Tag: रिंकू सिंह

  • IPL 2022: रिंकू सिंह के नो बॉल पर आऊट होने से सोशल मीडिया में मचा बवाल, फैंस ने अंपायर की जमकर लगाई क्लास

    IPL 2022: रिंकू सिंह के नो बॉल पर आऊट होने से सोशल मीडिया में मचा बवाल, फैंस ने अंपायर की जमकर लगाई क्लास

    आईपीएल 2022 का 66वां मुकाबला 18 मई 2022 को कोलकाता नाईट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच 18 मई 2022 को डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया था। केकेआर के बल्लेबाज रिंकु सिंह ने 15 गेंदों में 40 रनों की पारी खेली थी उनकी पारी ने केकेआर को जीत की दहलीज़ पर लाकर रख दिया था। लेकिन उनके विकेट ने सब बदलकर रख दिया। रिंकू सिंह जिस बॉल पर आऊट हुए वह नो बॉल थी, इस चीज़ से फैंस काफी गुस्से में आ गए हैं।

    लखनऊ के खिलाफ अपनी पारी से छाए हुए है रिंकू सिंह

    IPL 2022: KKR hero Rinku Singh opens up on hardships, says 'my father didn't eat for 2-3 days when...'

    लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच हुए मुकाबले में लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 211 रनों का लक्ष्य केकेआर को दिया था, बल्लेबाजी के लिए उतरी केकेआर ने दबाव के चलते पावरप्ले में दो विकेट गंवाए दिए थे। नीतीश राणा और कप्तान श्रेयस अय्यर की पारी ने टीम को मजबूत स्थिति में रखा। विकेट गिरने के बाद रिंकू सिंह बल्लेबाजी करने के लिए आए 3 ओवर में 55 रनों की दरकार थी जिसे रिंकू सिंह ने अपने 15 गेंदों में 40 रनों की पारी से सब आसान कर दिया था।

    मैच केकेआर के पक्ष में पूरी तरीके से जा चुका था लेकिन आखिरी ओवर में रिंकू सिंह के विकेट ने सब बदल दिया, और फिर कोलकाता नाईट राइडर्स को 2 रन से यह मुकाबला हारना पड़ा।

    रिंकू सिंह के नो बॉल पर आऊट होने से फैंस आक्रोश में है

    केकेआर की पारी का आखिरी ओवर लखनऊ के गेंदबाज मार्कस स्टॉयनिस डाल रहे थे, स्टॉयनिस की गेंद पर लुईस ने कैच पकड़कर रिंकू सिंह को आऊट किया था लेकिन जब मैच की हाइलाइट्स को दोबारा देखा गया तो ये बॉल नो बॉल निकली जिससे फैंस काफी ज्यादा गुस्से में हैं, अंपायर की इस हरकत पर फैंस अंपायर को लताड़ लगा रहे है।

    इसी कड़ी में फैंस के कुछ ट्वीट इस प्रकार हैं-

    https://twitter.com/dhineshvalavan/status/1527179294488686598?s=20&t=RRrzRB5g40A-K6scYEn8qg

    https://twitter.com/joydeepc192/status/1527206303461888000?s=20&t=t5EzjdPVElYbY2UwR48AHw

    https://twitter.com/BabanGirnare/status/1527147638914658304?s=20&t=hBteIxolYlaVZa97_DwFpA

    https://twitter.com/Prajwal18090364/status/1526994918471655424?s=20&t=2XLIWFhXaYA69nnnNlaS8A

    https://twitter.com/sufyann_n/status/1527217940541894656?s=20&t=vrixmfZmDvExVeTZGGMmYA

  • UP के इन 3 खिलाड़ियों ने आईपीएल 2022 में मचाया धमाल, भारतीय टीम के चयनकर्ता को भी किया है प्रभावित

    UP के इन 3 खिलाड़ियों ने आईपीएल 2022 में मचाया धमाल, भारतीय टीम के चयनकर्ता को भी किया है प्रभावित

    आईपीएल 2022  (IPL 2022) का यह सीजन उत्तर प्रदेश के क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए काफी सुखद रहा है। इस बार आईपीएल में यूपी के कई खिलाड़ियों ने खूब धमाल मचाया है। इनके प्रदर्शन ने फैंस समेत पूर्व क्रिकेटरों व चयनकर्ताओं को काफी प्रभावित किया है। अब इनका अलगा सफर भारतीय टीम तक पहुंचना है, लेकिन यह चयनकर्ताओं पर है कि किन खिलाड़यों को भारतीय टीम (INDIAN TEAM) में जगह मिल सकती है।

    आज आपको हम इस लेख में बताने वाले हैं कि उत्तर प्रदेश के वो कौन से 3 खिलाड़ी हैं जो अपने प्रदर्शन से भारतीय टीम तक का सफर कर सकते हैं।

    1- रिंकू सिंह

    उत्तर प्रदेश के रणजी टीम के कप्तान रिंकू सिंह (RINKU SINGH) ने आईपीएल 2022 के सीजन में शानदार बल्लेबाजी की है। पिछले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ खेलते हुए 15 गेंद पर 40 रन की शानदार पारी खेली है। आखिरी ओवर में 6 गेंदों पर 21 रन के जवाब में उन्होंने पहली 4 गेंद पर 18 रन बना दिए लेकिन 5 वीं गेंद पर वो आउट हो गए,

    जिसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 2 रन से मैच जीत गई। इससे पूर्व भी रिंकू सिंह का आईपीएल 2022  (IPL) के इस सीजन में शानदार प्रदर्शन रहा है। उन्होंने इस सीजन के 7 मैचों में 148 के स्ट्राइक रेट से 174 रन बनाए हैं। इसके अलावा घरेलू क्रिकेट में भी उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है। (more…)

  • IPL 2022: रिंकू सिंह ने आईपीएल तक पहुंचने के लिए उठाई हैं बड़ी मुसीबते, एक समय बीसीसीआई ने भी लगा दिया था बैन 

    IPL 2022: रिंकू सिंह ने आईपीएल तक पहुंचने के लिए उठाई हैं बड़ी मुसीबते, एक समय बीसीसीआई ने भी लगा दिया था बैन 

    आईपीएल 2022 (IPL 2022) में कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) के खिलाड़ी रिंकू सिंह ने खुद को साबित किया है। बुधवार को लखनउ सुपर जायंट्स (LSG) और कोलकाता (KKR) के मैच के दौरान आखिरी क्षण में आतिशी पारी खेलकर उन्होंने सबका मन जीत लिया। अब उत्तर प्रदेश के इस खिलाड़ी के बारे में जानने को उत्सुक हैं लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि अब तक रिंकू सिंह (RINKU SINGH) का क्रिकेट करियर काटों भर रहा है। यहां तक कि उन पर एक बार बीसीसीआई ने भी बैन लगा दिया था।

    इस कारण रिंकू सिंह पर बीसीसीआई ने लगाया था बैन

    कोलकाता नाईट राइडर्स के बैटमैन रिंकू सिंह  (RINKU SINGH) ने वर्ष 2018-19 के सीजन में 953 रन बनाए थे। इसके बाद उनको भारत की ए टीम का सदस्य बनाया गया। इस दौरान वो श्रीलंका की ए टीम से मैच खेलने ही वाले थे कि एक दिन पूर्व उन पर बीसीसीआई ने बैन लगा दिया था। इसके बाद उनका करियर लगभग खत्म हो गया था।

    बीसीसीआई ने उनपर बैन लगाने की वजह यह थी कि उन्होंने रमदीन टी 20 क्रिकेट दुबई में हिस्सा ले लिया था। इसकी अनुमति बीसीसीआई (BCCI) से नहीं ली थी। बीसीसीआई किसी भी विदेशी लीग में क्रिकेटरों को खेलने की अनुमति नहीं देता है। रिंकू पर यह बैन तीन महीने के लिए लगा था, उसके बाद कभी उनको बड़े मैचों में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर नहीं मिला। इस आईपीएल में उन्होंने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।

    क्रिकेट खेलने पर मारते थे रिंकू सिंह के पिता

    रिंकू सिंह के क्रिकेट का जीवन आसान नहीं था। वो बहुत ही गरीब घर में पले बढ़े। उनके पिता सिलेंडर डिलेवरी का कार्य करते थे तो उनके बड़े भाई आटो रिक्शा चलाते थे। इनके 5 भाई बहन थे। रिंकू सिंह (RINKU SINGH) पढ़ाई में भी अच्छे नहीं थे। वे 9वीं फेल हैं।उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में बताया है कि उनके पिता उनके क्रिकेट खेलने पर मारते थे। एक बार जब रिंकू सिंह ने एक मोटर साइकिल क्रिकेट में जीती तो उनके पिता ने उनको क्रिकेट खेलने पर मारने से बाज आए और बाद में उसी गाड़ी से सिलेंडर डिलेवरी करने लगे।

  • IPL 2022, LSG vs KKR: हार के बाद भी सोशल मीडिया पर छाए रिंकू सिंह, जबकि फैंस ने वेंकी मैसूर को किया जमकर ट्रोल

    IPL 2022, LSG vs KKR: हार के बाद भी सोशल मीडिया पर छाए रिंकू सिंह, जबकि फैंस ने वेंकी मैसूर को किया जमकर ट्रोल

    आज मुंबई के डॉ डीवाई पाटिल स्टेडियम में आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 66वां मैच खेला गया. जिसमें लखनऊ सुपरजांयट (LUCKNOW SUPERGIANT) और कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) आमने-सामने थी. केएल राहुल (KL RAHUL) ने टॉस जीत बल्लेबाजी का फैसला किया. जिसके बाद लखनऊ सुपरजांयट (LSG) ने 20 ओवर में 210 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा केकेआर (KKR) की टीम नहीं कर पायी और 2 रनों से हार गई. हार के बाद भी रिंकू सिंह का सोशल मीडिया पर जलवा रहा. वहीं वेंकी मैसूर को फैंस ने जमकर ट्रोल किया.

    रिंकू सिंह सोशल मीडिया पर छाए, वहीं फैंस ने वेंकी मैसूर को जमकर किया ट्रोल

    टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपरजांयट (LUCKNOW SUPERGIANT) के लिए क्विटंन डी कॉक (QUINTON DE KOCK) ने 70 गेंदो पर नाबाद रहते हुए 140 रनों की पारी खेली. वहीं उनका साथ देते हुए कप्तान केएल राहुल (KL RAHUL) ने भी नाबाद 68 रनों की शानदार पारी खेली. जिसके कारण लखनऊ की टीम ने 20 ओवर में 210 रन बनाए.

    लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) ने भी 50 रनों की अच्छी पारी खेली. अंत में रिंकू सिंह (RINKU SINGH) ने मात्र 15 गेंदो में ही 40 रनों की पारी खेली. जिसके बाद भी कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) की टीम मैच 2 रनों से हार गई. वेंकी मैसूर को फैंस ने जमकर किया ट्रोल तो वहीं रिंकू सिंह (RINKU SINGH) का जलवा सोशल मीडिया पर दिखा.

    यहाँ पर देखें ट्वीट

    https://twitter.com/DiCruSe69/status/1526989126607814657?s=20&t=akscMn7D56CtDrGkDAod3A

    https://twitter.com/FhirkiStanAcc/status/1526989082194194433?s=20&t=akscMn7D56CtDrGkDAod3A

    https://twitter.com/Devyadav30/status/1526989082181906432?s=20&t=akscMn7D56CtDrGkDAod3A

    https://twitter.com/MelomaniacGuy/status/1526952487965450240?s=20&t=akscMn7D56CtDrGkDAod3A

  • IPL 2022, LSG vs KKR: रोमांचक मैच में कोलकाता नाईट राइडर्स को 2 रनों से हराकर लखनऊ ने जीता मैच, रिंकू सिंह हार कर भी बने हीरो

    IPL 2022, LSG vs KKR: रोमांचक मैच में कोलकाता नाईट राइडर्स को 2 रनों से हराकर लखनऊ ने जीता मैच, रिंकू सिंह हार कर भी बने हीरो

    आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 66वां मैच आज मुंबई के डॉ डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया. जिसमें लखनऊ सुपरजांयट (LUCKNOW SUPERGIANT) और कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) की टीम आमने-सामने थी. केएल राहुल (KL RAHUL) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद लखनऊ सुपरजांयट (LSG) की टीम ने 20 ओवर में 210 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा केकेआर (KKR) की टीम नहीं कर पायी और 2 रनों से हार गई.

    लखनऊ सुपरजांयट की टीम ने दिया था 211 रनों का लक्ष्य

    टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपरजांयट (LUCKNOW SUPERGIANT) के दोनो सलामी बल्लेबाजों ने विकेट ही नहीं गंवाया. विकेटकीपर बल्लेबाज क्विटंन डी कॉक (QUINTON DE KOCK) ने 70 गेंदो पर नाबाद रहते हुए 140 रनों की पारी खेली. जिसमें 10 चौके और 10 छक्के भी शामिल रहे. वहीं उनका साथ देते हुए कप्तान केएल राहुल (KL RAHUL) ने भी नाबाद 68 रनों की शानदार पारी खेली.

    जिसमें 3 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) का कोई भी गेंदबाज विकेट हासिल करने में सफल नहीं रहा. टिम साउथी और आंद्रे रसेल (ANDRE RUSSELL) बेहद मंहगे साबित हुए तो वहीं सुनील नरेन (SUNIL NARINE) और उमेश यादव (UMESH YADAV) ने बहुत ज्यादा रन नहीं लुटाए.

    केकेआर को मिली 2 रनों से करारी हार

    लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) के लिए नीतीश राणा (NITISH RANA) ने आज 22 गेंदो में 42 रनों की पारी खेली. कप्तान श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) ने भी 50 रनों की अच्छी पारी खेली. सैम बिलिंग्स ने भी 36 रनों की शानदार पारी खेली. अंत में रिंकू सिंह (RINKU SINGH) ने मात्र 15 गेंदो में ही 40 रनों की पारी खेली.

    जबकि सुनील नरेन (SUNIL NARINE) ने आज नाबाद 21 रन बनाए. जिसके बाद भी कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम मैच 2 रनों से हार गई. लखनऊ सुपरजांयट (LUCKNOW SUPERGIANT) के लिए मोहसिन खान और मार्कस स्टोइनिस ने 3-3 विकेट अपने नाम किया. कृष्णपा गौतम और रवि बिश्नोई (RAVI BISNOI) ने 1-1 विकेट झटके.

  • IPL 2022, KKR vs RR: श्रेयस अय्यर ने रिंकू सिंह को नहीं बल्कि इस खिलाड़ी को बताया सबसे बड़ा मैच विनर, जीत की वजह पर बोले

    IPL 2022, KKR vs RR: श्रेयस अय्यर ने रिंकू सिंह को नहीं बल्कि इस खिलाड़ी को बताया सबसे बड़ा मैच विनर, जीत की वजह पर बोले

    आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 47वां मुकाबला खेला गया. जिसमें राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) और कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) आमने-सामने थी. जहाँ श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) ने टॉस जीत गेंदबाजी करने का फैसला किया. राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम ने 20 ओवर में 152 रनों का स्कोर खड़ा किया था. जिस लक्ष्य का पीछा कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) ने 7 विकेट से कर लिया. श्रेयस अय्यर ने रिंकू सिंह को नहीं बल्कि इस खिलाड़ी को बताया सबसे बड़ा मैच विनर.

    श्रेयस अय्यर ने इस खिलाड़ी को बताया मैच विनर

    IPL 2022, KKR vs RR: श्रेयस अय्यर और युजवेंद्र चहल ने बदल दिया ऑरेंज कैप और पर्पल कैप का खेल, भारतीय खिलाड़ियो को बढ़ा दबदबा
    IPL 2022, KKR vs RR: श्रेयस अय्यर और युजवेंद्र चहल ने बदल दिया ऑरेंज कैप और पर्पल कैप का खेल, भारतीय खिलाड़ियो को बढ़ा दबदबा

    तेज गेंदबाज उमेश यादव (UMESH YADAV) की जमकर तारीफ करते हुए कप्तान श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) ने पोस्ट मैच प्रेजेटेशन सेरेमनी में कहा कि-

    ” हम मैच में आगे पावरप्ले से ही थे जब हमारे गेंदबाजों ने सिर्फ 36 रन दिए और एक विकेट लिया, तो हमें बस इसको बरकरार रखने की जरूरत थी. उमेश के बारे में हम शुरू से ही बात करते रहे हैं. उन्होंने अपनी गति बढ़ाई है, वह कठिन लेंथ से गेंदबाजी करते है. जब भी मैं सुनील नारायण को गेंद देता हूं, वह मुझे विकेट दिलाते हैं, लेकिन बल्लेबाज उनके खिलाफ चांस नहीं लेते.”

    रिंकू सिंह की तारीफ में बोले कप्तान श्रेयस अय्यर

    IPL 2022, KKR vs RR: रिंकू सिंह ने पहली बार मैन ऑफ द मैच बनने के बाद कही इमोशनल बात, सुनकर रोने लगेंगे आप
    IPL 2022, KKR vs RR: रिंकू सिंह ने पहली बार मैन ऑफ द मैच बनने के बाद कही इमोशनल बात, सुनकर रोने लगेंगे आप

    उभरते हुए सितारे रिंकू सिंह (RINKU SINGH) की जमकर तारीफ करते हुए कप्तान श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) ने कहा कि-

    ” रिंकू सिंह बहुत शांत है, वह सिर्फ अपना दूसरा या तीसरा मैच खेल रहा है. वह भविष्य के लिए फ्रेंचाइजी के लिए एक बड़े खिलाड़ी है. जिस तरह से वह अपनी शुरुआत करता है, वह एक नए खिलाड़ी की तरह नहीं दिखता है. हम एक अच्छी शुरुआत की तलाश में हैं. मुझे दबाव पसंद है, लेकिन हर खेल में पारी बनाने में मुझे मशक्कत करनी होती है, खेल शुरू होने से पहले, मैंने मावी, रिंकू और अनुकुल को मैदान में कठिन फील्ड पोजीशन लेने के लिए कहा था.”

  • IPL 2022, KKR vs RR: रिंकू सिंह ने पहली बार मैन ऑफ द मैच बनने के बाद कही इमोशनल बात, सुनकर रोने लगेंगे आप

    IPL 2022, KKR vs RR: रिंकू सिंह ने पहली बार मैन ऑफ द मैच बनने के बाद कही इमोशनल बात, सुनकर रोने लगेंगे आप

    आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 47वां मुकाबला आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. जिसमें राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) और कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) की टीम आमने-सामने नजर आयी. जहाँ श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. राजस्थान रॉयल्स (RR) ने 20 ओवर में 152 रनों का स्कोर खड़ा किया था. जिस लक्ष्य का पीछा केकेआर (KKR) ने 7 विकेट से कर लिया. मैन ऑफ द मैच बनने के बाद रिंकू सिंह (RINKU SINGH) बेहद इमोशनल हो गए.

    मैन ऑफ द मैच बनने के बाद इमोशनल हुए रिंकू सिंह

    लंबे समय से कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) की टीम का हिस्सा रहे रिंकू सिंह (RINKU SINGH) को इस सीजन में जाकर मौका मिला है. पिछले 3 मैचों में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन इस मैच में उन्होंने नाबाद 42 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच पुरस्कार मिला. जिसके बारें में पोस्ट मैच प्रेजेटेशन सेरेमनी में रिंकू सिंह (RINKU SINGH) ने कहा कि-

    “ अलीगढ़ से बहुत सारे खिलाड़ी रणजी खेल चुके हैं, लेकिन मैं आईपीएल खेलने वाला पहला खिलाड़ी हूं. यह एक बड़ी लीग है और ज़ाहिर तौर पर यहां काफी प्रेशर रहता है. मैं पिछले पांच साल से अपने मौके का इंतजार कर रहा था. मैंने बहुत मेहनत की, चोट से वापसी की और घरेलू क्रिकेट में भी अच्छा प्रदर्शन किया. जब मैं बल्लेबाजी कर रहा था, भैया (राणा) और बैज़ (मैकुलम) ने मुझे अंत तक रुकने और इसे खत्म करने के लिए कहा.”

    रिंकू सिंह ने बदल दिया पूरा खेल

    IPL 2022, KKR vs RR: लगातार 5 हार के बाद आखिरकार कोलकाता नाईट राइडर्स को मिली 7 विकेट से जीत, राजस्थान लगातार दूसरा मुकाबला हारी
    IPL 2022, KKR vs RR: लगातार 5 हार के बाद आखिरकार कोलकाता नाईट राइडर्स को मिली 7 विकेट से जीत, राजस्थान लगातार दूसरा मुकाबला हारी

    टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) के लिए संजू सैमसन (SANJU SAMSON) ने आज 54 रनों की बेहद अहम पारी खेली. जिसके कारण ही राजस्थान रॉयल्स (RR) ने 20 ओवर में 152 रन बनाए थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर के लिए रिंकू सिंह (RINKU SINGH) ने भी 42 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को 7 विकेट से मैच जीता दिया. इस जीत के बाद कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) की टीम पॉइटंस टेबल में नंबर 7 पर पंहुच गई है.

  • IPL 2022, KKR vs RR: ‘इतना गलत कैसे हो सकते हो भाई’, अंपायरो को फैंस ने जमकर किया ट्रोल, रिंकू सिंह का दिखा जलवा

    IPL 2022, KKR vs RR: ‘इतना गलत कैसे हो सकते हो भाई’, अंपायरो को फैंस ने जमकर किया ट्रोल, रिंकू सिंह का दिखा जलवा

    आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 47वां मुकाबला खेला गया. जिसमें राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) और कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) आमने-सामने थी. जहाँ श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) ने टॉस जीत गेंदबाजी करने का फैसला किया. राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम ने 20 ओवर में 152 रनों का स्कोर खड़ा किया था. जिस लक्ष्य का पीछा कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) ने 7 विकेट से कर लिया. अंपायरो को फैंस ने जमकर किया ट्रोल तो वहीं रिंकू सिंह (RINKU SINGH) की हुई जमकर तारीफ.

    अंपायरो को फैंस ने जमकर किया ट्रोल, रिंकू सिंह का सोशल मीडिया पर दिखा जलवा

    टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) के लिए संजू सैमसन (SANJU SAMSON) ने आज 54 रनों की बेहद अहम पारी खेली. अंत में शिमरॉन हेटमायर (SHIMRON HETMYER) ने आक्रामक अंदाज में 27 रनों की पारी खेली. जिसके कारण ही राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम ने 20 ओवर में 152 रन बनाए थे.

    लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) के लिए जिसके बाद नीतीश राणा (NITISH RANA) ने 48 रनों की पारी खेली. वहीं उनका साथ देते हुए रिंकू सिंह ने भी 42 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को 7 विकेट से मैच जीता दिया. रिंकू सिंह (RINKU SINGH) का सोशल मीडिया पर जलवा दिखा तो वहीं अंपायरों को फैंस ने जमकर ट्रोल किया.

    यहाँ पर देखें ट्वीट

    https://twitter.com/iam_srkdev_555/status/1521190991172366336?s=20&t=3UH5NXUjguTXRCqQ8gafZw

    https://twitter.com/M0hit07/status/1521187784760958985?s=20&t=3UH5NXUjguTXRCqQ8gafZw

    https://twitter.com/ImSury09/status/1521190831067385856?s=20&t=3UH5NXUjguTXRCqQ8gafZw

  • IPL 2022, KKR vs RR: लगातार 5 हार के बाद आखिरकार केकेआर को मिली 7 विकेट से जीत, राजस्थान लगातार दूसरा मुकाबला हारी

    IPL 2022, KKR vs RR: लगातार 5 हार के बाद आखिरकार केकेआर को मिली 7 विकेट से जीत, राजस्थान लगातार दूसरा मुकाबला हारी

    आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 47वां मुकाबला आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. जिसमें राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) और कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) की टीम आमने-सामने नजर आयी. जहाँ श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. राजस्थान रॉयल्स (RR) ने 20 ओवर में 152 रनों का स्कोर खड़ा किया था. जिस लक्ष्य का पीछा केकेआर (KKR) ने 7 विकेट से कर लिया.

    राजस्थान रॉयल्स ने दिया था 153 रनों का लक्ष्य

    टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) के लिए जोस बटलर (JOS BUTTLER) ने 22 रन बनाए. लेकिन देवदत्त पडिक्कल (DEVDUTT PADIKKAL) आज मात्र 2 रन ही जोड़ सके. कप्तान संजू सैमसन (SANJU SAMSON) ने आज 54 रनों की बेहद अहम पारी खेली. वहीं उनका साथ देते हुए करूण नायर ने 13 रन तो वहीं रियान पराग (RIYAN PARAG) ने 19 रन बनाए.

    अंत में शिमरॉन हेटमायर (SHIMRON HETMYER) ने आक्रामक अंदाज में 27 रनों की पारी खेली. जिसके कारण ही राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम ने 20 ओवर में 152 रन बनाए थे. कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) के लिए टिम साउथी ने 2 विकेट तो वहीं शिमव  मावी (SHIVAM MAVI) ने 1 विकेट अपने नाम किया. उमेश यादव (UMESH YADAV) और अनुकुल रॉय ने भी 1-1 विकेट झटके.

    रोमांचक मैच में 7 विकेट से जीती कोलकाता नाईट राइडर्स

    लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) के सलामी बल्लेबाज आरोन फिंच (AARON FINCH) सिर्फ 4 रन बना सके तो वहीं बाबा अपराजित ने 15 रन बनाए. नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) ने 34 रनों की बेहद अहम पारी खेली.

    जिसके बाद नीतीश राणा (NITISH RANA) ने 48 रनों की पारी खेली. वहीं उनका साथ देते हुए रिंकू सिंह ने भी 42 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को 7 विकेट से मैच जीता दिया. राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) के लिए ट्रेंट बोल्ट और प्रसिद्ध कृष्णा ने 1-1 विकेट अपने नाम किया. वहीं कुलदीप सेन (KULDEEP SEN) ने भी 1 विकेट अपने नाम किया था.