हैं- आप आईपीएल में क्यों शतक नहीं लगा पाए? यह इतना आसान नहीं है।”

    वार्नर ने इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। 12 मैच में उन्होने 432 रन बनाए हैं और 5 अर्धशतक अपने नाम किए हैं।

    आईपीएल की तीन विशिष्ट टीमें हैं आरसीबी, मुंबई और चेन्नई- डेविड वार्नर

    IPL 2022: David Warner's Distraught Daughter Catches Eye As Father Gets Dismissed | WATCH

    इसके बाद डेविड वार्नर ने विभिन्न आईपीएल फ्रेंचाइजी के फैन बेस के बारे में बात करते हुए कहा कि-

    ” यह पागल है। मुझे लगता है कि अगर आप खेलते हैं, तीन विशिष्ट टीमें हैं – मुंबई, आरसीबी और चेन्नई। कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप उन्हें कहां खेलते हैं, भले ही आप अपने घरेलू स्थल पर हों, उनके लिए जा रहा है। तो हाँ, आप इसके खिलाफ हैं। इसलिए उम्मीद है कि आप अक्सर उनके खिलाफ नहीं आएंगे।”

    दिल्ली कैपिटल्स टीम में समय बिताकर उन्हें कैसा लगा इस पर बात करते हुए वार्नर ने कहा-

    ” मैं स्पष्ट रूप से दिल्ली में अपने समय से प्यार करता हूं, अब दिल्ली की राजधानियों का नाम बदल दिया गया है। रिकी पोंटिंग कोच हैं, बहुत सारे परिचित चेहरे हैं। शेन वॉटसन वहां थे, जेम्स होप्स और ऐसा लगा जैसे मैं ऑस्ट्रेलियाई लड़कों के साथ घर पर वापस आ गया हूं और कुछ नए चेहरे भी।”

  • IPL 2022: क्वालिफायर-2 मैच से ठीक पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को लगा तगड़ा झटका, दिनेश कार्तिक पाए गए दोषी

    IPL 2022: क्वालिफायर-2 मैच से ठीक पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को लगा तगड़ा झटका, दिनेश कार्तिक पाए गए दोषी

    आईपीएल 2022 के इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच 27 मई यानी आज शाम को क्वालीफायर-2 खेला जाना है। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। इस मुकाबला में जीतने वाली टीम फाइनल में गुजरात टाइटंस (GT) से भिड़ेगी। लेकिन इस मैच से पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के स्टार खिलाड़ी दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) को बड़ा झटका लगा है।

    एलिमिनेटर मैच दिनेश कार्तिक पाए गए दोषी

    लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ जीत के साथ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने क्वालीफायर-2 में प्रवेश किया है। आरसीबी को यहां तक पहुंचाने में विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) की अहम भूमिका रही, जिन्होंने एलिमिनेटर मैच में नाबाद 37 रन बनाए। हालांकि इस मैच के दौरान दिनेश कार्तिक से ऐसी भूल हो गई, जिसके लिए उन्हें फटकार भी पड़ी है।

    दिनेश कार्तिक को लगी फटकार

    दिनेश कार्तिक ने पिछला मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में आईपीएल का एलिमिनेटर खेला था। इसी मैच के लिए कार्तिक को आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ एलिमिनेटर मैच के दौरान आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर फटकार लगाई गई है। आधिकारिक बयान में कहा गया है कि,

    “कार्तिक ने आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.3 के तहत स्तर 1 के अपराध को स्वीकार किया। आईपीएल आचार संहिता का अनुच्छेद 2.3 मैच के दौरान कार्तिक ने आपत्तिजनक शब्दों का उपयोग किया था।”

    आईपीएल ने अपने बयान में कोई कारण नहीं बताया

    IPL ने अपने बयान में कोई कारण नहीं बताया है, जिसके तहत दिनेश कार्तिक को दोषी पाया गया। एलिमिनेटर मैच में आरसीबी ने लखनऊ टीम को 14 रनों से हराकर क्वालिफायर-2 के लिए क्वालिफाई किया था।

    दिनेश कार्तिक का अब तक शानदार प्रदर्शन

    दिनेश कार्तिक ने अब तक इस सीजन में 15 मैच खेले, जिसमें 64.80 की शानदार औसत से 324 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने एक फिफ्टी भी जमाई है. दिनेश कार्तिक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम के लिए बेस्ट फिनिशर की भूमिका निभा रहे हैं. इस सीजन में दिनेश ने अब तक 22 छक्के और 27 चौके जमाये है।