आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 66वां मैच आज मुंबई के डॉ डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया. जिसमें लखनऊ सुपरजांयट (LUCKNOW SUPERGIANT) और कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) की टीम आमने-सामने थी. केएल राहुल (KL RAHUL) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद लखनऊ सुपरजांयट (LSG) की टीम ने 20 ओवर में 210 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा केकेआर (KKR) की टीम नहीं कर पायी और 2 रनों से हार गई.
लखनऊ सुपरजांयट की टीम ने दिया था 211 रनों का लक्ष्य

टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपरजांयट (LUCKNOW SUPERGIANT) के दोनो सलामी बल्लेबाजों ने विकेट ही नहीं गंवाया. विकेटकीपर बल्लेबाज क्विटंन डी कॉक (QUINTON DE KOCK) ने 70 गेंदो पर नाबाद रहते हुए 140 रनों की पारी खेली. जिसमें 10 चौके और 10 छक्के भी शामिल रहे. वहीं उनका साथ देते हुए कप्तान केएल राहुल (KL RAHUL) ने भी नाबाद 68 रनों की शानदार पारी खेली.
जिसमें 3 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) का कोई भी गेंदबाज विकेट हासिल करने में सफल नहीं रहा. टिम साउथी और आंद्रे रसेल (ANDRE RUSSELL) बेहद मंहगे साबित हुए तो वहीं सुनील नरेन (SUNIL NARINE) और उमेश यादव (UMESH YADAV) ने बहुत ज्यादा रन नहीं लुटाए.
केकेआर को मिली 2 रनों से करारी हार

लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) के लिए नीतीश राणा (NITISH RANA) ने आज 22 गेंदो में 42 रनों की पारी खेली. कप्तान श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) ने भी 50 रनों की अच्छी पारी खेली. सैम बिलिंग्स ने भी 36 रनों की शानदार पारी खेली. अंत में रिंकू सिंह (RINKU SINGH) ने मात्र 15 गेंदो में ही 40 रनों की पारी खेली.
जबकि सुनील नरेन (SUNIL NARINE) ने आज नाबाद 21 रन बनाए. जिसके बाद भी कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम मैच 2 रनों से हार गई. लखनऊ सुपरजांयट (LUCKNOW SUPERGIANT) के लिए मोहसिन खान और मार्कस स्टोइनिस ने 3-3 विकेट अपने नाम किया. कृष्णपा गौतम और रवि बिश्नोई (RAVI BISNOI) ने 1-1 विकेट झटके.
