टीम इंडिया इन दिनों रणजी ट्रॉफी के लिए घरेलू मैच खेल रही है। इस मैच में कई खिलाड़ी अपनी शानदार पारी से उभरकर चयनकर्ताओं की नजर में आए हैं। रणजी ट्रॉफी के लिए छत्तीसगढ़ और झारखंड के बीच मैच खेला गया। इस मैच में छत्तीसगढ़ के स्पिनर रवि किरन ने, जिन्होंने झारखंड के खिलाफ 5 विकेट झटकर सभी को अपने प्रदर्शन से प्रभावित कर दिया है। उनके इस गेम से चयनकर्ताओं की नजरें जरूर उनके गेम पर पड़ेंगी।
लीडिंग विकेट टेकर की सूची में हुए शामिल
रणजी ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ के स्पिनर रवि किरन ने झारखंड के लिए खेलते समय 13.1 ओवर में 42 रन देकर 5 विकेट लिए। रवि किरन ने तीन ओवर मेडन भी फेंके। उनके इस प्रदर्शन के कारण झारखंड की पूरी टीम 103 रन पर ही आलआउट हो गई। इसका फायदा छत्तीसगढ़ की टीम को हुआ। पांच विकेट लेने के बाद रवि किरन लीडिंग विकेट टेकर की सूची में अपना नाम शामिल कर चुके हैं। उन्होंने अपने करियर का पांचवा क्रिकेट हॉल करन के साथ ही घरेलू क्रिकेट में 280 से अधिक विकेट हासिल किए हैं।
ऐसा रहा छत्तीसगढ़ और झारखंड के बीच मैच
मंगलवार को रणजी ट्रॉफी के लिए छत्तीसगढ़ और झारखंड के बीच मैच हुआ। इसमें झारखंड टीम को छत्तीसगढ़ की गेंदबाजी के सामने घुटने टेकने पड़े। उनकी पूरी टीम 32.1 ओवर में 103 रन पर सिमट गई। झारखंड के सात बल्लेबाज तो 10 रनों की पारी भी नहीं खेल पाए। झारखंड के बल्लेबाज सूरज ने 19 रन की एक मात्र पारी खेली।
जवाबी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी छत्तीसगढ़ की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उनके शुरुआती पांच विकेट 34 रन पर ही गिर गए। उनकी टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक 8 विकेट खोकर 95 रन बनाए। फिलहाल पहले मैच में 103 रन पर बनी हुई है और छत्तीसगढ़ की टीम के खाते में 113 रन हैं। दूसरी पारी में झारखंड ने 1 विकेट के नुकसान पर 107 रनों की पारी खेली है।
