Tag: राहुल द्रविड़

  • बांग्लादेश दौरे पर 3 वनडे और 3 टी20 मैचों के लिए जाएगी Indian Team, टीम को मिलने वाला है एक नया कोच

    बांग्लादेश दौरे पर 3 वनडे और 3 टी20 मैचों के लिए जाएगी Indian Team, टीम को मिलने वाला है एक नया कोच

    इन दिनों भारत में इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल खेला जा रहा है। इसके तुरंत बाद ही भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का मुकाबला खेलना है। आपको बता दें कि, पुरुष क्रिकेट टीम की तरह महिला क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) का शेड्यूल भी इस साल काफी ज्यादा व्यस्त बताया जा रहा है। टीम को अगले महीने यानी जून में बांग्लादेश का दौरा भी करना है। इस दौरे से पहले टीम (Indian Cricket Team) को वनडे मैच और 3 टी-20 मैच खेलने हैं। लेकिन इन सब के बीच टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ ने महिला क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) से मुलाकात की है।

    बांग्लादेश दौरे पर 3 वनडे, 3 टी20 मैचों के लिए जाएगी Indian Cricket Team

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, इंग्लैंड में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा और इंग्लैंड रवाना होने से पहले भारतीय पुरुष टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के साथ मुख्य खिलाड़ियों से मिलने भी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बल्लेबाजी और गेंदबाजी के कई छोटे हुनर भी खिलाड़ियों को सिखाए हैं।

    Indian Cricket Team को सिखाया हुनर

    बता दें कि बांग्लादेश के दौरे से पहले भारतीय महिला टीम एमसी में अनुकूल शिविर का हिस्सा है। बीसीसीआई ने नेशनल क्रिकेट एकेडमी की कुछ तस्वीरें भी ट्वीट की है। इसके साथ ही उन्होंने इस बात की जानकारी दी है। तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा गया कि, हेड कोच राहुल द्रविड़ ने बैंगलोर के नेशनल क्रिकेट एकेडमी में सीनियर महिला क्रिकेटर और के साथ बहुत ही व्यवहारिक बातचीत की, उन्हें तैयारी, निरंतर सुधार की आवश्यकता और उत्कृष्टता हासिल करने की प्रक्रिया पर नया दृष्टिकोण मिला है। हम भारत की महिला क्रिकेटरों के साथ बातचीत का समय निकालने के लिए राहुल द्रविड़ को धन्यवाद देते हैं।

    बता दें कि, दीप्ति शर्मा, शेफाली वर्मा, रिचा घोषित, जेमिमा रोड्रिग्स, राजेश्वरी गायकवाड़, पूजा वस्त्राकार, देविका वैद्य, हरलीन देओल, अरुंधति रेड्डी सहित भारत के कुछ टॉप क्रिकेटर ने इस शिविर में हिस्सा लिया था।

  • भारतीय टीम के इन 3 दिग्गज खिलाड़ियो के बेटे भी जल्द कर सकते हैं डेब्यू, नंबर 3 तो है अपने पिता से भी ज्यादा प्रतिभाशाली

    Indian Cricket Team: क्रिकेट जगत में भारतीय टीम (Team India) ने अपना अलग ही मुकाम बनाया है, जो किसी भी देश के लिए गर्व की बात है। दशकों से क्रिकेट की दुनिया में भारतीय खिलाड़ियों ने अपना शानदार छाप छोड़ा है। भारत को कई ऐसे होनहार खिलाड़ी मिले हैं, जिन्होंने रिकॉर्ड की मामले में ऐसी महारथ हासिल की है, जिसे तोड़ पाना किसी भी विदेशी खिलाड़ी के लिए मुश्किल है।

    हालांकि इनमें से कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं जो क्रिकेट जगत अलविदा कह चुके हैं, लेकिन अब उनके बेटे मैदान पर खेलते हुए नजर आ सकते हैं। आज इस रिपोर्ट में हम टीम इंडिया के तीन ऐसे दिग्गज खिलाड़ियों की बात करेंगे, जिनके बच्चे आने वाले समय में भारतीय टीम के लिए डेब्यू कर सकते है।

    पिता के नक्शेकदम पर चलने को तैयार हैं ये भारतीय टीम के 3 खिलाड़ी !

    सचिन तेंदुलकर (अर्जुन तेंदुलकर) –

    भारतीय टीम (Team India) और क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने अपने कारनामों से दुनिया में एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने वो मुकाम हासिल किए हैं,जिसका सपना हर खिलाड़ी देखता होगा। इस लिस्ट में पहले बात करेंगे भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की, जिनकी गेंदबाजी कमाल की है।

    उन्होंने ऐसे रिकॉर्ड बना डाले हैं, जिसे तोड़ पाना असंभव सा लगता है। ऐसे में उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी क्रिकेट में अपना भाग्य आजमाने के लिए पूरी तैयारी कर रहे हैं। बता दें की आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन के दौरान मुंबई इंडियंस ने अर्जुन तेंदुलकर को अपने शामिल किया है। अब देखना ये होगा कि क्या अर्जुन अपने पिता नक्शेकदम पर चल पाते हैं या नहीं।

    इसे भी पढ़े: Rahul Dravid ने रवि शास्त्री के इन 3 फेवरेट प्लेयर्स को किया लगातार नजरअंदाज, नहीं दिया एक भी मौका

    राहुल द्रविड़- (समित द्रविड़)-

    भारतीय क्रिकेट टीम में महान खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल रहे मशहूर पूर्व दिग्गज खिलाड़ी राहुल द्रविड़ किसी के पहचान के मोहताज नहीं हैं। हर फॉर्मेट उन्होंने अपना जलवा बिखेरा है। उन्होंने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने के लिए अपने समय में काफी मेहनत की है। टेस्ट प्रारूप के लिए वो अच्छे खिलाड़ी माने जाते रहे हैं। जब भी बड़े और मशहूर भारतीय बल्लेबाजों की बात होती है, तो उसमें राहुल द्रविड़ का नाम जरूर लिया जाता है।

    ऐसे में अब उनके बेटे क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करते हुए देखे जा रहे हैं। खास बात तो ये है कि, राहुल द्रविड़ के बेटे समित द्रविड़ अपने खेल से लगातार फैंस और दिग्गजों को आकर्षित कर रहे हैं। जिस तरीके से समित की क्रिकेट में परफॉर्मेंस है उसे देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि वो आगामी समय में भारतीय टीम के लिए खेल सकते हैं।

    संजय बांगड़- (आर्यन बांगड़)-

    भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा रहे संजय बांगड़ एक खिलाड़ी के रूप में ज्यादा समय तक खेल नहीं सके। लेकिन पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी संजय बांगड़ का क्रिकेट में कोच के तौर पर अच्छा एक्सपीरियंस रहा है। दरअसल संजय बांगड़ ने भारतीय टीम के लिए कुछ ही टेस्ट और वनडे मैच खेले हैं। लेकिन बल्लेबाजी कोच के तौर पर उन्होंने अपनी टीम में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

    संजय बांगड़ के बेटे आर्यन बांगड़ के बारे में बात करे तो कुछ समय पहले ही कूच बिहार ट्रॉफी के लिए उन्होंने शानदार प्रदर्शन दिखाया है। इसके अलावा इस ऑलराउंडर खिलाड़ी आर्यन बांगड़ को काउंटी क्रिकेट की जूनियर टीम में लिसेस्टरशायर के साथ करार किया गया है। ऐसे में ऐसी अटकलें लगाई जा रही है कि, आने वाले वक्त में वो भी भारतीय टीम के लिए खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

  • WTC Final 2023: फाइनल खेलने के लिए लंदन पहुंच रही टीम इंडिया, जानिए कौन से खिलाड़ी अभी भी नहीं हुए रवाना

    WTC Final 2023: आईपीएल का फाइनल नज़दीक आ रहा है. ऐसे में सभी को सिर्फ डब्ल्यूटीसी फाइनल दिख रहा है. ये फाइनल भारत के परिपेक्ष से बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है. ये फाइनल ओवल मैदान में खेला जाएगा. फाइनल की शुरुवात 7 जून से हो रही है. अब टीम इंडिया के पास देखा जाए तो बहुत ही कम वक़्त बचा हुआ है. आइए जानते हैं जो लंदन के पहला जत्था गया उसमें किस-किस के नाम शामिल है.

    WTC Final 2023 के लिए पहला जत्था रवाना, राहुल द्रविड़ भी पहुँच रहे लंदन

    इधर आईपीएल का फाइनल हुआ उधर डब्ल्यूटीसी फाइनल (WTC Final 2023) की तैयारियां शुरू. देखा जाये तो टीम इंडिया के बहुत थोड़ा वक़्त है. वैसे तो अभी चार टीमों के खिलाड़ी पूरी तरह से आईपीएल में मशरूफ हैं. इन टीमों में चेन्नई,गुजरात,लखनऊ और मुंबई शामिल है.

    टीम इंडिया और मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा भी अब आईपीएल फाइनल के लिए तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में WTC final के लिए इंडिया से पहला जत्था जा चुका है. बताया जा रहा है की, जो पहला जत्था गया है उसमें लगभग 20 सदस्यों का पहला समूह, जिसमें राहुल द्रविड़ सहित ज्यादातर सपोर्ट स्टाफ के सदस्य शामिल हैं.

    पहले बीच में आईपीएल से बाहर हो चुके अक्षर पटेल भी पहुंचे निर्धारित स्थान पर

    मिली जानकारी के मुताबिक, पहले बैच में वो खिलाड़ी भी शामिल है जो आईपीएल की दौड़ से बाहर हो चुके हैं. इन खिलाड़ियों में अक्षर पटेल का भी नाम है. इसी के साथ शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद सिराज भी रवाना हो चुके हैं.

    जैसा की किंग कोहली की टीम अब आईपीएल से बाहर हो चुकी है तो भी 24 मई तक लंदन पहुँच जाएंगे. फाइनल (WTC Final 2023) मैच टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाला है. अब इसको लेकर सोशल मीडिया पर भी फैंस काफी उत्सुक हैं.

     

    ये भी पढ़ें: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 की ट्रॉफी का पोंटिंग ने किया अनावरण, कोहली की वजह से ऑस्ट्रेलिया ने बढ़ी परेशानी

  • भारतीय टीम के 4 दिग्गज खिलाड़ी जो शराब-सिगरेट जैसे नशों से रहते हैं कोसो दूर, नाम सुनकर उड़ जायेंगे आपके होश!

    Indian cricket team: टीम इंडिया (Team India) के लिए खेलना हर प्लेयर का सपना होता है। इसके लिए उनको अपने हेल्थ और फिटनेस का पूरा ध्यान रखना पड़ता है। खेल चाहे कोई भी हो खिलाड़ी की फिटनेस उसमें अहम् भूमिका निभाती है। प्लेयर्स के खान -पान के साथ ही उन्हें नशे से दूर रहने की हिदायत दी जाती है क्योंकि नशीले पदार्थ एथलीट के स्टैमिना पर बुरा असर डालते हैं।

    नतीजन उनके फॉर्म में गड़बड़ होने लगता है। बता दें अगर किसी प्लेयर को इंडियन क्रिकेट टीम के लिए खेलना है तो उनको भी इस नियम का पालन करना पड़ेगा। आज हम बात करेंगे भारतीय क्रिकेट के 4 ऐसे खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने शराब और सिगरेट को छुआ तक नहीं है।

    Team India के 4 खिलाड़ी जो नशे से रहते हैं दूर !

    भुवनेश्वर कुमार –

    टीम इंडिया (Team India) के घातक गेंदबाजों में शामिल भुवनेश्वर कुमार अपने कातिलाना स्विंग गेंदबाजी जाने जाते हैं। इसके साथ ही वो डेथ ओवर्स में विकेट निकालने की भी पूरी काबिलियत रखते हैं। अपने शानदार गेंदबाजी के दम पर उन्होंने कई बार टीम इंडिया को जीत दिलाने में भूमिका निभाई है लेकिन चोटिल होने के बाद जब से उन्होंने वापसी की है, भुवी अपने ख़राब फॉर्म से जूझ रहे हैं।

    वह अपनी लय में वापसी करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं ,बता दें की इन्होने अपने डाइट का भी काफी ख्याल रखा है। यह शराब और सिगरेट जैसे बुरी चीजों से भी दुरी बनाये हुए हैं। वही बात करे इनके करियर की तो इन्होने टी20 के 213 मैचों के दौरान 25.6 की औसत से 220 विकेट चटकाएं हैं। वनडे मैच में भी इनका प्रदर्शन 35.1 की औसत का रहा है जहा इन्होने 121 मैच के दौरान 141 विकेट अपने नाम किया है।

    (more…)

  • बॉलीवुड ब्यूटीज को टक्कर देती हैं क्रिकेट कोच राहुल द्रविड़ की पत्नी, फोटोज देख आप भी हो जाएंगे फिदा

    बॉलीवुड की दुनिया में तो एक से एक खूबसूरत अदाकाराएं हैं, जिनकी ब्यूटी के सभी दिवाने भी हैं। वहीं, बॉलीवुड सितारों के अलावा क्रिकेट की दुनिया से ताल्लुक रखने वाली महिलाएं भी अपनी ब्यूटी के लिए काफी चर्चा में रहती हैं। आज हम बात कर रहे हैं राहुल द्रविड़ की पत्नी विजेता पेंढारकर के बारे में। विजेता पेंढारकर अपनी सादगी और सुंदरता के कारण चर्चा में रहती हैं।

    कौन हैं विजेता पेंढारकर

    विजेता पेंढारकर टीम इंडिया कोच राहुल द्रविड़ की पत्नी होने से पहले पेशे से डॉक्टर थीं। पति मैच में कॉन्सनट्रेट कर सकें इसलिए उन्होंने अपना डॉक्टरी का पेशा छोड़ दिया। दोनों का परिवार बैंगलूरू में ही रहता था। विजेता के पापा भारतीय वायुसेना में विंग कमांडर थे। बेंगलुरु में रहने के दौरान ही दोनों परिवार करीब आए। दोनों बचपन में साथ में ही थे और उनकी अच्छी दोस्ती हो गई। रिटायरमेंट के बाद विजेता पेंढारकर के पिता नाकपुर शिफ्ट हो गए।

    विजेता ने एमबीबीएस की पढ़ाई की। राहुल द्रविड़ के पिता नागपुर आते रहे और राहुल और विजेता की मुलाकात भी होती रही। दोनों की दोस्ती कब प्यार में बदल गई, दोनों को ही पता नहीं चला। द्रविड़ और विजेता को पता ही नहीं चला। एक दिन अचानक राहुल द्रविड़ ने विजेता को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। विजेता ने भी हां करने में देरी नहीं की. 2003 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। हालांकि, पहले दोनों की शादी 2002 में ही होने वाली थी। लेकिन, फिर शादी को वर्ल्ड कप टालने का फैसला लिया गया।

    बच्चे भी खेलते हैं क्रिकेट

    टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ के दो बेटे हैं। एक का नाम समित और एक का नाम अन्वय है। हाल ही अन्वय U-14 इंटर जोनल टूर्नामेंट में कर्नाटक के साउथ जोन की टीम के कप्तान बनाए गए थे। राहुल के दोनों बेटे क्रिकेट में अपना नाम बढ़ाने वाले हैं।

  • शुभमन गिल को कोच राहुल द्रविड़ ने अच्छे फॉर्म के बीच दे डाली चुनौती, कहा “रोहित-विराट को पहले छोड़ो पीछे”

    शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ 360 रन बनाए हैं। पहले मैच में शुभमन गिल ने दोहरा शतक जड़ा। वहीं, दूसरे वनडे में वो अर्धशतक जमाने में कामयाब रहे। शुभमन गिल ने तूफानी बल्लेबाजी के बाद इस खिलाड़ी को प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड हासिल हुआ है। इस सीरीज के बाद द्रविड़ ने गिल का इंटरव्यू लिया, इसको लेकर राहुल द्रविड़ ने कुछ बातें कहीं हैं।

    राहुल द्रविड़ ने गिल के लिए कही ये बात

    कोच राहुल द्रविड़ ने कहा, ‘मुझे लगता है कि उसके पिता ने कहा था कि शुभमन गिल क्या आप सिर्फ बूंदाबांदी ही दिखाओ या सच में हमें कोई बारिश या तूफान भी देखने को मिलेगा? मुझे लगता है कि पिछले एक महीने में आपने जो किया है, उससे आपको पिता को गर्व जरूर होगा।’

    इस पर शुभमन गिल ने हंसते हुए कहा,  ‘हां, मुझे नहीं लगता कि वह इस खेल से बहुत ज्यादा खुश होंगे। मुझे इसी तरह खेलते रहना चाहिए। मुझे अब एक और बड़ा स्कोर बनाना चाहिए।’ इतना सुनकर द्रविड़ ने कहा, ‘आपके पिता का टास्क काफी कड़ा है। यदि हम आपको प्रेरित नहीं करेंगे, तो वह करेंगे इसलिए आप अच्छे हाथों में हैं।’ राहुल द्रविड़ ने कहा, ‘शुभमन कई सारे 50 और 60 रन बना रहा था, लेकिन उसे शतक में तब्दील नहीं कर पा रहा था।’

    शुभमन गिल ने खेली शानदार पारी

    शुभमन गिल ने टीम इंडिया के लिए न्यूजीलैंड सीरीज के दौरान शानदार पारी खेली है। इस सीरीज के पहले मैच में शुभमन ने डबल सेंचुरी लगाई। वहीं, तीसरे मैच में भी शतकीय पारी खेली थी। पोस्ट मैच सेरेमनी में शुभमन गिल ने इसका श्रेय टीम के भरोसे को दिया। गिल ने राहुल द्रविड़ से बातचीत में कहा कि श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान उन्हें लग रहा था कि ईशान किशन को मौका मिलेगा। उन्होंने बांग्लादेश में दोहरा शतक लगाया था। टीम मैनेजमेंट ने उन्हें मौका दिया। गिल बोले कि इससे उन्हें हौसला और हिम्मत मिली और वो खुलकर खेले।

  • IND vs NZ: राहुल द्रविड़ का रायपुर में दिखा निंजा अवतार, अजीब हरकतो वाले वीडियो ने बटोरी सुर्खियां

    राहुल द्रविड़: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है जिसका बीते दिन यानी 21 जनवरी को दूसरा वनडे मैच खेला गया. इस मैच में भारतीय टीम ने एक और जीत हासिल कर ली. इसी के साथ भारतीय टीम सीरीज में 2–0 की बढ़त हासिल करने में कामयाब हो गई है. इस सीरीज का पहला मैच हैदराबाद में खेला गया था जिसमें भारत ने 12 रनों से जीत हासिल करी थी वहीं बीते दिन रायपुर में खेले गए दूसरे वनडे में भारत ने 8 विकेट से शानदार जीत हासिल करी.

    इस दूसरे वनडे मैच का एक वीडियो हाल में सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. वीडियो में भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ एक अलग अंदाज में नजर आए. उनका ये रूप देख हार कोई हैरान और कन्फ्यूज रह गया. भारत ने इस मैच में न्यूजीलैंड द्वारा दिए गए 109 रनों के लक्ष्य को बड़ी ही आसानी से 20 ओवर में ही चेज कर लिया जिसके बाद भारतीय कोच राहुल द्रविड़ कुछ इशारे करते दिखे.

    राहुल द्रविड़ का वीडियो वायरल

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच के दूसरे वनडे मैच के बाद भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़ मैदान में आते दिखे. इस दौरान वो हाथ से कुछ इशारे करते नजर आए. उनका हे इशारा बिलकुल वैसा ही था जैसे कोई निंजा या मार्शल आर्ट्स का खिलाड़ी करते हैं.

    उन्हें देख ये जज कर पाना की आखिर वो करना क्या चाह रहे थे मुश्किल था. यहां तक की राहुल द्रविड़ के इन इशारों को देखते हुए कॉमेंटेटर हर्षा भोगले ने कहा, ‘क्या कोई हमें इन इशारों का मतलब समझा सकता है.’ 

    https://twitter.com/KuchNahiUkhada/status/1616974054787022849?s=20&t=S3N1RKeKVUOjkgelnGzTAQ

    रोहित ने की गेंदबाजों की सराहना

    बीते दिन यानी 21 जनवरी को भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच रायपुर में खेला गया. इस मैच में भारतीय टीम ने टॉस में बाज़ी मारी और पहले गेंदबाजी का फैसला किया जो की टीम के लिए काफी किफायती रहा. पहले गेंदबाजी करते हुए टीम इंडिया के गेंदबाजों ने अपना कमाल दिखाया और न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों के छक्के छुड़ा दिए.

    भारत की इस जीत में सबसे बड़ा योगदान भारतीय गेंदबाजों का रहा. भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने भी भारतीय गेंदबाजों को सराहा और उन्हें ही इस जीत का श्रेय दिया. रोहित शर्मा ने इस पर कहा,

    ‘मुझे लगा कि पिछले 5 मैचों में गेंदबाजों ने वास्तव में जिम्मेदारी उठायी. हमने उनसे जैसा भी कहा उन्होंने वैसा ही किया. खासकर भारत में ऐसा करना मुश्किल है. आप विदेशों में ऐसे प्रदर्शन की उम्मीद करते है लेकिन भारत में ऐसे प्रदर्शन के लिए वास्तविक कौशल की जरूरत है. भारत श्रृंखला जीत चुका है तो शमी कि जगह टीम अनकैप्ड रजत पाटीदार और उमरान मलिक को मंगलवार को इंदौर में होने वाले तीसरे और अंतिम फाइनल में मौका दे सकती है.’

  • IND vs NZ: रोहित शर्मा मैदान पर बने गजनी तो अपनी हंसी नहीं रोक सके राहुल द्रविड़, सिराज और चहल, वीडियो हुआ तेजी से वायरल

    भारतीय टीम और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए आज वनडे सीरीज के दूसरे मैच में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा का एक अलग अंदाज दिखा. उनका ये अंदाज काफी मजाकिया रहा. रोहित शर्मा ने आज दो ऐसी हरकतें की जिसे देख फैंस काफी हंसे. पहले टॉस के समय कप्तान शर्मा डिसीजन लेना ही भूल गए.

    वहीं दूसरी बार उन्होंने मैच में कुछ ऐसा आसमान में उड़ता देखा जिसे देख वो चौंक गए और घबरा गए. रोहित शर्मा वैसे तो अपने इस मजाकिया अंदाज और अपने साथी खिलाड़ियों के साथ मस्ती करने के लिए तो मशहूर हैं ही, मगर आज उनका ये रूप काफी हसाने वाला रहा.

    हवा में उड़ती चीज से घबराए रोहित शर्मा

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज का आज दूसरा मैच रहा को की रायपुर में खेला गया. आज इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने अपने मजाकिया रूप से काफी सुर्खियां बटोर ली. पहले उन्होंने टॉस के बाद फैसला लेना ही भूल गए और पहले गेंदबाजी का फैसला लेने में उन्हें करीबन 20 सेकंड का वक्त लग गया. ये था पहला वाकया. वहीं बात करें दूसरे की तो न्यूजीलैंड की पारी के दौरान वो मैदान में मौजूद अंपायर नितिन मेनन से बातचीत करते हुए नजर आए और फिर अचानक उन्हें आसमान में कुछ ऐसा दिख गया जिसे देख वो घबरा गए.

    रोहित शर्मा आसमान में उड़ती हुई इस चीज से इस तरह घबराए नजर आए की ड्रेसिंग रूम से भारत के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने उन्हें देखा और अपनी हसी पर काबू पाने में असमर्थ नजर आए. उड़ती हुई जिस चीज से रोहित शर्मा घबराए दिखे वो कुछ और नहीं बल्की गेंद थी. इस गेंद को अपनी ओर आता देख रोहित शर्मा घबराए और फिर उस गेंद की ओर दौड़े ताकि उसे कैच कर सके.

    वीडियो –

    https://twitter.com/i/status/1616714550111506433

    टॉस के वक्त भूल गए रोहित

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच के आज के मैच में टॉस जीतने के बाद कप्तान रोहित शर्मा कन्फ्यूज नजर आए और उन्होंने अपना सिर पकड़ किया था. रवि शास्त्री टॉस करा रहे थे. टॉस जीता भारतीय कप्तान रोहित ने लेकिन वो तुरंत फैसला नहीं सुना सके. रोहित शर्मा कन्फ्यूज दिखे और वो भूल गए थे की उन्हें गेंदबाजी लेनी है या बल्लेबाजी. करीबन 20 सेकंड का टाइम लेते हुए उन्होंने अपना निर्णय सुनाया और गेंदबाजी चुना. कप्तान रोहित का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसपर तरह तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

    वीडियो :–

    https://twitter.com/i/status/1616701396094709761

  • राहुल द्रविड़ के बेटे ने इस टीम के लिए संभाली कप्तानी, दोनों भाई ने मिलकर बल्ले से मचा दिया तहलका

    टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ अपनी टीम की कमान को ठीक से निभाते हैं। इसी क्रम में राहुल द्रविड़ का नाम फिर से सामने आ रहा है। राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ को 13 साल की उम्र में ही टीम का कप्तान बनाया गया है। एक ओर पिता जहां टीम इंडिया के कोच होंगे। वहीं, दूसरी ओर उनके सुपुत्र टीम की कमान संभालते दिखेंगे। अन्वय राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे हैं, उनके बड़े बेटे समित द्रविड़ हैं। दोनों ही बेटे क्रिकेट में कर्नाटक से उभरते खिलाड़ी हैं। अन्वय अंडर 14 टीम से क्रिकेट खेलते हैं।

    राहुल द्रविड़ के बेटे बने टीम के कप्तान

    U-14 इंटर जोनल टूर्नामेंट में टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय कप्तान बने हैं। जब पिता ही टीम इंडिया के कोच हैं तो बेटे को भी आगे तो रहना ही था। इसी वजह से इतनी कम उम्र में न वो केवल टीम का हिस्सा हैं, बल्कि कोच बना दिए गए हैं।

    दोनों बेटे हैं क्रिकेट का हिस्सा

    कोच राहुल के छोटे बेटे अन्वय के साथ ही बड़े बेटे समित भी कर्नाटक की क्रिकेट में एक उभरता नाम हैं। उनकी बल्लेबाजी में अपने पिता की झलक दिखती है और वो इसलिए की उन्होंने इसके गुर उन्हीं से सीखे हैं। दोनों भाई एक ही टीम का हिस्सा हैं, तो वहीं दोनों की बल्लेबाजी में खूब जमती भी है। मैच BTR Shield अंडर 14 स्कूल टूर्नामेंट का था, जिसमें दोनों भाईयों के बीच डबल सेंचुरी की पार्टनरशिप हुई, जिसमें विकेटकीपर बल्लेबाज अन्वय ने 90 रन जड़े थे।

    दोनों भाईयों के इस प्रदर्शन से उनका स्कूल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाब रहा था। टीम इंडिया के कोच के बेटों ने कर्नाटक की टीम के लिए बहुत ही धमाकेदार पारी को खेलकर ही अन्वय को इतनी कम उम्र में टीम का कप्तान बना दिया गया है।

     

  • IND vs SL: सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, इस दिग्गज की बिगड़ी तबियत देर रात लौट गया अपने घर

    राहुल द्रविड़: भारतीय टीम फिलहाल श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने में व्यस्त है. सीरीज का दो वनडे मुकाबला खेला जा चुका है, और दोनो में भारत ने जीत हासिल करते हुए सीरीज में 2–0 से बढ़त और अच्छी पकड़ बना की है. अब सीरीज का आखिरी मैच यानी तीसरा मैच 15 जनवरी को खेला जाएगा जिसके लिए भारतीय टीम तिरुवनंतपुरम पहुंच चुकी है.

    सीरीज के इस तीसरे मैच से पहले भारतीय टीम को एक बुरी खबर मिली है. टीम का एक अहम दिग्गज खिलाड़ी की तबियत थोड़ी मसाज हो गई है और इसके चलते ये खिलाड़ी तीसरे मैच में टीम का हिस्सा नहीं होने वाले हैं. चलिए जानते हैं कौन है ये खिलाड़ी.

    इस खिलाड़ी की तबियत हुई मसाज

    भारतीय टीम के जिस खिलाड़ी की अचानक तबियत बिगड़ गई है वो कोई और नहीं बल्की भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ हैं. राहुल द्रविड़ कोलकाता में टीम के दूसरे वनडे मैच के बाद तबियत खराब हो गई और इसी के चलते वो कोलकाता से अपने घर बेंगलुरु को रवाना हो गए हैं. भारतीय टीम के श्रीलंका के खिलाफ होने वाले तीसरे वनडे मैच में राहुल द्रविड़ भारतीय टीम के साथ नहीं होने वाले हैं.

    मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो राहुल द्रविड़ दूसरे वनडे से पहले ही होटल में कुछ ठीक नहीं महसूस कर रहे थे, उनका ब्लड प्रेशर काफी हाई हो गया था. लेकिन दावा खाते हुए राहुल द्रविड़ भारतीय टीम के साथ कोलकाता के ईडन गार्डन में दुसरे वनडे में मौजूद थे. लेकिन मैच के बाद उनकी तबियत काफी ज्यादा बिगड़ गई और इसके चलते वो आखिरी वनडे में टीम के साथ नहीं नजर आएंगे.

    11 जनवरी को मनाया था अपना जन्मदिन

    भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने हाल में 11 जनवरी को भारतीय खिलाड़ियों के साथ अपना जन्मदिन मनाया था. राहुल द्रविड़ 50 वर्ष के हो चुके हैं. द्रविड़ ने अपने क्रिकेट के करियर का आगाज 17 साल की उम्र में कर्नाटक की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलते हुए किया था. साल 1996 में भारतीय टीम के लिए अपना टेस्ट डेब्यू करते हुए उन्होंने भारत के लिए हर फॉर्मेट में कमाल किया है.

    टेस्ट मैच की बात करें तो अब तक उन्होंने 164 मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने 13288 रन जड़े हैं, इस दौरान उनके बल्ले से 36 शतक और 63 अर्धशतक देखने मिले हैं. वनडे मैच की बात करें तो उन्होंने अब तक 344 वनडे मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने 12 शतक जड़ते हुए 10889 रन जड़े हैं. वहीं टी20 मैच की बात करें तो केवल एक मैच खेला है लेकिन प्रदर्शन किफायती किया है.

Exit mobile version