Tag: राजस्थान रायॅल्स

  • IPL 2023: मोहम्मद सिराज ने अपने ही टीम के इस खिलाड़ी से मांगी माफ़ी, जानिए मैदान पर हुई थी कौन सी गलती

    IPL 2023: मोहम्मद सिराज ने अपने ही टीम के इस खिलाड़ी से मांगी माफ़ी, जानिए मैदान पर हुई थी कौन सी गलती

    IPL 2023: भारत का त्योहार कहा जाने वाला आईपीएल चल रहा है. आरसीबी ने IPL 2023 में अपना सातवां मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेला था. बता दें की, ये मैच बैंगलोर के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था. इसी मैच के बाद मोहम्मद सिराज ने इस प्लेयर से माफ़ी मांगी. जानिए क्यों मांगी मोहम्मद सिराज ने माफ़ी.

    IPL 2023 के चलते मोहम्मद सिराज ने मांगी माफी

    आईपीएल 2023 (IPL 2023) चल रहा है. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स के बीच सातवां मुकाबला खेला गया. बता दें की,  रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 7 रनों से जीत अपने नाम की थी. वैसे मैच के बीच गेंदबाज मोहम्मद सिराज रन आउट की नाकाम कोशिश के बाद महिपाल लोमरोर पर बरस गए थे. वे उन्हें भला-बुरा कहते हुए भी नजर आए थे. मोहम्मद सिराज काफी ज्यादा गुस्से में नज़र आए थे.

    कहा तो ये भी जा रहा था की सिराज पहली बार इतनी गुस्से में नज़र आए थे. वैसे मोहम्मद सिराज ने गुस्सा होने के बाद माफ़ी मांगते हुए विडियो भी बनाया. ये विडियो आरसीबी की ओर से शेयर किया गया. गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने अपने विडियो में ये बातें कही हैं.

    मोहम्मद सिराज ने अपने विडियो में इस खिलाड़ी से ये कह कर माफ़ी मांगी है

    मिली जानकारी के मुताबिक, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच ख़त्म होने के आरसीबी ने ट्वीटर पर एक विडियो शेयर किया है. इस विडियो में सिराज ने कहा है की, “मैं बहुत क्रोधित आदमी हूँ. सॉरी.. क्या नाम है महिपाल, मुझे माफ कर दो. मैं दो बार माफी मांग चुका हूं. वो गुस्सा सिर्फ फील्ड तक ही रहता है, उसके बाद शांत हो जाता है.”

    शेयर किए गए विडियो में दिखाया गया है की महिपाल ने सिराज के इस विडियो का जवाब भी दिया है. महिपाल ने कहा है की, “अरे ठीक है सिराज भाई, बड़े-बड़े मैचों में ऐसी छोटी-छोटी बाते होती रहती हैं.”

     

    ये भी पढ़ें:Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर हुआ ये बड़ा बदलाव, जानें अपने शहर का भाव

  • Team India में यशस्वी जायसवाल की होने वाली है धमाकेदार एंट्री? टीम के पूर्व कोच ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

    Team India: टीम इंडिया में अब यशस्वी जायसवाल की एंट्री की चर्चा तेज़ हो गई है. बता दें की, यशस्वी जायसवाल अभी सिर्फ 21 साल के हैं और उन्होंने आईपीएल में वो उपलब्धि हासिल कर ली है जो लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने साल 2018 में हासिल की थी. आईपीएल का 56वां मुकाबला राजस्थान और कोलकाता के बीच हुआ है. इस मैच में जायसवाल ने कमाल कर दिखाया है. ऐसे में अब यशस्वी जायसवाल की टीम में एंट्री पर टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने अपनी भविष्यवाणी की है.

    क्या रवि शास्त्री की भविष्यवाणी होने वाली है सच? Team India को मिल गया एक और सलामी बल्लेबाज

    आईपीएल के 56 वें मुकाबले में यशस्वी जायसवाल के प्रदर्शन से खुद किंग कोहली भी प्रभावित हो गए है. बता दें की, इस मुकाबले में उन्होंने सबसे तेज़ फिफ्टी बनाने का केएल राहुल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. यशस्वी की इस पारी के बाद भारतीय टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने जायसवाल की टीम इंडिया (Team India) में जल्द एंट्री की बात कही है.

    बता दें की, किंग कोहली ने सबसे पहले अपने सोशल मीडिया पर यशस्वी की तारीफ करते हुए एक स्टोरी लगाई थी. इसमें उन्होंने यशस्वी की तस्वीर भी लगाई थी. इसके बाद टीम इंडिया (Team India) के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने अपनी भविष्यवाणी कर दी है.

    रवि शास्त्री ने यशस्वी की तारीफ में बांधे पुल

    टीम इंडिया (Team India) के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने कहा है की,

    “जिसने भी जायस्वाल की पारी देखी. सभी ने उनकी एक स्वर में तारीफ की है. उनके ऑफ साइड में खेले गए शॉट्स को देखें तो उनका सिर बिल्कुल सटीक और स्थिर रहता है और उनके फुटवर्क में भी कहीं कोई कमी नहीं है. कोई खिलाड़ी, जो सिर्फ 21 साल का है, जो कड़ी राह से होकर आया है.”

    बताया जा रहा है की, टीम के पूर्व कोच ने आगे आने वक़्त में यशस्वी जायसवाल की जल्द ही टीम में एंट्री की आशंका जताई है. यशस्वी जल्दी ही अब टीम इंडिया का हिस्सा हो सकते हैं.

     

    ये  भी पढ़ें: IPL 2023: यशस्वी जायसवाल ने मारा ऐसा छक्का की चीयरलीडर्स में मच गई भगदड़, धड़ाम से गिरने का वीडियो आया सामने

  • Yuzvendra Chahal ने IPL के इतिहास में रच दिया एक नया इतिहास, ड्वेन ब्रावो को पीछे छोड़ कर निकले सबसे आगे

    Yuzvendra Chahal: आईपीएल का ये सीजन भारतीय खिलाड़ियों के लिए काफी खास रहा है. बता दें की, राजस्थान रॉयल्स के अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने आईपीएल में इतिहास रच दिया है. चहल इस आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बन गए हैं. बीती रात KKR और RR के बीच शानदार मैच खेला गया. आइए आपको बताते की चहल ने किन खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है.

    Yuzvendra Chahal के नंबर वन पर पहुँचते ही झूम उठा स्टेडियम

    आईपीएल 2023 का मुकाबला KKR और RR के बीच खेला गया. इसमें राजस्थान के शानदार प्लेयर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने कमाल कर दिया है. चहल ने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ आईपीएल के 16वें सीजन के 56वें मैच में ये झंडा गाडा है, चहल (Yuzvendra Chahal) ने अब इस उपलब्धि में ब्रावो को भी पीछे छोड़ दिया है. बता दें की, ब्रावो ने 183 विकेट अपने नाम किए थे. अब चहल ने इस रिकॉर्ड को भी ब्रेक कर दिया है. वही चहल ने अब 187 विकेट अपने नाम कर लिए हैं.

    आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी

    खिलाड़ी             मैच    विकेट

    युजवेंद्र चहल        143   187

    ड्वेन ब्रावो           161   183

    पीयूष चावला       176   174

    अमित मिश्रा        160   172

    रविचंद्रन अश्विन   196   171

    आईपीएल ने अपने अधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर दी जानकारी

    बता दें की, चहल जब नंबर ओने गेंदबाज़ बने तो पूरे स्टेडियम में खुशी का माहौल दिखा. वैसे राजस्थान इस आईपीएल में ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रही है. चहल ने कोलकाता के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने चार ओवर में 25 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए.

    आईपीएल का मुकाबला जैसे जैसे अपने फाइनल की ओर बढ़ रहा है वैसे-वैसे ये मुकाबला और ज्यादा दिलचस्प होता जा रहा है. बता दें की, इस वक़्त नंबर वन पर गुजरात की टीम बनी हुई है.

     

    ये भी पढ़ें: IND vs NZ, STAT: मुकाबले में बने कुल 10 बहुत बड़े रिकॉर्ड, युजवेंद्र चहल ऐसा करने वाले बने भारतीय इतिहास के पहले खिलाड़ी

  • IPL 2023: यशस्वी जायसवाल ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड, केएल राहुल को पीछे कर ये उपलब्धि की अपने नाम

    IPl 2023:  कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2023 का 56वां मुकाबला खेला गया. कोलकाता के होम ग्राउंड पर हुए इस मुकाबले में बहुत सरे रिकॉर्ड बने और टूटे. जैसे चहल ने ब्रावो का रिकॉर्ड तोड़ा और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बन गए. वैसे ही इस मैच यशस्वी जायसवाल ने एक खास मुकाम हासिल किया है. आइए आपको बताते हैं की यशस्वी जायसवाल ने इस आईपीएल में क्या हासिल किया है.

    IPL 2023 का कोलकाता में खेला गया मुकाबला बन गया इतिहास

    बता दें की,  आईपीएल (IPL 2023) का 56वां मुकाबला बहुत ही शानदार रहा. इस मुकाबले में यशस्वी जायसवाल ने लखनऊ के कप्तान का भी रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. राजस्थान के शानदार बल्लेबाज़ यशस्वी जायवसाल ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 13 गेंद में अर्धशतक बना दिया है.

    अभी तक आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज़ फिफ्टी बनाने का रिकॉर्ड लखनऊ के कप्तान केएल राहुल के नाम था. बता दें की, यशस्वी जायसवाल इस मैच में राजस्थान रॉयल्स की जीत के हीरो रहे. यशस्वी जायसवाल ने इस मुकाबले में आईपीएल का सबसे तेज अर्धशतक लगाया.

    पंजाब किंग्स की तरफ से राहुल ने बनाया था ये रिकॉर्ड

    मिली जानकारी के मुताबिक, साल 2018 में पंजाब किंग्स की तरफ से खेलते हुए केएल राहुल ने शानदार खिताब अपने नाम किया था. लेकिन अब आईपीएल 2023 (IPL 2023) में जायसवाल ने उनका ये रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

    वैसे तो इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को शानदार जीत हासिल करने के लिए 150 की ज़रूरत थी. लेकिन यशस्वी जायसवाल इस तरह की बल्लेबाजी कर रहे थे देख कर लग रहा था की उनका शतक पूरा हो जाएगा. शतक पूरा होने से पहले ही राजस्थान ये मुकाबला जीत गई.

     

    ये भी पढ़ें: Mumbai Indians को लगा बड़ा झटका, जोफ्रा आर्चर हुए आईपीएल से बाहर, इस दिग्गज को मिला अब टीम मौका

  • IPL 2023 के दौरान नशे में धुत्त नज़र आए Yuzvendra Chahal, वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई जानकर रह जायेंगे हैरान

    Yuzvendra Chahal: आईपीएल का मौसम चल रहा है. ऐसे में भारतीय टीम के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेल रहे हैं. उनकी टीम आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं. बता दें की, इन दिनों चहल का एक विडियो तेज़ी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है की स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल पूरी तरह से नशे में धुत्त हैं.

    Yuzvendra Chahal के कदम लड़खड़ाए, नशे में दिखे धुत्त

    वैसे ये स्टार प्लेयर अपनी प्लेइंग तकनीक से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में घिरे रहते हैं. हाल ही चहल के वायरल विडियो में देखा जा सकता है की वो किस तरह से सीधे नहीं चल पा रहे हैं. चहल अपनी कार की ओर जा रहे होते हैं तो उनके कदम लड़खड़ा जाते हैं. विडियो में देख सकते हैं की कैसे एक शख्स उन्हें सहारा देकर कार तक पहुंचता है.

    वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि चहल कार में बैठने के बाद भी काफी असहज दिख रहे हैं. चहल जिस कार में बैठते हैं उसमें मुंबई इंडियनस का लोगो भी लगा हुआ था. ऐसा पहली बार नहीं जब चहल किसी बात को लेकर चर्चा में आए हो. इसके पहले अपनी पत्नी धनाश्री वर्मा को लेकर भी वो चर्चा का विषय बने हुए थे. उनकी पत्नी का अफेयर श्रेयस इयर के साथ चल रहा ऐसा दावा किया जा रहा था.

    रोहित शर्मा की पार्टी का है ये विडियो, जाने विडियो की इनसाइड स्टोरी

    बता दें की, चहल (Yuzvendra Chahal) का जो विडियो वायरल हो रहा है उसमें ऐसा दावा किया जा रहा है की ये विडियो मुंबई इंडियनस के कप्तान रोहित शर्मा की बर्थडे पार्टी का है. वैसे विडियो सामने आने के अभी तक इस बात की अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है की,  ये वीडियो रोहित शर्मा की बर्थडे पार्टी का है.

    इस ट्वीट में आप देख सकते हैं की किस तरह से चहल (Yuzvendra Chahal) चल रहे हैं. हालांकि, सत्योदय मीडिया इस विडियो की कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं करता है की चहल नशे में थे या नहीं. वैसे बता दें की, इस वीडियो को देख लोगों ने कई तरह के रिएक्शन भी दिए हैं.

     

    ये भी पढ़ें: युजवेंद्र चहल को पत्नी धनश्री से भी खूबसूरत ट्रैवल पार्टनर, सोशल मीडिया पर वायरल हो गई तस्वीर

  • IPL 2023: आईपीएल मिनी ऑक्शन के बाद ऐसी दिखती है राजस्थान रॉयल्स की पूरी टीम, संजू सैमसन की कप्तानी में खेलेगी टीम

    आईपीएल के 16वें सीजन के लिए मिनी ऑक्शन कोच्चि में 23 दिसंबर को पूरा हुआ। इसके बाद सभी टीमों ने अपनी अपनी स्क्वॉयड बना ली है। इसके साथ ही गुजरात टाइटंस की टीम में जेसन होल्डर को शामिल किया गया है। इस साल आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) में नीलामी के लिए 86 खिलाड़ियों पर बोली लगाई गई हालांकि शार्टलिस्ट किए गए खिलाड़ियों की संख्या 405 रही थी। भारत की ओर से लीग में 273 खिलाड़ी इस सीजन में आईपीएल का हिस्सा होंगे।

    वहीं, 203 विदेशी खिलाड़ी भी टीम में शामिल किए गए थे। इस लिस्ट में महंगे खिलाड़ियों में इंग्लैंड के खिलाड़ी बेन स्टोक्स और सैम करन का नाम शामिल है, इन पर तो आईपीएल टीमें पानी की तरह पैसा बहाने के लिए तैयार हो गईं। वैसे तो आईपीएल को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड रहते हैं। इससे पहले सबकी नजरें मिनी ऑक्शन पर गड़ी हुई थी।

    राजस्थान रॉयल्स टीम में शामिल हुए जेसन होल्डर

    आलराउंडर जेसन होल्डर को संजू सैमसन की कप्तानी वाली आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स ने 5.75 करोड़ में अपने टीम में खरीद लिया है। जेसन होल्डर को टीम में शामिल करने से टीम एक बार फिर चैंपियन बनने के लिए बेताब दिख रही है। पिछले सीजन तक जेसन होल्डर लखनऊ सुपर जायंटस का हिस्सा थे, लेकिन इस बार लखनऊ ने होल्डर को रिलीज कर दिया था। राजस्थान रॉयल्स जो पिछले 13 साल से टाइटल से दूर है, इस साल चैंपियन टीम के रूप में उभर कर सामने आ सकती है।

    टीम में जो रूट को भी 1 करोड़ रूपये में टीम का हिस्सा बनाया गया है। साथ ही एडम जैम्पा को 1.5 करोड़ और मुरुगन अश्विन को 20 लाख में खरीदा है। इसके अलावा डोनावेन फेरीरा को 50 लाख और कुणाल सिंह राठौर को 20 लाख और केएम आसिफ को 30 लाख में खरीदा गया है। आकाश वशिष्ठ को 20 लाख रुपए में राजस्थान रॉयल्स ने टीम का हिस्सा बना लिया है।

    आईपीएल में कुछ ऐसी दिखेगी राजस्थान रॉयल्स की टीम

    संजू सैमसन (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शिमरोन हेटमायर, देवदत्त पडीक्कल, जोस बटलर, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, प्रसिद्ध कृष्णा, ट्रेंट बोल्ट, ओबेद मैक्कॉय, नवदीप सैनी, कुलदीप सेन, कुलदीप यादव, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल , केसी करिअप्पा, डोनोवन फरेरा (विकेटकीपर), कुणाल सिंह राठौड़ (विकेटकीपर), जेसन होल्डर (ऑलराउंडर), एडम जैम्पा (गेंदबाज), केएम आसिफ (गेंदबाज), मुरुगन अश्विन (गेंदबाज), आकाश वशिष्ठ (ऑलराउंडर), अब्दुल बसिथ (ऑलराउंडर)।

  • आईपीएल 2022 का ख़िताब जीतने वाली टीम पर होगी नोटों की बारिश, रनर अप टीम के हिस्से में भी आयेगी भारी राशि

    2008 से शुरू हुआ दुनिया की सबसे बड़ी और कठिन लीग माने जाने वाला आईपीएल हमेशा से ही भारतीय क्रिकेट को धुरंधर खिलाड़ी देता हुआ आया है. हर साल इस लीग से ऐसे बेहतरीन बल्लेबाज़ और गेंदबाज़ निकलते है जिनको हम बाद में इंडिया टीम की और से खेलते हुए देखते है. इन सब के अलावा आईपीएल दुनिया की सबसे महंगी लीग माना जाता है

    हर विदेशी खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में खेलने को तरसता है जिसकी वजह है लीग में मिलने वाला पैसा जी हां आईपीएल एक ऐसा टूर्नामेंट है जहा पर खिलाड़ियों को नाम के साथ साथ मोटी रकम भी मिलती है बता दे की विजेता टीम पर तो पैसो की बारिश होती ही है साथ में रनरअप टीम भी मोटी राशी लेकर घर जाती है तो आइये आपको बताते है की आईपीएल 2022 में किसको कितनी राशी मिलेगी

    आईपीएल 2022 की विजेता टीम को मिलेंगे इतने पैसे

    आईपीएल 2022 की कौन सी टीम जीतेगी इस खिताब को ये तो हमे आज शाम में होने वाले फाइनल मैच के बाद ही पता चलेगा.इस साल के सीजन में खेल रही 10 टीमो में से गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स ने अपना नाम फाइनल मैच में दर्ज कराया है. दोनों ही टीमे इस खिताब को जीतने के लिए पूरी कोशिश करती हुई नज़र आ रही है.

    बता दें की जहाँ आईपीएल 2022 की विजेता टीम को 20 करोड़ की राशि से सम्मानित किया जायेगा वही रनर अप टीम 13 करोड़ की मोटी रकम ले कर घर जाएगी.अगर बात करे बाकि प्लेऑफ में खेली दो टीमो की तो पॉइंट टेबल में 3 नंबर पर रहने वाली लखनऊ सुपर जायंटस को 7 करोड़ रूपए इनाम में मिलेंगी वही टेबल में चौथे स्थान पर रही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 6.5 करोड़ रूपए मिलेंगे.

    इसके अलावा आईपीएल 2022 में  खिलाडियों को और अवार्ड्स से भी नवाज़ा जायेगा जिसमे शामिल है मोस्ट रन, मोस्ट विकेट, लांगेस्ट सिक्स, इमर्जिंग प्लेयर ऑफ़ आईपीएल2022 जैसे पुरुस्कार.

    BCCI अगले सीजन कर सकता है इनाम में 25 प्रतिशत तक का इजाफा

    वैसे तो आईपीएल हमेशा से ही खिलाड़ियों को मोटी रकम देता हुआ आया है. जिसके चलते हर देश का खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में  भाग लेने को तरसता है. ऐसे में मीडिया जगत से ऐसी खबरे आ रही है की BCCI अगले साल होने वाले लीग टूर्नामेंट के इनाम में 25 प्रतिशत तक का इजाफा कर सकता है हालांकि की अभी BCCI द्वारा इसकी कोई पुष्टि नही की गयी है लेकिन बताया जा रहा की इसपर चर्चा जोरो से हो रही है.

  • दक्षिण अफ्रीका के इस खिलाड़ी की पत्नी ने बोल दिया जोस बटलर को अपना दूसरा पति ,जानिए क्या है पूरा मामला

    आईपीएल 2022 का समापन इस रविवार को हो जाएगा जहाँ लीग का फाइनल मैच राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस बीच खेला जायेगा. राजस्थान टीम को फाइनल में पहुचाने में इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज़ जोस बटलर (JOS BUTTLER) को बहुत बड़ा योगदान है अपनी टीम राजस्थान के लिए बतौर सलामी बल्लेबाज़ खेलने वाले बटलर ने इस साल अपना आक्रमक रवैया दिखाते हुए विरोधी टीम के होश उडाये है. हालांकि उनकी टीम राजस्थान पिछले खेले गये प्लेऑफ  मुकाबले में गुजरात से हार  गयी थी.

    लेकिन इसके बाद अपने दूसरे प्लेऑफ मैच में बटलर की शतकी पारी से राजस्थान ने बैंगलोर की टीम को पस्त कर दिया था. बटलर के इस साल के शानदार प्रदर्शन के बीच एक ऐसा मामला आ गया जिसमे साउथ अफ्रीका बल्लेबाज़ की पत्नी ने जोस को अपना दूसरा पति बताया है.क्या है पूरा मामला आइये जानते है.

    जब लारा ने बटलर को बताया अपना दूसरा पति

    IPL 2022, QUALIFIER 2, RCB vs RR, STAT: इस मैच में बने 15 बड़े रिकॉर्ड, जोस बटलर ने बल्ले से लगा दी रिकॉर्ड्स की लाइन

     

    इस साल के आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले और ऑरेंज कैप के हक़दार जोस बटलर अपने अच्छे प्रदर्शन के चलते सुर्खियों में छाए हुए है. लेकिन इस दौरान एक और भी वजह रही जिसके कारण वह सुर्खियों में आगये दरअसल साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज रसी वान डर डुसेन की पत्नी लारा ने राजस्थान रॉयल्स के पॉडकास्ट में कहा था की उनको लगता की उन्होंने जोस बटलर को अपने दूसरे पति के रूप में अपना लिया है और उनको जोस बटलर की पत्नी लुईस के नाम से जाना जाता है.लेकिन वह लुईस नही है.

    आगे लारा कहती है की जोस बटलर की पत्नी का नाम लूईस है और मे उनसे कभी नही मिली हु.लोग मुझे  बटलर की पत्नी इसलिए समझते है क्यूंकि बटलर के खेलते समय कई बार में कैमरे के फोकस पर रही हु.बता दू की मै और धनश्री खुद को राजस्थान को चीयर करने से रोक नही पाती. वह कहती है की वे वास्तव में बटलर की पत्नी नही है.लेकिन वो इसे अभी के लिए अपना लेंगी और बटलर को सपोर्ट करती रहंगी.

    क्या वजह रही की लारा को लोगो ने बटलर की पत्नी समज लिया

    आईपीएल में इस साल रनों की बारिश करने वाले जोस बटलर किसी भी गेंदबाज़ पर रहम नही कर रहे है.बटलर अपने पहले ही ओवर से छक्के और चौके लगाना शुरू कर देते है जिसके कारण वह जब भी बड़ा शॉट लगाते तो कैमरामेन सबसे पहले लारा की तस्वीर स्क्रीन पर दिखता है.लारा को इतनी अटेंशन मिलने से लोग उन्हें बटलर की पत्नी समझ बैठे.

    बटलर का इस साल का आईपीएल प्रदर्शन

    इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज़ जोस बटलर का ये आईपीएल सीजन अब तक का सबसे बेहतरीन सीजन रहा है बता दे की इस सीजन 4 शतक और 4 अर्धशतक जड़ने वाले बटलर ने अब तक 16 मैच खेले है जिसमे उन्होंने 151 की स्ट्राइक रेट से 824 रन बना लिए हैं बता दें की एक ही सीजन में 800 रन का आकड़ा छूने वाले वह विराट कोहली के बाद दुसरे बल्लेबाज़ बन गये है.

    लीग में सबसे ज्यादा रन के चलते वह ऑरेंज कैप के भी मालिक बने हुए है. हालांकि बटलर का बल्ला बीच के मैचों में कुछ शांत हो गया था लेकिन पिछले 2 मैच में उन्होंने अपनी टीम राजस्थान के लिए मैच जिताने वाली पारिया खेली है.उनकी टीम को रविवार को खेले जाने वाले फाइनल मैच में भी उनकी इसी तरह की तूफानी पारी की उम्मीद रहेगी.

     

  • IPL 2022, RR vs GT: संजू सैमसन ने क्वालीफायर मैच में टॉस पर आते ही अपने नाम किया ये अनचाहा रिकॉर्ड, एमएस धोनी को छोड़ा पीछे

    आईपीएल 2022 का पहला क्वालीफायर संजू सैमसन (Sanju Samson) की राजस्थान रॉयल्स (RAJASTHAN ROYALS) और हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है। हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन (Sanju Samson) इस सीजन 15 में से यह 13वां टॉस हारे हैं। इसके साथ ही संजू के नाम आईपीएल इतिहास में एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

    15 मैचों में सिर्फ 2 बार टॉस जीता है संजू ने

    क्रिकेट के खेल में खिलाड़ियों को अपनी टैलेंट के साथ ही अपनी किस्मत पर ही निर्भर होना पड़ता है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण किसी भी मैच की शुरुआत से होने वाला टॉस है। किसी भी कप्तान के लिए टॉस को अपने नाम करने के बाद खेल को अपने तरीके से चलाने का मौका मिलता है। लेकिन आईपीएल 2022 में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन (Sanju Samson) को सौभाग्य 15 मैचों में सिर्फ 2 बार हासिल हुआ है।

    संजू सैमसन ने आईपीएल 2022 में 13 बार गंवाया टॉस

    संजू सैमसन (Sanju Samson) की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स भले ही आईपीएल 2022 के पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान की टीम बनकर प्लेऑफ़ में प्रवेश करने में कामयाब हुई है। लेकिन टीम के कप्तान संजू सैमसन की किस्मत टॉस जीतने के मामले में बिल्कुल उनसे रूठी हुई नजर आई है। मंगलवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ सीजन का सबसे महत्वपूर्ण मैच क्वालीफायर-1 खेलने उतरे संजू सैमसन (Sanju Samson) इस मैच में भी टॉस हार चुके हैं। इसके साथ ही संजू इस साल 15 मैचों में से 13 मैचों में टॉस हारने वाले इकलौते कप्तान बन गए हैं।

    एमएस धोनी से भी ज्यादा बदकिस्मत निकले संजू सैमसन

    आईपीएल के इतिहास में किसी एक सीजन में सर्वाधिक टॉस हारने का रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम था, जोकि उन्होंने साल 2012 में यह रिकॉर्ड बनाया था। लेकिन अब आईपीएल के किसी एक सीजन में सर्वाधिक टॉस हारने का अनचाहा रिकॉर्ड संजू सैमसन के नाम हो गया है। संजू आईपीएल 2022 में अब तक मैचों में 13 टॉस हार चुके हैं जबकि धोनी 2012 में 12 टॉस हारे थे। उनके अलावा धोनी ने 2008 में भी 11 टॉस गंवाए थे। वहीं, विराट कोहली 2013 में 11 टॉस हारे थे।

    आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा टॉस हारने वाले कप्तान

    13* – 2022 में संजू सैमसन
    12 – 2012 में एमएस धोनी
    11 – 2008 में एमएस धोनी
    11 – 2013 में विराट कोहली

  • IPL 2022, RR vs GT: मस्ती-मजाक करते हुए गुजरात के कोच आशीष नेहरा ने युजवेंद्र चहल को मारी लात, वायरल हो रही तस्वीर

    आईपीएल 2022 (IPL) का सीजन अब अपने विनर को ढूंढने की तर्ज पर आ पहुंचा हैं। आईपीएल क्वालिफायर-1 का मुकाबला गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) और राजस्थान रॉयल्स (RAJASTHAN ROYALS) के बीच 24 मई 2022 को कोलकाता के ईडन गार्डन (EDEN GARDEN) में खेला जाएगा। जो भी टीम यह मुकाबला जीतेगी सीधे आईपीएल 2022 के फाइनल में प्रवेश करेगी। मैच से पहले गुजरात के कोच आशीष नेहरा और युजवेंद्र चहल की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया में छा रही हैं। जिसमें आशीष नेहरा चहल को लात मारते दिख रहे हैं।

    आशीष नेहरा ने युजवेंद्र चहल को मारी लात

    राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस आज क्वालिफयर-1 खेलती नज़र आने वाली हैं। दोनों ही टीमों का अब तक का आईपीएल का यह सीजन शानदार रहा है। मैच से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ी और कोचिंग स्टॉफ एक-दूसरे के साथ अच्छा समय बिताते दिखे गए हैं। गुजरात के कोच आशीष नेहरा और राजस्थान के स्टार खिलाड़ी युजवेंद्र चहल जब मिले तो दोनों के बीच मस्ती-मजाक देखने को मिला। इसी मस्ती मजाक में आशीष नेहरा ने युजवेंद्र चहल को मस्ती-मस्ती में लात मारी हैं।

    गुजरात टाइटंस ने दोनों के इस मस्ती-मजाक से भरे पल को कैमरे में कैद कर लिया। गुजरात टाइटंस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाऊंट पर तस्वीरे शेयर करते हुए यह लिखा हैं कि-

    “यूजी और नेहरा जी को इस पल के साथ देखते हुए बहुत उत्साहित हैं।”

    शानदार रहा है युजवेंद्र चहल के आईपीएल का यह सीजन

    युजवेंद्र चहल पिछले कुछ सालों से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के साथ जुडे हुए थे। बैंगलोर ने इस सीजन उन्हें रिलीज कर दिया था। मेगा ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने युजवेंद्र चहल को खरीदा था। पूरे सीजन चहल का पर्पल कैप में दबदबा बरकरार हैं। इस सीजन चहल ने 14 मैचों में 26 विकेट अपने नाम किए हैं।

    राजस्थान रॉयल्स ने सिर्फ एक बार आईपीएल टाइटल अपने नाम किया हैं। बड़े लंबे समय बाद राजस्थान ने आईपीएल के प्लेऑफ में क्वालिफाई किया हैं। गुजरात टाइटंस पहली बार इस लीग का हिस्सा बनी है और इस सीजन की सबसे मजबूत टीम बनकर सामने आई हैं। देखना दिलचस्प होगा कि क्वालिफायर-1 जीतकर कौन सी टीम आईपीएल फाइनल की ओर अपना कदम बढ़ाती हैं।

     

Exit mobile version