रोहित शर्मा ने तोड़ दिया महेंद्र सिंह धोनी का एतिहासिक रिकॉर्ड, इस मामले में निकले सबसे आगे

IND vs NZ: रोहित शर्मा ने तोड़ दिया महेंद्र सिंह धोनी का एतिहासिक रिकॉर्ड, इस मामले में निकले सबसे आगे

रोहित शर्मा

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार पारी में छक्के लगाकर टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ियों के रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आपको बता दें कि न्यूजीलैंड सीरीज का पहला वनडे मैच हैदराबाद में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार छक्के लगाकर धोनी और सचिन के रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसके बाद से वह सभी के बीच चर्चा में आ गए हैं, अपने कप्तान को वापस फॉर्म में लौटते ही फैंस काफी खुश हो गए हैं।

124 छक्के रोहित शर्मा के नाम

टीम इंडिया के कप्तान रोहित ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 छक्के लगाते ही भारत में अपने 124 छक्के पूरे कर लिए हैं। अब वो भारतीय सरजमीं पर सबसे ज्यादा वनडे सिक्स लगाने वाले खिलाड़ी हैं। आपको बता दें कि पहले महेंद्र सिंह धोनी ने 123 छक्के लगाए थे। सिर्फ रोहित और धोनी ही भारत में 100 से ज्यादा छक्के लगा पाए हैं। तीसरे नंबर पर सचिन हैं जिनके बल्ले से भारत में वनडे में 71 छक्के निकले थे।

फिलहाल अपने दो छक्कों की मदद से छक्के लगाने वाले नंबर वन खिलाड़ी बन गए हैं। वैसे तो अब तक के करियर रोहित के नाम अब तक 265 छक्के लगा चुके हैं। वो वनडे में सबसे ज्यादा सिक्सर जड़ने के मामले में चौथे नंबर पर हैं।

शुभमन गिल के साथ खेली पारी

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को अपनी टीम में नया सलामी बल्लेबाज मिल गया है। उनको पार्टनर शुभमन गिल मिल गए हैं। शुभमन गिल ने  इस सीरीज में डबल सेंचुरी अपने नाम की। इसके साथ रोहित शर्मा ने साझेदारी में 50 से ज्यादा रन बनाए। रोहित और गिल ने कीवी टीम के खिलाफ भी ओपनिंग का जिम्मा संभाला और साथ में मिलकर 61 रन की साझेदारी की। न्यूजीलैंड के खिलाफ वह 34 रन बनाकर आउट हो गए। टीम इंडिया के कप्तान ने रोहित ने बड़ा शॉट खेलने के फेर में टिकनर को विकेट दे दिया।

Exit mobile version