Tag: राहुल द्रविड़

  • IND vs SL: रोहित शर्मा को कप्तान के तौर पर मिला भारतीय टीम का सबसे बड़ा मैच विनर, अकेले ही विपक्षी टीम को करता है तबाह

    IND vs SL: रोहित शर्मा को कप्तान के तौर पर मिला भारतीय टीम का सबसे बड़ा मैच विनर, अकेले ही विपक्षी टीम को करता है तबाह

    भारतीय टीम (INDIAN TEAM) में कई खिलाड़ी ऐसे हैं जो अपना दिन होने पर अकेले मैच को जिताने की क्षमता रखते हैं. लेकिन कोई ऐसा खिलाड़ी नहीं नजर आता था, जो हर मैच में अपना योगदान देता हुआ नजर आए. अब कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) को एक ऐसा भारतीय खिलाड़ी मिल गया है, जो हर मैच में अपना योगदान देने की क्षमता रखता हो. ये खिलाड़ी अकेले दम पर विपक्षी टीमों को तबाह कर सकता है.

    रोहित शर्मा को कप्तान के तौर पर मिला भारतीय टीम का सबसे बड़ा मैच विनर

    रविंद्र जडेजा

    विराट कोहली (VIRAT KOHLI) की कप्तानी में भारतीय टीम हार्दिक पांडया (HARDIK PANDYA) से उम्मीद लगा रही थी कि वो एक ऐसे खिलाड़ी के रूप में सामने आयेंगे. जो बल्ले और गेंद दोनों से ही मैच को बदलने की क्षमता रखता हो. लेकिन खराब फिटनेस की वजह से पांडया का करियर अब उतार की तरफ बढ़ रहा है.

    ऐसे में नए कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने अनुभवी स्पिन गेंदबाजी ऑलरांउडर रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) को आगे बढ़ाने का फैसला किया. रोहित शर्मा लगातार कह रहे हैं कि वो जडेजा की बल्लेबाजी को और ज्यादा इस्तेमाल करना चाहते हैं. वहीं गेंदबाजी और फिल्डिंग में पहले से ही जडेजा का प्रभाव नजर आता है. ऐसे में अब रविंद्र जडेजा भारतीय टीम (INDIAN TEAM) को गेंद और बल्ले दोनों से ही मैच जीताते हुए नजर आ रहे हैं.

    मैच विनर खिलाड़ी बनते जा रहे हैं रविंद्र जडेजा

    रविंद्र जडेजा

    अब तक भारतीय टीम (INDIAN TEAM) के लिए रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) की भूमिका बेहद अहम रही है. जिसके कारण ही उन्होंने टी20 क्रिकेट में 58 मैच खेले हैं. जिसमें 21.73 के औसत और 124.42 स्ट्रॉइक रेट से रन बनाए हैं. वहीं 48 विकेट भी अपने नाम किया है.

    वहीं 58 टेस्ट मैच में रविंद्र जडेजा ने 36.46 के औसत से 2370 रन बनाए हैं. जिसमें 2 शतक और 17 अर्धशतक शामिल है. वहीं गेंदबाजी में उन्होंने 24.28 के औसत से 241 विकेट अपने नाम किया है. वनडे क्रिकेट में 168 मैच खेलकर रविंद्र जडेजा ने 32.58 के औसत से 2411 रन बनाए हैं. जबकि गेंदबाजी में 188 विकेट अपने नाम किया है.

  • IND vs SL: रविंद्र जडेजा ने बताया क्यों रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ ने उन्हें पूरा नहीं किया शतक, जवाब जीत लेगा फैंस का दिल

    IND vs SL: रविंद्र जडेजा ने बताया क्यों रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ ने उन्हें पूरा नहीं किया शतक, जवाब जीत लेगा फैंस का दिल

    मोहाली में श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में ऑलरांउडर रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) एक समय बल्ले के साथ इतिहास रचने के बेहद करीब खड़े थे. लेकिन कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) और कोच राहुल द्रविड़ (RAHUL DRAVID) ने पारी घोषित करके उन्हें इतिहास रचने से रोक दिया. जिसपर बड़े सवाल भी खड़े हुए, लेकिन अब इस बारे में बताते हुए रविंद्र जडेजा ने दिल जीत लेने वाली बात कही है.

    रविंद्र जडेजा ने बताया क्यो टीम ने उन्हें इतिहास रचने से रोका

    रविंद्र जडेजा

    बल्लेबाजी करते हुए एक समय रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) नाबाद 175 रन बना कर खेल रहे थे. जहाँ पर वो 200 रन बनाकर इतिहास रचने के बेहद करीब खड़े थे. लेकिन उसी समय कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) और कोच राहुल द्रविड़ (RAHUL DRAVID) ने पारी घोषित कर दी. जिससे वो ऐसा नहीं कर सके. अब इसके पीछे की वजह बताते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुद जडेजा ने कहा कि-

    ” मैंने उन्हें (टीम को) बताया कि पिच पर ‘वैरिएबल बाउंस’ है और गेंदों ने भी टर्न करना शुरू कर दिया है.  इसलिए मैंने एक संदेश भेजा कि पिच से कुछ मदद हासिल की जा सकती है. मैंने सुझाव दिया कि हमें अब उन्हें बल्लेबाजी के लिए उतारना चाहिए. वे (श्रीलंकाई टीम के बल्लेबाज) पहले ही दो दिन में पांच सेशन तक फील्डिंग करते हुए थक चुके थे. इसलिए उनके लिए आते ही बड़े शॉट खेलना और लंबे समय तक बल्लेबाजी करते रहना आसान नहीं था. इसलिए योजना पारी जल्द घोषित करने और प्रतिद्वंद्वी टीम के बल्लेबाजों की थकान का फायदा उठाने की थी.”

    टीम के लिए और बेहतर करना चाहते हैं रविंद्र जडेजा

    रविंद्र जडेजा

    गेंद और बल्ले दोनों से कमाल का प्रदर्शन कर रहे रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) अभी और बेहतर प्रदर्शन करना चाहते हैं. मोहाली टेस्ट मैच की स्थिति बताते हुए जडेजा ने कहा कि-

    ” जब मैं बल्लेबाजी कर रहा था तो ऐसी कुछ गेंद थी जो टर्न हो रही थीं और नीची रह रही थीं, पिच पर खुद का ‘वैरिएशन’ था’. गेंद स्टंप पर रखने की योजना था और अगर हम ऐसा करते तो यह सीधी जाती या फिर उसी जगह से टर्न लेती, ऐसा ही हुआ.

    मेरी पहली गेंद (करुणारत्ने को) टर्न हुई और दूसरी गेंद पर मैंने सोचा कि मैं चौथे स्टंप पर गेंद फेंकूंगा और अगर यह टर्न हुई या नीची रही तो एक विकेट लेने का मौका हमेशा था. मैं जब भी भारत के लिए खेलता हूं तो हर मैच में अपने खेल में सुधार करने की कोशिश करता हूं. जब मुझे रन जोड़ने का मौका मिलता है तो मैं मौके को प्रदर्शन में तब्दील करने की कोशिश करता हूं. अपनी इस पारी से बेहद खुश हूं.”

  • BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बताया राहुल द्रविड़ के बाद कौन सा दिग्गज बनेगा भारतीय टीम का हेड कोच

    BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बताया राहुल द्रविड़ के बाद कौन सा दिग्गज बनेगा भारतीय टीम का हेड कोच

    टी20 विश्व कप 2021 (T20 WORLD CUP 2021) के बाद भारतीय टीम (INDIAN TEAM) के हेड कोच रवि शास्त्री (RAVI SHASTRI) का कार्यकाल खत्म हो गया. जिसके बाद उनकी जगह दिग्गज राहुल द्रविड़ (RAHUL DRAVID) ने ली है. जिनका कार्यकाल 2023 तक होने वाला है. उसके बाद भारतीय टीम में द्रविड़ की जगह कौन लेगा इस पर अब BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली SOURAV GANGULY) ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने द्रविड़ के उत्तराधिकारी का नाम बताया है.

    BCCI प्रमुख सौरव गांगुली ने बताया द्रविड़ के उत्तराधिकारी का नाम

    भारतीय टीम (INDIAN TEAM) के हेड कोच का पद सभी पाना चाहते हैं. 2023 के बाद राहुल द्रविड़ (RAHUL DRAVID) का कार्यकाल खत्म हो जाएगा. उनके बाद कौन इस पद पर आसित होगा, ये चर्चा अभी से शुरू हो गयी है. दरअसल BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली (SOURAV GANGULY) ने बड़ा खुलासा किया है कि द्रविड़ के साथ ही साथ दिग्गज वीवीएस लक्ष्मण (VVS LAXMAN) भी इस पद को पाना चाहते थे. लेकिन उन्हें बीसीसीआई (BCCI) ने एनसीए (NCA) हेड का पद दे दिया. अब भविष्य में उन्हें इस पद को सौंपा जा सकता है. इसके बारें में बात करते हुए बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली (BCCI PRESIDENT SOURAV GANGULY) ने बैकस्टेज विथ बोरिया शो में कहा कि-

    “वीवीएस लक्ष्मण नेशनल टीम के साथ काम करना चाहते थे लेकिन ऐसा नहीं हो सका. कभी ना कभी उन्हें भारतीय टीम की कोचिंग करने का मौका जरूर मिलेगा.”

    राहुल द्रविड़ और लक्ष्मण की भूमिका होगी बेहद अहम

    अब बतौर कोच राहुल द्रविड़ (RAHUL DRAVID) की भूमिका होगी वो भारतीय टीम (INDIAN TEAM) को एक खिताब जीता सके. जिसका इंतजार टीम 2013 से कर रही है. उस समय टीम ने महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) की कप्तानी में चैपिंयस ट्रॉफी जीती थी. इसलिए द्रविड़ का रोल बेहद अहम होने वाली है. वीवीएस लक्ष्मण (VVS LAXMAN) अब एनसीए (NCA) हेड की भूमिका में युवा टीम के साथ काम करेंगे. जो इंडिया ए (INDIA A) और अंडर-19 टीम को आगे ले जाने का काम करेंगे. ऐसा करने पर लक्ष्मण आसानी से अगला हेड कोच बन सकते हैं.

     

  • राहुल द्रविड़ हैं इस बॉलीवुड अभिनेत्री की पहली मोहब्बत, कहा उनके बाद से बंद कर दिया क्रिकेट फॉलो करना

    राहुल द्रविड़ हैं इस बॉलीवुड अभिनेत्री की पहली मोहब्बत, कहा उनके बाद से बंद कर दिया क्रिकेट फॉलो करना

    भारतीय टीम के दिग्गज कप्तान और बल्लेबाज रहे राहुल द्रविड़ (RAHUL DRAVID) अब हेड कोच बन चुके हैं. उनकी बहुत ज्यादा फैंन फॉलोइंग है. कई बॉलीवुड के लोग भी इस दिग्गज के दिवाने हैं. अब बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ को अपनी पहली मोहब्बत बताया है. उन्होने इसकी वजह भी बताई है.

    RAHUL DRAVID हैं ऋचा चड्ढा की पहली मोहब्बत

    एक समय राहुल द्रविड़ (RAHUL DRAVID) सभी फैंस के पंसदीदा हुआ करते थे. कोच के रूप में उनकी वापसी के बाद वो फिर से फैंस की पहली पंसद बन गए हैं. अब उनके फैंस की लिस्ट में बॉलीवुड की अभिनेत्री ऋचा चड्ढा का नाम भी शामिल हो गया है. चड्ढा ने माना कि वो लगातार क्रिकेट नहीं देखती. लेकिन कभी-कभी जरूर वो देखती हैं. इसके बारें में उन्होने बताते हुए अपने टाइम्स ऑफ इंडिया के इंटरव्यू में कहा कि

    ” अपने बचपन के दिनों में मैं क्रिकेट की बहुत बड़ी प्रशंसक नहीं थी. हां, मेरा भाई क्रिकेट खेला करता था. एक समय था जब मैं टीवी पर क्रिकेट मैच देखती थी. मुझे राहुल द्रविड़ को खेलते देखना अच्छा लगा. जब वह टीम से हटने लगे तो मैंने सचमुच खेल को फॉलो करना ही बंद कर दिया. मेरी पहली मोहब्बत राहुल द्रविड़ हैं.”

    ऋचा चड्ढा का है क्रिकेट से ऐसा रिलेशन

    बात अगर ऋचा चड्ढा के क्रिकेट कनेक्शन की बात करें तो वो इनसाइड एज के नाम के वेब सीरीज में काम किया है. जो क्रिकेट पर ही बेस्ड है. जिसके 2 सीजन आ चुके हैं और तीसरा जल्द आने वाला है. वहीं बात करें द्रविड़ की तो हाल में ही उन्होने कोच के रूप में अपना करियर न्यूजीलैंड के खिलाफ ही शुरू किया है. जहाँ पर भारतीय टीम ने 3-0 से सीरीज अपने नाम कर लिया. राहुल द्रविड़ (RAHUL DRAVID) के करियर की बात करें तो उन्होनें भारतीय टीम के लिए 164 टेस्ट, 344 वनडे और 1 टी20 मैच खेला है.